Men’s natural hair color | पुरुषों के बालों के लिए कौन सा Colour सबसे अच्छा है?

Men’s natural hair color : आजकल लड़को में खुद को अच्छा दिखाने के लिए हेयर कलर करना ट्रेंड में हैं। अलग-अलग तरह के रंगों से बालों को रंगना पुरुषों में फैशन चल रहा है।

Men's natural hair color|पुरुषों के बालों के लिए कौन सा Colour सबसे अच्छा है

Men’s natural hair colour किस तरह किया जाता है और यह कितने प्रकार के होते हैं तथा लड़कों में आजकल hair colour क्यों इतना प्रचलित हो रहा है इन प्रश्नों को जानेंगे।

Table of Contents

क्या लड़कों के लिए अपने बालों को रंगना ठीक है?

लड़के अपने बालों को अगर रंगना चाहते हैं तो यह उनकी अपनी पसंद है और इसमें कुछ बुरा नहीं है बालों को रंग करना कोई शर्म की बात नहीं है।

यह एक व्यक्तिगत पसंद हो सकती है जो हर किसी के अनुसार अलग-अलग तरह की होती है।

लेकिन हेयर कलर करने से पहले कुछ चीजों को ध्यान रखना बहुत जरूरी है ताकि बालों को खराब होने से बचाया जा सके।

बालों के रंगों के प्रकार – Types of hair colour in hindi

Permanent बालों का रंग : इस तरह का रंग एक बार करने के बाद स्थाई रूप से रहता है जो बालों को खराब करने में भी जिम्मेदार होता है यह रंग कुछ हफ्तों के लिए या फिर ज्यादा समय के लिए करवाया जा सकता है।

Read also

Johnson’s Baby Oil for skin whitening.

Dove conditioner बालों के स्वास्थ्य के लिए सही है?

semi-permanent बालों का रंग : आमतौर पर इस तरह का रंग कुछ दिनों या 1 हफ्ते के लिए करवाया जाता है इस तरह के बालों की रंग ने के तरीके से बाल खराब होने की संभावना थोड़ी कम होती है लेकिन यह रंग 1 हफ्ते तक ही रहता है उसके बाद इसका असर कम हो जाता है।

Temporary बालों का रंग : इस तरह के हेयर कलर में अमोनिया नहीं होता इसमें हाइड्रोजन पैराक्साइड रेसोरिसिनॉल और पैराडाई मिले होते हैं।

जो बालों को कोमल बनाते हैं यह Men’s natural hair color के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

Bleach : ब्लीच विशेषकर डार्क बालों पर किया जाता है जैसे ज्यादा काले बाल और डार्क ब्राउन बाल हो, तो उन्हें लाइट शेड देने के लिए ब्लीच किया जाता है प्लीज करना बालों की हेल्थ के लिए हानिकारक होता है।

बालों का सबसे आकर्षक रंग कौन सा है।

पुरुषो के लिए अगर यह कहा जाए कि सबसे बेस्ट Men’s natural hair color कौन सा होता है तो उसके लिए प्राकृतिक रंग से अच्छा कोई भी रंग नहीं हो सकता।

प्राकृतिक रंग जैसे भूरा काला और कोई अन्य बालों का प्राकृतिक रूप से नेचुरल रंग सकारात्मक प्रभाव डालने वाले होते हैं।

लड़कों के लिए सबसे आकर्षक बालों का रंग कौन सा है?

गहरा भूरा रंग आज के समय में बालों का सबसे आकर्षक रंग बन गया है विशेषकर पुरुषों के लिए गहरा भूरा रंग काफी ट्रेंड में है।

Men’s natural hair color काफी हद तक पुरूषों की personality को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

ऐश ग्रे रंग क्या है।

Men's natural hair color|पुरुषों के बालों के लिए कौन सा Colour सबसे अच्छा है

Bigen पुरुषों के लिए बियर्ड कलर Buy on Amazon

ऐश ग्रे रंग एक यथार्थ रंग होता है जो हरे रंग के साथ शानदार दिखता है इसके अलावा यह कलर काले, सफेद, लाल और नीले रंग के साथ भी बहुत खिलता है इस तरह का रंग बालों पर करना आज के समय में काफी प्रचलित हो रहा है।

