Benefits Of Good Health In Hindi | अच्छे स्वास्थ्य के क्या फायदे होते हैं?

सुखी जीवन व्यतीत करने के लिए अच्छा स्वास्थ्य होना जरूरी है।

Good health जिंदगी की खुशियों का आधार है यानी Base, अगर सेहत नही है तो चाहे कितनी भी कीमती चीज हो हमारे लिए मायने नहीं रखती।

A beautiful woman showing good health benefits
Good health benefits in hindi

आपने देखा होगा जब बुखार होता है तो किसी से भी बात करने, कुछ खाने, घूमने या कोई भी काम करने की इच्छा नहीं होती, क्योंकि हेल्थ सही नहीं तो मन कभी अच्छा महसूस नहीं कर सकता।

चाहे कितना भी पैसा या कितनी ही जायदाद क्यों न हो लेकिन अगर हम अस्वस्थ हैं तो धन दौलत का कोई मूल्य नहीं।

इसलिए बहुत महत्वपूर्ण है कि हम खुद को स्वस्थ रखें एक अच्छी हेल्थ के बहुत सारे लाभ होते हैं Good health ke fayde के बारे में इस लेख में विस्तार से चर्चा करेंगे।

यह जरूर पढ़ें | डॉक्टर बिस्वास Good Health Capsule के स्वास्थ्य लाभ और दुष्प्रभाव।

Good health (अच्छा स्वास्थ्य) क्या है?

अच्छा स्वास्थ्य या good health वह है जब व्यक्ति बिना किसी वजह के भी खुशी महसूस करे, तनाव या मानसिक दबाव बिल्कुल न हो।

जब मन उत्साह से भरा होता है और शरीर व मन सकारात्मक स्थिति में रहता है और न केवल खुद के लिए बल्कि दूसरे व्यक्ति के साथ भी व्यावहार अच्छा हो।

अच्छे स्वास्थ्य की परिभाषा बहुत सारी हो सकती हैं मैंने आपको ऊपर बताया है, तो आप बताइए आपके लिए good health क्या है?

यह पढ़ें –

अच्छे स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण फायदे – Benefits of good health in hindi

चलिए अब बात करते हैं स्वस्थ रहने के स्वास्थ्य लाभ –

#1. अपना कार्य चिंतामुक्त होकर करना।

यदि व्यक्ति स्वस्थ है तो वह अपना काम बिना किसी टेंशन और स्ट्रेस के कर सकता है और जब बिना चिंता के कोई काम किया जाता है तो काम सही तरीके और सही टाइम पर संपन्न हो जाता है।

#2. खाया-पीया शरीर में लगता है।

यदि व्यक्ति की सेहत अच्छी है तो उसे खाया पिया भी लगता है एक स्वस्थ व्यक्ति कुछ भी खाए उसके पोषण उसके शरीर को मिल जाते हैं।

#3. थकान का अहसास नहीं होता।

स्वस्थ व्यक्ति को जल्दी से थकान महसूस नहीं होती अर्थात शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा होने पर चाहे कितना भी काम कर लें थकान का अहसास न होना।

#4. तनाव नहीं होता।

हेल्दी और एक्टिव व्यक्ति तनावमुक्त जीवन व्यतीत करता है क्योंकि स्वस्थ व्यक्ति को सभी काम करने में रुचि आती है और जब हम काम को उत्सुकता से करते हैं तो तनाव कभी फील नहीं होता।

#5. कमजोरी महसूस नहीं होती।

एक स्वस्थ व्यक्ति हमेशा फुर्तीला महसूस करता है उसे कभी भी कमजोरी का एहसास नहीं होता और यही एक्टिवनेस उसे जीने का मजा देती है।

#6. मूड अच्छा रहता है।

अच्छा स्वास्थ्य बेहतर मूड बनाता है मतलब गुड हेल्थ से एक अच्छी मानसिक स्थिति पैदा होती है जिससे मूड अच्छा बना रहता है।

#7. डायबीटीज का खतरा नहीं होता।

अच्छा स्वास्थ्य होने की वजह से व्यक्ति को शुगर बढ़ने की चिंता नहीं होती और क्योंकि शरीर में शुगर नियंत्रित रहता है इसीलिए डायबिटीज होने का खतरा भी नहीं रहता।

डायबिटीज की समस्या आजकल एक बहुत सामान्य समस्या है जो काफी तेजी से बढ़ भी रही है तो यदि आप अपनी हेल्थ का ध्यान रखते हैं तो आप इस समस्या को कुछ से दूर रख सकते हैं।

#8. उम्र बढ़ जाती है।

रिसर्च के अनुसार व्यक्ति जितना ज्यादा खुद को स्वस्थ रखता है उसकी उम्र भी उतनी ही बढ़ जाती है यानी हमारा स्वास्थ्य और हमारी उम्र एक दूसरे से जुड़े होते हैं।

तो जब आप खुद को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखेंगे अच्छा खाना व्यायाम और एक बेहतर दिनचर्या का पालन करेंगे तो आप अपनी उम्र को बढ़ा सकते हैं और बीमारियों से बचे रह सकते हैं।

#9. शरीर की मांसपेशियां मजबूत रहती हैं।

एक्सपर्ट के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति की मांसपेशियों में मजबूती बनी रहती है जिससे शारीरिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव होता है।

#10. शरीर में अकड़न नहीं होती।

अच्छी हेल्थ होने की वजह से शरीर में अकड़न महसूस नहीं होती यानी शरीर बिल्कुल कार्यशील और एक्टिव रहता है।

good health से बॉडी का स्टेमिना बढ़ता है जोड़ों की अकड़न खत्म होती है और हड्डियों में जकड़न नहीं रहती।

#11. बीमारियां नहीं होती।

यदि हम स्वस्थ हैं तो इसका मतलब यह है कि हमारा शरीर और मस्तिष्क बीमारियों से सुरक्षित है इसलिए खुद को स्वस्थ रखें और बीमारियों से बचे रहें।

#12. बॉडी फिट रहती है।

गुड हेल्थ बॉडी फिटनेस का राज है एक अच्छी सेहत व्यक्ति को फिट बनाए रखने में मदद करती है।

#13. ब्रेन फ्रेश फील करता है।

स्वास्थ्य अच्छा होने से आप अपने दिमाग को तरोताजा और फ्रेश महसूस करा सकते हैं क्योंकि अच्छी सेहत से ब्रेन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है जिससे मस्तिष्क अच्छा फील कर पता है।

#15. शरीर के सभी अंग अच्छे काम करते हैं।

अच्छी सेहत होने से शरीर के सभी अंग बेहतर ढंग से काम करते हैं तो आपको चाहिए कि अपने आप को सेहतमंद रखें।

#16. इम्यून सिस्टम अच्छा रहता है।

इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने में good health बहुत आवश्यक होती है अच्छा स्वास्थ्य होने पर पाचनशक्ति बढ़ती है और पाचन क्षमता बेहतर होती है।

#17. इंद्रियां अच्छे से काम करती हैं।

बेहतर स्वास्थ्य होने से पांचों इंद्रियां की कार्य क्षमता बढ़ती है और यह ज्यादा बेहतर ढंग से काम कर पाती हैं।

#18. स्किन पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

यदि सेहत अच्छी है तो त्वचा पर ताजगी नजर आती है और चेहरे पर चमक बढ़ती है साथ ही स्किन हर तरह की समस्या से बची रहती है।

#19. बाल मजबूत बनते हैं।

अच्छी हेल्थ होने की वजह से बालों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और इससे बाल लंबे चमकदार और मजबूत बने रहते हैं।

#20. जोड़ों में समस्या नहीं होती।

बेहतर स्वास्थ्य होने पर शारीरिक जोड़ों को मजबूती आती है अच्छा स्वास्थ्य सभी अंग को बेहतर तरीके से काम करने की योग्यता देता है

#21. मन खुश रहता है।

A beautiful girl showing her happiness of good health
Good health benefits in hindi

स्वस्थ शरीर होगा तभी मन से खुशी को महसूस करना संभव है अन्यथा कितनी भी खुशी आए जाए जिंदगी में अगर हेल्थ नहीं है तो खुशी का मजा नहीं लिया जा सकता।

#22. सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है।

स्वस्थ रहने से न केवल शारीरिक बीमारियों से सुरक्षा मिलती है बल्कि मानसिक बीमारियों से भी निजात मिल जाती है यानी बुरे विचार नहीं आते और सोच सकारात्मक बन जाती है।

#23. मानसिक और शारीरिक कार्य क्षमता बढ़ती है।

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो शरीर और दिमाग ज्यादा बेहतर काम करते हैं good health शरीर और मस्तिष्क की कार्य क्षमता को बढ़ाने में सहायक है।

#24. ब्लडप्रेशर कंट्रोल में रहता है।

सेहत में सुधार होगा तभी ब्लडप्रेशर कंट्रोल में बना रहता क्योंकि रक्त बहाव में परिवर्तन तभी होता है जब व्यक्ति की हेल्थ में गड़बड़ी हो अर्थात स्वास्थ्य खराब हो।

#25. पैसा बचता है।

खुद को स्वस्थ बनाए रखने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि पैसा दवाइयां खाने और इलाज करवाने में खर्च नहीं होता और इससे पैसे की बहुत बचत होती है।

इनके अलावा भी Good health के बेहिसाब फायदें होते हैं जैसे डिप्रेशन नहीं होता, दर्द से राहत, हृदय स्वस्थ रहता है लीवर सेहतमंद रहता है इत्यादि।

यह जरूर पढ़ें | Food myths खाने से जुड़ी केवल अफवाहें जिसमें कोई सच्चाई नहीं

अच्छा स्वास्थ्य (Good health) कैसे बनाएं?

