Tutti frutti: क्या टूटी फ्रूटी सेहत के लिए अच्छी है?

क्या Tutti frutti सेहत के लिए अच्छी है?
क्या टूटी फ्रूटी सेहत के लिए अच्छी है?

Tutti frutti जिसे मीठी चीजों में सजावट और स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है क्या स्वास्थ्य के लिए सही है? इसके क्या फायदे हैं? तथा यह स्वास्थ्य को किस तरह नुकसान पहुंचा सकती है? इस बारे में आज हम इस लेख में विस्तार से बात करेंगे।

टूटी फ्रूटी (Tutti fruiti) क्या है?

टूटी फ्रूटी हरे, लाल और पीले रंग की होती है इसे पपीते और कद्दू के इस्तेमाल से बनाया जाता है यह स्वाद में मीठी होती है जो मीठी डिशिज के स्वाद और सुंदरता को बढ़ाने में उपयोग की जाती है।

इसे जरूर पढ़ें – Real fruit juice के स्वास्थ्य लाभ व दुष्प्रभाव के बारे में पूरी जानकारी।

क्या टूटी फ्रूटी सेहत के लिए अच्छी है?

अगर बात करें कि टूटी फ्रूटी स्वास्थ्य के लिए कैसी है तो यह स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी नहीं है क्योंकि इसमें फलों की अच्छाई होने के साथ बहुत ज्यादा मीठा डाला जाता है जो स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होता।

हालांकि Tutti fruti पपीते और कद्दू से बनती है तो इसमें बहुत से पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

जैसे विटामिन ए, विटामिन सी और बी कॉन्प्लेक्स विटामिन साथ ही इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, खनिज, फोलिक एसिड आदि पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं इन पोषक तत्व से शरीर स्वस्थ रहता है कैंसर और हृदय रोग होने का जोखिम कम हो जाता है।

लेकिन यह स्वास्थ्य लाभ तभी प्राप्त हो सकते हैं जब आप टूटी-फ्रूटी का सेवन बहुत कम मात्रा में करें क्योंकि इसमें चीनी की मात्रा अधिक होती है।

क्या टूटी फ्रूटी शाकाहारी है?

Tutti frutti एक मजेदार चीज है जिसको मीठे खाने को डेकोरेट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

इसे बच्चे ज्यादा पसंद करते हैं और यह एक शाकाहारी चीज है जो फल और सब्जी से बनती है।

टूटी फ्रूटी के क्या उपयोग है – Tutti frutti uses in hindi.

टूटी फ्रूटी को इन तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है।

• केक और पेस्ट्री को सजाने के लिए।

• आइसक्रीम में स्वाद को बढ़ाने के लिए तथा आइस्क्रीम की सजावट के लिए।

• टूटी फ्रूटी से बच्चे बहुत आकर्षित होते हैं इसीलिए बच्चों की चीजों में टूटी फ्रूटी को डाला जाता है।

• टूटी फ्रूटी चॉकलेट बनाने में भी उपयोग की जाती है।

• ब्रेड पाव बनाने में Tutti frutti डाली जाती है।

• बिस्किट में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

• डोसा और इडली में भी इसका प्रयोग सजाने के लिए किया जाता है।

• अंडे का केक बनाने में भी इसका उपयोग करते हैं।

• मीठे चावल या घर पर मीठी डिश को गार्निश करने के लिए टूटी फ्रूटी उपयोग की जाती है।

इसे जरूर पढ़ें – लड़कियां वजन कैसे बढ़ाए जल्दी।

टूटी फ्रूटी के फायदे – Tutti frutti benefits in hindi.

टूटी फ्रूटी पपीते और कद्दू से बनाई जाती है तो इसमें बहुत से पोषक तत्व होते हैं इसके निम्न लाभ हो सकते हैं:

1.) खाने का स्वाद बढ़ाती है।

टूटी फूटी स्वाद में मीठी होती है इसीलिए यह मीठी चीजों में ही डाली जाती है जैसे केक कैंडी आइसक्रीम आदि टूटी फ्रूटी डालने से इन चीजों का स्वाद बढ़ जाता है और खाना ज्यादा टेस्टी लगने लगता हैं।

2.) खाने की सजावट में मदद करती है।

Tutti frutti को सजावट के लिए ज्यादा उपयोग किया जाता है यह भोजन को देखने में बेहतर बनाती है जैसे आइसक्रीम और केक आदि को ज्यादा अच्छा दिखाने के लिए उन्हें इसी से गार्निश किया जाता है।

3.) कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

क्योंकि टूटी फ्रूटी पपीते से बनती है तो पपीता कॉलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में काफी प्रभावी होता है इसीलिए Tutti frutti कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल कर सकती है यदि आप इसका सेवन कम मात्रा में करें।

4.) गठिया रोग में फायदेमंद है।

टूटी फ्रूटी गठिया रोग में भी लाभकारी है क्योंकि यह पपीते से बनती है तो पपीता घठिया रोग में आराम दिलाने में कारगर है।

5.) मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं।

टूटी फ्रूटी के सेवन से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बन सकता है यदि आप इसका सेवन ज्यादा मात्रा में न करके पर्याप्त मात्रा में करें।

क्योंकि यह पपीते और कद्दू से बनती है तो इसके फायदे बहुत से हो सकते हैं लेकिन क्योंकि इसमें चीनी मिलाई जाती है तो यह फायदे से ज्यादा नुकसानदायक बन जाती है।

इसलिए इसका सेवन बहुत ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए क्योंकि अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से शुगर डायबिटीज की समस्या हो सकती है।

टूटी फ्रूटी के नुकसान – Tutti fruiti side effects in hindi.

यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा मीठा होता है जो मोटापे का कारण बनता है साथ ही शुगर बढ़ाने और डायबिटीज की समस्या के लिए भी यह जिम्मेदार होती हैं।

यदि आप रोज इसका सेवन करते हैं तो डेंटल प्रॉब्लम हो सकती हैं साथ ही स्किन पर पिंपल होने की समस्या भी इसके सेवन से हो सकती है क्योंकि मीठा खाने से स्किन पर नकारात्मक प्रभाव होता है।

तो इसका कम मात्रा में उपयोग करना चाहिए यानी इसे महीने में केवल दो से तीन बार ही खाना स्वास्थ्य के लिए सही है।

इसे जरूर पढ़ें – शकरकंदी खाने के क्या फायदे और क्या नुकसान व इसे खाने का सही तरीका क्या है।

टूटी फ्रूटी पपीते से बनती है?

हां Tutti frutti कच्चे पपीते और कद्दू से बनाई जाती है इसमें काफी अच्छी मात्रा में चीनी भी डाली जाती है।

क्या टूटी फ्रूटी वजन घटाने के लिए अच्छा है?

नहीं, टूटी फ्रूटी वजन घटाने के लिए सही नहीं है क्योंकि इसमें बहुत अधिक मात्रा में चीनी डाली जाती है जिससे यह वजन को कम करने के बजाए मोटापा बढ़ाने का कारण बन सकती हैं।

यह लेख टूटी फ्रूटी के बारे में आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए हैं इसलिए टूटी फ्रूटी के (Tutti frutti) ज्यादा मात्रा में सेवन से बचें। | यह article आपको अच्छा लगा तो कमेंट करे।

Saniya Qureshi is a Health and Beauty writer, senior consultant and health educator with over 5 years of experience.

Leave a Comment