Giloye juice: गिलोय जूस पीने से क्या फायदा क्या नुकसान? जाने सेवन विधि और इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब।

Giloye juice hindi : जूस आपकी हर समस्या को सुलझाने और ठीक करने में मदद करता है

ये आपको बीमारियों से बचाने में कामयाब होने के साथ-साथ दुबारा बीमारियों के न होने की संभावना को भी खत्म करता है।

A woman making giloye juice
Giloye juice hindi

दुनिया में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो अपनी बीमारियों का स्थाई समाधान ढूंढ रहे हैं और इसीलिए वह डॉक्टर के पास जाते हैं तरह-तरह की दवाइयां लेते हैं फिर भी उन्हें कोई फायदा नहीं होता।

ऐसे ही बहुत लोगों को लगभग पूरी जिंदगी दवाई खाते रहना पड़ता है जबकि यह दवाइयां लंबे समय तक खाने से सेहत पर बुरा प्रभाव होता है।

इसीलिए आज हम इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं कि आप Giloye guice से किस तरह खुद को हेल्दी रख सकते हैं और अपनी बीमारी को जड़ से खत्म कर सकते हैं।

>>पढ़ें – सर्दियों शकरकंदी खाने से मिलते हैं यह लाजवाब फायदे।

Table of Contents

Giloye के बारे में शोध:

शोध बताते हैं कि गिलोय में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट लीवर की कार्य क्षमता को बढ़ाने में बहुत लाभकारी होते हैं।

यह लिवर की क्षति को रोकने तथा उसकी मरम्मत करने में सहायक हैं तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में गिलोय बहुत अच्छा है।

गिलोय क्या है – What is Giloye?

गिलोय एक जरूरी जड़ी बूटी है यह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करने में कारगर है।

गिलोय जड़ी बूटी आपकी सेहत को और ज्यादा अच्छा बनाने शरीर को बीमारियों से बचाने में बहुत मदद करती है।

Giloye juice (गिलोय जूस) क्यों पीना चाहिए?

Giloye juice in a glass
Giloye juice hindi

बहुत लोगों को डॉक्टर के द्वारा सलाह दी जाती है कि उन्हें विशेष प्रकार के फल, सब्जी खानी चाहिए। इससे आपकी सेहत बेहतर होगी।

लेकिन डॉक्टर के बताए अनुसार हम नहीं कर पाते क्योंकि हमसे सब्जी और फल इतनी मात्रा में नहीं खा जाती जितनी जरूरत होती है।

इसीलिए ऐसे में हेल्दी जूस पीना बहुत जरूरी हो जाता है क्योंकि जूस में बहुत सारे न्यूट्रीशन आ जाते हैं जो सब्जियां और फल खाने से हमें नहीं मिल पाते।

गिलोय फ्रेश जूस में बहुत सारे न्यूट्रिशंस और एंटी डिज़ीज पोषक तत्व होते हैं। इसमें लाभकारी सक्रिय एंजाइम भी पाए जाते हैं जो शरीर को हर तरह से heal करते हैं।

गिलोय कौन कौन सी बीमारी को ठीक करता है?

गिलोय एक एंटीऑक्सीडेंट गुणों वाली जड़ी बूटी है यह बहुत सी बीमारियों को दूर करने में मदद करती है।

Giloye juice के इस्तेमाल से ठीक होने वाली कुछ बीमारियां यह है –

  • बुखार।
  • लीवर में सूजन।
  • पाचन क्षमता में गड़बड़ी।
  • मेटाबॉलिज्म की कमजोरी।
  • किडनी की बीमारी।
  • डायबिटीज या शुगर
  • कैंसर।
  • कब्ज और एसिडिटी।

Giloye के पौषणिक मूल्य।

विज्ञान के अनुसार, गिलोय के सेवन से निम्नलिखित न्यूट्रिशंस प्राप्त होते हैं:

• फैट: 3.12%

• प्रोटीन: 4.13%

• नमी: 17.69%

• तटस्थ डिटर्जेंट फाइबर: 37.90%

• एसिड डिटर्जेंट फाइबर: 34.65%

• फाइबर: 16.19 per cent

>>पढ़ें – सब्जियों के जूस को पीकर ऐसे खुद को स्वस्थ जाने कैसे बनाएं लाभकारी वेजिटेबल जूस।

गिलोय गर्म है या ठंडा?

गिलोय तासीर में ठंडा होता है इसीलिए यह शरीर को गर्म प्रभाव से बचाता है मुख्य रूप से गिलोय बुखार को ठीक करने में मदद करता है

गिलोय का जूस पीने से क्या लाभ है? – Giloye juice benefits in hindi.

A woman drinking giloye juice
Giloye juice hindi

Giloye juice का सेवन करने से सेहत को होते हैं यह अनमोल फायदे:

#1. डाइजेशन सिस्टम में सुधार होता है।

गिलोय जूस पीने से डाइजेशन सिस्टम (digestion system) बहुत हेल्दी रह सकता है क्योंकि इस जूस में पाए जाने वाले एंजाइम जल्दी पचते हैं।

जिस वजह से हमारे पाचन तंत्र पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।

#2. हम तनाव मुक्त रहते हैं।

Giloye juice से हमें वह न्यूट्रीशंस मिल जाते हैं जिनसे शरीर बीमारियों से दूर रहता है और हम एक तनाव मुक्त जीवन जी सकते हैं।

#3. पित्त की गुणवत्ता में सुधार।

यह जूस पित्त की गुणवत्ता और प्रभाव को बढ़ा सकता है। यह शरीर में डिटॉक्सिफिकेशन का कार्य करता है। क्योंकि लीवर पित्त के माध्यम से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालता है।

कुछ लोगों की पित्त प्रणाली एक शिविर की तरह होती है जिसमें जहरीले पदार्थ और मैदा लदी होती है।

इसके कारण कोई हैरानी की बात नहीं है कि लाखों लोगों में लिवर और किडनी से संबंधित बहुत सारी बीमारियां होती हैं।

अगर वह लोग इस चेंजिंग डाइट को अपनी डेली लाइफ का हिस्सा बना लें। तो अपनी पित्ताशय की थैली को स्वच्छ और अपने जीवन को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं।

#4. डायबिटीज की समस्या के लिए अच्छा है।

आप गिलोय के जूस को डायबिटीज में सेवन करके खुद को इस समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद ले सकते हैं।

#5. शरीर की सूजन कम करता है।

बहुत लोग तला भुना भोजन और चाय कॉफी तथा एल्कोहोल का सेवन करते हैं जिस वजह से उनके शरीर में एसिड अधिक बनता है।

ऐसे में मेटाबॉलिज्म कमजोर हो जाता है और शरीर में सूजन आने लगती है तो गिलोय का जूस शरीर की सूजन को कम करने में मदद करता है।

#6. शरीर के pH लेवल को नियंत्रित रखता है।

यह शरीर के PH लेवल को बैलेंस करता है इसका मतलब है यह जूस शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि करता है आपकी एसिडिटी से लेकर कैंसर का खतरा भी कम होता है।

#7. किडनी और लीवर की कार्य क्षमता को बढ़ाता है।

गिलोय का जूस (Giloye juice) किडनी और लिवर की कार्य क्षमता को बढ़ाने में सक्षम होता है जो शरीर के जहरीले पदार्थों और अपशिष्टों के उन्मूलन को बढ़ाता है।

#8. बुखार की समस्या को खत्म करता है।

गिलोय का जूस बुखार को ठीक करने के लिए बहुत प्रभावी है इसके सेवन से बुखार बहुत जल्दी ठीक हो जाता है।

#9. शारीरिक इंफेक्शन नहीं होता।

यदि आपको किसी भी प्रकार का कार्य एक इंफेक्शन हो गया है तो आप गिलोय जूस का सेवन करके इस समस्या से छुटकारा ले सकते हैं।

#10. आंखों की रोशनी बढ़ाता है।

गिलोय के जूस का सेवन करने से आपकी आंखों की रोशनी बढ़ती है इसमें विटामिन ए और सी होता है जो आंखों को स्वस्थ रखने के लिए योगदान देते हैं।

जूस पीने के अन्य क्या फायदे हैं।

आने वाले समय में बीमारी होने की संभावना नहीं रहती है।

जूस पीने से पूरी सेहत अच्छी रहती है।

लीवर की सूजन कम होती है।

बाल मजबूत बनते हैं।

चेहरा सुंदर बनता है।

तनाव नहीं होता।

मोटापा कम होता है।

हाइट बढ़ती है

>>पढ़ें – सर्दियों में कौन सा face pack लगाना चाहिए जिससे चेहरे पर बनी रहे नेचुरल ग्लो।

गिलोय का जूस पीने से क्या नुकसान है? – Giloye juice side effects in hindi.

Giloye juice in a glass
Giloye juice hindi

गिलोय जूस जूस पीने से निम्नलिखित दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं:

1. प्रेगनेंसी में गिलोय नुकसानदायक है।

जो महिला गर्भवती है या फिर बच्चे को स्तनपान करा रही है उसके लिए Giloye guice का सेवन नहीं करना चाहिए।

यदि आप Giloye juice सेवन करना चाहते हैं तो अपने चिकित्सक से परामर्श लें अन्यथा गिलोय जूस का इस्तेमाल ना करें।

2. सर्जरी से पहले गिलोय जूस नुकसान पहुंचा सकता है।

आप यदि किसी प्रकार की सर्जरी करवाना चाहते हैं तो उससे पहले गिलोय का सेवन ना करें सर्जरी से पहले गिलोय का उपयोग नुकसानदेह होता है।

3. गिलोय जूस पीने से कब्ज की समस्या हो सकती है।

अगर आप ज्यादा मात्रा में गिलोय जूस का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कब्ज होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

इसीलिए जिन्हें जूस का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। आपको यह जूस कितनी मात्रा में लेना चाहिए इसके लिए चिकित्सक से सलाह लें।

4. गिलोय जूस पीने से ऑटोइम्यून बीमारियों का जोखिम रहता है।

गिलोय जूस का ज्यादा मात्रा में उपयोग करना ऑटोइम्यून रोगों के खतरे को बढ़ा सकता है।

गिलोय जूस के सेवन से इम्यूनिटी सक्रिय होती है और इसके ज्यादा सेवन से इम्यूनिटी ज्यादा तेजी से काम करने लगती है जिससे ऑटोइम्यून रोग होने की संभावना बढ़ जाती है।

5. गिलोय जूस के सेवन से ब्लड प्रेशर की समस्या होती है।

गिलोय जूस पीने से लो ब्लड प्रेशर होता है जो लोग लो ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित है।

उन्हें गिलोय के सेवन से परहेज रखना चाहिए ताकि उनकी स्थिति ज्यादा खराब ना हो।

गिलोय जूस (Giloye juice) बनाने का तरीका।

गिलोय जूस बनाने के लिए सबसे पहले गिलोय के तने का एक टुकड़ा लें फिर इसे अच्छे से धोकर साफ करके काट लें।

छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें फिर आप इन टुकड़ों को मूसल से दरदरा करें और अब इन्हें ग्राइंडर में डालकर पीस लें।

उसके बाद किसी छलनी या मलमल के कपड़े में इसे छानकर अपने अनुसार पानी मिला लें और Giloye guice सेवन करें।

गिलोय जूस (Giloye juice) सेवन विधि –

Giloye juice पीने की सलाह सुबह में दी जाती है इसे रात को पीने से मना किया जाता है।

अगर आप यह जूस पीना चाहते हैं तो आप को इसे एक गिलास एक दिन में बनाना चाहिए और उसे आधा आधा करके यानी आधा गिलास एक बार पीना चाहिए।

गिलोय जूस का आधा गिलास सुबह नाश्ते के पहले और आधा गिलास दोपहर के खाने से 2 घंटे बाद सेवन करना चाहिए।

अधिक मात्रा में गिलोय के जूस का सेवन करने से परहेज रखें क्योंकि ज्यादा मात्रा नुकसानदेह हो सकती है।

>>पढ़ें – हमें चीनी क्यों नहीं खाने चाहि? और चीनी के अलावा क्या मिठास के लिए क्या खाना चाहिए?

गिलोय जूस (Giloye juice) पीने का तरीका।

इसको पीने का तरीका बहुत आसान है ऊपर बताएगी विधि से जूस बनाएं और juice में बिना कुछ मिलाए आधा गिलास जूस का सेवन करें।

यह जूस बहुत ज्यादा गुणकारी है यह आपकी बीमारियों को दूर करता है लेकिन ज्यादा मात्रा में नुकसान देता है।

तो आपको ध्यान रखना है कि आप इसे ज्यादा मात्रा में ना लें और इस जूस का सेवन खाली पेट करना ज्यादा बेहतर होगा।

गिलोय का रस (Giloye juice) कब पीना चाहिए?

गिलोय का जूस इन स्थितियों में सेवन करना है ज्यादा प्रभावी है।

बुखार – गिलोय बुखार की बीमारी को दूर करने में बहुत प्रभावी है बुखार में इसका सेवन करने से बुखार बहुत जल्दी ठीक हो जाता है।

पाचन तंत्र ठीक करने के लिए – यदि आपको पाचन संबंधी कोई समस्या है तो आप गिलोय जूस का सेवन कर सकते हैं यह पाचन क्षमता को सुधारने में बहुत प्रभावी है।

डायबिटीज के लिए – गिलोय का जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत अच्छा है इसके सेवन से शुगर नियंत्रित होती है।

हाई ब्लड प्रेशर में – गिलोय जूस से ब्लड प्रेशर कम होता है इसीलिए यह उच्च रक्तचाप वाले लोगों के लिए अच्छा है।

त्वचा के लिए अच्छा है – गिलोय जूस आपकी त्वचा को अच्छा बनाए रखता है तथा बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है।

गिलोय का रस (Giloye juice) कितना पीना चाहिए?

इस चमत्कारी जूस का सेवन 1 दिन में एक गिलास करना काफी है उससे अधिक नहीं करना चाहिए।

एक गिलास जूस एक बार में न पीकर आधा आधा करके सेवन करें।

क्या गिलोय का जूस (Giloye juice) रोज पी सकते हैं?

हां, यह जूस रोज पीना लाभकारी होता है तो आप इसे रोज पी सकते हैं पर एक निर्धारित मात्रा बनाएं।

आपके लिए कितनी मात्रा में यह जूस पीना सही रहेगा इसके बारे में अपने चिकित्सक से सलाह लें।

गिलोय का जूस कितने दिन तक लेना चाहिए?

गिलोय जूस में बहुत से एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं इसे को आप अपनी समस्या के अनुसार सेवन करें उसके लिए डॉक्टर के निर्देशों का पालन करें।

क्योंकि यह आपकी समस्या पर निर्भर करता है कि आपको गिलोय का जूस कितने दिन लेना चाहिए।

ताजे Giloye juice को अपने जीवन का नियमित हिस्सा कैसे बनाएं।

अधिकतर लोग बहुत अच्छे इरादे से जूस लेना शुरु करते हैं लेकिन समय के साथ-साथ वो अपना Interest खो देते हैं इसके बहुत से कारण होते हैं।

जैसे : समय कम होना, जूस बनाने का झंझट या जूस पीते पीते बोर हो जाते हैं।

तो यहां पर हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिससे आप जूस को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाकर खुद को सेहतमंद रह सकते हैं।

• समय तय करें।

हर रोज एक टाइम सेट करें जब आप जूस पिएंगे इसके लिए बेस्ट टाइम होता है सुबह नाश्ते के समय का, आप सुबह यह जूस ले सकते हैं।

इसके अलावा भी पूरे दिन में किसी भी वक्त आप जूस पीने का समय तय कर सकते हैं।

Giloye juice दोपहर में भी पी सकते हैं यह जूस दोपहर का खाना खाने के बाद लेंगे तो ज्यादा असरदार होगा।

• सही जूसर खरीदें।

बहुत लोग केवल इसलिए जूस नहीं पीते क्योंकि उन्हें जूस बनाने का झंझट लगता है मशीन को साफ करना पड़ता है और मशीन को पैक करके रखना पड़ता है।

इसीलिए आपको ऐसी मशीन खरीदनी चाहिए जिसे साफ करना आसान हो और कम जगह में रखी जा सके।

इसका समाधान यह भी है कि जब भी आप रस बनाएं कपड़े से जूसर को साफ कर दें ताकि बाद में मशीन को साफ करने का बोझ आपके ऊपर ना रहे।

• जूसर की एक जगह बना लें।

जूसर को बार-बार निकालना और यूज़ करके वापस रखना रोज का झंझट होता है जिसकी वजह से जूस बनाना और पीना बड़ा काम लगता है।

इसीलिए जूस बनाने के लिए जूसर एक जगह पर सेट कर दें ऐसा करने पर बार-बार जूसर को एक जगह से दूसरी जगह रखने का समय भी बचेगा।

और एक ही जगह पर जूस बनाकर उसे वहीं पर ही साफ करके रखना आसान होता है।

>>पढ़ें – खुजली की समस्या से छुटकारा जाने वाला साबुन जो Skin itching से दिलाए राहत।

गिलोय जूस के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल –

Q. क्या गिलोय जूस वजन बढ़ाता है?

नहीं, गिलोय का जूस आपका वजन नहीं बढ़ाता बल्कि वजन घटाने में मदद करता है।

Q. गिलोय जूस के दुष्प्रभाव क्या हैं?

गिलोय के अधिक सेवन से ऑटोइम्यून रोग, कब्ज की समस्या और लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

Q. गिलोय जूस से खून बढ़ता है?

हां, गिलोय का जूस पीने से एनीमिया जैसी समस्या दूर होती है यह शरीर में खून की मात्रा को भी बढ़ाता है।

यदि आप इसे खून बढ़ाने के लिए सेवन करना चाहते हैं तो इसे देसी घी और शहद के साथ मिलाकर सेवन करें।

Q.गिलोय को नींबू के साथ लिया जा सकता है?

बिल्कुल, आप गिलोय को नींबू के साथ भी उपयोग कर सकते हैं इससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभावी नहीं होता।

Q. गिलोय में कौन कौन से विटामिन पाए जाते हैं?

इस जूस में कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं इसमें कई तरह के vitamins होते हैं विटामिन ए और सी मुख्य रूप से पाए जाने वाले विटामिन है।

इसके अलावा भी इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, कॉपर, जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

Q. क्या गिलोय एसिडिटी के लिए अच्छा है?

गिलोय के जूस का सेवन करने से एसिडिटी मैं भी लाभ होता है तथा कब्ज व सूजन की समस्या में सुधार करने के लिए भी यह मदद करता है यदि आप इसका सेवन सही से करेंगे।

Q. क्या गिलोय में जिंक होता है?

गिलोय जूस के सेवन से जिंक पोषक तत्व भी प्राप्त होता है जो ब्लड सेल्स को हानिकारक प्रभाव से बचाता है।

Q. क्या गिलोय वजन घटाने में मदद करता है?

हां गिलोय जूस वजन घटाने में आपकी मदद करता है क्योंकि यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है और फैट को कम कर देता है।

Q. गिलोय त्वचा के लिए अच्छी है?

गिलोय जूस के सेवन से त्वचा पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है यह त्वचा की गुणवत्ता में सुधार करके स्किन की चमक को बढ़ाता है।

Q. क्या आंवला और गिलोय को एक साथ लिया जा सकता है?

आंवला और गिलोय को मिलाकर भी जूस का सेवन किया जा सकता है।

Q. मधुमेह रोगी गिलोय का उपयोग कैसे करते हैं?

मधुमेह रोगियों के लिए गिलोय का जूस बहुत ज्यादा प्रभावी है तो वह अपने स्वास्थ्य को सुधारने के लिए यह जूस नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं।

डायबिटीज के मरीजों को रोजाना एक गिलास गिलोय का जूस सेवन करना चाहिए बनाने की विधि ऊपर बताई गई है।

अंतिम शब्द।

उपरोक्त लेख में हमने आपको Giloye guice के फायदे नुकसान, बनाने का तरीका, सेवन विधि और अन्य कई सवालों के उत्तर बताए हैं।

आशा करते हैं कि यह जानकारी आपके लिए लाभकारी रही यदि आपका कोई सवाल है या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो हमसे कमेंट में साझा करें।

Saniya Qureshi is a Health and Beauty writer, senior consultant and health educator with over 5 years of experience.

Leave a Comment