Simple health tips for student in Hindi

Simple health tips for student in Hindi : स्टूडेंट की जिंदगी बहुत व्यस्त होती है क्योंकि उन्हें ना केवल पढ़ाई में, बल्कि अपनी जीवन शैली के अन्य कार्यों में दिलचस्पी होती है तथा उनमें खुद को प्रमाणित करने का जुनून भी होता है।

• जिस वजह से उन्हें अपनी रोमांचक, सामाजिक, लाइफ और व्यक्तिगत कॉन्पिटिशन में Students के लिए अपनी हेल्थ का ध्यान रखना मुश्किल होता है।

Simple health tips for student in Hindi

• लेकिन जीवन के किसी भी कार्य में खुद को विजय बनाने के लिए सबसे पहले अपने स्वास्थ्य को संभावित रूप से स्वस्थ रखना जरूरी है।

• वरना किसी भी तरह की अन्य सफलता जीवन में खुशहाली का कारण नहीं बन सकती।

• Student की life में स्कूल की पढ़ाई के साथ साथ जीवन के अन्य कार्यों का भी बोझ बना रहता है जो उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालता है।

ऐसे में महत्वपूर्ण है कि माता-पिता अपने बच्चों को समझें उन पर ध्यान दें और उन्हें समझाएं कि उनकी हेल्थ भी बाकी सभी कार्यों की तरह महत्वपूर्ण है उन्हें अपनी हेल्थ को नजरअंदाज नहीं करना है।

• क्योंकि स्वस्थ व्यक्ति ही अपना भविष्य सुनिश्चित कर सकता है और खुद के साथ-साथ अपने देश का नाम दुनिया में रोशन कर सकता है।

• आज की लाइफ स्टाइल की वजह से भी बच्चे तरह-तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं जैसे–

• डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, दिल की बीमारियां, लिवर से संबंधित बीमारियां मानसिक तनाव डिप्रेशन आदि।

• बच्चों को एक स्वस्थ जीवन और एक अच्छा भविष्य देने के लिए उनको जागरूक करना जरूरी है।(Simple health tips for student in Hindi) कि उन्हें बाकी सब चीजों की तरह ही अपनी हेल्थ को समय देने की जरूरत है।

• उन्हें अपनी दैनिक दिनचर्या में स्वास्थ्य के लिए भी कुछ समय सुनिश्चित करना है।

• जिसमें वह खुद को स्वस्थ रखने और अपनी गलत आदतों को छोड़ने के लिए कार्य करें।

स्टुडेंट्स की सबसे आम स्वास्थ्य समस्याएं

Simple health tips for student in Hindi

आज की लाइफस्टाइल बच्चों के स्वास्थ्य को बहुत बिगाड़ रही है जिससे वो समस्याओं में फंसे रहते हैं और पढ़ाई पर सही से ध्यान नहीं दे पाते।

Simple health tips for student in Hindi

1.सामान्य जुकाम

इनफ्लुएंजा वायरस के कारण बच्चों को जुकाम हो जाता है आमतौर पर इस जुकाम को फ्लू कहा जाता है।

जो एक छोटी सी बीमारी समझी जाती है जबकि यह बच्चों के स्वास्थ्य को इस हद तक बाधित करती है कि वह अपनी पढ़ाई में सही प्रदर्शन नहीं कर पाते।

आमतौर पर बदलते मौसम के दौरान जुकाम student health को प्रभावित करता है इसीलिए इस समय माता पिता को बच्चों के लिए सावधानियां बरतनी चाहिए।

2.सिरदर्द।

क्योंकि बच्चों को बहुत सी एक्टिविटीज के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है तो ऐसे में वह खुद को बहुत सारी चीजों में उलझा हुआ पाते हैं जिससे उन्हें सिर दर्द की शिकायत रहती है।

3.मोच

स्टूडेंट अपनी लाइफ में बहुत उत्साहित होते हैं जिसकी वजह से उछल कूद और दौड़ भाग ज्यादा करते, खेलते समय जल्दबाजी में मोच आ सकती है।

