Medicine free life : आजकल की जिंदगी में हेल्दी जीना मुश्किल लगता है। हर कोई हेल्दी रहना चाहता है। जिसके लिए अधिकतर लोग मेडिसिन का सहारा ले रहे हैं। तो क्या हम medicine free life में हेल्दी नही रह सकते?
अगर हम अपनी लाइफ स्टाइल में सकारात्मक बदलाव करें रोज व्यायाम करने की आदत बनाएं तथा अपनी डाइट में हेल्दी चीजें खाना शुरू करें।
और खराब चीजों को डाइट से निकाल दें मतलब कि हम एक प्रोपर डिसिप्लिन की लाइफ स्टाइल बनाएं तो हम एक Medicine free life और हेल्दी लाइफ जी सकते हैं।

लेकिन आजकल के समय में लोगों को बिना दवाई के हेल्दी रहना नहीं आता क्योंकि आजकल के लोग शारीरिक क्रियाकलापों से दूर रहते हैं और आरामदायक जिंदगी जीने में विश्वास रखते हैं।
इसके अलावा आजकल दिनचर्या ऐसी हो गई है लोग शारीरिक काम बहुत कम करते हैं अधिकतर काम बैठकर ही किया जाता है इसीलिए उनको शारीरिक व मानसिक रूप से बीमारियां घेर लेती हैं।
बीमारियों के इलाज के लिए लोग डॉक्टर के पास जाते हैं डॉक्टर उन्हें दवाइयां खाने के लिए देते हैं ताकि वह ठीक हो सकें। लेकिन सच्चाई यही होती है कि डॉक्टर उन्हें अपने ग्राहक बना लेते हैं परिणाम स्वरूप लोगों को अपनी पूरी जिंदगी दवाइयों के सहारे बितानी पड़ती है।
लेकिन आप को जान लेना चाहिए कि आप बिना दवाई खाए खुद को बिल्कुल स्वस्थ सुखी और आनंदमय जीवन दे सकते हैं जरूरी है कि आपको सही जानकारी हो तथा आप अपने स्वास्थ्य के लिए जागरूक बने।
Medicine free life जीने के तरीके।
याद रखें,मानसिक स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण है।
जितना शारीरिक स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है उतना ही आवश्यक मानसिक स्वास्थ्य भी है मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने से ही हम अपने आप को पूर्ण रूप से स्वस्थ बनाए रख सकते हैं।
उसके लिए हमें खुद का ध्यान केवल शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक स्तर पर भी रखने की जरूरत है।
तनाव अवसाद चिंता डर गुस्सा यह सारी मानसिक समस्याएं होती हैं जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं यदि इन समस्याओं से खुद का बचाव करना है तो हमें खुद को मानसिक रूप से हेल्दी रखना होगा।
मानसिक रूप से हेल्दी रहने के तरीके।
• रोज मेडिटेशन करें।
• प्राणायाम करने की आदत बना है।
• अच्छी किताबें पढ़ी है।
• सैर करें।
• सकारात्मक सोच रखें।
• हेल्दी डाइट लें।
तो चलिए जानते हैं कि कौन से तरीके हैं जिन्हें अपनाकर आप एक हेल्थी जिंदगी (Medicine free life) सकारात्मक ऊर्जा के साथ जी सकते हैं।
1.) मेडिटेशन (Meditation)
- ध्यान करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन तोहफा है। मेडिटेशन करने से शरीर में ऑक्सीजन अच्छी मात्रा में पहुंचता है जो शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने व बीमारियों से बचाव करने में मददगार है।
- कई studies में यह साबित हो चुका है की मेडिटेशन करने से तनाव अवसाद चिंता जैसी भावनात्मक समस्याएं बिल्कुल ठीक हो सकती है तथा नकारात्मक भावनाओं से छुटकारा पाया जा सकता है।
- मेडिटेशन हमें Physical Mental Emotional और Spritual रूप से हमें स्वस्थ व बेहतर बनाने में मदद करती है।
- यदि रोजाना मेडिटेशन करने की आदत बना ली जाए तो केवल 3 से 4 हफ्ते में ही इसके लाभ प्राप्त होने लगेंगे और लंबे समय तक meditation करते रहने से जिंदगी में चमत्कारी नतीजे हासिल होते हैं।
- रोज मेडिटेशन करने से हम खुद को स्वस्थ और बीमारी मुक्त रख सकते हैं तथा किसी भी तरह की दवाई का सेवन किए बिना एक medicine free life और हेल्दी लाइफ का मजा ले सकते हैं।
Meditation के फायदे।
मेडिटेशन करने के लिए शांत जगह पर बैठकर वर्तमान समय में रहकर अपनी चेतना को महसूस करना होता है। जिससे:–
✓आप पॉजिटिव रहने लगते हैं।
✓बीमारियां से छुटकारा मिलता है।
✓मन शांत रहता है।
✓गुस्सा Control होने लगता है।
✓Consentration power बढ़ती है।
✓सुंदरता बढ़ती है।
✓रिश्तो में सुधार आता है।
✓स्ट्रेस कम होता है।
✓डिप्रेशन नहीं होता।
✓सकारात्मक(positive) सोच बनती है।
✓संतुष्टि आती है।
मेडिटेशन के इतने सारे फायदे हैं कि आप Imagine भी नहीं कर सकते। अगर आप वाकई एक positive और medicine free life जीना चाहते हैं।
तो रोजाना दो बार meditation करने की आदत बना लीजिए और महसूस कीजिए कि आपको इससे कितने ज्यादा लाभ मिल रहे हैं।
मेडिटेशन लाभ देने में थोड़ा समय जरूर लेती है पर यह बहुत ज्यादा प्रभावकारी है। इससे आप वह लक्ष्य हासिल कर सकते हो जो आपको impossible लगता है। जैसे हमेशा स्वस्थ रहना।
मेडिटेशन के फायदे मिलना इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप कितने समय के लिए मेडिटेशन करते हैं या कितने फोकस के साथ ध्यान लगाते हैं जितने फोकस के साथ आप ध्यान करते हैं आपको उतनी ही जल्दी और अच्छे रिजल्ट मिलते हैं।
और पढ़ें।
खुश कैसे रहें।/खुश रहने के कुछ तरीके।
Meditation करने का सही समय क्या है?
मेडिटेशन करने से आमतौर पर दो-तीन हफ्तों में परिणाम दिखने लगते हैं और कभी-कभी इसमें 2 महीने से 3 महीने भी लग जाते हैं।
पर दो महीने के अंदर आपको definitely इसके बेहतर रिजल्ट मिलने लगते हैं। हालांकि पहले दिन से ही meditation करने से मन को पॉजिटिविटी महसूस होने लगती है।
2.) Exercise/व्यायाम।
एक्साइज करने से शारीरिक व मानसिक प्रॉब्लम दूर होती हैं इससे पूरे दिन एक्टिव रहने में मदद मिलती है। एक्सरसाइज शरीर को लचीला व मजबूत बनाती है जिससे मांसपेशियों में मजबूती आती है। और एक स्वस्थ medicine free life जीने में मदद मिलती है।
रोजाना आधे घंटे शारीरिक व्यायाम जरूर करना चाहिए। ताकि बीमारियों से बचा जा सके और आप एक एक्टिव व medicine free life जी पाएं।
Exercise के फायदे।
✓व्यायाम करने से Activeness आती है।
✓Positivity बढ़ती है।
✓बीमारियों नहीं है।
✓मोटापा घटता है।
✓टेंशन और स्ट्रेस में कमी आती है।
✓लंबाई बढ़ती है।
✓सुंदरता बढ़ती है।
✓फिट रहते है।
Exercise के लिए गलत सोच।
हमारे देश में एक्सरसाइज/योगा को लेकर बहुत गलतफहमियां है। जैसे लोगों का मानना है कि पतले लोगों को एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए।
उनको व्यायाम करने की ज़रूरत नहीं है पर यह गलत है क्योंकि एक्सरसाइज वजन कम करने के purpose से नहीं बल्कि फिट रहने के लिए की जानी चाहिए।
Exercise हर उम्र के लोगों को करनी चाहिए। यह स्वाभाविक रूप से हर उम्र के लोगों को हेल्दी रखने में सहायक है।
Exercise अलग-अलग तरह से होती है। जैसे –
• लंबाई बढ़ाने की एक्सरसाइज व मोटापा घटाने की एक्सरसाइज।
• सुंदरता पाने के लिए एक्सरसाइज।
• भूख बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज।
• किसी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए एक्सरसाइज।
रोज एक्सरसाइज करने की आदत बना लेनी चाहिए जरूरी नहीं है कि आपको 1 घंटा या आधे घंटे exercise करनी है। आप 15 मिनट के लिए exercise करोगे तो भी आप medicine free life तथा एक हेल्थी जीवन जी पाओगे।
व्यायाम हमारी हेल्थ के लिए हर तरह से फायदेमंद होती है। आप पतले हो और एक्सरसाइज करने से डरते हो, कहीं और पतला न हो जाऊं। तो यह विचार आपका ग़लत है।
इसे न माने, पतले हो तो आप अपने खाने में ऐसी चीजों को शामिल करें। जिससे आपके अंदर ज्यादा एनर्जी आए।
ये भी पढ़ें।
स्वस्थ रहने के लिए अच्छी आदतें।/Healthy habits for good health.
3.) हेल्थी फूड/Healthy Food
- सब लोग सेहतमंद रहना चाहते हैं। पर उन्हें proper diet खाने का नहीं पता होता, उन्हें हेल्दी रहने के लिए क्या खाना चाहिए। और किस तरह से खाना चाहिए।
- जिन्हें हेल्दी रहना है। उन्हें हेल्थ के बारे में जानकारी लेना जरूरी है। ताकि वह कम समय में फायदे लेकर हेल्थी जीवन जी पाएं। और अपनी पूरी लाइफ बिना बीमारियों के खुशहाली से बिताएं।
- जो लोग Fastfood या बाहर का खाना पसंद करते हैं और फिट रहना चाहते हैं तो उन्हें यह बात पता होनी चाहिए। जब तक आप घर की बनी चीजें नहीं खाएंगे। आप सेहतमंद नहीं रहे सकते।
- आपको बाहर का खाना छोड़ना होगा क्योंकि बाहर के खाने में बहुत सारे germs होते हैं। जो सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
- ज्यादातर ऐसे खाने Unhealthy होते हैं। जो तले हुए होते हैं ऐसा खाना खाने से मोटापा बढ़ता है और मोटापे की वजह से हमें तरह-तरह की बीमारियां होने लगती है।
- सबसे पहले तो आपको यही करना है कि बाहर खाने से बचना है बाहर का खाना कम से कम खाना चाहिए। जितना हो सके अपने घर पर बनी चीजों का सेवन कीजिए।
- घर के खाने से हमें good nutritions मिलते हैं जिससे हमारी बॉडी और हमारा पाचन तंत्र अच्छे से काम कर पाता है।
- ऐसे भोजन से पेट तो भर जाता है पोषण नहीं मिलते और जरूरत से ज्यादा calories हमारे शरीर में जमा हो जाती है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक है।
- अपनी लाइफ स्टाइल में ऐसी खाने पीने की चीजें शामिल करें जो आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करें। और आपको शारीरिक और मानसिक समस्याएं न हो।
- क्योंकि भारी खाना या मसालेदार खाना खाने से हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है। Light खाना हमारे स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करता है।
- खाना हमारे जीवन के तरीकों पर गहरा प्रभाव डालता है। जिस प्रकार की डाइट हम लेते हैं उसी तरह की हमारी लाइफ स्टाइल बनती है।
- तो अच्छा खाएं और शारीरिक व मानसिक बीमारियों को खुद से दूर भगाएं वह Medicine free life का मजा लें।
हेल्दी रहने (Medicine free life) के लिए क्या खाना चाहिए।
✓फल
✓हरी सब्जियां
✓ड्राई फ्रूट
✓मछली
✓कम वसायुक्त खाना
✓कम मसालेदार खाना
✓ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।
4.) Walking/ पैदल चलना।
पैदल चलना ऐसी चमत्कारी Activity है जो हमारे स्वास्थ्य को सुधारने में काफ़ी मददगार है। तथा हमारी बीमारियों को कम करने में बहुत कारगर है।
इससे मांसपेशियों की कार्य क्षमता में सुधार होता है और इससे stress, tention जैसी मानसिक समस्याएं कम हो जाती हैं जिससे हम positive रह पाते है। और एक स्वस्थ और निरोगी जिंदगी जीने में मदद मिलती है।
Walk करने के चमत्कारी फायदे।
✓वजन कम होता है
✓ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है
✓बड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
✓फेफडों की कार्य क्षमता बेहतर होती है
✓शारीरिक क्षमता बढ़ती है।
✓Concentration लेवल बढ़ जाता है।
✓जो बीमारियां हमें पहले से होती हैं वह भी धीरे-धीरे कम हो जाती है।
✓सकारात्मक विचार आते हैं।
✓शुगर व डायबिटीज खत्म हो जाती है।
पैदल चलने में कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ता न ही कोई अलग समय देना पड़ता है आप अपने काम के लिए किसी वाहन का इस्तेमाल न करके पैदल कर सकते हैं।
इससे walk हो जाती हैं और आपका काम भी हो जाता है। रोजाना आधे से 1 घंटे पैदल चलने से जीवन में आपको बहुत सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
5.) अच्छी दिनचर्या कैसी होनी चाहिए।
एक अच्छी स्वस्थ जिंदगी जीने के लिए पूरे दिन हमें कैसे रहना चाहिए यह पता होना बहुत जरूरी है अपने daily routine को सही तरीके से Manage करके चलना बहुत आवश्यक है।
इससे हमारा पूरा दिन बैलेंस रहता है। और हम छोटे-छोटे काम आसानी से कर पाते हैं। आप जानते हैं कि Full day routine कैसा होना चाहिए जिससे हमारी जिंदगी बेहतर बने और हम बीमारियों से बच पाएं।
उसके लिए आपको अपनी लाइफ में कुछ चेंज करने होंगे जिससे आप एक संतुष्ट जिंदगी जीने का मजा ले पाएंगे।
चलिए समझते हैं कि हमें कौन से Change करने चाहिए। जिससे हम अपनी लाइफ को बेहतर तरीके से मैनेज करके एक अच्छी जिंदगी जी सकते हैं।
हमें यह समझना होगा कि ऐसे कौन से तरीके हैं जो हमें रोजाना फॉलो करने चाहिए। क्योंकि अगर हम समझेंगे नहीं तो हम कोई बदलाव करने में सक्षम नहीं होंगे।
1. जल्दी उठने की आदत बनाएं।
जल्दी उठने से हमारा दिन अच्छा जाता है और हम अपने सभी कामों को properly सही टाइम पर कर सकते हैं जिससे हम टेंशन से बचते हैं और एक संतुष्ट तरीके से पूरे दिन को Enjoy कर पाते हैं।
2. चाय की जगह फल खाएं।
हमारे भारत में यह रिवाज़ बना दिया गया है कि ज्यादातर लोग सुबह को सबसे पहले चाय पीते हैं। जिसकी वजह से हेल्थ पर नकारात्मक असर होता है।
इसलिए चाय पीने की बजाए आप अपने नाश्ते में फ्रूट खाएं या फ्रूट जूस पीने कि आदत बनाइए।
इससे शारीरिक व मानसिक समस्याएं नहीं होती। और पाचन सिस्टम मजबूत बनता है व बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी improve होती है।
आपका सुबह का नाश्ता सबसे ज्यादा एनर्जी देने वाला होना चाहिए। क्योंकि आप पूरी रात भूखे रहते हैं तो जब सुबह को खाते हैं। तो ऐसा खाना होना चाहिए जिससे आपको पॉजिटिव एनर्जी मिले।
उसके लिए कुछ हेल्दी खाना खाने की आदत बनाएं। जरूरी नहीं है कि आपको फल ही खाना है आपके पास जो भी चीज़ ऐसी हो जो आपको चाय से बेहतर लगती है उसे नाश्ते में शामिल करें।
कुछ लोगों को चाय ज़रूर चाहिए होती है चाय के बिना उनके सिर में दर्द होने लगता है। तो वह लोग नाश्ते करने के आधे घंटे के बाद चाय पी सकतें हैं। इस तरह उनकी हेल्थ पर ज्यादा बुरा असर नहीं होगा।
3) लंच और डिनर।
लंच और डिनर में ऐसा खाना खाना चाहिए जिससे आपको सारे पोषक तत्व मिले जैसे दही आपको रोज़ ज़रूर खानी चाहिए व अपने खाने में सब्जियों को ज्यादा से ज्यादा शामिल करें।
इससे स्किन चमकती है, लंबाई भी अच्छे से बढ़ती है, और बहुत सारे लाइफ चेंजिंग फायदे होते हैं जो आप को एकदम नहीं दिखाई देते। लेकिन अगर आप इसी तरह से 1 महीने तक अपना रूटीन बनाए तो आपको बहुत सारे फायदे दिखने लगेंगे।
डिनर शाम को 7:00 बजें तक कर लेना चाहिए ताकि वह आसानी से पच सके।
6.) नींद (Sleeping method)
• सोने की timing ऐसी होनी चाहिए जिससे आप satisfied हो जाएं। और आप अपना दिन activeness से जी पाएं।
• कुछ लोगों का मानना है कि 8 घंटे की नींद लेनी जरूरी होती है पर कुछ लोग 5 घंटे के लिए ही सोते हैं और fresh feel करते हैं।
• तो जरूरी नहीं है कि आपको 7 या 8 घंटे की नींद ही लेनी है। जितनी नींद आप को अच्छा महसूस कराएं उतनी नींद काफ़ी है। अगर आप 5 घंटे भी सोते हैं अपने दिमाग में यह सोच कर कि इतनी नींद आपके लिए काफ़ी है। तो कुछ ही दिनों में आपको ऐसी ही आदत बन जाएगी।
• कुछ लोग 10 या 12 घंटे तक भी सोते हैं। क्योंकि वे रात को जागते हैं और दिन में बहुत देर तक सोते हैं। ऐसे लोग अपनी लाइफ़ कि सबसे कीमती चीज़ समय ही बर्बाद करते हैं।
जो हमें वापस कभी नहीं मिल सकती,समय का इस्तेमाल करके हम Healthy भी रह सकते हैं और Wealthy भी बन सकते हैं।
सही Sleeping posture क्या होना चाहिए?
• सोते वक्त शरीर का posture किस तरह का रखना चाहिए यह भी जानना Important है। क्योंकि हमारे सोने के तरीके से हमारी लाइफ स्टाइल प्रभावित होती है।
• अगर हम गलत Posture में सोते हैं। तो शारीरिक बीमारियों होने का खतरा बढ़ जाता है। इसीलिए sleeping posture सही होना चाहिए।
• हमेशा सीधे लेटे और कमर के बल ही सोए अगर किसी वजह से सीधा नहीं लेटा जाता तो कमर के नीचे तकिया रख लें अन्यथा सीधी करवट लेकर सोएं।
• आड़ा टेढ़ा नहीं सोना चाहिए इससे शरीर अकड़ जाता है और इससे स्ट्रेस, टेंशन और Anxiety होती है।
हेल्दी ( Medicine free life) जीने के लिए क्या नहीं करना चाहिए।
• smoking नहीं करनी चाहिए।
• शराब का उपयोग न करें।
• अधिक या कम नींद लेने से बचें।
• जंक फूड व फास्ट फूड न खाएं।
• अस्वच्छता में न रहें।
• अधिक मीठा नहीं खाना चाहिए।
• आरामपरस्त न बने।
Healthy रहने के अन्य कारगर उपाय क्या है?
• स्वच्छ रहें।
• पर्याप्त पानी पिएं।
• व्यायाम और योगा करें।
• मौसम के फल और सब्जियां खाएं।
• सोने से पहले गर्म दूध पीने की आदत बनाएं।
• पूरी नींद लें।
• पहले की अच्छी आदत डालें।
• शारीरिक कार्य करते रहें आरामप्रस्त न बने।
• धूम्रपान और शराब से दूर रहें।
• मेडिटेशन करें।
• स्किन और बालों को हेल्थी रखें।
हमारा स्वास्थ्य ही हमारे लिए सबसे पहले होना चाहिए क्योंकि अगर हेल्थ नहीं है तो हमारे लिए दुनिया की कोई भी चीज मायने नहीं रखती। हमें कुछ भी अच्छा नहीं लगता हमारे लिए सब व्यर्थ होता है।
लेकिन अगर हम स्वस्थ होते हैं तो हम अपनी लाइफ को अपने परिवार दोस्तों के साथ बेहतर तरीके से अपनी मर्जी से जी सकते हैं व अपनी लाइफ को बेहतर बनाने के नए-नए तरीकों को आजमा सकते हैं।
खुद को एक बेहतर और सक्सेसफुल इंसान बना सकते हैं तथा अपने सभी गोल को पूरा करके अपनी जिंदगी को बेहतर से बेहतरीन बना सकते हैं।
आशा करते हैं यह जानकारी Medicine free life आपके लिए लाभकारी रही।
Thankyou for reading.