Be A Student Not Follower | अनुयायी नहीं विद्यार्थी बनो

Be A Student Not Follower: विद्यार्थी बनो या फॉलोवर लेकिन अपनी क्षमता किसी और को नहीं खुद को साबित करके दिखाओ।

This image gives message be a student not follow up
Be a student not follower

# अनुयायी (follower) कौन है?

Follower का हिंदी मतलब होता है अनुयायी इसका मतलब है किसी व्यक्ति संस्था समूह जनजाति के विचारों को अपनाना। तथा एक ही तरह की किसी भी चीज़ का अनुपालन करना।

be a student not of follower
Be a student not follower

Follower वह होते हैं जो किसी अन्य को फॉलो करके या नकल करके अपना जीवन जीते हैं जैसे किसी धर्म विशेष के प्रति श्रद्धा होना और बिना कोई सवाल किए केवल उसी धर्म के रीति रिवाज को मानना।

सोशल मीडिया से इसे आसानी से समझा जा सकता है। जैसे: यूट्यूब पर किसी चैनल को फॉलो करना जिसका मतलब होता है उनकी अपडेट रखना उनकी बातों को मानना व अपनाना।

ऐसे ही किसी फिल्म स्टार, राजनेता या किसी कामयाब इंसान को Instagram पर लगातार फॉलो करते रहना उनकी जिंदगी में इंटरेस्ट जताना उनके सिद्धांतों को अपनी जिंदगी में शामिल करना और उनका अनुपालन करना।

यहां यह बताने का प्रयास किया जा रहा है। कि फोलोवर होने का मतलब किसी के जीवन की नकल करके जीना है।

ऐसा करने से हम अपनी खुद की अलग पहचान बनाने में सक्षम नहीं रहते क्योंकि हम किसी और के सिद्धांतों को अपनाने में ज्यादा दिलचस्पी लेते हैं।

# विद्यार्थी (student) कौन है?

Some student doing group study it shows be a student not follower
Be a student not follower

विद्यार्थी का अर्थ होता है “विद्या चाहने वाला” किसी भी चीज़ के बारे में जानकारी इकट्ठा करके कुछ नया जानने के लिए इच्छुक व्यक्ति विद्यार्थी कहलाता है।

शिक्षा प्राप्त करने वाले को विद्यार्थी कहा जाता है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि उसके लिए किसी स्पेशल जगह की जरूरत हो जैसे स्कूल, कॉलेज या अन्य कोई संस्था।

शिक्षा प्राप्त करने का मतलब है कि आप कुछ नया सीखे उसके लिए आप self study के जरिए कुछ भी सीख सकते हैं।

Books पढ़कर जानकारी हासिल कर सकते हैं यहां पर किसी Specific place या किसी Specific साधन की जरूरत नहीं है।

इस दुनिया में आने से लेकर दुनिया से जाने तक जिंदगी हमें हर पल कुछ न कुछ नया सिखाती रहती है।

बस फर्क इतना है कोई हालातों से सीखता है तो कोई किताबों से सीखता है कोई नादानियां से सीख लेता है तो कोई Experience से सीख पाता है।

Learning process हमेशा चलता रहता है बस यह हम पर depend करता है कि हम क्या सीखते हैं। कुछ नेगेटिव या पॉजिटिव क्योंकि हमारी शिक्षा ही हमारी जिंदगी को‌ तय करती है।

इसीलिए सकारात्मक पहलू पर ध्यान देना बहुत जरूरी है जिससे हमारी जिंदगी बेहतर बने और हम अपने सभी क्षेत्रों में विजय प्राप्त कर सके अपनी लाइफ में संतुष्टि पा सके।

ये भी पढ़ें।

simple health tips for students

80%लोग दुखी क्यों हैं।

# स्टूडेंट और फोलोवर में अंतर – Be A Student Not Follower

वहीं हमारा मन एक स्टूडेंट है जो हमेशा कुछ ना कुछ नया करना चाहता है। कुछ नया सीखना चाहता है हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमेशा काम करता रहता है जिंदगी को बेहतर बनाने के फैक्ट सोचता रहता है।

