Reading benefits for health in hindi | किताबें पढ़ने के 12 फायदे…

Reading benefits for health in hindi: रीडिंग करने से न केवल स्वास्थ्य को लाभ होता है बल्कि आपकी mental ability भी सुधरती है।

Book reading
Book reading benefits for health in Hindi

यह Reader को पूरी दुनिया से कनेक्ट करती है रीडिंग से नई नई चीजें जानने को मिलती हैं जो आपके जीवन को सरल बनाने में मदद करती हैं।

Reading करने से आप केवल शारीरिक व मानसिक बीमारियों से ही दूर नहीं रहते बल्कि सामाजिक समस्याओं से को भी समझ पाते हैं।

पढ़ाई से हम अपने स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव को महसूस कर पाते है यह हमें दुनिया में हो रहे हैं बदलाव और कुरीतियों से अवगत कराती है।

और अपने आप को सफल कैसे बनाएं दूसरों के सामने अपनी पर्सनैलिटी कैसे दिखाएं हमारे सारे सवालों के जवाब हम पढ़ाई के द्वारा पा सकते हैं।

इसे भी जरूर पढ़ें | Be A Student Not Follower | अनुयायी नहीं विद्यार्थी बनो

Reading Effect On Health – पढ़ाई का स्वास्थ्य पर असर

आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोग तनाव और डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में सिर्फ पढ़ाई (reading) की मदद से ही आप इस मुसीबत से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

किताब/ब्लॉग/ई-बुक पढ़ने से आपको focus लगाने में मदद मिलेगी आप वर्तमान समय में हर नई जानकारी से अवगत रहेंगे और आपका शरीर तथा मन शांत रहेगा।

Scientists कि मानें तो, जो लोग पढ़ते हैं वे उन लोगों की तुलना में ज्यादा लंबे समय तक मानसिक बीमारियों से बचे रहते जो नहीं पढ़ते।

Aele school of health के शोधकर्ताओं द्वारा कि गई research के अनुसार, जो लोग हर दिन 30-40 मिनट तक किताबें पढ़ते हैं वे अपने साथियों की तुलना में अधिक जीवित रहते हैं।

एक खोज यह भी बताती है कि छह महीने से कम उम्र के बच्चे जो किताबों के साथ जुड़े रहते हैं वे बेहतर शिक्षा कौशल प्राप्त कर पाते हैं।

पढ़ते रहने से आप स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क को पा सकते हैं और साथ ही रीडिंग व्यक्तिगत जिंदगी की कार्य क्षमता को भी सुधारने में मदद करती हैं।

आज हम यही जानने वाले हैं कि रोजाना सिर्फ कुछ मिनट रीडिंग से आप अपनी लाइफ स्टाइल को सकारात्मक कैसे बना सकते हैं।

क्या केवल किताबें पढ़ने से ही हम अपनी हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं?

अखबार पढ़ना मैगजीन्स पढ़ना आर्टिकल्स ई बुक्स पढ़ना(Reading benefits for health) इत्यादि से हमारी सेहत पर एक समान प्रभाव होता है या इनमें कुछ भिन्नता है?

पढ़ाई से व्यक्ति सामाजिक सांस्कृतिक राजनीतिक आर्थिक समस्याओं और क्षमताओं को समझ कर इनमें सकारात्मक बदलाव लाने में खुद को सक्षम बना पाता है।

और अपने साथ-साथ दूसरों की जिंदगी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सफलता प्राप्त कर पाता है।

हमारा स्वास्थ्य भी पढ़ाई से ही सुधारा जा सकता है उसके लिए चाहे मेडिकल की पढ़ाई करके से डॉक्टर बना जाए।

पढ़ाई आपको स्वास्थ्य से संबंधित सही मार्गदर्शन करने में सहायक है जिससे समाज और देश का कल्याण जुड़ा होता है।

तो अगर यह कहा जाए कि रीडिंग के माध्यम से आप अपने देश की उन्नति में सहायक होंगे तो गलत नहीं है।

पढ़ने के क्या फायदे हैं? – Reading benefits for health in hindi:

Book reading
Book reading benefits for health in Hindi

>> Buy Books On Amazon <<

1. Boost Brain Strength | दिमागी स्ट्रैंथ बढ़ती है।

एक रिसर्च में पाया गया है कि रीडिंग आपकी ब्रेन स्ट्रेंथ को बढ़ाने में मददगार होती है। 2013 में एक m.r.i. के द्वारा यह पाया गया की नोवल 9 दिन तक तक पढ़ने से दिमाग में टेंशन reduce होती है।

और एक्टिविटी पावर इनक्रीस होती है वहीं रिसर्च में यह भी साबित हुआ की रीडिंग करने से व्यक्ति की दर्द सहने की क्षमता भी बढ़ती है।

2. Prevent To Depression | डिप्रेशन से बचाती है।

अगर आप बहुत ज्यादा दुखी फील कर रहे हैं आपको अपने इस वातावरण से दूर जाना है तो आपको हमेशा किसी वाहन की जरूरत नहीं है।

आप केवल एक महान बुक को पढ़ने से दुनिया के दूसरे आयाम में जा सकते हैैं बहुत से लोग अपनी प्रॉब्लम्स को लेकर ओवरथिंकिंग करते हैं उस वक्त उन्हें एक ब्रेक की जरूरत होती है।

ताकि वह शांत मन के साथ अपनी प्रॉब्लम का सलूशन निकाल पाए। ऐसे में एक अच्छी बुक उठाओ reading शुरू करो।

2009 की रिसर्च से पता चला है की बुक पढ़ना किसी भी तरह के तनाव डिप्रेशन को दूर करने के लिए सबसे effective तरीका है।

यहां तक यह music सुनने walk करने चाय coffee पीने से भी ज्यादा असरदार होता है।

इसे हार्ट रेट से मापा गया जिससे यह पता चला की बुक रीडिंग करने के 6 मिनट बाद से ही बुक रीडर बिल्कुल शांत हो गए उनकी हार्टबीट सामान्य हो गई। उनका दिमाग रिलैक्स मोड में चला गया।

बुक पढ़ने से आप अपनी रोजाना की चिंताओं से दूर हो जाते हैं खुद को एक नए माहौल में ले जाते हैं जहां आप हैं और आपकी एक प्रेरणादायक जिंदगी जिस वजह से आप खुद को चिंताओं से दूर कर लेते हैं।

लेकिन इस शर्त पर कि आप खुद बुक पढ़ रहे हैं (Benefits Of Reading Book In Hindi) किसी की जबरदस्ती से नहीं और ऐसी किताब पढ़ रहे हैं जो आपको समझ आए और जिसमें पॉजिटिव विचार लिखे हैं।

रीडिंग करने से आप पॉजिटिव चीजों के संपर्क में रहते हैं और नकारात्मक चीजों या प्रभावों के कारणों को जान पाते हैं।

जिस वजह से आप खुद को पॉजिटिव चीजों में ज्यादा इन्वोल्व करने में रुचि रखते हैं जो आपको डिप्रेशन से दूर रखता है।

इसे भी जरूर पढ़ें | Tata Salt : टाटा नमक खाना चाहिए या नहीं?

3. Relax Mind | दिमाग शांत रहता है।

रीडिंग करने से आप खुद को शांत और टेंशन से दूर रख सकते हैं उसके लिए आपको रोजाना बुक पढ़ने की आदत बनानी चाहिए।

केवल 15 मिनट की बुक रीडिंग से आप पूरे दिन शांत नेचर महसूस कर सकते हैं।

4. Inspired | प्रेरणा मिलती है।

अगर आप रोजाना नियमित रूप से रीडिंग (reading benefits) करते हैं तो आप के लिए यह एक प्रेरणा स्रोत बन जाती है जो आपको बड़ा सोचने बड़ा करने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करती ह।

जिससे आप एक नई जिंदगी नया माहौल फील कर पाते हैं और उसे हासिल करने के लिए कोशिश करते हैं।

प्रेरणा लेने के लिए आप सक्सेसफुल लोगों की बायोग्राफी पढ़ें जिससे आप उनके कामयाबी के सफर की कहानी को जान पाएंगे।

और उनकी गलतियों से सीख कर खुद को बेहतर बना पाएंगे तथा उनके smart work को अपने जीवन में अपना सकेंगे।

5. Increase Knowledge | ज्ञान बढ़ता है।

रोजाना किताबें पढ़ने से आपका ज्ञान बढ़ता है। आप दुनिया के हर कोने से अलग-अलग नॉलेज हासिल कर पाते हैं।

आपका ज्ञान आपको कामयाबी की सीढ़ी चढ़ने में सबसे ज्यादा काम आने वाला हथियार होता है।

तो अगर आप अपनी नॉलेज बढ़ाएं तो आप खुद को कम समय में सफल व्यक्ति ही बना सकते हैं उसके लिए आपको सिर्फ रीडिंग की एक अच्छी आदत बनानी है।

6. Reduce Stress Level | तनाव कम होता है।

एक साधारण व्यक्ति अपना दिन का टाइम टेबल फॉलो करने के लिए अपना सारा टाइम वेस्ट कर देता है जैसे सोशल मीडिया पर e-mail check करना फेसबुक चलाना व्हाट्सएप और इंस्टा पे रहना।

इसके अलावा बेकार की वीडियो देखना जिस वजह से उसके दिमाग में स्ट्रेस भर जाता है और उसकी प्रोडक्टिविटी काफी कम हो जाती है।

जब आप पढ़ने बैठते हैं तो आपका पूरा फोकस बुक में होता है आपकी दुनिया से नजर दूर हो जाती है आप एक नई दुनिया में चले जाते हैं।

आपको उससे जो नॉलेज मिल रही होती है आप उससे जुड़ जाते हैं अगर आप किसी भी काम को करने से पहले सिर्फ 20 मिनट पढ़ते हैं तो आप खुद को एक फ्रेश माइंड के साथ उस काम में इंवॉल्व कर पाएंगे।

7. Increase Focus | फोकस बढ़ता है।

रीडिंग रनिंग और म्यूजिक सुनना एक तरह की exercise ही है जो हमें कंसंट्रेट करने में मदद करती हैं।

आजकल हमारी लाइफ में बहुत सारी distractions हैं जिसके कारण लोगों को फोकस करने में बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

और अगर आपको भी इस तरह की प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है तो आपको रोजाना रीडिंग करनी चाहिए।

ऐसे आप अपनी कंसंट्रेट टिंग पावर को बढ़ा पाएंगे रीडिंग, रनिंग और म्यूजिक सुनने से ज्यादा पावरफुल होती है।

8. Improve Sleeping habits | नींद में सुधार होता है।

रीडिंग करने से आप अच्छी नींद ले सकते हैं हम पूरे दिन अपने रोजमर्रा के काम में ऐसे उलझे रहते हैं।

जिससे हमारा मन बहुत ज्यादा शांत रहता है जिस वजह से जब हम सोने के लिए बेड पर लेटते हैं तो हमारा दिमाग उन्हीं विचारों में खोया रहता है जो हमारी नींद में बाधा डालता है।

पर अगर आप रात को सोने से पहले केवल 10 मिनट बुक पढ़े तो आपका फोकस एक जगह इकट्ठा हो जाता है और आप पूरे दिन के टेंशन से दूर हो जाते हैं आप एक शांत मन के साथ सो पाते हैं।

क्योंकि रीडिंग हमारे ध्यान को भटकने से रोकती है तो आप इससे ध्यान एक जगह केंद्रित कर पाते हैं केंद्रीय फोकस की वजह से नींद अच्छी आती है।

9. Increase Thinking Level | सोचने की क्षमता बढ़ती है।

किताबें पढ़ने से इमैजिनेशन पावर इंक्रीज होती है अगर आप कहानियां उपन्यास पढ़ते हैं तो आपको भी इस बात का एक्सपीरियंस होगा।

कि जब आप किसी कहानी की रीडिंग करते हैं तो आप उस का समापन पहले ही सोचने लगते हैं कल्पना करने लगते हैं और जब आप उस का समापन पढ़ते हैं।

तब आप अपने विचार भी वहां पर इंवॉल्व करते हैं आप सोचते हैं कि इसका समापन इस तरह भी हो सकता था।

कल्पना शक्ति हमें नए नए आइडियाज जनरेट करने में मदद करती हैं कल्पना शक्ति से आप अपने जीवन को सकारात्मक दृष्टि से बदल सकते हैं।

10. Strong Memory | याददाश्त मजबूत होती है।

बुक पढ़ने से याददाश्त मजबूत होती है क्योंकि जब हम बुक पर फोकस लगाते हैं और उसमें अलग-अलग तरह की स्टोरीज पढ़ते हैं (Reading benefits for health) तो खुद को बार-बार उस स्टोरी में ले जाते हैं।

और याद करने की कोशिश करते हैं कि हमने क्या पड़ा उसे समझते हैं इससे हमारे दिमाग की मेमोरी पावर बढ़ती है जिससे हमारी याददाश्त मजबूत होती है।

11. Mind Exercise | दिमाग की एक्सरसाइज होती है।

बुक पढ़ना दिमाग के लिए बिल्कुल ऐसा ही है जैसे शरीर के लिए एक्सरसाइज करना एक्सरसाइज करने से माइंड और शरीर दोनों ही स्वस्थ रहते हैं।

बुक समरी यूट्यूब पर सुनना और बुक पढ़ने में भी अंतर है यूट्यूब पर आप एक्सरसाइज की वीडियो देखकर खुद को बॉडीबिल्डर नहीं बना सकते।

उसी तरह यूट्यूब पर बुक की समरी सुनकर आप अपने दिमाग की ताकत नहीं बढ़ा सकते हैं।

खुद के दिमाग को सेहतमंद रखने के लिए आपको रोजाना बुक पढ़ने की आदत बनानी होगी तभी आप अपने दिमाग की सेहत को बरकरार रख सकते हैं।

इसे भी जरूर पढ़ें | Khush rehne ke liye kya kare | खुश कैसे रहें?

12. Make Smart | रीडिंग आपको स्मार्ट बनाती है।

साइंटिफिक रिसर्च से पता चला है कि रीडिंग से व्यक्ति खुद को स्मार्ट बना सकता है अपने अंदर सकारात्मक बदलाव ला सकता ह।

जिस तरह बॉडी के लिए व्यायाम जरूरी होता है उसी तरह है माइंड के लिए भी मूवमेंट आवश्यक होता है। रीडिंग आपके माइंड के लिए बेस्ट वर्कआउट है।

ब्रेन न्यूरोलॉजिकल वे में मोमेंट की डिमांड करता है। जिसके लिए भौतिक गतिविधियों की आवश्यकता होती है।

रीडिंग से आप बढ़ती उम्र में भी अपने माइंड को तेज रख सकते हैं आप जो भी पढ़ते हैं वह आपके दिमाग में स्टोर हो जाता है और यह नॉलेज कब आपके काम आ जाए यह आप भी नहीं जानते।

आपके पास इतना ज्ञान होगा आप अपनी प्रॉब्लम्स का समाधान आसानी से निकालने में सक्षम हो सकेंगे।

अगर आप कभी खुद को गंभीर सिचुएशन में पाते हैं तो आप उस समय सब कुछ खो सकते हैं अपनी दौलत घर रिश्ते यहां तक कि आप अपनी हेल्थ भी गवां सकते हैं।

लेकिन नॉलेज आपसे कोई नहीं छीन सकता और आप अपनी नॉलेज का इस्तेमाल करके फिर से वापस वही स्टेटस हासिल कर सकते हैं।

13. Sympathy | सहानुभूति आती है।

पढ़ाई करने से आप उन लोगों के बारे में जानकारी ले पाते हैं जो आपसे अलग होते हैं। आप उनकी समस्या और सिचुएशन को समझ पाते हैं जिस वजह से आपके अंदर सहानुभूति की भावना बढ़ती है।

किताब (Book) पढ़ना क्यों जरूरी है? – Reading Benefits

हर कोई इंसान अपनी कामयाबी के पीछे किताबों का महत्व बताता है। खुद को बेहतर इंसान बनाने का सबसे अच्छा तरीका है Reading करना।

आप जितने भी कामयाब लोगों को जानते होंगे जो मल्टी मिलियननर है या बिलियननर है तो आपने उनके इंटरव्यू सुने होंगे वह अपनी सक्सेस का राज अपनी रीडिंग हैबिट को मानते हैं।

उदाहरण से समझने के लिए जो दुनिया के बहुत बड़े इन्वेस्टर है वह बताते हैं कि वह 500 पेज़ की बुक हर हफ्ते पढ़ते हैं।

और बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर आदमी रह चुके हैं वह बताते हैं कि वो पूरे साल में 50 बुक पढ़ लेते हैं।

अगर इंडिया की बात करें तो मुकेश अंबानी जी अपने सक्सेस के राज के लिए बुक पढ़ने को credit देते हैं वह बताते हैं कि वह बहुत ज्यादा बुक पढ़ते हैं।

दुनिया के क्रांतिकारी कहे जाने वाले एलोन मस्क जो आज दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी है।

रॉकेट साइंस की नॉलेज खुद बुक पढ़ कर (Self study) हासिल की है उससे एक reusable रॉकेट बना दिया।

इससेे यह बात स्पष्ट होती है कि आपको किसी भी प्रकार की सक्सेस को हासिल करने के लिए रीडिंग डेवलोप कर लेनी चाहिए।