आमतौर पर ऐसा खेलते समय होता है। स्टूडेंट को ऐसे में दर्द सहना पड़ता है और यह मोच उनके लिए खतरनाक भी साबित हो सकती है जिसे ठीक होने में वक्त लग जाता है या फिर सर्जरी करानी पड़ती है।

4.Bleeding Nose

नोज ब्लीडिंग होना भी स्टूडेंट लाइफ की एक आम समस्या है जो आमतौर पर खेलते वक्त या मानसिक तनाव लेने के कारण होती है।

5.संक्रमण

स्टूडेंट की लाइफ में इन्फेक्शन होना भी एक समस्यां है क्योंकि उन्हें कुछ ऐसी एक्टिविटीज में भाग लेना पड़ता है जिसकी वजह से स्किन इन्फेक्शन होने की संभावना रहती हैं।

6.मोटापा।

मोटापा बच्चों को आज कल होने वाली सबसे आम समस्या है क्योंकि आजकल बच्चे व्यायाम और शारीरिक क्रियाकलाप बहुत कम करते हैं।

जिसकी वजह से उनके शरीर में फैट जमा हो जाता है।‌‌ और स्टूडेंट मोटापे का शिकार हो जाते हैं जिस कारण उनके शरीर में तरह-तरह की बीमारियां पनपने लगती है।

7.Strep Throat

गले का खराब होना वातावरण के कारण ज्यादा होता है क्योंकि आज के वातावरण धूल मिट्टी ज्यादा है जो गले को भी प्रभावित करती हैं।

8.Chicken Pox

चिकन पॉक्स होना स्टूडेंट की जिंदगी में कैसे देखा जाता है इसके दो कारण हो सकते हैं एक तो इन्फेक्शन होना और दूसरा गलत खानपान।

9.Eye irritation

किसी भी स्टूडेंट के लिए आंखों की समस्या होना बड़ी बात नहीं है क्योंकि वो पढ़ाई पर फोकस करते हैं और अपनी आज की जीवनशैली में मोबाइल टीवी आदि में समय बिता रहे हैं।

Simple health tips for student in Hindi

10.Tention

तनाव और डिप्रेशन होना भी स्टूडेंट लाइफ की बड़ी समस्या है। इसके लिए भी सबके अपने अलग-अलग कारण होते हैं। आमतौर पर पढ़ाई में फेल हो जाना बच्चों को तनावग्रस्त करके डिप्रेशन तक ले जाता है।

11.Vomiting

स्टूडेंट जिंदगी में ऐसी लाइफस्टाइल पर निर्भर होते हैं।कि वह कुछ भी खा लेते हैं बिना सोचे समझे और बिना यह जाने कि यह वक्त कोई चीज खाने के लिए उत्तम है या नहीं।

जिसकी वजह से उनका शरीर खाने को डाइजेस्ट करने में असमर्थ रहता है और उन्हें उल्टी की शिकायत हो जाती है।

ये भी पढ़ें।

किशोरावस्था की जरूरतें, समस्याएं और समाधान।

स्टूडेंट को हेल्दी रहने के लिए कौनसी आदतों को अपनाना चाहिए।

Simple health tips for student in Hindi

स्वस्थ रहने के लिए स्टूडेंट को अपनी लाइफ में कुछ अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए ताकि वो पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य में भी सफल रहें।

Simple health tips for student in Hindi

1. दिन में दो बार ब्रश करना।

रोजाना दांतों को ब्रश करो दांतो को साफ रखना स्वास्थ्य को बेहतर करता है। उसके लिए रोज सुबह और रात को सोने से पहले ब्रश जरूर करें।

2. हेल्थी खाएं।

स्टूडेंट बहुत कुछ ऐसा खाते हैं जो उनके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल सही नहीं है और उनकी पढ़ाई व जिंदगी को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं।

इसलिए उन्हें चाहिए कि अपने खाने में हेल्दी डाइट चार्ट बनाएं। जिसे फॉलो करके हेल्दी खाएं।

ऐसा करने से आप हेल्दी खा पाएंगे और हेल्दी जी पाएंगे।

3. अपना काम स्वयं करें।

स्टूडेंट को स्वस्थ रहने के लिए अपने काम खुद करने चाहिए जैसे अपने कमरे की सफाई खुद करें।

अपने खाने की प्लेट खुद साफ करें। अपनी सारी चीजों का ध्यान स्वयं रखें। किसी और पर निर्भर ना बने आपकी ड्रेस कहां है आपना कोर्स सेट करना आदि।

ऐसा करने से आपके अंदर जिम्मेदारियां निभाने की प्रवृत्ति पैदा होती है। और आप अपने जीवन को आत्मनिर्भरता के साथ जीने में विश्वास करते हैं तथा दूसरों पर निर्भर नहीं रहते।

4. पूरी नींद लें।

नींद एक ऐसी चीज है जो जीवन के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण है स्टूडेंट की जिंदगी में भी नींद बहुत महत्वपूर्ण होती है।

इसलिए उन्हें पूरी नींद लेना अनिवार्य है ताकि वह खुद को स्वस्थ बनाए रख पाए।

5. प्रतिदिन स्नान करना।

हर रोज नहाने से स्वास्थ्य हमेशा सकारात्मक रहता है। इसीलिए रोजाना नहाने की आदत बनाएं और नहा कर साफ़ वस्त्र पहने।

6. दूसरी एक्टिविटी करें।

पढ़ाई के अलावा दूसरी एक्टिविटीज में भी भाग लेते रहें। ऐसा करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

7. होबीज

जो चीज हमें पसंद होती हैं वह हमें खुश और स्वस्थ रहने की वजह देती हैं। इसीलिए अपनी होबी को भी कुछ समय दें।

8. नाश्ता समय से करें।

आज देखा जा रहा है कि स्टूडेंट नाश्ता करने पर ज्यादा ध्यान नहीं देते अधिकतर स्कूल कॉलेज बिना नाश्ता किए जा रहे हैं। जिस वजह से वह स्कूल और कॉलेज में बेहोश हो जाते हैं।

जिससे उनकी सेहत तो खराब होती है साथ-साथ और लोगों को भी उनकी वजह से समस्याएं झेलनी पड़ती है।

इसलिए एक हेल्दी नाश्ता करें और नाश्ते को कभी भी छोड़ने की गलती ना करें।

नाश्ता आपके खाने का सबसे महत्वपूर्ण भाग है जो आपको पूरे दिन सरवाइव करने की शक्ति प्रदान करता है।

9. टैनिंग से बचें

स्टूडेंट की लाइफ में धूप भी एक चैलेंज है क्योंकि उन्हें घर से स्कूल या कॉलेज आने जाने में धूप का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में उन्हें टेनिंग से बचने के लिए सनग्लासेस और स्किन पर सनस्क्रीन अप्लाई करनी चाहिए।

इससे उनकी स्किन बीमारियों से बची रहती है और काली नहीं पड़ती तथा त्वचा पर चमक बनी रहती है जिससे स्टूडेंट्स में आत्मविश्वास आता है।

10. मैत्रीपूर्ण रवैया अपनाना।

विद्यार्थियों को एक महत्वपूर्ण रवैया अपनाना जरूरी है क्योंकि उनका जीवन अभी सीखने की राह पर है जहां उन्हें अच्छी चीजों को सीखना चाहिए।

जिसमें दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करना बहुत जरूरी है यह आपके व्यक्तित्व को दर्शाता है।

11. पीठ को सीधा रखकर बैठें।

आपके उठने बैठने का तरीका कैसा है यह भी आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।

इसलिए कभी भी कमर झुकाकर ना बैठे रीड की हड्डी को सीधी रखें। ऐसा करने से आप बहुत सारी बीमारियों को खुद से दूर रख पाएंगे।

12. हाथ धोना।

विद्यार्थियों को हाथ धोने की अच्छी आदत जरूर आनी चाहिए क्योंकि उन्हें बहुत सारे काम करने पड़ते हैं।

जिसकी वजह से उनके हाथों पर बैक्टीरिया आ जाते हैं। तो समय-समय पर हाथ धोने की आदत बनाएं।

14.सोडा नहीं पानी पिएं।

शरीर में पानी की मात्रा आप को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। इसीलिए शरीर को कुछ और चीजें देने के साथ-साथ पर्याप्त पानी भी दे ताकि आपका शरीर स्वस्थ रहें।

15. हल्की धूप का सेवन करें।

धूप में विटामिन डी होता है जो हड्डियों और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है।

इसीलिए कुछ समय हल्की धूप में बैठे और उसके लिए सुबह की हल्की धूप सबसे बेहतर होती है।

16.नियमित शारीरिक गतिविधियाँ।

आजकल की लाइफ स्टाइल व्यस्त हो गई है जहां शारीरिक क्रियाकलाप विद्यार्थी की लाइफ में बहुत कम है।

फिजिकल एक्टिविटी आपको सेहतमंद रखने में मददगार होती है। इसीलिए स्टूडेंट्स को अपनी लाइफ में शारीरिक एक्टिविटी में भाग लेते रहना चाहिए।

17.ध्यान।

ध्यान के फायदे हम सभी को पता है ध्यान करने से मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य हमेशा स्वस्थ बना रहता है।

जरूरी नहीं है कि ध्यान या मेडिटेशन करने के लिए आपको एक घंटा दो घंटा निकालना पड़े। इसके लिए आप सिर्फ 20 मिनट रोज मेडिटेशन का अभ्यास कर सकते हैं।

18.खेल।

खेल स्टूडेंट की जिंदगी में अहम भूमिका निभाते हैं खेलने से मानसिक और शारीरिक तौर पर स्टूडेंट स्ट्रांग बनते हैं। उनके शरीर में सकारात्मक ऊर्जा आती हैं।

Simple health tips for student in Hindi

खेलने से हड्डियां मजबूत होती है मांसपेशियों की कार्यविधि में सुधार आता है। जोड़ो में मजबूती आती है।

जीवन के लिए जितना जरूरी शिक्षा प्राप्त करना है उतना ही जरूरी खेल में भाग लेना भी है क्योंकि खेल आपको जीवन में संघर्षों का सामना करना सिखाते हैं।

19.अनावश्यक रूप से किसी बात या काम की चिंता ना करना।

चिंता करना हर व्यक्ति का स्वभाव होता है और चिंता नकारात्मक हो ऐसा जरूरी नहीं है सकारात्मक चिंता भी हो सकती है।

लेकिन चिंता किसी भी तरह की हो एक दायरे में ही रखें, अपने जीवन पर इसका बुरा प्रभाव ना लाएं।

20.पारिवारिक समय।

परिवार के साथ समय बिताना जीवन का सबसे सुखदाई और खूबसूरत वक्त होता है। जब हम अपने परिवार की बातों को समझते हैं और अपनी समस्याएं उनसे शेयर कर पाते हैं।

क्योंकि फैमिली से ज्यादा हमें कोई नहीं समझ सकता और हमारी भावनाओं को समर्थन तथा हम क्या गलत और क्या सही कर रहे हैं यह सब भी हमारी फैमिली द्वारा ही हमें समझाया जा सकता है।

21.रोज पढ़ें।

पढ़ाई एक अच्छी आदत है रोजाना पढ़ने की आदत बनाने के लिए आप अपनी मनपसंद कोई अच्छी बुक पढ़ सकते हैं।

Simple health tips for student in Hindi

साथ-साथ अपनी सिलेबस की बुक्स रोज पढ़ें। ऐसा करने से आपके अंदर ज्ञान बढ़ता है और आप अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग बनते हैं।

22.व्यस्त रहे और मस्त रहे

जीवन में खालीपन टेंशन और बुरी आदतों का कारण बन सकता है इसीलिए कुछ ना कुछ काम करते रहना चाहिए।

जरूरी नहीं है कि आपको कुछ ऐसा काम करना है जिससे आप बहुत ज्यादा थक जाएं या जो आपको पसंद ना हो।