इनमें Main अंतर होता है कि फॉलोवर आंख बंद करके हर चीज़ों पर यकीन करते हैं फिर चाहे उससे उन्हें नुकसान ही क्यों न हो रहा हो वह कोई Question नहीं करते।

लेकिन स्टूडेंट किसी भी चीज़ पर विश्वास करने से पहले आंकलन करते हैं कि यह किस तरह से किया जा सकता है।

और सोचते हैं कि क्या यह यकीन के लायक है या इस में कुछ कमी है व बदलाव हो सकते हैं तो हर विद्यार्थी अपने Question का answer मांगता है। बिना प्रमाण के कुछ सही नहीं मानते।

स्टूडेंट अपनी जिंदगी को disciplined बनाकर कोई पर्टिकुलर Gaol पाने का इच्छुक होता है।

फॉलोअर्स अपने आप को उनकी तरह ढालने का प्रयास करते हैं। जिनको वह फोलो करते हैं।

स्टूडेंट सही को अपनाते हैं। लेकिन फॉलोवर्स जिसे अपना लेते हैं उसे ही सही मानते हैं।

ऐसा नहीं है कि किसी को फॉलो करना गलत है या नहीं करना चाहिए यहां ऐसा कहने का कोई तात्पर्य नहीं है।

यहां पर यह समझाने का प्रयास किया गया है कि किसी के फोलोवर बनो पर अपनी शर्तों पर उनकी शर्तों को अपनी जिंदगी में अपनाने के बजाय अपने रोल के माध्यम से अपने जीवन को डिजाइन करो बेशक आप दूसरों से प्रभावित हैं।

पर जरूरी यह है कि आप किसी के अनुयायी बन कर खुद की पहचान न खोएं अपने नाम को अलग पहचान दिलाने की रूपरेखा पर काम करते जाए।

भले ही उसके लिए आप अपने Inspiration से उनके स्टेप सीखे और उन्हें अपने तरीके से सही ढंग से प्रयोग करें ना कि same उनकी नकल (Mimic) करें।

# अनुयायी (follower) बनने के फायदे।

✓आप उनकी गलतियों से सीख ले सकते हैं जिससे आपको Mistakes से डर नहीं लगेगा।

✓एक Idea हो जाता है कि आप कितने समय में अपने goal तक पहुंच सकेंगे।

✓clear goal set करने का साहस आता है।

✓कठिनाइयों से लड़ कर आगे बढ़ने का जुनून रहता है।

✓आत्मविश्वास(confidence) बढ़ता है।

# विद्यार्थी (student) होने के फायदे।

✓आप दूसरों के विचारों से सीख लेकर कुछ नया सीख सकते हैं।

✓आप अपने आदर्श खुद बनाते हैं।

✓ कुछ नया इन्वेंट करने की क्षमता रखते हैं।

✓आप अपनी पहचान खुद बनाते हैं।

अगर हम किताबें पढ़ते हैं और हम उसमें लिखी सभी बातों को मानते हैं। तो ऐसा करना ठीक नहीं है। (Be A Student Not Follower /अनुयायी नहीं विद्यार्थी बनो) हमें उन बातों को जांचना परखना चाहिए़।

उसके बाद ही उसको अपनी लाइफ में अपनाना चाहिए। ऐसा नहीं है कि किताबों में लिखी बात ठीक नहीं है या फिर हमें किताबें नहीं पढ़नी चाहिए।

लेकिन हमें किताबों में से उन्हीं बातों को अपनाना चाहिए जो कि हमारी लाइफ में जरूरी और सकारात्मक हों और वो हमें सही राह दिखाएं।

Thank you for reading.

Leave a Reply

%d bloggers like this: