Neoplasia के होने के कारण, लक्षण, इलाज और इसके प्रकार की पूरी जानकारी

Neoplasia : रसौली आज के समय में पाया जाने वाला बढ़ता हुआ रोग नजर आ रहा है रसौली एक कोशिकाओं के प्रसार से जुड़ी बीमारी है जिसमें कोशिकाएं फैलकर एक गांठ का रूप ले लेती है।

Neoplasia in hindi
Neoplasia in hindi

अगर रिसर्च की माने तो रसौली अधिकतर महिलाओं में होने वाला रोग है महिलाओं में यह रोग ज्यादा पनपने की आशंका रहती है।

इसे भी पढ़ें – HK Vitals Fish Oil Capsule कैसे खाएं इन्हें कितने समय तक लेने पर परिणाम मिलते हैं?

Neoplasia क्या है?

नियोप्लासिया शरीर में कोशिकाओं के असामान्य प्रसार की वजह से होने वाला एक रोग होता है।

यानी जब शरीर में एक जगह कोशिकाएं जमा होने लगती हैं और एक गांठ का रूप ले लेते हैं तथा धीरे-धीरे उनका विकास होने के कारण एक बड़ी गांठ बन जाती है।

जो भविष्य में आमतौर पर ट्यूमर या कैंसर का कारण भी बन सकता है‌ इसे ही Neoplasia या रसोली कहते हैं।

रसौली के लिए एक और शब्द क्या है?

नियोप्लाज्म ट्यूमर का ही पर्यायवाची शब्द है यानी शरीर में कहीं पर ट्यूमर होना ही रसौली है।

यदि इसका इलाज शुरू में ही किया जाए तो यह बहुत बड़ी समस्या नहीं बनती लेकिन समय के साथ यह एक बहुत गंभीर बीमारी का रूप ले लेती है।

इसे भी पढ़ें – Pregnancy care tips गर्भवती महिला को क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

क्या डिस्प्लेसिया नियोप्लासिया का एक रूप है?

हां, डिस्प्लेसिया नियोप्लास्टिक प्रक्रिया की प्रारंभिक अवस्था है।

नियोप्लासिया की पहचान कैसे कर सकते हैं?

यदि आपको अशंका है कि आप नियोप्लासिया से ग्रसित तो नहीं है और आप जानना चाहते हैं कि क्या आपका शक सही है या नहीं, तो इन टेस्ट को करवा कर आप अपनी तसल्ली कर सकते हैं।

उसके लिए यह टेस्ट होते हैं –

• लैब टेस्ट।

• इमेजिंग टेस्ट।

• बायोप्सी।

इनसे नियोप्लाज्म का उपचार किया जा सकता है। इसके अलावा ये टेस्ट आपको बताते हैं कि Neoplasia की शुरुआत है या यह रोग गंभीर रूप ले चुका है।

नियोप्लास्टिक रोग का निदान कैसे किया जाता है?

यदि आप रसौली का निदान चाहते हैं तो आपको डॉक्टर के पास जाना पड़ेगा क्योंकि यह एक मेडिकल द्वारा ठीक किया जाने वाला रोग है इसे आप घर पर सही नहीं कर सकते।

डॉक्टर पहले आपका टेस्ट करके यह सुनिश्चित करेंगे कि आपको रसौली है या नहीं अगर है तो यह कितनी फैली है तथा इसे कितने समय में सही किया जा सकता है।

इसकी जांच के लिए डॉक्टर सीटी स्कैन, एमआरआई स्कैन, सीटी स्कैन मैमोग्राम, अल्ट्रासाउंड, एक्सप्रेस एंडोस्कोपी जैसे टेस्ट की मदद ले सकते हैं।

जब डॉक्टर को अच्छे से आप की कंडीशन के बारे में पूरी जानकारी मिल जाती है तो वह आपको इसका सही इलाज या ऑपरेशन के बारे में सलाह देते हैं।

इसे भी पढ़ें – Food myths सेहत से जुड़ी कुछ गलतफहमियां जिन्हें अक्सर लोग सच मान लेते हैं?

नियोप्लासिया के कारण – Neoplasia Causes In Hindi

रसौली होने के निम्नलिखित कारण हो सकते हैं –

• धूम्रपान।

• आनुवंशिकी।

• मोटापा।

• अत्यधिक शराब का उपयोग।

• रासायनिक विषाक्त पदार्थ।

• विकिरण के लिए अत्यधिक जोखिम।

• गलत खानपान।

• आराम की जिंदगी।

• ज्यादा तेल और मसाले खाना।

नियोप्लास्टिक रोग के लक्षण क्या हैं? – Neoplasia Symptoms In Hindi

Neoplasia in hindi
Neoplasia in hindi

शरीर में जहां नियोप्लाज्म स्थित है, उसके मुताबिक नियोप्लास्टिक रोग के लक्षण अलग-अलग होते हैं। लेकिन, कुछ लक्षण हैं जो सभी प्रकारों के Neoplasia में सामान्य हैं जैसे:

