Bisleri water : क्या बिसलेरी का पानी पीना सुरक्षित है? | बिसलेरी वाटर नुकसान पहुंचा सकता है?

Bisleri water को 10 चरणों की शुद्धिकरण प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है इस पानी के 114 गुणवत्ता परीक्षणों होते हैं जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि यह पूरी तरह से सुरक्षित है।

Bisleri water
Bisleri water in hindi

यह वाटर बहुत सी अच्छाईयों के लिए जाना जाता है, इस पर लोग बहुत भरोसा करते हैं बिसलेरी ब्रांड भारत में काफी प्रसिद्ध है इसके पीछे कई वजह हैं इसके बारे में जानने के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें…

इसे भी ज़रूर पढ़ें | Shower gel से नहाने पर क्या स्किन सच में चमकती है इसके सही प्रभाव क्या है?

Table of Contents

बिसलेरी बोतल क्या है? (What is bisleri water in hindi)

बिसलरी एक प्रसिद्ध ब्रांड का नाम है, जो पानी को बेचती है यह ब्रांड बोतल में पानी पैक करके (पेय जल) बाज़ार में बेचती हैं इसके अलावा भी यह कई चीजें बेचती है जैसे सोडा, लेकिन 60% बिसलेरी का पानी बिकता है।

बिसलेरी कितना शुद्ध है?

बिसलेरी बोतल में बिकने वाला पानी का चिकित्सकीय टेस्ट किया जाता है जो इस पानी को पीने के लिए 100% सुरक्षित बनाता है!

जिससे यह साबित होता है कि यह ब्रांड पानी की गुणवत्ता से समझौता नहीं करता है।

क्या Bisleri के पानी में खनिज होते हैं?

Bisleri water की 1 लीटर वाली बोतल में मैग्नीशियम ओजोनेटेड पानी और पोटेशियम जैसे खनिज होते हैं जो मनुष्य के शरीर के लिए सामान्य कामकाज को करने हेतु महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

बिसलेरी के पानी का स्वाद अच्छा क्यों लगता है?

यह पानी स्वाद में मीठा होता है क्योंकि यह पानी खनिज पदार्थ से युक्त होता है जो इसे उबले पानी की तरह स्वाद में उबाऊ और फीका नहीं बनने देता।

बिसलेरी का पानी काफी किफायती और स्वच्छ होने के साथ इसमें मौजूद अतिरिक्त खनिज जैसे पोटेशियम और मैग्नीशियम की वजह से स्वाद में भी बेहतर होता है।

बिसलेरी के पानी के फायदे (Bisleri water benefits in hindi)

Bisleri water के कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिलते हैं इससे इनफेक्शन नहीं होता और यह इंफेक्शन को निष्क्रिय करने में भी भूमिका निभाता है।

यह पानी गैस्ट्रोएन्टराइटिस, टाइफाइड, हैजा, अमीबियासिस, वॉर्म इंफेस्टेशन, वायरल और हेपेटाइटिस से उत्पन्न जौंडिस जैसी दिक्कत नहीं होने देता।

इसके अलावा यह पानी आसानी से उपलब्ध है जो किसी भी परचुन की दुकान या आसपास के बाजार में मिल जाता है।

यह पानी बहुत कम कीमत में मिल जाता है जिसे कोइ भी खरीद सकें बिसलेरी का पानी आप ऑनलाइन भी सरलता से खरीद सकते हैं।

इसे भी ज़रूर पढ़ें | Dove body wash कैसा है और इसे इस्तेमाल करने सही तरीका क्या है?

बिसलेरी पानी के नुकसान (Bisleri water side effects in hindi)

बिसलेरी एक प्रसिद्ध ब्रांड है जो पानी के अलावा भी कई और प्रोडक्ट बेचती हैं इस पानी के बारे में अभी तक कोई साइड इफेक्ट की जानकारी नहीं मिली है इसे सुरक्षित माना गया है।

बिसलेरी 1 लीटर का प्राइस कितना है?

Bisleri water
Bisleri water in hindi

बिसलेरी के पानी की कीमत 20 रूपए से शुरू है और उसके बाद जितनी बड़ी बोतल उतनी ही कीमत भी ज्यादा।

24 x 5 = ₹120 के पानी की कीमत ₹499/-

Buy On Amazon Check Price List

बिसलेरी का पानी कैसे बनता है?

Bisleri water बनाने के लिए इसके कच्चे पानी को डबल ओजोनाइजेशन – यानी ओजोनाइजेशन के दो स्तरों के में रखा जाता है।

एक तो पहले चरण में और उसके बाद शुद्धिकरण के अंतिम चरण में, यह डबल ओजोनाइजेशन सीलबंद बोतल में शुद्धता को बनाए रखने में सहायता करता है।

बिसलेरी की बोतल में कितना पानी आता है?

बिसलेरी की पानी की बोतल की कीमत अलग अलग होती है इसकी बोतल पर लिखा रहता है कि इसमें कितना लीटर पानी है।

अगर यूनिवर्सल बात करें तो 19-20 और 25 ltr की बोतलों के साथ उपयोग करने के लिए सुविधाजनक है।

बिसलेरी बोतल का टीडीएस कितना होता है?

अगर Bisleri water TDS 250-350 के बीच में हो तो इसे अच्छा और ज्यादा बेहतर समझा जाता है 200-300 की रेंज औसत यानी सामान्यतः सही होती है।

150 से कम TDS वाली बोतल के पानी में आवश्यक मिनरल्स मात्रा में बहुत कम होते है।

इसे भी ज़रूर पढ़ें | Benefits Of Good Health | अच्छे स्वास्थ्य के क्या फायदे होते हैं?

असली बिसलेरी पानी की बोतल है यह कैसे बता सकते हैं?

बिसलेरी के पानी की बोतल असली है यह जानकारी होना जरूरी है क्योंकि वास्तविक बिसलेरी उत्पादों का उपयोग करना ही सही होगा, नहीं तो स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।

तो असली बिसलेरी की बोतल है या नहीं यह सुनिश्चित करने के लिए आपको इस बोतल के ऊपर और नीचे उभरा हुआ बिसलेरी लोगो देखना चाहिए।

यह लोगों इसकी असली होने की पहचान है इसके अलावा आप पेटेंट किए गए बिसलेरी स्टिकर पर और निर्माण तिथि पर संयंत्र का नाम भी चेक करें।

क्या बिसलेरी का पानी दैनिक उपयोग के लिए अच्छा है?

हां , यह पानी दैनिक उपयोग के लिए सही है क्योंकि इसके साइड इफैक्ट्स नहीं होते।

बिसलेरी का पानी हम कितने दिनों तक पी सकते हैं?

बिसलेरी की बोतल पर इसकी एक्सपायरी डेट तीन महीने की लिखी होती है तो आप इसे मैनुफैक्चरिंग से तीन महीने तक पी सकते हैं।

बिसलेरी के 20 लीटर पानी की कैन की समाप्ति तिथि क्या है?

निर्माण की तारीख से एक महीने पहले यह सबसे अच्छा है और इसकी समाप्ति तिथि की जानकारी भी इस पर दी होती है जो तीन महीने तक की हो सकती है।

इसे भी ज़रूर पढ़ें | Appy Fizz पीने से क्या फायदे क्या नुकसान

बिसलेरी का मालिक कौन है?

ब्रांड बिसलेरी बोतल के प्रमुख व्यक्ति और मालिक रमेश जे. चौहान (अध्यक्ष बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड।) हैं जो अब 82 वर्ष के हैं।

फेलिस बिस्लेरी (संस्थापक) ने इस ब्रांड की स्थापना की थी, बिसलेरी की कहानी कुछ इस तरह है –

बिसलेरी पानी पहली बार मुंबई में कांच की बोतल में बेचा गया, कहने का तात्पर्य है कि इस ब्रांड का बिसलेरी ने अपने सरनेम पर नाम रखा रखा था जो इसके संस्थापक थे।

‘बिसलरी’ मिनरल वाटर को कांच की बोतलों में दो प्रकार की किस्मों बबली और स्टिल में 1965 में इतालवी मूल की कंपनी बिसलेरी लिमिटेड के द्वारा बनाया गया था।

बिसलेरी ब्रांड को शुरू करने का श्रेय सिग्नोर फेलिस बिसलेरी को जाता है यही वो पहले व्यक्ति थे जो भारत में बोतलबंद पानी बेचने का विचार लेकर आए थे।

बिसलेरी कौन से देश की कंपनी है?

Bisleri कंपनी मूलतः तो एक इटालियन ब्रॉन्‍ड है जिसने 1965 में भारत के मुंबई में अपनी दुकान लगाई, और चौहान ने 1969 में इसे अधिग्रहित किया था।

इस कंपनी के 122 ऑपरेशनल प्लांट हैं और बिसलेरी ब्रांड के भारत के साथ साथ पड़ोसी देशों में 4,500 डिस्ट्रीब्यूटर्स इसी के साथ इसके 5,000 ट्रकों का नेटवर्क भी है।

बिसलेरी की शुरुआत कैसे हुई?

इस कंपनी की शुरुआत इटली के साइनॉर फेलिस बिसलेरी ने की थी जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया है।

और सन् 1966 में इटली के बिसलेरी के नाम से पानी बेचने का फार्मूला भी हमारे देश में सबसे पहले फेलिस बिसलेरी ही लाए थे।

बिसलेरी का इतिहास –

इस ब्रांड को पारले एक्सपोर्ट्स ने वर्ष 1969 में इटली के एक कारोबारी से खरीदा था जिसके बाद उसने भारत में मिनरल वाटर बेचना शुरू कर दिया।

इसे भारत का टॉप पैकेज्ड वाटर ब्रांड रमेश चौहान ने बनाया बिसलेरी ने प्रीमियम नेचुरल मिनरल वाटर ब्रांड वेदिका भी बनाया है।

कई बड़े ब्रांड जैसे थम्सअप, गोल्ड स्पॉट, सिट्रा, माजा लिम्का को बनाने वाले भी चौहान ही हैं।

भारत में बिसलेरी की वाटर ब्रांड के रूप में शुरुआत कैसे हुई? (Bisleri Mineral Water )

पहले बिसलेरी एक दवाई का नाम था फिर पानी का नाम कैसे बना चलिए विस्तार से जानें:

डॉक्टर रोजिज ने भारत में बिसलेरी की शुरुआत की थी, जिसके बाद वह भारतीय बिजनेसमैन खुशरू संतुक (Khushroo Suntook) से मिलें।

क्योंकि खुशरू संतुक के पिता नरीमन संतुक (Nariman Suntook) डॉक्टर रोजिज के काफ़ी अच्छे दोस्त थे।

ऐसे में डॉक्टर रोजिज ने भारत में बिसलेरी को दवा के रूप न बेचकर पानी के रूप में स्थापित करने का फ़ैसला कर लिया था।

डॉक्टर रोजिज को पूरा विश्वास था कि भारत में उनका बिसलेरी बिजनेस अच्छा चलेगा, इसलिए उन्होंने अपना पानी का बिजनेस बिसलेरी के नाम से शुरू कर लिया।

आपको बता दें कि खुसरू संतुक की गितनी भारत के सबसे प्रसिद्ध बिजनेसमैन में होती है और इन्होंने ही सन् 1965 में मुंबई के ठाणे में बिसलेरी वाटर प्लांट की नींव रखी थी।

इसके अलावा यह भी सच्चाई है कि भले ही भारत में बिसलेरी को पानी की बोतल में डॉक्टर रोजिज लेकर आए थे, लेकिन इसे एक पोपुलर ब्रांड बनाने का श्रेय खुशरू संतुक को ही जाता है।

Latest Posts

Saniya Qureshi is a Health and Beauty writer, senior consultant and health educator with over 5 years of experience.

Leave a Reply