Himalaya Neem face pack: ये फेस पैक लगाकर अपने चेहरे को दें प्राकृतिक चमक

Himalaya neem face pack नीम, मुल्तानी मिट्टी और हल्दी की गुणवत्ता के साथ आता है, जो चेहरे से अतिरिक्त oil को हटाने और दाग धब्बों को दूर करने के लिए एक साथ काम करते हैं।

A beautiful woman showing glowing skin with Himalaya neem face pack
Himalaya Neem face pack in hindi

यह त्वचा के बंद छिद्रों को साफ करते हैं, और त्वचा समस्याओं की पुनरावृत्ति को रोकने में मदद करते हैं।

Table of Contents

हिमालय फेस पैक क्या है? – What is Himalaya neem face pack?

हिमालय नीम फेस पैक (Himalaya Neem Face Pack) एक नेचुरल आयुर्वेदिक साबुन मुक्त फॉर्मूला है।

नीम फेस पैक आपकी स्किन को साफ करता है और त्वचा को रोगाणु से बचाने में मदद करता है।

हिमालय नीम फेस पैक आपकी स्किन को इंफेक्शन से बचाकर सुरक्षित रखने में मदद करता है और सर्दियों में गरम पानी के उपयोग के बाद रूम छिद्र को बंद रखता है।

यह आपके चेहरे को सर्दियों में मुलायम भी बनाए रखता है और dry नहीं होने देता।

हिमालय फेस मास्क के उपयोग से ठंड के समय में भी स्किन हेल्दी और नमी युक्त बनी रहती है।

पढ़ें – जाने खुजली में कौन सा साबुन का प्रयोग करना सही है।

हिमालय फेस पैक सामग्री – Himalaya neem face pack ingredients in hindi

हिमालय नीम फेस पैक की मुख्य सामग्री– हल्दी, नीम और मुल्तानी है, इनके लाभकारी गुणों बारे में विस्तार से समझें:

नीम – नीम एक एंटीबायोटिक सामग्री है जो जीवाणु रोधी अच्छाइयों से भरपूर होती है इसे मुख्य रूप से कीटाणु और संक्रमण को निष्क्रिय करने के लिए जाना जाता है।

यह चेहरे के लिए बहुत गुणकरी चीज है इसके उपयोग से स्किन का स्वास्थ्य सुधरता है मुंहासों की समस्या दूर होती है और स्किन हेल्दी व बेदाग बनती है।

हल्दी – हमें पता है कि हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो त्वचा को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और यह त्वचा पर होने वाली समस्याओं को भी दूर करने में कारगर कर है।

इसके उपयोग से स्किन टोन भी सुधरता है मुहांसों की दिक्कत भी कम हो जाती है साथ ही स्किन के बेदाग और चमकदार बनती है।

मुल्तानी मिट्टी – मुल्तानी मिट्टी त्वचा को स्वस्थ रखने में बहुत अच्छी भूमिका निभाती है इसका उपयोग पुराने समय से ही चेहरे को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता है।

मुल्तानी मिट्टी चेहरे को स्वस्थ रखती है बेदाग बनाती है इसके उपयोग से पिंपल और दाग धब्बे भी दूर हो जाते हैं जिससे स्किन साफ और खूबसूरत बनती है।

यह तीनों इनग्रेडिएंट्स त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनाने में बहुत अच्छा काम करते हैं तीनों में ही एंटीसेप्टिक गुण होते हैं और हर स्किन टाइप के लोगों के लिए यह सूटेबल होते हैं।

हिमालय नीम फेस पैक के फायदे – himalaya neem face pack benefits in hindi

हिमालय नीम फेस (Himalaya Neem Face Pack) के निम्नलिखित फायदे होते हैं:

1.) हिमालय फेस मास्क क्लींजर का काम करता है।

2.) चिकनाई रहित है।

3.) त्वचा को हाइड्रेट करता है।

4.) तैलीय और मुँहासे वाली त्वचा के लिए अच्छा काम करता है।

5.) बैक्टीरिया के विकास से राहत देता है।

6.) सनटेन को ठीक करने में सहायक।

7.) त्वचा से अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करता है।

8.) त्वचा की रंगत में सुधारता है।

9.) त्वचा के धब्बे साफ़ करता है।

10.) मुहांसों के आकार को कम करता है।

11.) मुंहासों के फूटने से त्वचा को आराम देता है।

12.) त्वचा को कोमल बनाए रखता है।

13.) चेहरे पर ठंडक देता है।

14.) त्वचा की बनावट में सुधारता है।

15.) चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो बढ़ता है।

पढ़ें आलूबुखारे और इमली के उपयोग से लिवर को रखें स्वस्थ पूरी जानकारी कैसे करें इस्तेमाल।

हिमालय नीम फेस पैक के नुकसान – himalaya neem face pack side effects in hindi

यह फेस मास्क लगाने से निम्नलिखित दुष्प्रभाव हो सकते है:

  • अच्छे परिणाम दिखाने के लिए कुछ समय लगता है।
  • यह ज्यादा सूखी त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं है।
  • संवेदनशील त्वचा पर नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं।
  • जलन।
  • अगर त्वचा में जलन होने लगे तो इसे त्वचा पर न लगाएं।
  • चेहरे पर खुजली हो सकती है।
  • फेस पैक को ज्यादा मात्रा उपयोग न करें।
  • इसे गलत तरीके से लगाने पर त्वचा पर झुर्रियां पड़ सकती हैं।

हिमालय नीम फेस पैक के उपयोग – Himalaya neem face pack uses in hindi

Himalaya neem face pack को इन में स्थिति में उपयोग किया जा सकता है:

#1. पिंपल हटाने के लिए।

#2. चेहरे की रंगत सुधारने के लिए।

#3. चेहरे से दाग धब्बे हटाने के लिए।

#4. सर्दियों में चेहरे को मुलायम रखने के लिए।

#5. ऑयली त्वचा की देखभाल के लिए।

#6. सनटैन के प्रभाव को कम करने के लिए।

#7. चेहरे से डार्क स्पॉट्स को हटाने के लिए।

#8. पिगमेंटेशन की समस्या को दूर करने के लिए।

हिमालय फेस पैक कैसे लगाएं – How to apply Himalaya neem face pack in hindi

A beautiful woman applying Himalaya neem face pack
Himalaya Neem face pack in hindi

इस फेस पैक को लगाने से पहले अपना चेहरा अच्छे से साफ कर लें। उसके बाद इसे हाथों पर निकाले और चेहरे पर लगाना शुरू करें।

हिमालय नीम पेक को नीचे से ऊपर की ओर लगाना चाहिए ताकि त्वचा पर झुर्रियों की समस्या ना हो।

इसे लगाने के बाद 15 से 20 मिनट के लिए सूखने दें और उसके बाद हिमालय नीम फेस मास्क को पानी से धोकर उतार दें।

इस फेस मास्क को सप्ताह में एक से दो बार ही उपयोग करें।

पढ़ें – ग्लाइको 6 क्रीम के उपयोग से बाय चमकदार त्वचा ऐसे।

हिमालय नीम फेस पैक इस्तेमाल कैसे करें – Himalaya neem face pack how to use in hindi

हिमालय नीम फेस पैक (Himalaya neem face pack) इस्तेमाल करने के लिए निम्न स्टेप को फोलो करें:

1. Himalaya neem face pack उपयोग करने से पहले चेहरे को साफ करना जरूरी है।

2. उसके लिए पहले किसी अच्छे फेस वॉश से चेहरा धोएं और उसके बाद स्क्रब करें।

3. उसके बाद 10 मिनट के लिए चेहरे पर भाप लेनी चाहिए।

4. इन स्टेप को फॉलो करने से चेहरे के रोम छिद्र खुल जाते हैं और इसका फायदा जल्दी और अच्छा मिलता है।

5. अब चेहरे को अच्छे से किसी साफ कपड़े से पोंछ कर हिमालय नीम फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें।

6. ध्यान रखें फेसपैक को हमेशा नीचे से ऊपर की ओर लगाएं।

7. और आंखों के आसपास इसे हिमालय नीम फेस पैक को ना लगाएं।

8. जब यह फेस पैक सूख जाए तो इसे नॉर्मल पानी की सहायता से धो लें।

इस फेस पैक को उपरोक्त स्टेप फॉलो करके यदि आप हफ्ते में दो बार उपयोग करते हैं तो आपके चेहरे पर ग्लो व चमक बढ़ेगी।

हिमालय नीम फेस पैक की कीमत – Himalaya neem face pack price in hindi

Himalaya neem face pack पाउच की कीमत – ₹10, ₹15, ₹20.

Himalaya purifying face pack 50g कीमत लगभग – ₹70

Himalaya neem face pack 100g की कीमत लगभग – ₹150.

हिमालय नीम फेस पैक आप आसानी से ऑफलाइन और ऑनलाइन खरीद सकते हैं यह कीमत में काफी किफायती प्रोडक्ट है।

हिमालया नीम फेस पैक बेचने वाले स्टोर – Stores selling Himalaya Neem Face Pack:

• नायिका (Nyka)

• अमेजॉन (Amazon)

• मीशो (Meeso)

• फ्लिपकार्ट (Flipkart)

हिमालय फेस पैक पिंपल्स के लिए – pimple himalaya neem face pack in hindi

हिमालय नीम फेस पैक मुहांसों के लिए काफी अच्छा है इसके उपयोग से पिंपल की समस्या ठीक हो जाती है।

सर्दियों में त्वचा को पिंपल मुक्त रखने के लिए यह काफी अच्छा फेस पैक है हालांकि रूखी त्वचा वाले लोगों को इसका उपयोग नहीं करना चाहिए।

लेकिन सेंसिटिव, नॉर्मल और ऑयली त्वचा वालों के लिए यह सर्दियों में स्किन केयर रूटीन के लिए अच्छा विकल्प है।

पढ़ें – मार्स एंटी एक्ने जेल पिंपल हटाने का रामबाण औषधि।

ऑयली त्वचा के लिए – oily skin himalaya neem face pack in hindi

हिमालय नीम फेस पैक ऑयली त्वचा के लिए काफी अच्छा है यह चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल को हटाता है और रोम छिद्रों को साफ रखता है।

जिससे चेहरे पर पिंपल की समस्या बहुत कम होती है और दाग धब्बे भी नहीं होते।

जिन लोगों को चेहरे पर बार-बार तेल आने की समस्या होती है उनके लिए यह एक बहुत अच्छा face mask है जो आपकी त्वचा को हेल्दी बनाए रखता है।

रूखी त्वचा के लिए – himalaya neem face pack for dry skin in hindi

हिमालय नीम फेस पैक रूखी त्वचा वाले लोगों के लिए इतना उपयोगी नहीं है क्योंकि यह चेहरे से तेल को हटाता है।

तो जिनकी त्वचा पर ज्यादा रुखापन है उन्हें इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

Himalaya Neem Face Pack से जुड़े सुझाव

• डॉक्टर द्वारा निर्देशित (बताई गई) खुराक का ही इस्तेमाल करें।

• इस हिमालय नीम फेस पैक को हमेशा चेहरा धोने के बाद ही उपयोग करें।

• हिमालय नीम फेस पैक लगाने से पहले चेहरे को स्क्रब जरूर करना चाहिए।

• नाखूनों से चेहरे को रगड़ें या खरोचें नहीं, बल्कि उंगलियों की सहायता से चेहरा मले और साफ करें।

• Himalaya Purifying Neem Face Pack का बहुत अधिक मात्रा में उपयोग न करें।

• हिमालय फेस मास्क बहुत सुखी त्वचा पर उपयोग न करें।

• Himalaya Purifying Neem Face Pack के बाद चेहरे को मॉइश्चराइजर लगाएं इससे त्वचा का स्वास्थ्य सुधरता है।

• Himalaya Neem Face Pack को फ्रिज में स्टोर करके नहीं रखना चाहिए।

• इस फेस पैक सुखी और सामान्य तापमान पर स्टोर करें।

• Himalaya Purifying Neem Face Pack के इस्तेमाल के दौरान पर्याप्त पानी पिएं

• हिमालय फेस पैक उतारने के लिए नॉर्मल पानी का इस्तेमाल करें।

Himalaya neem face pack की सुरक्षा जानकारी

  • हिमालय नीम फेस पैक को लगाने के बाद धूप में न रहें।
  • यह हिमालय पैक आंखों और होठों को छोड़कर चेहरे पर लगाएं।
  • यह केवल बाहरी उपयोग के लिए है।
  • इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखें।

My experience with Himalaya neem face pack:

Himalaya Neem face pack in hindi
Himalaya Neem face pack in hindi

मैंने हिमालय नीम फेस पैक को ऑनलाइन साइट amazon से ₹150 में खरीदा था। जो 100g का पैक था।

यह एक हरी और सफेद ट्यूब में आता है इसकी पैकेजिंग सिंपल और उपयोग में आसान होती है।

मैंने हिमालय फेस पैक का उपयोग 2 महीने किया है और मुझे इसके काफी अच्छे रिजल्ट देखने को मिले खासकर सर्दियों के दिनों में।

मेरी स्किन सेंसिटिव है तो मुझे कोई भी चीज बहुत आसानी से सूट नहीं आती, लेकिन इस फेस मास्क से मेरी स्किन को काफी फायदा मिला है।

इसके उपयोग से मेरी स्किन पर चमक भी बढ़ी है पिंपल की समस्या दूर हो गई और चेहरे पर एक कोमल व मुलायम इफेक्ट भी मिला है।

लेकिन हिमालय नीम फेस पैक को हफ्ते में 2 बार ही उपयोग करना चाहिए और यह फेस पैक 2 महीने के बाद ही देखने लायक रिजल्ट देता है।

Saniya Qureshi is a Health and Beauty writer, senior consultant and health educator with over 5 years of experience.

Leave a Comment