अच्छा स्वास्थ्य (Good health) हर कोई चाहता है लेकिन उसके लिए जागरूक होकर कोशिश करने वाले बहुत कम ही हैं। केवल कल्पना करने से good health को बनाए रखना संभव नहीं है।

बहुत जरूरी है कि प्रयास करें और अच्छे परिणाम प्राप्त करें जिसके लिए संतुलित भोजन नियमित दिनचर्या और नियमित व्यायाम स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है यह तीन मूलभूत तत्व हैं। इन्हें विस्तार से समझते हैं:

>> अच्छे स्वास्थ्य के लिए भोजन

भोजन में फल, अनाज, सब्जी दूध और दूध से बनी चीजें शामिल होनी चाहिए। इस तरह का आहार प्रतिदिन लेने से व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है ।

Diet for good health
Good health benefits in hindi

बाहर का खाना या अधिक तला- भुना और फास्ट फूड स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक है इसलिए इनका सेवन करने से बचें।

>> नियमित दिनचर्या कैसी होनी चाहिए।

Good health या बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने में नियमित दिनचर्या बहुत जरूरी है। उसके लिए रोजाना एक बेहतर schedule follow करना चाहिए और ध्यान रखें कि किसी भी काम में अधिकता न करें।

आप को चाहिए कि एक नियमित दिनचर्या तय करके उसका पालन करें। अच्छी दिनचर्या good health के लिए बहुत जरूरी होती है।

>> व्यायाम करें।

एक्सरसाइज शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है व्यायाम करने से स्वास्थ्य संबंधी बहुत सारे लाभ मिलते हैं।

व्यायाम शरीर की बनावट को सुधारने में मदद करता है एक्सरसाइज से सुडोल सुगठित शरीर बन जाता है और सभी अंग बेहतर ढंग से काम कर पाते हैं।

इसलिए रोजाना एक्सरसाइज करें और खुद का बीमारियों से बचाव करें यदि आप रोज केवल 30 मिनट योग करने की आदत डालें तो आप एक सुखी स्वास्थ्यवर्धक सेहत भरी जिंदगी जी सकते हैं।

विज्ञान के अनुसार योगा करने से शारीरिक व मानसिक सेहत पर सकारात्मक असर पड़ता है और व्यक्ति पूरी तरह से खुद को हेल्थी रख सकता है।

यह जरूर पढ़ें | 50 की उम्र के बाद भी यह सकते हैं 25 की उम्र की तरह एक्टिव जाने कैसे?

किसी भी उम्र में good health (अच्छा स्वास्थ्य) कैसे बरकरार रख सकते हैं –

Good health बनाए रखने के लिए टिप्स:

• भोजन को चबा-चबाकर खाएं।

• लंच और रात के खाने से पहले सलाद खाएं।

• दिन भर में सबसे हल्का आहार डिनर के समय खाना चाहिए।

• रोटी बनाने के लिए गेहूं के आटे को छानकर उपयोग न करें।

• नमक और चीनी का उपयोग कम से कम मात्रा में करें।

• दूध और दूध से बनी चीजें सेवन करें।

• खाने में पीला, नारंगी फल और हरी सब्जियां अवश्य शामिल करें।

• एक ही बार में ज्यादा खाना न खाएं।

• फास्ट फूड या बाहर का खाना खाने से बचें।

• तली भुनी चीजों को खाने से बचें क्योंकि इनसे हृदय की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है।

• पानी पर्याप्त मात्रा में पीने की आदत डालें।

अंतिम शब्द – आशा है इस पोस्ट को पढ़कर आपको समझ आया होगा कि Good health कितनी महत्वपूर्ण है।

अच्छे स्वास्थ्य के यह लाभ आप भी प्राप्त कर सकते हैं यदि आप रोजमर्रा की अपनी दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव करें तो निश्चित ही आप स्वस्थ बने रह सकते हैं।

Next Post

Saniya Qureshi is a Health and Beauty writer, senior consultant and health educator with over 5 years of experience.

Leave a Comment