Corona Care In Hindi | कोरोना महामारी से बचने के लिए अपनी केयर कैसे करें?

देश Corona virus की नई लहर से गुजर रहा है स्वास्थ्य मंत्रालय के ने कहा है कि लोगों को इस वक्त में घर पर रहना चाहिए और कोरोना से बचने के सभी इंस्ट्रक्शंस को पूरी निष्ठा से निभाना चाहिए तभी इस नये कोरोनावायरस से बचा जा सकता है।

Corona care in hindi
Corona care in hindi

Corona variant के प्रभाव से बचने के लिए आत्म-देखभाल (Corona care) के लिए सुझाव :

Table of Contents

1. चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने के अलावा घर पर रहें।

Corona virus के time धर्म हमारा बनता है कि हम देश के साथ मिलकर इस चुनौती का सामना करें और कोरोना को अपने देश से हमेशा के लिए निकाल दें।

उसके लिए जरूरी है कि हम घर पर रहे और खुद का तथा अपनी फैमिली का ख्याल रखें।

इसे भी पढ़ें | Khud ka khyal kaise rakhen जाने क्यों जरूरी है सेल्फ केयर

2. अपना ख्याल रखें।

घर पर रहने का मतलब यह नहीं है कि हमें खुद का ख्याल नहीं रखना है घर पर रहकर अपना और अपने परिवार का पूरा ध्यान रखें।

घर पर रहकर आपको डॉक्टर से संपर्क में रहना है और अपनी हेल्थ केयर के बारे में डॉक्टर से सलाह लेकर सावधानियां बरतनी है।

इसके अलावा यह चीजें जरूर फॉलो करनी चाहिए जैसे बार-बार हाथ धोना मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना।

इसके (corona virus) लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह लेकर अपने आप को घर में रख कर दूसरों को सुरक्षित और खुद को बेहतर बनाएं।

3. आराम करें और हाइड्रेट रहें।

घर पर रहकर बेहतर महसूस करना भी बहुत जरूरी है इसके लिए घर पर कुछ मजेदार काम करें।

उसके लिए आप कोई खेल खेल सकते हैं या फिर अपनी पसंद का कोई काम कर सकते हैं जैसे गार्डेनिंग, रीडिंग और कोई अन्य चीज जिससे आपको अच्छा महसूस हो।

4. अपने डॉक्टर के संपर्क में रहें।

डॉक्टर से चेकअप करवाते रहना भी जरूरी है अगर आपको सांस लेने में परेशानी हो रही है या किसी तरह की कोई स्वास्थ्य से संबंधित समस्या महसूस होती है।

तो आपको जल्दी से जल्दी डॉक्टर से सलाह करके दवाइयों का सेवन करना चाहिए।

5. सार्वजनिक परिवहन राइड शेयरिंग या टैक्सियों से बचें।

Two girls and a boy follow social distancing
Corona care in hindi

Corona virus के समय हमें सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल जरूर रखना चाहिए क्योंकि यह महामारी छूने से फैलती हैं इसीलिए बहुत जरूरी है कि हम किसी भी सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल ना करके अपनी प्राइवेट गाड़ी का प्रयोग करें।

पर अगर आपके पास अपनी गाड़ी नहीं है तो सार्वजनिक परिवहन में हमेशा सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।

6. हेल्दी खाएं।

हेल्दी रहने के लिए हेल्दी खाना भी जरूरी है लेकिन हेल्दी खाना चाहिए यह कहना तो बहुत आसान होता है इसे निभाना कठिन लगता है लेकिन अगर हमारे स्वास्थ्य की बात है तो हमें इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

इस corona virus में हमें घर का खाना खाने की आदत बनानी चाहिए बाहर का कुछ भी खाने से परहेज रखें।

घर पर भी जितना हो सके हेल्दी चीजों का सेवन करें जिसमें ज्यादा वसा या ज्यादा मीठा न हो।

Body को सही ऊर्जा देने के लिए दिन भर में आवश्यकता के अनुसार हेल्दी भोजन करना आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें | Personal care products इस्तेमाल करना क्यों जरूरी है?

7. नमक का उपयोग कम करें।

हमारे शरीर को नमक की बहुत कम जरूरत होती है इसीलिए नमक का उपयोग कम ही करें ज्यादा नमक का सेवन करने से शरीर जल्दी बीमारियों की चपेट में आता है।

इसीलिए ऐसे वक्त में आपको नमक का सेवन 5 ग्राम तक सीमित कर देना चाहिए इस तरह आपकी सेहत पर सकारात्मक असर होता है।

8. पर्याप्त पानी पीते रहें।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सलाह दी है कि हर रोज एक व्यक्ति को 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।

यह बहुत जरूरी है क्योंकि शरीर में पानी की कमी होने से पाचन तंत्र सही प्रकार से काम नहीं कर पाता और ऐसे में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है।

शरीर में पानी की कमी ना हो उसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी शरीर का तापमान भी नियंत्रण में रखता है।

9. पैक्ड (बंद) चीजों का सेवन कम करें।

Corona virus के time में जितना हो सके पैक्ड चीजों का सेवन करने से बचें खास तौर पर पैक्ड सब्जियां और फल और अगर आप किसी प्रकार की पैक्ड चीजों का उपयोग कर रहे हैं तो उसके लेबल पर चीनी और नमक की मात्रा को जरूर पढ़ लें।

10. कुछ देर धूप में जरूर बैठे।

धूप हमें बहुत सारी परेशानियों से बचाती हैं और स्वस्थ रखने में भी योगदान देती है। इसलिए रोज कुछ देर धूप में समय बिताएं।

ध्यान रखें सुबह 10:00 बजे तक की धूप लें या फिर शाम को ढलते सूरज के समय की धूप लें।

दोपहर की धूप ना लें। दोपहर की धूप बहुत ज्यादा ताप वाली होती है जिससे हमें फायदा मिलने की बजाय नुकसान हो सकता हैं।

धूप में वक्त बिताना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि धूप हमारे शरीर में मौजूद इंफेक्शन से लड़ने में मदद करने वाली सेल्स को एनर्जी देने का काम करती है।

11. मोटिवेट रहें।

A beautiful girl care to corona virus
Corona care in hindi

चाहे कितना बुरा समय हो हमें खुद को शांत रखना चाहिए इसके लिए हम मोटिवेशन लें सकते हैं।

मोटिवेशन लेने से दिमाग शांत रहता है तथा हमारे शरीर में हैप्पी हार्मोन का प्रोडक्शन बढ़ जाता है।

यह हार्मोन बॉडी की कोशिकाओं को stress-free रहने में मदद करते हैं जिससे शरीर अंदर से स्वस्थ बनता है।

मोटिवेशन लेने से इम्यून सेल्स को वायरस से प्रभावित बॉडी पार्ट्स को पहचानने में सरलता होती है इम्यून सेल्स पूरी पावर के साथ Corona virus से बचाने की लिए वायरस पर अटैक करते हैं।

12. कुछ देर पैदल चलें।

रोजाना कुछ ना कुछ शारीरिक काम जरूर करना चाहिए शारीरिक काम करने से शरीर बीमारियों से बचा रहता है तथा स्वस्थ और सुखी महसूस करता है।

अगर आप रोजाना सामान्य कसरत करने के लिए समय नहीं निकाल पाते तो 10 से 20 मिनट पैदल चलने की आदत जरूर बनाएं पैदल चलने से आप तनावमुक्त रहते हैं। तथा शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है।

उसके अलावा पैदल चलने से आपकी नींद की गुणवत्ता में भी सुधार आता है अगर आप व्यायाम कर सकते हैं तो बहुत अच्छा है लेकिन अगर आप व्यायाम नहीं कर पाते तो आप अपने काम पैदल चलकर करें।

13. प्रयाप्त नींद लें।

जब भी सेहत का ख्याल रखने की बात आती है तो एक अच्छी नींद बहुत जरूरी है यह जवाब जरूर सामने आता है पर्याप्त नींद लेने से इम्यून सिस्टम बहुत अच्छा और बेहतर तरीके से काम कर पाता है तथा इम्यून सिस्टम रोगों से लड़ने में अधिक सक्षम हो पाता है।

इसलिए corona virus के समय में आपको अपनी नींद पर भी ध्यान लगाना है कि आप पर्याप्त नींद ले रहे हैं या नहीं शरीर की प्रतिरक्षा प्रक्रिया के अंग है।

जो केवल नींद के दौरान होते हैं वैज्ञानिक का कहना है कि नींद एक ऐसा तरीका है जो हमें तनाव से बचाता है तथा कम नींद के कारण हम तनाव युक्त हो सकते हैं।

नींद मस्तिष्क के कार्यों को सही से करने के लिए भी महत्वपूर्ण होती है सही नींद के बिना आप कम धैर्यवान और खराब निर्णय लेंगे तथा आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा बन जाता है।

सोने के समय को सेल्फ केयर के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में देखें सोने का समय एक नियमित समय पर निश्चित कर लें।

और उस समय किसी भी सोशल मीडिया की जांच करने या फोन पर गेम खेलने तथा किसी और अन्य काम करने के लिए खुद को ना रोके समय पर सो जाएं और अपनी पूरी नींद लें।

इसे जरूर पढ़ें | Good Sleeping habits | रात में सोने से पहले की 9 सबसे अच्छी आदतें कौन सी हैं?

14. सांसों पर ध्यान केंद्रित करें।

सांसों पर ध्यान केंद्रित करना योगा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है सांसों पर ध्यान केंद्रित करने से हम अपने शरीर की कई बीमारियों को हरा पाते हैं तथा अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत कर लेते हैं।

जिससे किसी भी तरह की बीमारी हमारे शरीर को बहुत जल्दी ना हो इसीलिए रोजाना अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें इसके लिए आप प्राणायाम भी कर सकते हैं।

प्राणायाम करने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे तथा चिंता मुक्त जीवन का आनंद ले पाएंगे।

15. मानसिक विकास को संतुलित करें।

A beautiful girl and a old lady care to corona virus
Corona care in hindi

आज दुनिया में जो कुछ हो रहा है वह सब महसूस करना हमें आसान लगता है हम उन्हें देखना चाहते हैं लेकिन उनमें कोई फेरबदल करना तथा चीजों को बदलना यह सब चीजें हम नहीं करना चाहते और ना ही किसी चीज को बदलने की कोशिश करते हैं।

लेकिन मानसिक विकास को संतुलित बनाने के लिए हमें अपने आसपास की चीजों में रुचि लेनी चाहिए और जो चीजें हमें गलत लगती हैं उन्हें बदलने का प्रयास भी करना चाहिए।

मानसिक विकास ना केवल दुनिया का विकास करने से होता है बल्कि खुद के लिए ठहराव पैदा करके वर्तमान में रहकर भी होता है उसके लिए मेडिटेशन बहुत अच्छा और बेहतर तरीका है।

16. अपने अंतर्मन को समझे।

यह समय बहुत ज्यादा नकारात्मक विचार और वातावरण पैदा कर रहा है जिसकी वजह से हम ना तो खुद को समझते हैं और ना ही दूसरों को समझने का प्रयास करते हैं।

जरूरी है कि हम अपने अंदर चल रहे विचारों पर ध्यान दें और अपने आसपास क्या हो रहा है इन सब चीजों को समझे उसके लिए अपने पूरे दिन में कुछ वक्त निकाल लें।

जो कुछ भी आपके सामने हो रहा है उसके लिए जिज्ञासु होइए और गलत चीजों में विवाद करने का प्रयास करें।

इसका मतलब यह है कि आपको अपने वर्तमान में रहना है वर्तमान में हो रही चीजों पर ध्यान देना है और अपने आप को अच्छे कामों में संलग्न करना है।

इसका एक सरल तरीका यह भी है कि आप एक शांत जगह पर बैठ जाए और अपनी आंखें बंद करके आसपास की आवाजों को महसूस करें आसपास जो भी हो रहा है उसे सुनते रहे ऐसा करने से आप खुद को बहुत गहराई से जान पाएंगे।

17. समर्थन का प्रयोग करें।

क्योंकि Corona virus के समय घर पर रहने की सलाह दी जाती है तो हमें इस बात का ध्यान भी रखना है कि हम एक दूसरे का समर्थन करें।

इसके लिए हम एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और जरूरतों को समझना चाहिए।

अगर आप घर पर रहकर अकेला महसूस करते हैं तो आप सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर लोगों से जुड़ सकते हैं।

लोगों को अपने बारे में कुछ बता सकते हैं और उनके विचारों को प्राप्त कर सकते हैं उनसे अपनी प्रॉब्लम शेयर करके समाधान भी ले सकते हैं तथा दूसरों की प्रॉब्लम का हल ही बता सकते हैं।

लेकिन सोशल मीडिया पर किसी पर भी यकीन करना सही नहीं होता इसीलिए किसी पर भी बहुत आसानी से यकीन ना करें। अपनी पर्सनल जानकारी किसी से भी शेयर ना करें।

क्योंकि सोशल मीडिया पर बहुत लोग झूठे और धोखेबाज भी होते हैं जो आपकी भावनाओं को बुरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं।

18. ध्यानपूर्ण क्षणों को तराशें।

जब आप ध्यान लगाते हैं तो आप अपने शरीर और दिमाग को काफी मजबूत बना लेते हैं लेकिन ध्यान लगाना बहुत मुश्किल सा महसूस होता है इसलिए आपको ध्यान लगाना कैसे हैं यह भी समझ लेना चाहिए।

एक शांत जगह पर बैठ जाइए और अपने आसपास हो रहे हैं सभी चीजों को देखिए उन चीज को महसूस कीजिए जो आप खाते हैं उसका स्वाद और उसकी गंद को फील कीजिए।

यह सब करने से अपने फोकस को बढ़ा पाएंगे तथा अपने ध्यान शक्ति को खुद के लिए लाभकारी रूप से इस्तेमाल कर पाएंगे। यह खुद को स्वस्थ और सुखी रखने का एक शानदार तरीका है।

19. एक मुफ्त ऑनलाइन सहायता समूह में शामिल हों।

बहुत लोगों के लिए चिकित्सक को ढूंढना बहुत अच्छी बात है लेकिन कुछ लोगों के लिए 1 on 1 therapy के लिए शेड्यूलिंग बहुत बढ़िया साबित हो सकता है।

कोविड महामारी corona virus की वजह से कई हेल्थ सेवक, सेवाएं प्रदान करने के लिए ऑनलाइन आ गए हैं जो आपको मुख सेवाएं प्रदान कर सकते हैं।

इसके लिए आपको जरूरत है उनको जानने की तथा उन तक खुद की पहुंच बनाने की।

20. कुछ बनाओ!

Corona virus के इस समय में घर पर रहकर रचनात्मकता तथा कलात्मक कार्य करें जब भी आप ऐसे काम करेंगे तो आप उत्साही और काफी खुश महसूस कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें | Khush rehne ke liye kya kare?

21. एक तस्वीर लें।

हाल के अध्ययनों में पाया गया है कि नियमित रूप से तस्वीर साझा करना रोगों को रोकने, खुद के लिए समय निकालने, दूसरों के साथ जोडने में मदद करता है तथा आपको खुश रखने में मदद करता है।

22. कुछ न करें (वास्तव में!)।

जब जब आप अपनी पसंद का कोई काम करते हैं और आप वह काम बहुत समय तक करने के बाद भी थकान महसूस नहीं करते तो उसका मतलब हुआ कि आपने बहुत अच्छा महसूस किया।

लेकिन आपको ऐसा लग रहा है कि आपने कोई काम नहीं किया हैइसीलिए ऐसा काम जरूर करें उसमें कुछ भी हो सकता है:

जैसे अपना फेवरेट शो देखना कोई अच्छी किताब पढ़ना संगीत सुनना जोगिंग करना या वह चीज जो आपके लिए कुछ नहीं का अर्थ है उसे जरूर करें।

23. तनाव के अपने व्यक्तिगत लक्षणों को जानें।

यह तनावपूर्ण समय है इसलिए आपको अपने तनाव के लक्षणों को समझने की आवश्यकता है खुद यह जाने कि आप कब तनाव मुक्त महसूस करते हैं।

तथा किस वक्त आपको तनाव होता है अपनी छोटी-छोटी आदतों पर आप किस तरह की प्रतिक्रिया कर रहे हैं इस बात पर ध्यान दें।

उदाहरण के लिए क्या आप अकेले रहना पसंद करते हैं या आप दोस्तों के साथ ज्यादा अच्छा महसूस करते हैं।

आपको ज्यादा सर दर्द महसूस हो रहा है या फिर आपके पेट में दर्द रहता है इन सब चीजों के बारे में जानकारी रखने से आप खुद को बहुत अच्छी तरीके से समझ पाएंगे और खुद को तनाव मुक्त वातावरण में रखने का प्रयास कर पाएंगे।

24. वर्कआउट (Workout) करते रहें।

घर पर रहने का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप बैठे रहे या फिर आराम करते रहे सक्रिय रहना आपके शरीर की एक आवश्यकता है अगर आप सारे काम नहीं करेंगे तो शरीर बीमारियों से घिर जाएगा।

अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं और अपनी भलाई की भावना को बढ़ाना चाहते हैं तो काम जरूर करें काम करने से अच्छे हारमोंस बढ़ते हैं।

जिससे नींद, फोकस करने की शक्ति आदि सकारात्मक रूप से बढ़ती है तथा व्यायाम आपके मूड को भी अच्छा बनाए रखता है।

25. योग अभ्यास शुरू करें।

योगाभ्यास करके आप खुद को तनावमुक्त करने के साथ-साथ और बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ हासिल करते हैं‌।

योगा एक ऐसा शस्त्र है जो आपको हर तरह की बीमारियों से बचाता है इसलिए योगा करने की एक अच्छी आदत जरूर बनाएं।

इसे जरूर पढ़ें | Yoga Asana अर्थ फायदे,नियम, प्रकार, सावधानियां,समय और‌ कैसे शुरू करें।

26. खेल खेलों।

खेल खेलने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है यह आपको स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता हैं इसीलिए आप किसी भी तरह के गेम को खेलें जिसमें आपकी रुचि हो।

गेम खेलने से आपका मूड अच्छा होता है तथा सेरोटोनिन जैसे सकारात्मक न्यूरोकेमिकल आपके शरीर में बढ़ते हैं।

अंतिम शब्द – Corona virus के नए वेरिएंट आ रहें हैं जो काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं क्योंकि अभी हम इनके प्रभावों से पूरी तरह परिचित नहीं हैं।

इसलिए बहुत महत्वपूर्ण है कि हम खुद का ख्याल रखें और corona virus से बचें उसके लिए ऊपर बताए सुझाव आपके काम आ सकते हैं।

Latest Post

Saniya Qureshi is a Health and Beauty writer, senior consultant and health educator with over 5 years of experience.

Leave a Comment