~ एनीमिया या शरीर में खून की कमी होना।

~ सांस लेने में तकलीफ होती है।

~ पेट में दर्द।

~ लगातार थकान रहना।

~ भूख में कमी।

~ ठंड ज्यादा लगना।

~ दस्त।

~ बुखार।

~ खूनी मल।

~ घाव।

~ त्वचा पर सूजन और चकत्ते।

हालांकि ऐसा भी हो सकता है कि कुछ मामलों में, नियोप्लास्टिक रोग कोई लक्षण न दिखाए।

Neoplasia कितने प्रकार के होते हैं How Many Types Of Neoplasia

नियोप्लाज्म को चार मुख्य भागों में वर्गीकृत किया जाता है:

1. सौम्य नियोप्लाज्म, 2. सीटू नियोप्लाज्म में, 3. घातक नियोप्लाज्म और 4. अनिश्चित या अज्ञात व्यवहार के नियोप्लाज्म।

घातक रसौली आस-पास के ऊतकों में फैल सकती है या उन पर आक्रमण कर सकती है।

इसे भी पढ़ें – Khud ka khyal kaise rakhen – अपना ख्याल कैसे रखें।

Neoplasia रोग का इलाज कैसे किया जाता है?

Neoplasia का इलाज इसके ट्यूमर के आकार और स्थान पर निर्भर करता है चाहे वह शुरुआती हो या पुराना ट्यूमर।

शुरुआती समय में रसोली को तत्काल उपचार की आवश्यकता नहीं होती यह बहुत आसानी से ही कुछ समय दवाई खाकर ठीक हो जाता है।

लेकिन Neoplasia या रसोली का ट्यूमर बढ़ने पर एक बेहतर इलाज की जरूरत पड़ती है जो इस तरह के होते हैं –

• Supervision – जब रसोली होना शुरू होती है तो आपको डॉक्टर को तुरंत संपर्क करना चाहिए ऐसे में डॉक्टर ट्यूमर पर नजर रखते हैं और फिर आपको किस तरह के इलाज की आवश्यकता है यह बताते हैं।

• Surgery – अगर रसौली बढ़ जाती है तो इसे दवाई से ठीक नहीं किया जा सकता उसके लिए ऑपरेशन की आवश्यकता होती है।

इस ऑपरेशन में चिकित्सक ट्यूमर को शरीर से बाहर निकाल देते हैं।

• Spell – यह एक ऐसा इलाज है जिसमें रसोली को सही से निकालने के लिए कोशिकाओं को मार दिया जाता है।

इस उपचार में बहुत ज्यादा गर्मी यहां बहुत ज्यादा ठंड यानी ऐसे टेंपरेचर का उपयोग किया जाता है जिससे ट्यूमर खत्म हो जाए।

• Embolization – इस उपचार में ट्यूमर तक जाकर बहने वाले रक्त की रहा को रोक लिया जाता है।

यानी रक्त प्रवाह ट्यूमर तक नहीं होता इससे Neoplasia फैलता नहीं है और कोशिकाएं मर जाती हैं जिससे यह रोग खत्म हो जाता है।

• Chemotherapy – Neoplasia जब घातक रूप ले लेता है तो इसके लिए कीमोथेरेपी एक सामान्य उपचार है जो शरीर में से कैंसर ट्यूमर कोशिकाओं को खत्म कर देता है।

• Hormonal therapy – कुछ हार्मोन रसोली के विकास को बढ़ सकते हैं इसको रोकने के लिए हार्मोन थेरेपी का उपयोग किया जाता है जो रसोली को बढ़ने ना दे।

• Radiation – विकिरण उपचार में कैंसर कोशिकाओं को लक्षित और मार सकते हैं।

• Immunotherapy – इस थेरेपी में प्रतिरक्षा प्रणाली को कैंसर कोशिकाओं से लड़ने के लिए शक्ति दी जाती है।

इम्यूनोथेरेपी का उपयोग विशेष रूप से घातक रूप ले चुके Neoplasia रोग को ठीक करने के लिए किया जाता है।

इसे भी पढ़ें – Medicine free life बिना दवाई खाए हेल्दी कैसे रहें।

नियोप्लासिया और नियोप्लाज्म में क्या अंतर है?

नियोप्लासिया (Neoplasia) शरीर में कोशिकाओं या ऊतकों की अनियंत्रित, असामान्य वृद्धि के कारण होने वाला ट्यूमर है, और कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि को ही नियोप्लाज्म या ट्यूमर कहा जाता है।

रसौली शुरू में (कैंसर नहीं) या वक्त बीतने के बाद गंभीर Neoplasia या रसोली (कैंसर) हो सकती है।

बहुत जरूरी है कि आप अपना हेल्थ चेकअप करवाते रहें ताकि आप किसी भी तरह की समस्या को शुरू में ही पहचान कर इलाज करवा लें।

क्योंकि वक्त बीतने के बाद बीमारी बहुत घातक और गंभीर बन जाती है जिसके लिए ऑपरेशन की जरूरत हो सकती है इसके अलावा यह रोग और भी कई तरह की बीमारियां शरीर में फैला देते हैं।

Latest Posts

Saniya Qureshi is a Health and Beauty writer, senior consultant and health educator with over 5 years of experience.

Leave a Reply