Weight Gain के लिए डॉक्टर की बेस्ट कंसल्ट | तेजी से वजन बढ़ाने के उपाय

Weight Gain : आज के समय का मुद्दा केवल वजन घटाना ही नहीं, बल्कि वजन बढ़ाना भी है।

कुछ लोगों में इतना ज्यादा पतलापन आ जाता है कि वह चाह कर भी अपना वेट गेन नहीं कर पाते। हालांकि बहुत प्रयास भी करते हैं लेकिन वह सभी कोशिशें सही परिणाम नहीं देती।

This picture showing weight gain
Weight gain in hindi

आज के समय में लोग केवल मोटापे का ही नहीं बल्कि पतलेपन का शिकार भी हो रहे हैं जिसका महत्वपूर्ण कारण हमारी लाइफ स्टाइल है।

हम इस मॉडर्न जीवन शैली में इतना ज्यादा बिजी रहते हैं कि अपनी हेल्थ पर ध्यान ही नहीं दे पाते।

जिसकी वजह से कुछ लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं तो कुछ लोगों का बहुत ज्यादा कम वजन हो जाता है।

अगर आप पतलेपन के शिकार हैं और आप अपना weight gain करना चाहते हैं तो आज आप अपने लिए सही सुझाव और अपनी प्रॉब्लम का सही सलूशन पढ़ेंगे।

लेकिन अगर आप इस आर्टिकल को पढ़ कर कुछ ही समय के लिए बताए गए सुझावों को अपनाते हैं तो आपको सही परिणाम नहीं मिलेंगे।

अच्छे परिणाम के लिए आप इसमें बताए गए सभी टिप्स को 3 महीने के लिए जरूर फॉलो करें।

क्योंकि हमारा शरीर कुछ भी बदलाव बहुत जल्दी आसानी से नहीं करता शरीर में सभी बदलाव धीरे-धीरे होते हैं।

इसीलिए आपका वजन भी धीरे-धीरे बढ़गा बस आपको इस आर्टिकल में बताए सभी तरीकों को सही से समझकर अपनाना है।

Next post >> mix vegetable juice ke fayde जानकर आप रह जाएंगे दंग और जूस को बनाएंगे अपनी डाइट का हिस्सा।

Table of Contents

वजन न बढ़ने की गलतियाँ जो अक्सर हम करते हैं।

>> बाहर का भोजन खाना।

>> फास्ट फूड और जंक फूड का सेवन।

>> ज्यादा शारीरिक कार्य करना।

>> धुम्रपान करना।

>> शराब का सेवन।

>> कम खाने की आदत।

तेजी से वजन बढ़ाने के लिए डाइट – weight gain diet for skinny people

• Weight gain करने के लिए ऐसी डाइट होनी चाहिए जिसमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन अच्छी मात्रा में शामिल हो।

Weight gain diet
Weight gain in hindi

• सुबह एक हेल्दी नाश्ता लेने के बाद ज्यादा समय भूखा नहीं रहना चाहिए उसके बाद ड्राई फ्रूट्स खाते रहें।

• नाश्ते और लंच के बीच ज्यादा समय ना रखें इसके अलावा हर 2 घंटे में कुछ ना कुछ खाते रहे।

• लंच इस तरह का होना चाहिए जिसमें सभी तरह के पोषण हों जैसे दही, चावल, दाल, रोटी सलाद इत्यादि।

• लंच के बाद स्नैक में अच्छी एनर्जी देने वाली चीजें खाएं जिसमें आप जूस सैलेड फ्रूट्स आदि ले सकते हैं।

• डिनर भी पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए कि dinner में भी सब्जी रोटी चावल सलाद सभी तरह की चीजें खाएं।

• रात को सोने से पहले एक गिलास दूध ले दूध फुल क्रीम वाला लेना चाहिए।

• अगर आप इस तरह की डाइट रोज लेते हैं तो 2 हफ्ते में ही आपको अपना वजन बढ़ता दिखेगा।

दुबले-पतले व्यक्ति का वजन बढ़ने में कितना समय लगता है?

एक दुबले पतले व्यक्ति का वजन बढ़ाना बहुत मुश्किल काम नहीं है लेकिन बहुत आसान भी नहीं है।

आपको थोड़ा समय जरूर देना पड़ेगा और कुछ चीजों को ध्यान में रखकर एक हेल्दी डाइट फॉलो करनी पड़ेगी।

अगर आप वाकई में अपना वेट बढ़ाना चाहते हैं तो आपको संयम रखने की जरूरत है क्योंकि वजन कोई जादू नहीं है कि 2 से 3 दिन में बढ़ जाएगा।

15 दिन में वजन बढ़ना शुरू होगा और एक अच्छा परिणाम आपको 2 से 3 महीने के बाद ही मिलेगा।

क्या आनुवंशिक रूप से पतला व्यक्ति वजन बढ़ा सकता है?

जी हां कोई भी इंसान अपना वेट बढ़ सकता है फिर चाहे उसके वेट न बढ़ने का कोई भी कारण है।

जरूरी है कि कारण को जाने और उस कारण को दूर करने का प्रयास करें ना कि केवल अपने वजन को बढ़ाने के बारे में सोचें।

जब किसी भी चीज का कारण पता चल जाता है और वह कारण हम दूर कर देते हैं तो हम आसानी से कोई भी चीज हासिल कर सकते हैं।

इसी तरह से वजन को बढ़ाने के लिए आपको पहले यह जानना होगा कि आपका वजन क्यों नहीं बढ़ रहा है।

यह जानने के लिए आप डॉक्टर से कंसल्ट कर सकते हैं या फिर आप खुद एनालाइज कीजिए कि आपका वजन किन कारणों से नहीं बढ़ता।

कौन सी गलतियों है जो आपके वजन को नहीं बढ़ने देती अगर आप कारणों को जान जाए तो बहुत आसानी से अपना वजन कम समय में बड़ा पाएंगे।

Weight Gain संभव है इसके लिए केवल अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाना होगा आप अपनी जीवनशैली में वह सारे काम बंद करें जो आपके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।

आपकी बॉडी को वजन बढ़ाने में रुकावट पैदा करते हैं जैसे धूम्रपान, शराब, फास्ट फूड इत्यादि।

यह भी पढ़ें – Weight Gain Diet in Hindi for girls लड़कियों के लिए वजन बढ़ाने की डाइट ऐसे करें फोलो।

वजन बढ़ाने के लिए कौन सा खाना सबसे अच्छा है?

A beautiful girl showing how to Weight gain
Weight gain in hindi

लोगों का यह सवाल होता है कि क्या खाकर वह अपना वजन बढ़ा सकते हैं कुछ लोग समझते हैं कि वजन बढ़ाने के लिए ज्यादा घी ज्यादा प्रोटीन ज्यादा कार्बोहाइड्रेट लेने की जरूरत है।

जबकि आप की body को किसी भी तरह की एक्स्ट्रा चीजों की जरूरत नहीं है आपकी बॉडी पर्याप्त मात्रा में हर चीज लेती है।

एक्स्ट्रा चीजों से कैलोरीज़ बढ़ती है जिससे मोटापा आता है जो बीमारियों का बड़ा कारण है इसलिए ज्यादा चीजें खाने पर ध्यान ना दे कर एक सही डाइट बनाएं।

Weight gain डाइट कैसे फॉलो करनी है चलिए जानते हैं।

आपको अपने weight gain के लिए पूरे दिन का एक शेड्यूल्स सेट करना है जिसमें आपको वह हर चीज करनी है जिससे आप अपना वजन बढ़ा पाएंगे जैसे एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट।

लोगों में यह मत है कि एक्सरसाइज केवल मोटे लोगों को करनी चाहिए जबकि एक्सरसाइज किसी मोटे या पतले इंसान के लिए नहीं बल्कि व्यक्ति को स्वस्थ रखने के लिए की जाती है।

व्यायाम करने से शरीर बीमारियों से दूर रहता है जिसकी वजह से हमें भूख भी अच्छी लगती है इसीलिए रोजाना exercise जरूर करें ताकि आप की भूख अगर कम है तो नियंत्रित हो जाए।

एक्सरसाइज आपकी भूख बढ़ाने के साथ-साथ आपके को स्ट्रांग बनाती है जिससे खाना आसानी से पच जाता है जिससे आप ज्यादा खा पाते हैं और ऐसा करने से आप अपना वजन भी जल्दी बड़ा पाएंगे।

वजन बढ़ाने के लिए कौन सी सब्जी अच्छी होती है?

  • आलू।
  • पालक।
  • कटहल।
  • टमाटर।
  • शिमला मिर्च
  • शकरकंदी।

वजन बढ़ाने के लिए कौन से फल खाने चाहिए।

  • अनार।
  • केला।
  • खजूर।
  • सेब।
  • पपीता।
  • शरीफा।
  • लीची।

वजन ना बढ़ने के क्या कारण हो सकते हैं।

वजन न बढ़ने के क्या कारण हो सकते हैं लेकिन आज की हमारी यह बेकार लाइफस्टाइल वजन ना बढ़ने का बहुत बड़ा कारण है इसीलिए सबसे पहले अपनी लाइफ स्टाइल को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।

उसके बाद अन्य कारणों को, चलिए जानते हैं कौन से कारण है जो हमारे वजन को नहीं बढ़ने देते।

1. शारीरिक कार्य अधिक करना।

कुछ लोग बहुत ज्यादा शारीरिक कार्य करते हैं जिसकी वजह से उनके शरीर में अधिक ऊर्जा नहीं रहती और ऐसे में वह वेट बढ़ाने में कामयाब नहीं होते।

इसीलिए अगर आप ज्यादा काम करते हैं तो आपको अपने काम में कमी करनी होगी तभी आप अपना weight gain कर पाएंगे।

2. कम खाना।

कम खाने की आदत के कारण भी Weight gain करने में समस्याएं होती हैं कम खाने की आदत को दूर करने के लिए आपको इन कुछ टिप्स को फॉलो करना चाहिए।

अपनी पसंद का खाना खाए।

हर 2 घंटे के बाद कुछ ना कुछ खाने की आदत बनाएं।

15 से 20 मिनट एक्सरसाइज करें इससे भूख खुलती है।

पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं।

3. अनुवांशिक कारण।

अनुवांशिकता के कारण भी वजन बढ़ने में समस्याएं आती हैं अगर आपके माता पिता में से किसी का वजन कम है।

तो संभावना है कि आपका वजन भी कम हो यह कारण हो सकता है जिससे आपका वजन नहीं बढ़ पा रहा।

लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपना वजन नहीं बढ़ा सकते आप अपने प्रयासों से और जीवन शैली को सकारात्मक बना कर अपना वजन बढ़ा सकते हैं।

4. चाय पीने की आदत।

भारत में अधिकतर सुबह की शुरुआत चाय पीने से ही होती है बहुत लोग खाली पेट चाय पीते हैं जिसकी वजह से कब्ज रहना पेट में गैस बनना आंतों का सिकुड़ना जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

पर यदि आप चाय पीने के शौकीन हैं तो सुबह में कभी भी चाय न पिएं, सुबह उठने के बाद आपको सबसे पहले पानी पीना चाहिए।

फिर अच्छा नाश्ता लेने के आधे घंटे बाद अगर आपको चाय पीनी है तो आप पी सकते हैं और अगर आप चाय छोड़ दे तो ज्यादा बेहतर होगा।

चाय पीने से वजन जल्दी नहीं बढ़ पाता क्योंकि चाय में कैफीन और ऐसे केमिकल्स होते हैं जो शरीर के अंगों खराब कर देते हैं।

इसलिए अगर आप चाय पी रहे हैं तो सिर्फ दिन में एक कप चाय पिए ताकि आपको चाय के ज्यादा नुकसान ना झेलने पड़े और आप आसानी से अपना weight gain कर पाएं।

5. फास्ट फूड और बाहर चीजें खाना।

फास्ट फूड खाने से लोगों का मानना है कि वजन बढ़ता है जबकि ऐसा नहीं है फास्ट फूड व बाहर के खाने में नेगेटिव एनर्जी होती है।

जो शरीर को स्वस्थ बनाने की बजाय खराब कर देते हैं इसीलिए फास्ट फूड से दूर रहे और बाहर का खाना खाने की बजाय घर के खाने को ज्यादा महत्व दे।

6. आपका डेली रूटीन।

आपका डेली रूटीन किस तरह का है यह भी वजन न बढ़ने की वजह हो सकती है अगर आप एक सही रूटीन नहीं फॉलो करते तो बॉडी सही रूप से काम नहीं कर पाती और वजन बढ़ने में समस्या होती है।

इसीलिए अपना एक स्वस्थ और अच्छा शेड्यूल तय करें जिसमें कुछ समय के लिए एक्सरसाइज या योगा, अच्छी टाइट पर्याप्त पानी पिए ज्यादा समय के लिए बैठे ना रहे और बहुत ज्यादा काम करने से बचें।

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो नाश्ता बिल्कुल स्किप न करें।

बहुत लोगों में यह आदत होती है कि सुबह का नाश्ता देर से करते हैं या फिर ऐसी चीजों से सुबह का नाश्ता करते हैं जो उनके स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं होती।

जैसे चाय खाली पेट पी लेते हैं यह चीजें आपका वजन बढ़ने नहीं देती इसीलिए वजन बढ़ाने के लिए एक स्वस्थ और हेल्दी नाश्ता ले और नाश्ता कभी भी स्किप न करें।

वजन बढ़ाने के लिए मैं घर पर क्या व्यायाम कर सकता हूं?

व्यायाम करके आप अपनी मांसपेशियों का निर्माण करते हैं मांसपेशियों में दुबलापन नहीं रहता।

ऐसा एक या 2 दिन में नहीं होगा इसके लिए आपको समय देने की जरूरत है और एक अच्छी डाइट फॉलो करें।

1 से 2 महीने एक्सरसाइज करके अच्छी डाइट फॉलो करके आप अपने वजन में अच्छे परिणाम जरूर देखेंगे।

Weight gain की एक्सरसाइज।

  • पुशअप्स।
  • पल अप्स
  • क्रंचेस
  • बेंच प्रेस
  • स्क्वाट्स
  • लंज एक्सरसाइज करें

भूख बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए।

अगर आपकी भूख कम है तो आपका वजन बढ़ना मुश्किल हो सकता है इसके लिए आपको कुछ ऐसी चीजों को अपने खाने में शामिल करना चाहिए जिससे आपकी भूख बढ़े और आप सही मात्रा में खाना खाएं।

भूख बढ़ाने के लिए आप निम्नलिखित चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

  • फ्रूट जूस।
  • वेजिटेबल जूस।
  • खीरा और ककड़ी।
  • नींबू पानी।
  • दूध।
  • सलाद।
  • चावल।
  • अंडे।

क्या वाकई केला खाने से वजन बढ़ता है।

केले में पोटेशियम मैग्नीशियम कैल्शियम फास्फोरस महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाते हैं और आपकी भूख को बढ़ाने में मददगार होते हैं।

केले की हेल्प से वजन को आसानी से बढ़ाया जा सकता है जरूरी है कि आप रोजाना अपनी डाइट में केले को शामिल करें और अपना वजन बढ़ाएं।

क्या पानी पीने से वजन बढ़ सकता है।

पानी पीने से वजन नहीं बढ़ता पानी पीना आपके वजन को बढ़ाने में मददगार जरूर हो सकता है।

जरूरी है कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ताकि आपका शरीर सही से कार्य कर पाए और आप जो भी खाएं वह शरीर को लगे जिससे आपका वजन बढ़ेगा।

वजन बढ़ाने के एक्स्ट्रा टिप्स – Tips For Weight Gain

  • खाना खाने से पहले पानी पीना अवॉइड करें।
  • खाना पूरा खाएं।
  • रोज दूध पीने की आदत बनाएं।
  • ड्राई फ्रूट को अपने डाइट में शामिल करें।
  • पर्याप्त नींद ले।
  • अधिक फिजिकल वर्क करने से बचें।
  • बहुत पैदल न चले।

अगर आप पतले हैं और आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

किसी भी तरह की डाइट या वेट गेन सप्लीमेंट बिना डॉक्टर से कंसल्ट किए ना लें क्योंकि डॉक्टर आपके शरीर का टेस्ट करके आपको सही जानकारी देंगे।

जिससे आप जल्दी और इफेक्टिव तरीके से अपना वजन बढ़ा पाएंगे।

आशा है आपको हमारा यह आर्टिकल Weight Gain के लिए डॉक्टर की कंसल्ट अच्छा लगा अगर आपको इससे जुड़ा कोई सुझाव हमसे साझा करना है तो हमें कमेंट में लिखें।

Next post

Saniya Qureshi is a Health and Beauty writer, senior consultant and health educator with over 5 years of experience.

Leave a Comment