इसका मतलब सिर्फ पैसा कमाना नहीं होता हमारे जीवन की छोटी-छोटी समस्याओं को समझना भी हमारे लिए एक सक्सेस पाना ही होता है।

जैसे हेल्थ सही रखना अगर आप अपने एक हेल्दी लाइफस्टाइल चाहते हो तो आपको उसके लिए भी नॉलेज गेन करने की जरूरत है।

जो आप रीडिंग करने से पा सकते हैं और अपने जीवन को हेल्दी और बेहतर बना सकते हैं।

इसे भी जरूर पढ़ें | Influenza H3N2 virus क्या है? डॉक्टर क्यों कह रहे हैं इससे डरना चाहि? कैसे फैलता है? इसके लक्षण, कारण और इलाज…

कम समय में ज्यादा इफेक्टिव तरीके से कैसे पढ़ें?

पढ़ना बहुत लोगों को पसंद होता है पर कुछ लोग बुक पढ़ने की आदत बनाना जब शुरू करते हैं तो उन्हें कंफर्टेबल नहीं रहता और वह बहुत जल्दी बुक पढ़ने की आदत छोड़ देते है।

तो आपको ऐसा नहीं करना है अगर आप शुरू में बुक पढ़ने की आदत नहीं बना पा रहे हैं तो आप इन टेक्निक्स के माध्यम से बुक पढ़े इनसे आप सही तरीके से जोश के साथ बुक पढ़ पाएंगे।

रीडिंग कैसे करें – Tips For Reading In Hindi

  • किसी भी स्टोरी को पढ़ने के लिए उसका Title और Introduction पहले पढ़ें उसी से आप उसे समझ पाएंगे।
  • बुक को वर्ल्ड 2 वर्ड न पढ़कर पूरा सेंटेंस पढ़।
  • बहुत पास बहुत दूर से ना पढ़ें।
  • समझ आने वाली बुक का चुनाव करें
  • ऐसी भाषा में पढ़ें जो आपको समझ आसेंटेंस पढ़ने के लिए पेंसिल या उंगली का इस्तेमाल करें।
  • पूरा पैराग्राफ पढ़ने और समझने की बजाय point-to-point पड़े उससे ज्यादा समझ पाएंगे
  • आप जो पढ़ रहे हैं उसे विजुलाइज करते जाएं।

हम खुद को Quality Reader कब कह सकते हैं?

खुद को क्वालिटी रीडर कहने के लिए हमें अपने अंदर स्पीड और अटेंशन दोनों को बैलेंस करने की काबिलियत बना लेने की जरूरत है और पढ़ हुई चीजों को याद रख पाए।

यह भी क्वालिटी हमारे अंदर होनी चाहिए एक अच्छा लीडर बनने के लिए इन तीनों चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

और इस क्वालिटी को अचीव करने के लिए हमें रीडिंग की प्रैक्टिस करनी पड़ेगी इसे एक या 2 दिन की रेटिंग से प्राप्त नहीं किया जा सकता।

हर बुक को एक ही तरह की स्पीड और वक्त में पूरा नहीं पढ़ा जा सकता क्योंकि हर बुक की लंबाई और विचार अलग होते हैं जिन्हें समझने में भी अलग-अलग वक्त और रीडिंग स्पीड चाहिए।

रीडिंग स्पीड बढ़ाने से सिर्फ आपका वक्त ही नहीं बचता बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं जैसे-

√ आप चीजों को जल्दी समझने लगते हैं।

√ आपका फोकट लेवल बढ़ जाता है।

√ वोकैबलरी भी बढ़ती है।

√ कम्युनिकेशन स्किल्स में सुधार होता है।

√ ज्ञान बढ़ता है।

कागज पर छपी बुक पढ़ना ज्यादा इफेक्टिव है या मोबाइल और लैपटॉप पर :

Book reading digitally
Book reading benefits for health in Hindi

पुराने समय से ही लोग बुक पढ़ते आ रहे हैं हर किसी का ज्ञान अलग होता है और उससे उनकी कामयाबी जुड़ी होती है।

अब जमाना बदल चुका है टेक्नोलॉजी ने बहुत ज्यादा उन्नति कर ली है आज हम केवल कागज की बुक ही नहीं पढ़ सकते।

बल्कि मोबाइल लैपटॉप पर आर्टिकल्स और ई- बुक्स पढ़ सकते हैैं जो हर रोज लाखों की तादाद में नई-नई पब्लिश होती है।

ऐसा माना जाता है किताबें पढ़ना ज्यादा अच्छा होता है बजाएं कंप्यूटर या लैपटॉप पर ई-बुक्स पढ़ना इनसे हमारा कंसंट्रेशन पावर बढ़ता है आंखों पर इफैक्ट्स नहीं होता।

लेकिन आजकल की डिजिटल लाइफ में हम यह नहीं भूल सकते कि यह ऐसा समय है जब हर काम टेक्नॉलॉजी के द्वारा किया जा रहा है।

इबुक्स और आर्टिकल्स भी Technology का ही एक हिस्सा है जिनसे हमें टेक्नोलॉजी को इनक्रीस करने की तकनीकों को समझने में भी में भी मदद मिलती है।

इससे हमें नई नई जानकारी वर्तमान समय से जुड़ी समस्याओं के समाधान और भविष्य की संभावनाओं के बारे में नॉलेज मिल जाती हैं। जो हमें कागज पर लिखी किताबों से अधिकतर प्राप्त नहीं होती।

लेकिन कंप्यूटर लैपटॉप और मोबाइल पर किताब पढ़ने से दिमाग भटकता है और हम दूसरी चीजों में भी ध्यान लगाते हैं।

जैसे ईमेल नोटिफिकेशन जिससे हमारा दिमाग पूरी तरह से फोकस्ड नहीं हो पाता तो इसका यह एक साइड इफेक्ट है।

इससे बचने के लिए आपको अपना एक नियमित समय तय करना होगा जब आप सिर्फ रीडिंग करेंगे किसी भी तरह के नोटिफिकेशन और मैसेज पर आप उस समय ध्यान नहीं देंगे।

यह आपको अपना एक टारगेट सेट करना है तभी आप मोबाइल या लैपटॉप पर रीडिंग की हैबिट बना सकते।

किसी भी चीज के दो पहलू होते हैं इसी तरह यहां भी इनके अलग-अलग फायदे और नुकसान है दोनों ही को आप अपनी लाइफ को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैैं।

इसे भी जरूर पढ़ें | Toothsi aligners क्या टूथसी अलाइनर्स दांतों के लिए अच्छा है?

पढ़ने का सही समय क्या होना चाहिए?

सबके अपने अपने विचार होते हैं कोई कहता है सुबह को पढ़ना ज्यादा अच्छा रहता है तो कोई मानता है कि रात के समय पढ़ने से पढ़ा हुआ याद रहता है।

सुबह के टाइम हमारे अंदर ज्यादा एनर्जी होती है उस वक्त हम बहुत अच्छे से कंसंट्रेशन के साथ पढ़ सकते हैं और पढ़ हुई चीजों को समझकर याद रख सकते हैं वही रात के समय हम बिना डिस्टरबेंस के पढ़ पाते हैं।

तो सवाल यह है कि किस वक़्त पढ़ें। इसका सरल उत्तर है जब आपका मन करे या जिस समय आपकी आदत हो। आपको दूसरों के नजरिए से अपनी लाइफ स्टाइल तय नहीं करनी चाहिए।

आपको अपने नियम खुद बनाने चाहिए। तभी आप अपनी जिंदगी को सही मायने में enjoy कर पाएंगे।

निष्कर्ष

पढ़ना एक ऐसी आदत है जो हमें एक बेहतर इंसान बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। पढ़ने से हम प्रेरणा ले पाते हैं।

महान लोगों के मुताबिक स्वस्थ रहने और कामयाब जिंदगी पाने के लिए पढ़ना आवश्यक होता है।

यह आदत हमारे दिमाग में नए विचार और आईडियाज लाती हैं जो हमें सफलता प्राप्त करने के लिए सही फैसले लेने में मदद करती है।

पढ़ाई इस दुनिया के सबसे पावरफुल हथियारों में से एक हैं। जो हमें ज्ञान प्राप्त करने, सफल होने और प्रेरित रहने के नए अवसर प्रदान करती हैं।

Reading के इतने सारे शक्तिशाली फायदों को जानकर यह कहा जा सकता है हमें एक हेल्दी लाइफ़स्टाइल जीने के लिए रोजाना पढ़ाई करने की आदत बना लेनी चाहिए।

Latest Posts

Saniya Qureshi is a Health and Beauty writer, senior consultant and health educator with over 5 years of experience.

Leave a Reply