How to live fit after 50 years in hindi | हम अपने आपको 50 की उम्र के बाद कैसे फिट रख सकते हैं।

How to live fit after 50 years : आकार में वापस आने की कोशिश करना किसी भी उम्र में निराशाजनक होता है लेकिन यह तब और भी निराशाजनक हो सकता है जब आपकी age ज्यादा हों और सोच रहे हों कि क्या यह संभव है।

निश्चिंत रहें, 50 के बाद फिट होना आसान है एक स्वस्थ जीवन शैली जीवन भर साथ होनी चाहिए, लेकिन 50 वर्ष की आयु के बाद यह और महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस समय व्यक्ति वृद्धावस्था की तरफ जाने लगता है।

pexels photo 6787202

लोग फिट रहने के लिए तरह तरह के जतन करते हैं। हर प्रकार के सलाहकारों से सलाह लेते किताबों से जानकारी इकट्ठा करते हैं। पर फिर भी उन्हें संतुष्टि प्राप्त नहीं होती जबकि यह सब कुछ बहुत ही सरल है।

बस व्यक्ति को एक बार खुद पर ध्यान देने की जरूरत है। कि वो किस तरह की जीवनशैली जीते हैं किस तरह का खाना खाते हैं क्या यह सब मौसम व समय के अनुरूप है।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शारीरिक क्रियाएं बहुत जरूरी है। क्या Physical activity आपके जीवन में है।

जब आप वास्तव में स्वस्थ होते हैं, तो आप बेहतर मूड में होते हैं और शारीरिक रूप से अधिक काम करने में सक्षम होते हैं।

आप अपने कुत्ते को सैर पर ले जाने, लंबी पैदल यात्रा या साइकिल चलाने जैसे काम कर सकते हैं। यदि आप इन कामों को करने में सक्षम नहीं हो इसका मतलब आप फिट नहीं हैं।

How to live fit after 50 years | हम अपने आपको 50 की उम्र के बाद कैसे फिट रखें।

50 की उम्र में आकार में आने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज या व्यायाम और स्वस्थ आहार दोनों ही आवश्यक होती हैं।

अध्ययन बताते हैं कि जो लोग फिट हैं उनके लंबे समय तक जीवित रहने और बीमारियों की शुरुआत भी जल्दी नहीं होती है।

50 के बाद फिट रहने की कोशिश करना डराने वाला हो सकता है यदि व्यायाम का आपका विचार केवल दिल को तेज़ करने वाले, उच्च ऊर्जा वाले वर्कआउट से हैं।

जबकि आपको ऐसी व्यायाम के करनी है जिससे आपका पूरा शरीर एक्टिव रहें और आपके मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर हो।

#1.अपना Mindset करें – How to live fit after 50 in hindi

किसी भी काम को करने के लिए आप का पक्का इरादा होना महत्वपूर्ण है क्योंकि आपका माइंडसेट ही आपको किसी काम में सफलता दिलाने के लिए काम करता है।

इसीलिए आपकी उम्र कोई भी हो अगर आप अपने लिए एक प्लान तैयार करेंगे और उस पर पूरे इरादे से अमल करेंगे तो आप जरूर कामयाब होंगे।

जब हम खुद किसी काम को करने के लिए चैलेंज करते हैं तो हर कोई इंसान कॉन्फिडेंट फील करता है हमारा दिमाग हमें खुद फिट होने की जिज्ञासा प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें

हम लोग दुखी क्यों रहते हैं?

Female health worker के दायित्व और समस्याएं।

लेकिन फिट रहने के लिए क्या करें यह हर कोई सोचता रहता है और बहुत सारे तरीके खोजता भी है तथा उन पर काम भी करता है।

लेकिन फिर भी फिट रहना एक बड़ी बात लगती है जबकि आप बिना किसी उलझन के कुछ तरीकों को नियमित फॉलो करके अपने आप को फिट रख सकते हैं।

#2. Heathy diet अपनाएं – How to live fit after 50 in hindi

50 वर्ष की उम्र के बाद शरीर में मेनोपॉज और मेटाबोलिज्म धीमा होने के साथ-साथ कई बदलाव होते हैं। इस उम्र में संतुलित आहार को बनाए रखना बेहद जरूरी होता है।

हालांकि खाने के कई विकल्प हैं लेकिन सभी सेहत के लिए लाभकारी नहीं होते। आइए जानते हैं कि 50 की उम्र के बाद कौन सी डाइट लेनी चाहिए।

