क्या vitamin water स्वास्थ्य के लिए सही है? | Vitamin water in hindi

Vitamin water : विटामिन का पानी विटामिन से भरा होता है जिसमें बहुत अच्छी मात्रा में अलग-अलग प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं विटामिन शरीर के लिए कम मात्रा में आवश्यक होते हैं।

लेकिन इनकी कम मात्रा भी हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है अगर शरीर में किसी विशेष विटामिन की कमी हो जाती है तो शरीर रोगों से घिर जाता है।

Vitamin water in hindi
Vitamin water in hindi

विटामिन वॉटर शरीर में विटामिन की कमी को दूर करता है और स्वास्थ्य के लिए भी सही माना जाता है लेकिन विटामिन वॉटर इतना हेल्दी नहीं है जितना लोग सोचते हैं विटामिन वोटर से भी स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है।

आज हम विटामिन वाटर के बारे में सारी जानकारी लेने का प्रयास करेंगे।

vitamin water क्या है? health के लिए कितना आवश्यक है? इसके फायदे क्या है? तथा इसके क्या नुकसान हो सकते हैं? और इससे जुड़े अन्य सवालों के बारे में भी जानेंगे।

Vitamin water (विटामिन पानी क्या है?)

विटामिन वॉटर अलग-अलग फ्लेवर में बनाया जाता है जिसमें एक विशेष फ्लेवर पानी और विटामिंस का मिश्रण होता है यह आज के समय में किसी भी किराने की दुकान में है आसानी से उपलब्ध है।

विटामिन वॉटर बोतल में पैक्ड होकर आता है जिसे बहुत मजबूती से packed किया जाता है विटामिन वॉटर क्योंकि अलग-अलग फ्लेवर में आता है।

Read also

Healthy diet कैसी होनी चाहिए।

Sting energy drink के फायदे क्या हैं।

इसीलिए इसका स्वाद भी अलग अलग होता है इसे बनाने के लिए विशेषकर चीनी, सिरप फ्रुक्टोज आदि का इस्तेमाल किया जाता है।

Vitaminwater बनाने में कैफीन भी इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि कैफ़ीन ताजगी प्रदान करने वाला केमिकल है जिससे व्यक्ति फ्रेश महसूस करता है वह शरीर में ताजगी बनी रहती है।

Vitamin water ingredients

फ्रुक्टोज।

शुगर।

विटामिन ए, बी, सी, डी,ई,के।

नियासिनैमाइड।

कैल्शियम।

पैंटोथेनेट।

जिंक आदि।

Vitamin water की कीमत इंडिया में कितनी है?

विटामिन वॉटर USA अमेरिका का ब्रांड है जो आज के समय में भारत में भी काफी प्रचलित हो रहा है।

यह आपको ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध हो जाता है और दुकान से यह ₹100 से भी कम में यह उपलब्ध हो जाती है।

विटामिन वॉटर का सबसे popular flavor कौन सा है?

• विटामिन वॉटर अलग अलग स्वाद में उपलब्ध है यह अलग-अलग विकल्प में आपको मार्केट में मिल जाता है आज के समय में नींबू, ऑरेंज, और आड़ु का फ्लेवर काफी प्रचलित हो रहा है जिसे लोग ज्यादा पीना पसंद करते हैं।

• विटामिन वाटर आपको लगभग 20 अलग-अलग फ्लेवर में मार्केट में मिल जाएगा जो इसे लोगों में प्रचलित होने के ज्यादा काबिल बनाता है क्योंकि लोग अपने मनपसंद का फ्लेवर इंजॉय कर पाते हैं।

• इसमें आवश्यक खनिज, विटामिन, हाइड्रेशन सामग्री, एनर्जी प्रदान करने वाली सामग्री आदि को मिलाया जाता है। जो इसे स्वाद में बेहतर बनाते हैं और लोगों को एक शानदार स्वादिष्ट पानी मिलता है।

• इसके स्वाद के कारण अधिकतर लोग नॉर्मल पानी खरीद कर पीने से बेहतर विटामिन वॉटर पीना पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इसमें विटामिन मिले होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए नॉर्मल पानी से बेहतर होंगे।

Vitamin water benefits in hindi – विटामिन पानी पीने के फायदे

• विटामिन वाटर के कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं क्या विटामिन वॉटर सादे पाने से ज्यादा अच्छा है?

• सादा पानी पीना आपको बोरिंग लग सकता है लेकिन हमारी जिंदगी में सादा पानी सबसे अहम होता है।

• नॉर्मल पानी के बिना हम अपने जीवन को जीना शायद सोच नहीं सकते। लेकिन क्या सादे पानी के लाभ से ज्यादा विटामिन वॉटर के लाभ हो सकते हैं?

• हर तरह के विटामिन वॉटर का प्रभाव अलग होता है लोग अपनी अपनी पसंद के हिसाब से इसे चुनते हैं।

• विटामिन वाटर में मिलाए गए विटामिंस शरीर में विटामिन की कमी की पूर्ति करते हैं। कुछ लोगों को विटामिन की कमी हो सकती है।

• अगर आपके शरीर में विटामिन की कमी है तो विटामिन वॉटर आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा हो सकता है एक्सरसाइज और शारीरिक व्यायाम करने वाले लोगों के लिए vitamin water एक अच्छा विकल्प है।

• अगर आप किसी भी प्रकार की लत के आधी है जैसे चाय, कॉफी, सोडा, कॉल्ड ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक के आदी हैं तो उनके बदले आप विटामिन वॉटर को अपनी जिंदगी में शामिल कर सकते हैं।

• इन सभी चीजों के मुकाबले vitamin water ज्यादा बेहतर है और इससे आपको कैलरी भी कम प्राप्त होती हैं जिससे आपका स्वास्थ्य बुरी तरह से प्रभावित नहीं होता।

• Vitamin water के सेवन से आपको कैलोरीज कम मिलती हैं तथा इसका स्वाद भी अच्छा होता है और इसके सेवन से आप अपने वजन को भी कंट्रोल में रख सकते हैं।

• Vitamin water अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता है।

• विटामिन वॉटर के सेवन से शरीर में खनिज, विटामिन की कमी की पूर्ति होती है तथा स्वास्थ्य को भी कुछ हद तक लाभ होता है।

• पानी में घुलनशील विटामिन vitamin water के सेवन से शरीर में बहुत जल्दी पहुंच जाते हैं जिससे शरीर में मौजूद हानिकारक पदार्थ शरीर से खत्म होने लगते हैं।

• शरीर हाइड्रेट रहता है तथा शारीरिक तापमान भी नियंत्रित बना रहता है।

• विटामिन पानी पीने से आपको एंटी-एजिंग लाभ मिलते हैं। इस पानी को पीने से स्वास्थ्य लाभ मिलने के साथ-साथ एंटी एजिंग गुण भी प्राप्त होते हैं जिस वजह से जल्दी से एजिंग आने की समस्या नहीं होती।

• विटामिन वॉटर में एंटीऑक्सीडेंट सामग्री मिलाई जाती है जो शरीर से बेकार कणों को बाहर निकाल कर शरीर को प्रभावी ढंग से साफ करने में मदद करते हैं।

• Vitamin water के सेवन से कोशिकाओं की क्षति की मरम्मत भी होती है तथा आंखों के लिए भी विटामिन वोटर लाभप्रद है।

• इसके सेवन से आंखों में होने वाली समस्याएं कम हो जाती है तथा आंखों की रोशनी स्वस्थ बनती है।

• इसमें कैलोरी और चीनी कम है और इसमें कोई वसा पदार्थ भी नहीं है विटामिन वॉटर में एनर्जी के लिए चीनी मिलाई जाती है लेकिन इसमें किसी भी प्रकार की वसा की मिलावट नहीं की जाती है।

• यह वसा मुक्त फार्मूला है इसमें पानी के अलावा विटामिन, चीनी व इसके पूरक पदार्थ मिलाए जाते हैं जिससे तनाव कम होता है और स्वास्थ्य को भी अधिक नुकसान नहीं पहुंचता।

• विटामिन वॉटर से शरीर को एनर्जी मिलती है इसके सेवन से शरीर ताजगी और ऊर्जा महसूस करता है तथा पूरे दिन एक्टिव रहता है इससे शरीर को प्राकृतिक खनिज व पोषक तत्व तथा विटामिन मिलते हैं।

• इस प्रकार यह एनर्जी बूस्टर का भी एक विकल्प है जिससे व्यक्ति पूरे दिन एनर्जेटिक रहता है।