बल्कि ऐसी चीजों को करें जो आपको खुशी दे जिससे आपका फ्यूचर बेहतर हो।

ये भी पढ़ें।

80% लोग दुखी क्यों रहते हैं।

स्टूडेंट को हेल्दी रहने के लिए क्या नहीं करना चाहिए।

Simple health tips for student in Hindi

1. अधिक समय के लिए टीवी ना देखें।

ज्यादा टीवी देखने से स्टूडेंट की लाइफ पर बुरा असर पड़ रहा है इसीलिए उन्हें अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए टीवी को बहुत कम देखना चाहिए।

ऐसा कहा जाता है कि 1 मिनट देखी गई टीवी आपको ताजगी महसूस कराने के लिए काफी है और दिन में 1 घंटे से ज्यादा टीवी देखना समय की बर्बादी है।

2. अधूरी नींद।

अधूरी नींद किसी भी विद्यार्थी को स्वस्थ रहने से रोकती है। इसीलिए पूरी नींद ले रात को जल्दी सोएं और सुबह जल्दी उठें।

3. फास्ट फूड से बचें।

आजकल के स्टूडेंट्स घर का खाना कम और बाहर का खाना ज्यादा खाते हैं। जिसकी वजह से उनकी सेहत बहुत बुरी तरह से खराब हो रही है।

बाहर का फास्ट फूड जंक फूड आदि बहुत खतरनाक है, हो सकता है अभी आपको इसके बुरे असर ना दिखे लेकिन भविष्य में आपको इसके बुरे असर झेलने पड़ते हैं।

4.आलस।

आलस किसी भी व्यक्ति को कामयाब नहीं होने देता फिर चाहे वह स्टूडेंट लाइफ हो या फिर जीवन का कोई और क्षेत्र।

ऐसे में हमें खुद को एक नियम में बांध लेना चाहिए कि हमें कौन सा काम कब करना है ताकि हम अपना आलस्य से छोड़ पाए।

5.काम को टालने की आदत ना बनाएं।

काम को टालते रहने से स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है क्योंकि व्यक्ति जो काम नहीं कर पाता उसका तनाव लेता रहता है।

इसलिए कोई भी काम समय पर निपटा लेना चाहिए इससे सेहत बेहतर रहती है।

6.गलत वातावरण से दूर रहें।

गलत बातें स्टूडेंट की जिंदगी को गलत दिशा में ले जाती है जिसकी वजह से वह फ्यूचर में पछताते हैं इसीलिए गलत वातावरण से दूर रहें।

कहते हैं ना कि सुनार का कचरा भी बादाम से महंगा होता है इसीलिए अच्छी संगत में रहें। अच्छा सीखें।

7.आक्रामकता से बचें।

स्टूडेंट्स को कुछ समय ऐसा भी होता है जब उन्हें बहुत ज्यादा गुस्सा आता है क्योंकि उनकी बहुत सी जरूरते और इच्छाएं पूरी नहीं हो पाती।

और स्टूडेंट यह नहीं समझ पाते कि उनकी जरूरतों को पूरा करना केवल उनकी जिम्मेदारी होनी चाहिए। जिसके लिए उन्हें गुस्सा न करके सहज रूप से अपने फ्यूचर को सुधारने में समय देना चाहिए।

8.नशा नहीं करना चाहिए।

युवा पीढ़ी आजकल नशे में ज़्यादा जी रही है जो उनके स्वास्थ्य को बहुत खराब कर देता है नशा मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर बनाता है।

नशे से व्यक्ति अपने जीवन में सही फैसले लेने में असमर्थ होता है। जिसकी वजह से वह अपने भविष्य को सही दिशा नहीं दे पाता और जीवन की समस्या में उलझ कर रह जाता है।

9.सोशल मीडिया को कम इस्तेमाल करें।

यह दौर ऐसा ही जहां सोशल मीडिया लाइफ से जुड़ा हैं। स्टूडेंट लाइफ में तो यह बहुत ज्यादा हो रहा है आजकल स्टूडेंट्स अपना ज्यादा से ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बिता रहे हैं।

जो उनकी पढ़ाई को प्रभावित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डाल रहा है। इसीलिए उन्हें चाहिए कि सोशल मीडिया पर कम से कम समय बताएं।

10.कैफीन युक्त पदार्थों से बचें।

कैफीन युक्त पदार्थ स्वास्थ्य को खराब करने के लिए जिम्मेदार होते हैं जैसे- चाय, कॉफी इसीलिए इनका सेवन कम से कम करें।

Simple health tips for student in Hindi

स्वस्थ रहने के लिए स्टूडेंट की अपनी क्या जिम्मेदारी होनी चाहिए।

Simple health tips for student in Hindi

• स्टूडेंट समझते हैं कि उनके लिए जो भी करना है माता-पिता करेंगे या फिर कोई और उन्हें अच्छी ऐशो-आराम की जिंदगी दे।

• जो उनकी लाइफ का सिर्फ एक भ्रम है उन्हें अपनी लाइफ को खुद सुधारने की जरूरत है और अपना फ्यूचर खुद बनाने की जरूरत है ताकि वह अपने जीवन को सिर्फ काटते ना रहे उसका सुख से आनंद लें।

(some tips healthy life for students)

• किसी भी चीज का आनंद लेने के लिए स्वास्थ्य का सही होना जरूरी है अगर हेल्थ सही नहीं है तो व्यक्ति किसी भी चीज का मजा नहीं ले सकता।

• इसीलिए हेल्थ पर ध्यान देना स्टूडेंट की खुद की पहली प्रायरिटी होनी चाहिए।

• सेहतमंद रहने के लिए किताबें पढ़ सकते हैं या फिट कैसे रहें टीचर से पूछे माता-पिता से सलाह लें।

माता पिता कि बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर क्या जिम्मेदारियां होनी चाहिए।

Simple health tips for student in Hindi

• माता-पिता बच्चों के पहले टीचर माने जाते हैं और वह बच्चों की लाइफ में बहुत अहमियत भी रखते हैं।

• बच्चा अपने माता-पिता की सारी बातों को मानता है और समझता है।

• इसलिए पेरेंट्स को चाहिए कि वह बच्चों को सिर्फ पढ़ाई के लिए दबाव ना डालें।

• उन्हें समझाएं कि अपना समय पढ़ाई पर लगाने के साथ खेलने पर तथा अलग-अलग तरह की एक्टिविटीज को भी टाइम दें।

• अपने स्वास्थ्य को भी ध्यान में रखना है केवल अच्छा खाना अच्छी नींद ही काफी नहीं है बल्कि बुरी संगत वाले लोगों से भी दूर रहो।

• पेरेंट्स को बच्चों को मार्गदर्शन करना चाहिए कि ऐसे दोस्त बनाएं जो उन्हें सही चीजें सिखाएं, और बुरे लोगों से दूर रहें।

टीचर की स्टूडेंट को लेकर क्या स्वास्थ्य जिम्मेदारी होनी चाहिए।

Simple health tips for student in Hindi

• टीचर भी बच्चे की जिंदगी में एक अहम भूमिका निभाते हैं स्टूडेंट अपनी लाइफ में माता-पिता के बाद टीचर को ही अपना आइडियल समझते हैं।

• टीचर को चाहिए कि बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ उन्हें उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी सिखाए।

• उन्हें किस तरह की डाइट लेनी चाहिए, खेल में समय देना चाहिए, अच्छे लोगों की संगत में रहना चाहिए इत्यादि।

क्योंकि स्टूडेंट की लाइफ सीखने की होती है उन्हें जो सिखाया जाता है वह वही सीखते हैं इसीलिए उन्हें अच्छी चीजों को सिखाना चाहिए।

स्कूल और कॉलेज जाने का समय बेहद महत्वपूर्ण होता हैं। जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास का दौर होता है।

जब उन्हें खुद को शारीरिक रूप से समझने और मानसिक रूप से बेहतर बनाने की जरूरत होती है।

अतः स्टूडेंट लाइफ में केवल पढ़ाई या स्कूल कॉलेज में अनुशासन में रहना ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि अपनी जिंदगी में हर क्षेत्र में अनुशासन को बनाए रखना जरूरी है।

कमेंट में बताइए आपको हमारी यह पोस्ट Simple health tips for student in Hindi कैसी लगी और अपने सुझाव भी हमसे शेयर करें।

Thankyou for reading.

Leave a Reply

%d bloggers like this: