सेब के छिलके : हेलो फ्रेंड्स आपने सेब खाने के फायदे के बारे में सुना होगा और इसके अलावा सेब के जूस आदि के सेवन से भी लाभकारी परिणाम मिलते हैं यह भी हमें पता है।
पर क्या आप जानते हैं सेब के छिलके का इस्तेमाल करके आंखों को स्वस्थ और निरोगी बनाए रखा जा सकता है तो चलिए आज सेब के छिलकों का इस्तेमाल आंखों के लिए कैसे किया जा सकता है इस पर बात करते हैं।
यह जरूर पढ़ें | क्या मैदा स्वास्थ्य के लिए अच्छा है?
सेब के छिलके का इस्तेमाल आंखों को सेहतमंद रखने के लिए कैसे करें?
दो तरीके से सेब के छिलकों को इस्तेमाल करके आप आंखों को सेहतमंद रखने के लिए कर सकते हैं।
1. सेब के छिलकों का उबला पानी।
आंखों को ठंडक देने के लिए सेब के छिलकों को अच्छे से धो लें और पानी में डालकर पका लें।
अब इस पानी को कुछ देर के लिए अलग रख दें और ठंडा होने दे पूरी तरह से पानी को ठंडा नहीं करना है जब पानी गुनगुना रह जाए तो इसका इस्तेमाल करें।
जब पानी हल्का गर्म रह जाए तो इस पानी को छलनी से छानकर एक बर्तन में निकाल लें।
अब आपको कॉटन लेना है और इसे दो भागों में बांटकर पानी में भिगोए और रूई का पानी निचोड़ कर इन्हें अपनी आंखों पर रख लें।
ऐसे ही 20 मिनट तक आंखों की सिकाई करें इस तरह से सेब के छिलकों का इस्तेमाल करके आंखों कि कई तरह की समस्याओं से निजात पा सकते हैं।
इससे क्या फायदा होगा चलिए जानते हैं–
इस तरह से यदि आप अपनी आंखों की सिकाई करते हैं तो :
• डार्क सर्कल की समस्या खत्म हो जाएगी।
• आंखों की सूजन दूर हो जाएगी।
• अगर आंखों में लाली आ गई है तो वह भी ठीक हो जाएगी।
• आंखों का पीलापन नहीं रहता।
• आंखों का दुखना दूर हो जाती है।
• आंखों में ताजगी महसूस होती है।
• आंखों में पानी आने की शिकायत नहीं रहती।
• आंखों की जलन से बचाते हैं।
सेब के छिलके का ऐसे इस्तेमाल करने के बाद यह सारे फायदे पहले ही इस्तेमाल से दिख जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें | वजन घटाने के लिए परमानेंट इलाज क्या है?
2. छिलकों को सेब के साथ खाएं।
कुछ लोग सेब को छीलकर खाते हैं तो ऐसे में उन्हें सेब के बहुत सारे न्यूट्रिशन तो प्राप्त हो जाते हैं लेकिन जो इसके छिलकों में अच्छाइयां होती हैं और फाइबर मिलता है वह नहीं मिल पाता।
इसलिए सेब छिलके समेत खाना चाहिए इससे शरीर को ज्यादा एनर्जी मिलती है और छिलकों में मौजूद पोषक तत्व भी शरीर को प्राप्त होते हैं।
सेब के छिलकों के अन्य फायदे।
सेब के छिलकों में बहुत सारे न्यूट्रिशन होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं इसीलिए कहा जाता है कि सेब को बिना छीले छिलकों के साथ खाना चाहिए।
>> सेब के छिलकों को खाने से फाइबर मिलता है जिससे पाचन तंत्र बेहतर काम करता है।
>> सेब के छिलकों में विटामिन ए विटामिन सी और विटामिन बी पाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं।
>> क्योंकि सेब के छिलकों में विटामिन ए और सी होता है तो यह त्वचा के लिए बहुत अच्छे होते हैं इनके इस्तेमाल से स्किन पर चमक बढ़ती है।
>> इतने सारे पोषक तत्व होने के कारण सेब के छिलकों को खाने से बालों को भी पोषण मिलते हैं जिससे बाल मजबूत और लंबे होते हैं।
अंतिम शब्द – तो इस तरह सेब के छिलकों के इस्तेमाल से आंखों को फायदा मिलता है साथ ही इसके और भी बहुत से फायदे होते हैं जो हमने आपको इस लेख में बताएं हैं।
लेकिन इसके अलावा भी सेब के छिलके बहुत लाभकारी होते हैं पर जरूरी है कि आप इन छिलकों को साफ धोकर इस्तेमाल करें ताकि इनसे नुकसान की संभावना न रहे।
सेब के छिलकों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल।
Next Post
- 24 घंटे में Kidney Stone कैसे बाहर निकालें? हमेशा के लिए
- Aadivasi Neelambari Herbal Hair oil पूरी जानकारी फायदे नुकसान उपयोग
- रातों रात गोरा होने के उपाय बिल्कुल Free में ₹1 खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी (Challenged)
- Dant Andar Karne Ki Exercise: आपके दाँतों की सेहत के लिए उपयुक्त व्यायाम
- Skookum Vitamin C Serum त्वचा में निखार कैसे लाता है? जानें इसे लगाने के फायदे और संभावित नुकसान