• यह कहना गलत नहीं है कि vitamin water के सेवन से शरीर में विटामिन की कमी नहीं रहती और इससे प्राप्त पोषक तत्व आपको फिट और स्वस्थ रहने में भी मदद करते हैं।

• बेशक vitamin water पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है तथा शारीरिक एनर्जी बढ़ती है व्यक्ति खुद को एक्टिव फील कर पाता है।

• लेकिन इसके पीने से शरीर को केवल फायदे ही नहीं बल्कि नुकसान भी हो सकते हैं इसीलिए इसको सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।

• यह जानना भी बहुत जरूरी है कि इसके सेवन से आपको आनंद के साथ स्वाद भी प्राप्त होता है लेकिन इसके सेवन से शरीर को नकारात्मक प्रभाव भी झेलने पड़ सकते हैं।

• इसीलिए निश्चित रूप से इसके सेवन से पहले आपको अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं करना है अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ही आप इसकी सही मात्रा का सेवन करें।

• हालांकि यह शरीर में विटामिन की पूर्ति के लिए एक शानदार तरीका है लेकिन कोई भी लाभप्रद चीज अधिक मात्रा में उपयोग करने से नुकसान पहुंचा सकती है।

Vitamin water side effects in hindi – विटामिन वॉटर के नुकसान?

• विटामिन वॉटर को बनाने के लिए चीनी पानी कैफीन और अन्य ऐसे केमिकल मिलाया जाते हैं जिससे शरीर को energy मिलने के साथ-साथ शरीर ज्यादा समय तक एक्टिव महसूस करें।

• इस पेय पदार्थ में एक बोतल में लगभग 30 ग्राम चीनी का मिश्रण होता है जो इससे ज्यादा एनर्जेटिक बनाने का कारण भी है।

• इसे बनाने के लिए फ्रुक्टोज इस्तेमाल किया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थ है।

• विटामिन वॉटर बेकार है क्योंकि इसमें विटामिन होते हैं जिस वजह से व्यक्ति विटामिन वोटर का सेवन करने की वजह से अधिक विटामिन का सेवन कर लेता है जो बीमारियों का कारण बनता है।

• शरीर में विटामिन की अधिक मात्रा होने के कारण शरीर तरह-तरह की समस्याओं से घिर जाता है।

• इसीलिए अगर आप इसका सेवन करें तो इसका सेवन अपनी विटामिन की जरूरत को ध्यान में रखकर ही करें वरना उसके नुकसान झेलने पड़ सकते हैं।

• विटामिन वॉटर में एनर्जी बढ़ाने के लिए कैफ़ीन मिलाई जाती है जो इसका स्वाद भी बढ़ाती है और एनर्जी बूस्टर का काम भी करती है।

• अधिक शर्करा का मतलब है इसका अधिक बीमारियों से घिरना।

• इसमें कैफ़ीन भी पाया जाता है जिससे शरीर में कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

•बहुत सारे पोषक तत्व की कमी हो सकती है क्योंकि अक्सर लोग vitamin water को सभी पोषक तत्वों से भरपूर मानकर सेवन करते हैं।

• जिस वजह से शरीर में विटामिन की तो पूर्ति हो जाती है पर अन्य पोषक तत्व की कमी होने लगती हैं।

• क्योंकि यह विटामिन वॉटर है इसमें विटामिन सी की मात्रा अच्छी खासी होती है तो अगर आप इसका ज्यादा सेवन करेंगे तो शरीर में विटामिन की अधिकता के कारण समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

Read also

simple health care tips for students

Vitamin water से जुड़े अन्य सवाल।

1.Vitamin water गैस का कारण बनता है?

विटामिन वॉटर में जीरो 0.2 के calories पाई जाती है जो प्लाजमा ग्लूकोस या इंसुलिन के स्तर को नहीं बढ़ाता यह calories पचाने में बहुत सरल होती है।

इसके सेवन से गैस की समस्या नहीं होती जैसे अक्सर अल्कोहल के सेवन से शरीर में सूजन का होना, दस्त होना तथा उल्टी होने की शिकायत होती है।

2. क्या vitamin water पानी से बेहतर है?

कुछ लोगों का यह भी सवाल हो सकता है कि क्या विटामिन वॉटर सादे पानी से बेहतर विकल्प है सादा पानी हमेशा से सबसे बेहतर होता है जो शरीर के लिए महत्वपूर्ण भी है।

विटामिन वॉटर अनिवार्य रूप से सादे पानी की जगह नहीं ले सकता। क्योंकि सादा पानी किसी भी तरह से शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता जबकि विटामिन का पानी नुकसानदेह हो सकता है।

अगर आप शरीर में पानी की पूर्ति बनाए रखना चाहते हैं तो ज्यादा मात्रा में सादे पानी का सेवन करें। अगर आप अपने शरीर में खनिज की पूर्ति के लिए इसका सेवन करेंगे तो यह स्वास्थ्यवर्धक नहीं है आपको सादे पानी का विकल्प चुनना चाहिए।

3. क्या Vitamin water हाइड्रेटिंग है?

विटामिन वॉटर अलग-अलग स्वाद में मार्केट में उपलब्ध है कुछ लोग शरीर को hydrate रखने के लिए vitamin water पीना पसंद करते हैं तो क्या vitamin water से शरीर हाइड्रेटिंग रहता है।

विटामिन्स का पानी शरीर को कुछ देर के लिए हाइड्रेटिंग रखता है तथा शरीर में एनर्जी बूस्टर का काम भी करता है।

लेकिन लंबे समय तक के शरीर को हाइड्रेट रखने में सक्षम नहीं हो सकता क्योंकि हमें पूरे दिन में हाइड्रेट रहने के लिए 2 लीटर पानी की आवश्यकता होती है।

और इतनी मात्रा में विटामिन वॉटर का सेवन नहीं किया जा सकता शरीर को सादे पानी की आवश्यकता पड़ती है।

क्योंकि इसे बनाने में पानी का इस्तेमाल किया जाता है इसीलिए लोग इसे हाइड्रेटिंग ड्रिंक के रूप में सेवन करते हैं जो कुछ हद तक सही भी है यह थोड़े समय के लिए शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है।

लंबे समय तक शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए सादे पानी का सेवन करते रहें दिन में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पिएं।

4. क्या Vitamin water में विटामिन होता है?

विटामिन वॉटर के कई प्रकार के फ्लेवर आते हैं जिसमें अलग-अलग विटामिंस को भी मिलाया जाता है।

किसी में विटामिन बी होता है तो किसी में विटामिन ए और ई होता है तथा इससे अन्य सुक्ष्म पोषक तत्व भी प्राप्त होते हैं।

जैसे पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जस्ता, खनिज आदि।

5. संतरा Vitamin water क्या है?

संतरे फ्लेवर का भी विटामिन वॉटर आता है यह एक बेहतरीन स्वाद वाला पानी है जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है क्योंकि इसमें संतरे का अर्क मिलाया जाता है।

जिस वजह से इस पानी से विटामिन सी विटामिन बी अच्छी मात्रा में प्राप्त होते हैं इसके सेवन से स्किन पर भी निखार आता है और बाल भी मजबूत बनते हैं।

6. क्या रोजाना vitamin water पीना ठीक है?

रोजाना विटामिन वॉटर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है क्योंकि इसका रोजाना उपयोग शरीर में अधिक विटामिन का कारण बन सकता है।

कुछ विटामिंस पानी में घुलनशील होते हैं तो यह शरीर से मूत्र के माध्यम से उत्सर्जित हो जाते हैं लेकिन अन्य विटामिंस शरीर में ही खपत होते हैं जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं।

इसलिए रोजाना इसका सेवन ना करें इसका रोज सेवन करने से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है तो विटामिन वॉटर का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

7. vitamin water zero कैसा है?

विटामिन वाटर जीरो भी आता है इसमें सोडियम और पोटेशियम नहीं होता यह भी एक स्पोर्ट्स ड्रिंक है जो मल्टीविटामिन खनिज जैसे पोषक तत्व से भरपूर होता है।

लेकिन इसका भी दैनिक रूप में उपयोग नहीं करना चाहिए इससे मिलने वाले पोषक तत्व आपके लिए पर्याप्त नहीं है।

इससे मिलने वाले न्यूट्रिशन अधिक नहीं होते लेकिन एनर्जी ड्रिंक के लिए यह एक अच्छा और स्वीकार्य विकल्प हो सकता है।

8. Vitamin water और Vitamin water zero में क्या अंतर है?

विटामिन वॉटर जीरो विटामिन वॉटर का ही एक रूप है लेकिन इसमें विटामिन वॉटर से कम कैलरी होते हैं जो इसे विटामिन वाटर से बेहतर बनाता है इसमें अधिक मात्रा में चीनी सामग्री नहीं मिल जाती।

विटामिन मोटर ज़ीरो दावा करता है कि यही बिल्कुल कैलोरी मुक्त है इससे किसी भी तरह की स्वास्थ्य जोखिम का खतरा नहीं है और यह अन्य विटामिन वाटर से बेहतर और अच्छा है।

9. Vitamin water शाकाहारी है?

विटामिन वाटर शुगर कैफ़ीन आदि से मिलकर बनता है इसमें किसी भी प्रकार का नॉनवेज यह मांस मछली अंडे तथा पशु उत्पाद नहीं मिलाया जाता।

हालांकि vitamin water अमेरिका का प्रोडक्ट है इसलिए कुछ लोगों को आशंका होती है कि शाकाहारी है या मांसाहारी तो इसमें किसी भी तरह का कोई भी मांसाहारी पदार्थ नहीं मिलाया जाता यह एक शाकाहारी उत्पाद है।

10. क्या बच्चे vitamin water पी सकते हैं?

Vitamin Water बच्चों के लिए बहुत हद तक सही नहीं है इससे मिलने वाले पोषक तत्व बच्चों के स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नहीं है।

इसीलिए पोषक तत्व को प्राप्त करने के लिए बच्चों के लिए नाश्ता और घर का भोजन सबसे अच्छा है।

अगर बच्चे इस पेय पदार्थ का सेवन करते हैं तो हो सकता है उन्हें इससे अधिक मात्रा में विटामिन मिल सकते हैं इसीलिए बच्चों को इसका सेवन तभी कराएं जब आपको यह जानकारी हो कि उनको कितनी मात्रा में विटामिन की जरूरत है।

11. Vitamin water के फ्लेवर्स।

विटामिन वॉटर कई तरह के फ्लेवर्स में उपलब्ध है जो सभी के स्वाद के अनुसार बनाए गए हैं यह लगभग 20 तरह के फ्लेवर्स में आता है जिसमें संतरी, नींबू, स्ट्रौबरी, पीच फ्लेवर ज्यादा पॉपुलर हो रहा है।

विटामिन वाटर के फ्लेवर्स।

• नींबू पानी फ्लेवर।

• ऑरेंज फ्लेवर।

• कीवी स्ट्रॉबेरी फ्लेवर।

• फ्रूट पंच फ्लेवर।

• ड्रैगन फ्रूट।

• पाइनएप्पल कोकोनट फ्लेवर्स।

• मिश्रित बेरी फ्लेवर।

• ब्लूबेरी अनार फ्लेवर।

• आड़ु फ्लावर इत्यादि।

निष्कर्ष

विटामिन वाटर स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतर विकल्प नहीं है इसके सेवन से शरीर में विटामिन की अधिकता होने का जोखिम रहता है जिससे शरीर में तरह-तरह की प्रॉब्लम होने की संभावना हो सकती है।

इसीलिए अगर आपको विटामिंस की आवश्यकता है तो मल्टीविटामिन गोलियां या कैप्सूल डॉक्टर की सलाह अनुसार अपनी खुराक में शामिल करें।

इसके अलावा आप विटामिंस की पूर्ति घर के भोजन के माध्यम से भी कर सकते हैं घर पर हरी सब्जियां ताजे फल दही दूध और घर पर बना खाना इन सब चीजों का सेवन करें।

घर पर बना पोष्टिक खाने से आसानी से अपनी विटामिंस की कमी की सकता है तथा खुद को नेचुरल तरीके से एक एनर्जेटिक तथा सेहतमंद जिंदगी जीने के लिए प्रेरित रख सकते हैं।

आशा है आपको यह जानकारी अच्छी लगी इस Vitamin water in India आर्टिकल से संबंधित अपने सुझाव हमसे साझा करें।

Saniya Qureshi is a Health and Beauty writer, senior consultant and health educator with over 5 years of experience.

Leave a Comment