Wow vitamin c face wash एक बेहतरीन प्रोडक्ट है इसके उपयोग से चेहरे पर होने वाली कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है और साथ ही इसका उपयोग करके आप नेचुरल चमक भी प्राप्त करते हैं।

जरूर पढ़ें | VLCC Pedicure Manicure हाथों पैरों को बनाएं गोरा और चमकदार
Wow Vitamin C Face Wash कैसा है?
यह फेस वाश त्वचा को बेहतर परिणाम देने के लिए मदद करता है इसके उपयोग से चेहरे पर चमक बढ़ती है।
इसका use लगातार नियमित रूप से 2 महीने करने पर त्वचा से कई तरह की प्रॉब्लम दूर हो जाती हैं जैसे पिगमेंटेशन डार्क स्पॉट्स और पिंपल निशान।
वाओ विटामिन सी फेस वॉश के उपयोग – Wow Vitamin C Face Wash Uses In Hindi
वाओ विटामिन सी फेस वॉश को निम्नलिखित उपयोग कर सकते हैं जैसे –
• यह धूप से काली हुई त्वचा को साफ करता है।
• चेहरे के रंग को सुधारता है।
• मुहांसों की प्रॉब्लम को कम करता है।
• इससे चेहरे पर चमक भी आती है।
• यह झाइयों को कम करने में भी कारगर है।
• वाओ फेस वॉश से डार्क स्पॉट्स कम होते हैं।
वाओ विटामिन सी फेस वॉश के फायदे – Wow Vitamin C Face Wash Benefits In Hindi
विटामिन सी फेस वॉश का उपयोग करके आपको निम्नलिखित लाभ प्राप्त होते हैं –
>> इसके उपयोग से चेहरे पर ताजगी महसूस होती है।
>> अगर आप इसे रोजाना उपयोग करते हैं तो यह त्वचा पर होने वाली समस्याओं को रोकता है।
>> वाओ का विटामिन सी फेस वॉश पिंपल मुहांसों को भी खत्म करता है।
>> इसके उपयोग से डार्क सर्कल की समस्या नहीं रहती।
>> यह पिगमेंटेशन को भी हटाता है।
>> यह फेस वाश झुर्रियां खत्म करता है यानी एजिंग सिम्टम्स नहीं देखन देता।
>> इससे चेहरे पर लाइटनिंग और व्हाइटनिंग इफेक्ट आता है।
>> शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट से युक्त है यह मेलेनिन ब्लॉकर्स का काम करता है।
>> सभी प्रकार के त्वचा के लिए उपयुक्त है।
>> सनटैन को रिमूव करता है।
>> महिलाएं व पुरुष दोनों प्रयोग कर सकते हैं।
>> एक किफायती प्रोडक्ट है।
>> त्वचा से प्रदूषण की गंदगी हटाता है।
>> यह मृत त्वचा कोशिकाओं को रिमूव करने में इफेक्टिव है।
>> स्किन के कॉलेजन उत्पादन को बढ़ाता है।
जरूर पढ़ें | Beard Growth Oil क्या बियर्ड ग्रोथ ऑयल सच में काम करता है?
वाओ विटामिन सी फेस वॉश के नुकसान – Wow Vitamin C Face Wash Side Effects In Hindi
यदि आप वाओ विटामिन सी फेस वॉश को अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल करते हैं तो आपको केवल तभी नुकसान देखने को मिलेंगे जब आप इसे ठीक प्रकार से इस्तेमाल नहीं करेंगे।
यानी आपको ध्यान यह रखना है कि केवल दिन में दो बार इसका उपयोग करें एक सुबह और एक बार सोने से पहले।
लेकिन यदि आप दिन में ज्यादा बार इसका उपयोग करते हैं और इसे चेहरे पर लगाकर मालिश तेज़ या नाखूनों से करेंगे तो आपको साइड इफेक्ट देखने को मिल सकते हैं।
जैसे –
×× चेहरे पर जलन होना।
×× पिंपल की समस्या का बढ़ना।
×× त्वचा का लाल होना।
×× त्वचा पर सूजन आना इत्यादि।
इसलिए यदि आप इस तरह की प्रॉब्लम से खुद को बचाए रखना चाहते हैं तो इसको दिन में दो बार उपयोग करें और बताए गए तरीकों से इसका यूज़ करें।
साथ ही यह भी ध्यान रखें जब फेस वॉश को चेहरे पर लगाकर चेहरे पर मसाज करें तो बहुत ही जैंटेली और हल्के हाथों से घुमावदार मसाज करें, तथा नाखूनों का उपयोग ना करें।
जरूर पढ़ें | Olay Total Effects 7 In One Night Cream के जबरदस्त नतीजे… फायदे, नुकसान, उपयोग व प्राइस
वाओ फेस वॉश की सामग्री – Wow Vitamin C Face Wash Ingredients In Hindi
सक्रिय विटामिन सी, संतरे और नींबू के आवश्यक तेल, एल्कोहल और शहतूत के अर्क।
वेरिएंट – विटामिन सी
वाउ विटामिन सी फेस वॉश का इस्तेमाल कैसे करें – Wow Vitamin C Face Wash How To use In Hindi

Wow vitamin c face wash इस्तेमाल करने के steps :-
1. इसका उपयोग करने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से गीला कर लें, उसके लिए चेहरे पर पानी डालें।
2. अब इस फेस वॉश को अपने हाथों पर निकालकर क्रीम की तरह अपने चेहरे पर अप्लाई करें।
3. उसके बाद सर्कुलर मोशन में अपनी उंगलियों से फेस पर मसाज करना शुरू करें।
4. आप देखेंगे धीरे-धीरे फेस वॉश से झाग बनने लगेंगे ऐसे ही आपको 2 से 3 मिनट के लिए अपने चेहरे पर मसाज करनी है।
5. उसके बाद पानी से चेहरे को धो लें और साफ कपड़े या तोलिए की मदद से अपना चेहरे को पौंछ लें।
वाओ फेस वॉश की कीमत क्या है – Wow Vitamin C Face Wash Price In India
यह काफी किफायती प्रोडक्ट है इसे कोई भी आसानी से खरीद सकता है इसकी 100ml की एक बोतल ₹177 की मिल जाती है।
इसे ऑफलाइन खरीदना थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि यह बड़े-बड़े मेडिकल शॉप या कॉस्मेटिक शॉप पर मिलता है।

अगर आप इसे ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिंक पर जाकर खरीद सकते हैं।
Wow Vitamin C face Wash (Review) के साथ मेरा अनुभव :
वाओ विटामिन सी बेस्ट फेस वॉश है इसे मैंने 5 महीने पहले अमेजॉन से खरीदा था जिसकी कीमत ₹290 और 200 ml का पैकेट था।
इससे पहले में पोंड्स फेस वॉश यूज़ किया करती थी जिससे मुझे बहुत अच्छे रिजल्ट देखने को नहीं मिलें।
इसीलिए मुझे कोई ऐसा फेस वॉश चाहिए था जो मेरी त्वचा की डलनेस की प्रॉब्लम को खत्म कर दे।
जरूर पढ़ें | Center fresh च्युइंग गम खाने से क्या होता है? इसके फायदे व नुकसान जानिए
जब मैंने ऑनलाइन रिसर्च किया तो कई तरह के फेस वाश के बारे में मुझे जानकारी मिली, उसी में wow vitamin c face wash के बारे में भी मुझे जानने को मिला।
और क्योंकि इसमें विटामिन सी मौजूद है तो मैंने इसे खरीदने का सोचा और फिर मैंने इसे अमेजॉन से मंगवाया और पिछले 5 महीने से मैं इसे उपयोग कर रही हूं।
मुझे इसका रिजल्ट काफी अच्छा लगा क्योंकि यह चेहरे से डलनेस दूर होती है साथ ही यह चेहरे के दाग धब्बों को भी कम करता है।
और मुहांसों के कारणों को भी हटाता है यानी आपको यदि ज्यादा मुंहासे होते हैं तो इसके उपयोग से उनकी दर कम हो जाती है।
हालांकि मुझे मुहांसों की समस्या नहीं है लेकिन यह फेस वाश त्वचा पर एक ताजगी भरा अनुभव देता है।
और इसको उपयोग करने से एक चमकदार और लाइटनिंग इफेक्ट त्वचा पर नजर आता है।
हो सकता है इसका परिणाम आपके लिए थोड़ा अलग हो क्योंकि सभी की त्वचा का टाइप अलग होता है तो यदि आप इसका उपयोग करना चाहते हैं तो स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह अवश्य लें।
Wow Vitamin C Face Wash की सुरक्षा जानकारी :
>> इस फेस वॉश का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करें।
>> Wow vitamin c face wash का उपयोग करने के लिए इस पर लिखे लेबल को ध्यान से पढ़ें।
>> ध्यान रहे यह केवल बाहरी उपयोग के लिए उपयुक्त है इसे आंख और मुंह से दूर रखें।
>> यदि गलती से यह आंखों में चला जाए तो तुरंत पानी से अपनी आंखों को धो लें।
>> इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
>> ज्यादा मात्रा में उपयोग करने से बचें।
>> इस फेस वॉश को ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करके रखें सूरज के संपर्क में ना लाएं।
>> यदि इसके उपयोग से आपको कोई साइड इफेक्ट देखने को मिलते हैं तो तुरंत इसे उपयोग करना बंद कर दें।
>> यह फेस वाश जली हुई त्वचा या त्वचा पर घाव होने पर इस्तेमाल करना मना किया जाता है।