इस उम्र में आपको ऐसी डाइट की जरूरत है जिससे आपके अंदर अधिक उर्जा आए और आप बीमारियों से दूर रहें तो ऐसी कौन सी डाइट है।

यह आपको ध्यान देना है कि आप एक प्रॉपर डाइट फॉलो करें जो डाइट आपको बताई जा रही है अगर आप इस डाइट को फॉलो करेंगे तो आप खुद को बहुत एनर्जेटिक तनाव मुक्त और पॉजिटिव महसूस करेंगे।

  • तो आप को डाइट में सभी स्टेप्स को फॉलो करना है सबसे पहला स्टेप है सुबह उठते ही पानी पीना, यह आपके ऊपर है आप किस प्रकार का पानी पीना चाहते हैं हल्का गुनगुना पानी पी सकते हैं।
  • इसके अलावा पानी में नींबू निचोड़ कर पिया जा सकता है और अगर नींबू खट्टा लगता है तो आप उसमें एक चम्मच शहद का मिलाकर पी सकते हैं।
  • आपका ब्रेकफास्ट प्रोटीन से भरपूर होना चाहिए उसके लिए आपको अपने ब्रेकफास्ट में अंडे दूध दही या सफेद चीजों का सेवन अधिक करना है क्योंकि सफेद चीजों में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा पाई जाती है।
  • और 50 की उम्र के बाद प्रोटीन आपके शरीर को सबसे ज्यादा चाहिए होता है इस उम्र में आप की हड्डियां कमजोर होने लगती है प्रोटीन आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
  • आपका लंच सबसे भारी होना चाहिए लंच में रसीली सब्जी होनी चाहिए। उबले हुए चावल दो चम्मच देसी घी, दही और उसके साथ सलाद इस तरह का लंच आपको करना है और कभी भी लंच को अवॉइड नहीं करना है।
  • क्योंकि लंच आपके दिन का सबसे जरूरी पार्ट होता है इसमें आप भारी चीजे खा सकते हैं और पचा सकते हैं तथा यह भारी चीजें आपको मजबूत बनाने का कार्य करती हैं जबकि इस तरह की चीजें आप सुबह खाली पेट या शाम को नहीं खा सकते।
  • शाम को 4:00 बजे स्नेक्स जरूर ले स्नेक्स में आपको चाय की बजाए जूस लेना चाहिए या फिर ग्रीन टी ले सकते हैं उसके अलावा कुछ हेल्दी चीजें जैसे पोहा सैंडविच सलाद आदि का भी सेवन करें यानी रोजाना अलग-अलग तरह का स्नेक्स ले। कभी भी खाने के लिए 2 घंटे से ज्यादा बीच में गैप ना रखें।
filled drinking glasses in tray
How to live fit after 50 years
  • अब बात आती है डिनर की डिनर में आप को सबसे ज्यादा हल्का खाना खाना है इस समय आपको सब्जियों या फल का सेवन करना चाहिए।
  • किसी प्रकार का जूस ले लेना चाहिए सलाद खिचड़ी पोहा उपमा या किसी और प्रकार का हल्का खाना खाएं डिनर में यह सब लेना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

खाने-पीने से जुड़ी वो बातें जो आपको ध्यान रखनी है

√ कभी भी नाश्ता स्किप नहीं करना है।

√ नाश्ते में ज्यादा न्यूट्रीशन वाला भोजन खाएं।

√ खाली पेट चाय या दूध का सेवन बिल्कुल ना करें।

√ खाने के तुरंत बाद पानी का सेवन नहीं करना है या तो खाने से पहले पानी पिए या फिर खाना खाने के आधे घंटे बाद पानी पीना चाहिए।

√ ऐसा नहीं है कि खाना खाने के बाद पानी पीना बिल्कुल गलत है लेकिन अगर आप खाना खाने के थोड़े समय बाद पानी पिएंगे। तो आपको कब्ज और गैस की समस्या नहीं होगी।

√ अगर आप किसी प्रकार का नशा करते हैं पर आप छोड़ नहीं सकते तो यह ख्याल रखें कि खाना खाने के तुरंत बाद आपको किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना है।

#3. ध्यान (Meditation) करें – How to live fit after 50 in hindi

ध्यान या मेडिटेशन करने से व्यक्ति खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकता है उसके लिए केवल आधे घंटे रोजाना शांत वातावरण में बैठकर ध्यान करना है।

यह भी पढ़ें

Pee safe product uses for women in hindi

Healthy habits

क्योंकि 50 साल की उम्र के बाद व्यक्ति बहुत सारी उलझन में उलझा रहता है ऐसे में उसे शांत वातावरण चाहिए होता है।

क्योंकि शांत वातावरण से उसका दिमाग तनाव से दूर हो जाता है और वह सही फैसला लेने में सक्षम महसूस करता है इसीलिए रोजाना ध्यान करने की आदत बना ले।

जरूरी नहीं कि आपको ध्यान करने के लिए किसी विशेष जगह की जरूरत है अगर आप सुबह उठकर अपने बेड पर बैठकर आधे घंटे ध्यान लगाएं तो वह भी आपके लिए काफी है।

इससे आप खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से बिल्कुल फिट महसूस करेंगे। और अपनी जिंदगी के फैसले बिना किसी उलझन के ले पाएंगे।

#4. Exercise की आदत बनाएं – How to live fit after 50 in hindi

एक्सरसाइज और व्यायाम उतनी ही जरूरी है जितना खाना पीना जिंदा रहने के लिए जरूरी होता है क्योंकि एक्सरसाइज से हम शरीर को निरोगी बनाते हैं व्यायाम करने से शारीरिक तनाव ही नहीं मानसिक तनाव भी दूर होता है।

एक्सरसाइज से शारीरिक टॉक्सिंस से बाहर आते हैं इससे आपकी बॉडी निरोगी बनती है ना केवल आप फिट महसूस करते हैं।

बल्कि आपकी आकर्षक पर्सनैलिटी भी दिखाई देती है आप दूसरों पर अपना अट्रैक्शन बना पाते हैं।

#5. अपना काम स्वयं करें – How to live fit after 50 in hindi

अपना घर का काम स्वयं करें क्योंकि घर के काम करने से शारीरिक और मानसिक व्यायाम हो जाता है जिससे आप ज्यादा बेहतर तरीके से खुद को फिट रख सकते हैं।

person wearing white pants and white socks standing beside brown broom
How to live fit after 50 years

अधिकतर लोग 50 साल की उम्र के बाद सोचते हैं कि उन्हें अब घर का काम नहीं करना चाहिए अब उन्हें आराम की जरूरत है क्योंकि उनकी उम्र ज्यादा हो चुकी है।

लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको फिट रहना है और फिट रहने के लिए आपका शरीर चलना जरूरी है हमारा शरीर एक मशीन की तरह होता है और मशीन को अगर चलाया नहीं जाए तो उसमें जंक लग जाता है और तरह तरह की दिक्कतें आ जाती है।

इसी तरह से हमारा शरीर भी होता है अगर हम अपने शरीर को चलाना बंद कर दें तो उसमें भी अलग-अलग तरह की समस्याएं हो जाती हैं।

शरीर बीमारियों का शिकार हो जाता है इसीलिए हमें घर के काम में खुद को लगाएं रखना चाहिए।

घर का झाड़ू पोछा करना अच्छा रहता है क्योंकि इसमें हमें किसी विशेष टाइम की आवश्यकता नहीं होती।

घर का झाड़ू पोछा बर्तन कपड़े धोना यह सारे काम रोज के होते हैं और इन्हें हमें करना ही होता है इसलिए इन्हें करने के लिए हमारे दिमाग में किसी प्रकार की टेंशन नहीं रहती।

जबकि योगा मेडिटेशन एक्सरसाइज या फिटनेस को पाने के लिए किसी भी तरह की प्रक्रिया के लिए हमें रोजाना एक रूटीन बनाना होता है जिसे फॉलो करना कभी कभी मुश्किल हो जाता है।

लेकिन घरेलू काम के लिए हमें किसी प्रकार की रूटीन की आवश्यकता नहीं होती और इससे हम ज्यादा बेहतर तरीके से खुद को फिट रख सकते हैं।

#6. पैदल चलने की आदत डालें – How to live fit after 50 in hindi

पैदल चलना एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसमें ना तो आपको किसी प्रकार के पैसे देने की जरूरत है और ना ही अलग से समय निकालने की जरूरत है आप जब भी किसी काम के लिए घर से बाहर जाते हैं।

तो किसी गाड़ी का यूज करने की बजाय पैदल जाए आसपास की मार्केट में शॉपिंग करने के लिए पैदल जाएं। अगर कहीं पर आपके पास चॉइस है कि आपको लिफ्ट यूज करनी है या सीढ़ियां तो आप सीडिया यूज करें।

इसके अलावा सुबह मॉर्निंग वॉक पर जा सकते हैं सुबह का समय बहुत सुहावना होता है उस समय नेचर बहुत खूबसूरत लगता है।

ऐसे में आप खुद को सकारात्मक महसूस करेंगे और आपके अंदर पॉजिटिव ऊर्जा का संचार होगा।

#7. योग करें – How to live fit after 50 in hindi

योगा करना भी अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। योग व व्यायाम से शरीर से बुरे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।

50 कि उम्र में आवश्यक है कि आप स्वस्थ रहें। इसका सबसे अच्छा विकल्प योग है।

क्योंकि योग सांस पर आधारित एक शरीरीक क्रिया है। जो शरीर को अंदर से फिट करता है। योग करने का सबसे बेहतरीन टाइम सुबह का होता है।

प्रातः काल में वायु शुद्ध होती है और सुबह 4 बजे से लेकर 6 बजे की वायु तो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायेदमंद मानी जाती है।

50 की उम्र के बाद योगा आपका सबसे अच्छा साथी है जो आप को फिट रखने के लिए भी जिम्मेदार ही नहीं बनता बल्कि आप को प्रसन्न भी रखता हैं।

योगा कई तरह से की जाती है अलग-अलग योगासन के अलग-अलग फायदे देते हैं तो आपको अपनी फिटनेस के अनुसार योगासन का चयन करना है।

#8. समय पर सोएं व पर्याप्त नींद लें – How to live fit after 50 in hindi

पर्याप्त नींद आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा इंपोर्टेंट होती है अगर आप अच्छी नींद नहीं लेते और फिट रहने के लिए बहुत मेहनत करते हैं तो सब व्यर्थ है क्योंकि सही नींद ही आपको स्वस्थ होना महसूस करा सकती हैं।

इसीलिए 8 घंटे के लिए नींद ले और यह भी करना है कि रात को जल्दी सोना है सुबह आपको कोशिश करनी है 6:00 बजे से पहले उठ जाएं।

नींद हर व्यक्ति के लिए सबसे पहली फिटनेस क्रिया है बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी नींद पर ध्यान देते हैं वह अपनी नींद कभी भी सैक्रिफाइस नहीं करते हमेशा 7 घंटे के लिए जरूर सोते हैं।

तो आपके लिए भी जरूरी है कि आप पर्याप्त नींद लें।

#9. Gym जाएं – How to live fit after 50 in hindi

अगर आप अपनी फिटनेस के लिए बहुत ज्यादा कॉन्शियस है और आप जिम जॉइन कर सकते हैं तो आपको जिम जॉइन करना चाहिए जिम में आपको एक ऐसा वातावरण मिलता है।

जहां पर आप खुद को बिना किसी रुकावट के फिट करने की डेली प्रैक्टिस कर सकते हैं और जिम जाने से आप ना केवल खुद को फिट रखते हैं बल्कि आप में सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है।

#10. आंखों को स्वस्थ रखने के तरीके – How to live fit after 50 in hindi

क्योंकि 50 की उम्र के बाद आंखों में भी समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं आंखों की रोशनी कम होने लगती हैं और तरह-तरह की दिक्कतें आंखों में हो जाती हैं।

तो ऐसे में आंखों को स्वस्थ रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन सवाल यह है कि आंख को स्वस्थ रखने के लिए क्या करना चाहिए।

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है कुछ सरल उपाय करके आप अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं और अगर आपकी आंखों में किसी प्रकार की समस्या है तो उससे भी छुटकारा पा सकते हैं।

इसके लिए आपको रोजाना अपनी आंखों को ठंडे पानी से धोना है।

आंखों में गुलाब जल की एक बूंद रोजाना डालें।

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन ई से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए। जिसमें गाजर अनार सेब आडू पालक इत्यादि हो सकते हैं।

आंखों की एक्सरसाइज के माध्यम से भी आप अपनी आंखों को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं उसके लिए ये एक्सरसाइज करें।

आपकी आंखों की पुतलियों को दाएं और बाएं घुमाएं और ऊपर और नीचे घूमाएं।

यह आपको कम से कम 2 मिनट तक एक बार में करना है ऐसा दिन में दो दफा करके आंखों को सेहतमंद रखा जा सकता है।

ध्यान और मेडिटेशन के माध्यम से भी आंखों को सभी समस्याओं से बचा सकते हैं।

#11. डांस कर सकते हैं – How to live fit after 50 in hindi

डांस करने से भी हम फिट रह सकते हैं और इसका एक और फायदा यह भी है की डांस करने से हमारी फिजिकली एक्सरसाइज हो जाती हैं जिससे शरीर की कैलोरीज़ कम होती हैं तथा मोटापा भी कम होता है।

डांस करने से हाथों की पैरों की हर तरह की एक्सरसाइज होती हैं ब्लड सरकुलेशन नियंत्रित होता है। इन सब चीजों के होने की वजह से हम अपने आप को एनर्जेटिक और स्वस्थ महसूस करते हैं।

डांस करने के लिए किसी तरह की ट्रेनिंग लेने की जरूरत नहीं है कमरे में ही कीजिए तेज आवाज में कोई जोशीला गाना लगाएं और शुरू हो जाइए फिर देखिए कमाल आपको कितना अच्छा और बेहतर लगेगा।

#12. पॉजिटिव सोचें और हमेशा खुश रहें – How to live fit after 50 in hindi

सकारात्मक सोच रखना या पॉजिटिव सोच रखना सेहतमंद जिंदगी जीने के लिए बहुत आवश्यक होता है क्योंकि आपके अंदर अगर नेगेटिव भावना ज्यादा होगी तो आप कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं और आप कभी स्वस्थ नहीं रह सकते। 

इसलिए हमेशा positive सोचे, खुश रहें, व्यायाम करें, ध्यान करें, योग करें, मनोरंजन करें, लोगों से मिलते जुलते रहें।

जिससे आप हमेशा तनावमुक्त महसूस करेंगे और अपने आप को फिट भी फील करोगे।

50 के बाद फिट रहने की अन्य महत्वपूर्ण टिप्स– How to live fit after 50 tips:

  • सुबह उठते ही गुनगुने पानी में नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें।
  • कभी भी ऑफिस का काम करते वक्त बैठे न रहे बीच-बीच में उठते चलते रहे थोड़ा बहुत जरूर टहल लें।
  • खुलकर हंसे।
  • अपनी दिनचर्या में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की आदत बनाएं।
  • धूम्रपान शराब नशीले पदार्थों से दूर रहे।
  • शराब का सेवन छोड़ दें क्योंकि शराब सेहत के लिए बहुत हानिकारक होती है।
  • दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी पीने की आदत बनाएं।
  • मीठे का जितना हो सके कम करना चाहिए।
  • ज्यादा मिर्च मसाले वाला खाना अवॉइड करें।
  • बाहर की चीजें खाने के बजाय घर का खाना खाएं।
  • रात का खाना खाने के बाद कम से कम 10 से 15 मिनट जरूर पहले खाना पचने में आसानी होती है।
  • रोजाना कम से कम आधा घंटा पैदल जरूर चलें।
  • काम करते वक्त अपना ध्यान इधर उधर न लगाकर काम में ही लगाएं।
  • आधे घंटे में व्यायाम करें।
  • क्योंकि घर का काम भी आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है इसीलिए घर पर भी काम में हाथ बढ़ाएं।
  • कुछ लोग सोचते हैं कि उनको एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए जबकि एक्सरसाइज से पतले मोटे का कोई मतलब नहीं होता हर व्यक्ति को दिन में आधे घंटे एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।

इस आर्टिकल में आपको बहुत सारे तरीके बताए गए हैं जिनसे आप 50 की उम्र के बाद भी खुद को फिट रख सकते हैं।

लेकिन अक्सर लोग आर्टिकल तो पढ़ लेते हैं लेकिन बाद में कंफ्यूज हो जाते हैं कि उनको अपनी फिटनेस के लिए कौन सा तरीका अपनाना चाहिए या सारे तरीके अपनाने चाहिए।

तो इसका जवाब यह है कि आपको किसी भी एक तरीके को अपनाना है एक्सरसाइज योगा या फिर जिम उसके अलावा थोड़ा सा घर का काम करना है और अपनी डाइट मेंटेन रखनी है।

खुद को स्ट्रेस फ्री रखने के लिए दिन में सिर्फ 10 मिनट ध्यान करना है अगर आप इतना भी करेंगे तो आप खुद को बहुत बेहतर तरीके से फिट रख सकते हैं।

आशा करते हैं कि इस आर्टिकल How to live fit after 50 years in hindi से आपको इस सवाल का जवाब मिला होगा कि 50 की उम्र के बाद भी आप खुद को फिट रख सकते हैं और एनर्जेटिक, टेंशन फ्री जिंदगी का मज़ लें सकते हैं।

Thank you for reading.

Leave a Reply

%d bloggers like this: