Omicron XBB.1.5 वेरिएंट क्यों है खतरनाक? यह है पूरी सच्चाई

Omicron XBB.1.5 : एक बार फिर पूरी दुनिया में कोरोनावायरस अपने पैर पसार रहा है पिछले दिनों चीन में कोविड के नए वेरिएंट bf.7 के बहुत सारे मामले देखने को मिल रहे हैं।

Omicron XBB.1.5
Omicron XBB.1.5 in hindi

साथ ही एक नया वेरिएंट Omicron XBB.1.5 आ चुका है जो खतरनाक बताया जा रहा है इसके प्रभाव कैसे हैं इसके बारे में क्या है सच्चाई?

इसे जरूर पढ़ें | भारत को bf.7 COVID से डरने की जरूरत नहीं ऐसा क्यों?

इतना खतरनाक क्यों है ये Omicron XBB.1.5 वैरिएंट?

जिस तरह की जानकारी मिल रही है उससे यह माना जा रहा है कि Omicron XBB.1.5 बहुत खतरनाक साबित हो सकता है क्योंकि यह कोरोना की वैक्सीन यानी एंटीबॉडी जो हमारे शरीर में बनी है उसको भी कमजोर कर रहा है।

और इसीलिए इसे खतरनाक माना गया है वैज्ञानिकों के अनुसार Omicron XBB.1.5 कोविड-19 का एक सब वेरिएंट है।

जो वैक्सीनेशन के असर को कम कर सकता है जिससे यह संक्रमण देश में तेजी से फैलने की संभावना बढ़ सकती हैं।

क्या है Omicron XBB.1.5 वैरिएंट?

ऑमिक्रॉन का XBB.1.5 वेरिएंट भारत में भी दस्तक दे चुका है और यह चिंता का विषय भी है क्योंकि यह वैक्सीन के प्रभाव को भी बेअसर करता है यह कोरोना BQ1 कोविड वेरिएंट से 120% (परसेंट) ज्यादा तेजी से फेल सकता है।

अमेरिका में हाल में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जिसका मुख्य कारण है Omicron XBB.1.5 वेरिएंट।

यह अमेरिका में मरीजों की संख्या बढ़ा रहा है जानकारी की माने तो अमेरिका में 40 परसेंट कोविड केसिस इसी वेरिएंट के हैं।

क्या XBB.1.5 के मरीजों को अस्पताल में भर्ती होना चाहिए?

रिसर्च कहती है कि ओमिक्रॉन XBB.1.5 बहुत खतरनाक है इसके लक्षण भी कुछ अलग देखने को मिल सकते हैं और यह घर पर या बिना हॉस्पिटल में भर्ती हुए ठीक होना मुश्किल है।

इसलिए इस कोरोना के वेरिएंट omicron XBB.1.5 से प्रभावित मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई है।

इसे जरूर पढ़ें | Mchc Blood Test Kya Hota Hai | एमसीएचसी ब्लड टेस्ट के बारे में पूरी जानकारी

Omicron XBB.1.5 कैसे फैलता है?

Omicron XBB.1.5
Omicron XBB.1.5 in hindi

यह वेरिएंट भारत में अगस्त के महीने में पहली बार पहचाना गया था जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के वायरोलॉजिस्ट एंड्रयू पेकोज (Andrew Pekosz) के अनुसार, इस “XBB.1.5 वैरिएंट में एक अतिरिक्त म्यूटेशन है।

जो इस वैरिएंट को शरीर की कोशिकाओं से बेहतर तरीके से जुड़ने की क्षमता देता है।

क्योंकि XBB.1.5 शरीर की कोशिकाओं में आसानी से बेहतर तरीके से पकड़ बना सकता है और संक्रमण फैला सकता है इसीलिए कोरोना का यह वैरिएंट डेंजरस माना जा रहा है।

इसे जरूर पढ़ें | Eazol Health Tonic स्वास्थ्य के लिए है बेहद लाभकारी 15 दिन में दिखाए असर

XBB.1.5 वैरिएंट के लिए कौन सी वैकसीन है प्रभावी

कोरोनावायरस के एक्सपर्ट (वैज्ञानिक एरिक फेगल-डिंग) के मुताबिक अमेरिका की वैक्सीन बाइवेलेंट BA5 और ब्रिटेन की वैक्सीन बाइवेलेंट BA1 इसके लिए कुछ हद तक प्रभावशाली हो सकती है।

लेकिन अभी भी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कितनी असरदार हो सकती है यह वैक्सीन क्योंकि XBB15 वैरिएंट BA2 स्ट्रेन का स्पेशल रिकॉम्बिनेशन है हालंकि उन्होंने यह यूके और यूएस की वैक्सीन को लेकर कहा है।

संभावित omicron XBB.1.5 के लक्षण:

अभी इस बारे में सुझाव देने के लिए सही डेटा नहीं मिला है कि XBB वैरिएंट कोविड के पहले के वैरिएंट से अलग लक्षण पैदा करता है।

डॉ. मार्टिनेलो ने सुझाव दिया है कि इस समय के दौरान सामान्य से अधिक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया देखी जा सकती है।

जैसे अगर हाल ही में हम COVID से संक्रमित हो गए हैं और नैदानिक ​​​​लक्षणों का अनुभव करते हैं।

वह कहते हैं यदि आप omicron XBB.1.5 वैरिएंट के संक्रमण के लक्षण महसूस कर रहे हैं, तो इसका सही पता लगाने का सबसे सही तरीका परीक्षण करना है।

क्योंकि कोई भी COVID-19 मामला अन्य की तरह समान गंभीरता के एक जैसे लक्षणों का संकेत नहीं देते हैं, XBB और अन्य Omicron सब-वेरिएंट के लक्षण अलग ट्रीगर किए जा सकते हैं।

Omicron XBB.1.5 के निम्नलिखित लक्षण हो सकते हैं –

>> पुरानी थकान।

>> बुखार।

>> ठंड लगना।

>> सिरदर्द।

शरीर में दर्द।

>> खांसी।

>> उल्टी।

>> सांस लेने में दिक्कत।

>> जुकाम।

>> बहती नाक।

>> डायरिया।

यदि आपको इस तरह के लक्षण नजर आएं तो आपको जल्द से जल्द COVID-19 परीक्षण करा लेना चाहिए। क्योंकि समय के साथ यह बहुत बुरे प्रभाव पैदा कर सकता है।

Saniya Qureshi is a Health and Beauty writer, senior consultant and health educator with over 5 years of experience.

Leave a Reply