Men’s natural hair color के नुकसान।

• बालों को रंगने से बालों को काफी हानि पहुंचती है इससे बालों की प्राकृतिक चमक कम हो जाती है और बाल ड्राई हो जाते है।

• बालों को रंगने से हुए नुकसानों को कम करने में कंडीशनिंग काफी मददगार साबित हो सकती है इसीलिए अगर आप अपने बालों को रंगवा रहे हैं और आपके बालों में चमक नहीं है तथा बालों में रूखापन है तो कंडीशनर आपकी यह समस्याएं दूर कर सकता है।

• बालों को रंगने के बाद नुकसान से बचाने के लिए आप ऐसा Men’s natural hair color चुनें। जो नेचुरल हो और प्राकृतिक पदार्थों से बनाया गया हो ताकि बालों को ज्यादा नुकसान न हो बाल में रंग भी हो जाए।

Men’s natural hair color बालों में कैसे रंगते हैं।

• बालों को कैसे रंगते हैं यह इस बात पर डिपेंड करता है कि आप किस तरह का रंग अपने बालों पर लगा रहे हैं जिस भी तरह का रंग आप अपने बालों पर रंगना चाहते हैं उस पर लिखे इंस्ट्रक्शंस को फॉलो करें।

Men's natural hair color|पुरुषों के बालों के लिए कौन सा Colour सबसे अच्छा है

• step by step सभी तरीकों को सही से समझ कर अपनाएं। अच्छे तरीके से रंग करने के लिए सभी तरीकों को अपनाएं।

• Men’s natural hair color करने के लिए हेयर कलर को एक बाउल में निकाल लें ध्यान रखें कलर को किसी कांच के बाउल में या गाढ़े रंग के बर्तन में निकालें। क्योंकि हेयर कलर से बर्तन में रंग लगने की संभावना होती है।

• इसके बाद अपने हाथों पर दस्ताने पहने ताकि हाथों पर रंग ना लगे और आपके हाथ खराब ना हो।

• अब हेयर कलर करने के लिए एक ब्रश लें।

• ब्रश की सहायता से बालों पर Men’s natural hair color करना शुरू करें।

• इस बात का विशेष ध्यान रखें कि रंग को स्कैल्प पर ना लगाएं सिर्फ बालों पर ही अप्लाई करें।

• क्योंकि अगर आप इसे अपने बालों की जड़ों में लगाएंगे तो बाल कमजोर होने लगेंगे और Men’s natural hair color इस्तेमाल से स्कैल्प में खुजली इन्फेक्शन और डैंड्रफ की समस्या हो सकती है।

• थोड़े-थोड़े बाल अलग करके धीरे धीरे सही तरीके से बालों पर कलर करें।

• जब आप सारे बालों को रंग ले तो इसे 1 घंटे के लिए सूखने दें उसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से धो लीजिए।

• बालों को बहुत ज्यादा ठंडे और बहुत ज्यादा गर्म पानी से ना धोए।

• बालों को धोते वक्त शैंपू का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करना है।

• अगर आप चाहते हैं कि Men’s natural hair color करने के बाद बाल रूखे और बेजान ना लगे तो बालों को रंगने के अगले दिन बालों में कोई भी हेयर ऑयल अच्छे से अप्लाई करें और 10 मिनट के लिए मसाज करके छोड़ दें।

• इसके बाद शैंपू करें।

• शैंपू करने के बाद कंडीशनर भी इस्तेमाल करें। ऐसा करने से बालों में नमी बनी रहेगी और बाल ड्राई नहीं रहेंगे।

यह भी पढ़ें।

अहंकार जीवन को कैसे प्रभावित करता है?

आजकल युवाओं में नशे की लत क्यों बढ़ रही है?

क्या ग्रे रंग किसी को बूढ़ा बनाता है?

आज के समय में पुरुषों में ग्रे रंग करने का ट्रेंड चल रहा है तो क्या ग्रे कलर करने से व्यक्ति बूढ़ा लगता है नहीं ऐसा नहीं है कि ग्रे कलर करने से इंसान बूढ़ा लगता है।

जरूरी है कि आप ग्रे कलर को एक अच्छे स्टाइल में अपने बालों में अप्लाई करें।

ताकि आपके बाल स्टाइलिश लगे पूरे बालों में ग्रे कलर करने के बजाए बालों के कुछ हिस्सों में ग्रे कलर अप्लाई करें ऐसा करने से बाल फैशनेबल लगते हैं।

नाई बालों को Men’s natural hair color करते हैं?

बाल काटने वाले सलून में भी नाई बालों में हेयर कलर लगाने का काम करते हैं जिसके लिए वह पैसे चार्ज करते हैं।

अगर आप खुद अपने बालों में हेयर कलर नहीं करना चाहते तो आप सैलून में नाई के द्वारा अपने बालों को रंगवा सकते हैं।

पर अगर आप सैलून में किसी नई के द्वारा अपने बालों में रंग लगवाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि अच्छी क्वालिटी का Men’s natural hair color ही अपने बालों में लगवाए।

उसके लिए पहले जांच करें आपके बालों में कौन सा रंग अच्छा लगेगा नेचुरल रंग ही अपने बालों में लगाएं ताकि बाल खराब ना हो।

बाल में Men’s natural hair color कितने समय तक रंगे रह सकते हैं।

• कुछ लोगों का सवाल यह भी होगा कि क्या बाल परमानेंट रूप से रंगे जा सकते हैं या फिर बालों में कितने समय तक रंग बना रहता है।

• आज के समय में अलग-अलग तरह की हेयर डाई आ रही है जिसका उपयोग करके बालों को काफी लंबे समय तक रंगा जा सकता है।

• कुछ हेयर कलर बालों को कई हफ्तों तक रंगने में सक्षम है जिससे बाल लंबे समय तक एक ही रंग में बने रहते हैं इसके अलावा अलग-अलग तरह के हेयर कलर आते हैं।

• जैसे ब्लीच नेचुरल हेयर कलर, टेंपरेरी हेयर कलर, यह हेयर कलर बालों में बहुत कम समय के लिए ही रहते हैं लेकिन इनका फायदा यह है कि इन से बाल ज्यादा खराब नहीं होते।

• जबकि परमानेंट हेयर कलर से बालों की हेल्थ पर बहुत ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है और बाल काफी हद तक खराब हो जाते हैं।

कैसे पता चलेगा कि कौन सा बालों का रंग हमें सूट करेगा?

जब भी आप अपने बालों को रंगने के बारे में सोचते हैं तो आपके मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि आपके बालों में किस तरह का Men’s natural hair color (रंग) अच्छा लगेगा और कौन सा रंग आपकी पर्सनैलिटी को सूट आएगा।

Men's natural hair color|पुरुषों के बालों के लिए कौन सा Colour सबसे अच्छा है

इसके लिए आपके पास सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप खुद को analyse करें।

1.आपका कलर कॉम्प्लेक्शन कैसा है।

2.आपकी आंखों का रंग कैसा है।

3.आपके बाल किस colour के हैं।

3.आपकी पर्सनैलिटी किस तरह की है।

4.इन सभी चीजों को ध्यान में रखकर बालों के लिए रंग का चुनाव करें।

5.अगर आप अपने लिए सही कलर सुनने में कंफ्यूज है तो आप किसी पेशेवर (professional) बालों को रंग करने वाले की मदद भी ले सकते हैं।

6.जो आपको बताएगा कि आपके लिए कौन सा Men’s natural hair color सबसे अच्छा है और कौनसा रंग आपके बालों में बेहतर लगेगा तथा आपकी पर्सनैलिटी को निखारने में मदद करेगा।

Best Hair colour Brand कौन-से हो सकते है?

• Bigen Men’s Speedy Color.

• 5 Streax Shampoo Hair Colour For Men

• Just For Men Autostop Hair Color.

• Heena natural hair colour.

• AEQUO Permanent Organic Hair Color.

• Loreal hair colour.

• Indus Valley Speedy Hair Colour.

• Garnier Color Naturals Men.

• VCare Shampoo Hair Color Triple Plus

• Revlon Top Speed Hair Color Man.

• Vasmol Ayurprash Hair Colour.

• Vegetal Safe Color – Natural Hair Colour.

• Dr Batra’s Herbal Hair Color.

कौन सा Men’s natural hair color केमिकल फ्री होता है?

अगर आप ऐसा कलर बालों में लगाना चाहते हैं जो आपके बालों को ज्यादा हानि ना पहुंचाए तो जरूरी है कि उस कलर में केमिकल का उपयोग न हो तभी आपके बालों में साइड इफेक्ट होने की संभावना कम हो सकती है।

इसके लिए आप कोई भी Men’s natural hair color चुने पैकेट पर लिखी सभी सामग्री को पहले ध्यान से पढ़ें।

जांच करें क्या कोई ऐसी चीज तो इस हेयर कलर में नहीं है जो आपके बालों को नुकसान दे सकती है।

अगर आपको लगे कि यह हेयर कलर आपके लिए सही रहेगा तभी आप अपने बालों में उपयोग करें वरना किसी हेयर डाई करने वाले से बालों में रंग करवाएं।

गार्नियर हेयर कलर, हिना नेचुरल हेयर कलर, लोरियल हेयर कलर कुछ उदाहरण है जो बालों को कम नुकसान पहुंचाते हैं लेकिन इनके नुकसान बालों में तब भी नहीं होंगे जब आप इन्हें अपने स्कैल्प पर ना लगाएं सिर्फ बालों पर ही अप्लाई करें।

क्या मेंहदी हेयर डाई पुरूषों के लिए सुरक्षित है?

Men's natural hair color|पुरुषों के बालों के लिए कौन सा Colour सबसे अच्छा है

अगर आप बालों को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो उसके लिए मेहंदी सबसे बेहतर विकल्प है। मेहंदी से आप प्राकृतिक रूप से अपने बालों को रंग सकते हैं और इससे बालों में चमक आती है तथा बाल सुरक्षित रहते हैं तथा बाल मजबूत भी बनते हैं। साथ ही साथ बाल चमकदार और आकर्षक दिखते हैं।

सफेद बालों को कैसे सही करें?

सफेद बालों को रंगने के लिए मेहंदी सबसे बेहतर है। मेहंदी आपके बालों को प्राकृतिक रूप से रखने में मददगार होती है और इससे बालों को किसी भी तरह का नुकसान ना होकर लाभ होते हैं।

अगर आप रासायनिक हेयर डाई अपने बालों में लगाते हैं तो उससे बाल और ज्यादा सफेद होने लगते हैं। लेकिन मेहंदी लगाते रहने से आपके बाल धीरे-धीरे नेचुरल तरीके से कम सफेद होते है और स्वस्थ रहते हैं।

कौन सा सर्वश्रेष्ठ DIY या professional men’s natural hair colour

• जो बालों को कलर करना चाहते हैं उनके लिए यह जानना जरूरी है कि उनके बालों के लिए घर पर बनाया गया हेयर कलर उत्तम है या प्रोफेशनल द्वारा किया जाने वाला हेयर कलर बालों के लिए सही है।

• अगर आप किसी बड़े फंक्शन के लिए अपने बालों में स्टाइलिश लुक देने के लिए Men’s natural hair color कराना चाहते हो तो आपको प्रोफेशनली ही अपने बालों में रंग करवाना चाहिए।

• क्योंकि उन्हें बालों की ट्रेंड के बारे में पता होता है और बालों को स्टाइलिश कैसे बनाना है यह भी रंग करने वाले जानते हैं आपके बालों में ज्यादा अच्छा लुक कैसे आएगा इसकी जानकारी भी उन्हें होती है।

• अगर आप ऐसे ही अपने बालों को से फैशन के लिए रंगना चाहते हैं तो आपको बाहर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है घर पर ही आप DIY Men’s natural hair color बना कर उपयोग सकते हैं।

• आप घर पर बाल कलर करेंगे तो आप कई चीजों का ध्यान रख पाएंगे जैसे हेयर कलर को सिर्फ बालों में अप्लाई करना है बालों की जड़ों में नहीं और आप किस तरह का look चाहते हैं यह भी आप खुद डिसाइड कर सकता है।

पुरुष द्वारा बालों में रंग करने के फायदे – Benefits of Men’s natural hair color

आप Men’s natural hair colour करके बालों को काफी खूबसूरत बना सकते हैं इससे उनकी खूबसूरती के साथ-साथ स्मार्टनेस भी बढ़ती है।

• हेयर कलर करने से पुरुष की पर्सनैलिटी निखरती है।

• हेयर कलर पुरुषों में कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ाने का काम करता है।

• बालों में हाई लाइटिंग आती है।

• बालों की चमक बढ़ती है।

• Hair colour नया लूक देता हैं।

• Hair colour बालों को कई शेड्स देते हैं।

पुरुषों के बालों में कलर करने के नुकसान – Side Effects Of Men’s natural hair color.

1.एलर्जी।

अगर आप कोई बाहर का हेयर कलर ब्रैंड अपने बालों को रंगने के लिए इस्तेमाल करते हैं तो आपके बालों में एलर्जी होने की संभावना रहती है।

क्योंकि हेयर कलर में बहुत से ऐसे केमिकल मिलाया जाते हैं जो सभी के लिए सूटेबल नहीं होते इसीलिए हेयर कलर के उपयोग से एलर्जी होना सामान्य देखा गया है।

खासकर परमानेंट हेयर रंग करवाते हैं तब बालों में एलर्जी होने की ज्यादा संभावना रहती है क्योंकि परमानेंट हेयर डाई में पैराफेनिलेनेडियम मिलाया जाता है जो स्कैल्प में एलर्जी रिएक्शन का कारण बनता है।

2. प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है।

अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि हेयर कलर बार-बार अपने बालों में कराने से स्कैल्प के द्वारा केमिकल का अवशोषण होता है जिसकी वजह से प्रजनन क्षमता में कमी आने लगती है।

3.अस्थामा।

हेयर डाई का अस्थमा होना भी एक नुकसान है क्योंकि हेयर कलर में जो केमिकल मिलाया जाते हैं उसकी वजह से ऑक्सीजन शरीर तक पहुंचने में दिक्कत होती है।

जिसकी वजह से सांस लेने में समस्या पैदा होने लगती है और अस्थमा होने की संभावना रहती है।

4.गले में समस्या हो सकती है।

हेयर कलर के उपयोग से इसमें मिले केमिकल के कारण गले में खराश होना गले में सूजन आना जैसी तकलीफ हो सकती हैं।

5.बालों की मरम्मत करने की जरूरत पड़ती है।

बालों को रंगने के बाद बाल रूखे हो जाते हैं और इसके अलावा कई साइड इफेक्ट भी बालों को सहने पड़ते हैं जिसकी वजह से बाद में बालों की मरम्मत करने की जरूरत पड़ती है जिसमें खर्चा भी करना पड़ सकता है।

6.अपना पहले वाला कलर पाना मुश्किल।

एक बार बालों को रंगने के बाद वापस अपने नेचुरल बालों को पाना थोड़ा मुश्किल होता है।

क्योंकि हेयर कलर में मौजूद रासायनिक पदार्थ बालों की जोड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं जिसकी वजह से फिर से नेचुरल पहले वाले बाल जल्दी नहीं आते।

7.बाल कमजोर हो जाते हैं।

हेयर कलर की इस्तेमाल से बालों में टूटने की समस्या पैदा होने लगती है जिस वजह से बालों की हेल्थ भी बुरी तरह से प्रभावित होती है और बाल कमजोर हो जाते हैं।

8.कैंसर।

हेयर डाई से विशेषकर परमानेंट हेयर कलर करने से कैंसर होने की संभावना पैदा हो सकती है हेयर कलर के उपयोग से स्किन कैंसर हो सकता है।

रिसर्च में पाया गया है कि हेयर कलर को बार बार इस्तेमाल करने से स्किन कैंसर होने के चांसेस बढ़ जाते हैं।

क्योंकि इसे कई तरह के केमिकल्स मिलाकर तैयार किया जाता है जो कैंसर का कारण बन सकते हैं।

9.आंखों के लिए हानिकारक।

बालों में कलर करना आंखों के लिए भी नुकसानदेह होता है हेयर कलर में मौजूद केमिकल्स आंखों पर बुरा प्रभाव डालते हैं।

जिस वजह से आंखों में जलन होना, आंखों में दर्द रहना जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।

बालों को रंगते समय कौन सी सावधानियां रखनी चाहिए।

Men's natural hair color|पुरुषों के बालों के लिए कौन सा Colour सबसे अच्छा है

1.सस्ता हेयर कलर उपयोग करने से बचें।

2. बालों में कलर किसी प्रोफेशनल से ही करवाएं तो बेहतर रहेगा।

3. कलर अमोनिया फ्री है या नहीं जांच लें।

4. परमानेंट हेयर कलर के इस्तेमाल से बचने का प्रयास करें।

5. किसी भी हेयर कलर को करने से पहले उसे थोड़ी सी जगह पर लगाकर टेस्ट कर ले ऐसा करने से आप समझ पाएंगे कि आपको इसके उपयोग से एलर्जी होगी या नहीं।

6. अगर सिर में किसी प्रकार की चोट या घाव है तो ऐसे में हेयर कलर करने से बचें।

7. Trusted brand का ही हेयर कलर उपयोग करें।

8.अगर आप बालों के रंग को ज्यादा समय तक रखना चाहते हैं तो हेयर कलर करने के बाद शैंपू करना अवॉइड करें।

9. अगर आप पहली बार अपने बालों में कलर का उपयोग कर रहे हैं तो पहले कलर को स्किन पर लगाकर टेस्ट करें और जांच करें कि इससे आपको जलन महसूस तो नहीं हो रही है।

10. किसी भी हेयर कलर को उपयोग करने से पहले उसके ऊपर लिखे निर्देशों को जरूर पढ़ें।

11. हेयर कलर को बच्चों की पहुंच से दूर रखें।

12. बालों में हेयर कलर करते समय सावधानियां जरूर रखें। इस बात का ख्याल रखें की हेयर कलर आपके चेहरे या हाथ की स्किन और आंखों में ना जाए अन्यथा इसके संपर्क से आंखों में और स्किन में जलन की समस्या हो सकती है।

Tips for men’s natural hair colour

• बेहतर रंग का चुनाव करें।

• घर की अपेक्षा सलून में हेयर कलर करवाएं।

• अपनी पसंद के अनुसार अच्छा रंग ले।

• हेयर कलर करने से पहले अपनी सभी जरूरतों को ध्यान में रखें जैसे आपकी त्वचा का टोन, आपकी आंखों का कलर।

• हेयर डाई करने से पहले बालों को अच्छे से धो लें क्योंकि साफ बालों में ही है कलर करना चाहिए।

• घर पर बाल कलर कर रहे हैं तो स्टेन बैरियर लगा ले।

• परमानेंट हेयर कलर करने की बजाय टेंपरेरी हेयर कलर का उपयोग करें।

• अगर आपने बालों में ब्लीचिंग की है तो इस बात का ध्यान रखें कि बालों में फॉलिकल को सील करके रखने वाला अच्छा कंडीशनर इस्तेमाल करें।

जिससे बालों में नमी बनी रहे क्योंकि ब्लीचिंग से बालों की अंदरूनी नमी नष्ट हो जाती है।

कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल Men’s natural hair color पुरुषों के बालों के लिए कौन सा Colour सबसे अच्छा है कमेंट में जरूर बताएं और इससे संबंधित अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट में शेयर कर सकते हैं तथा अपने सुझाव भी हमसे साझा करें।

Saniya Qureshi is a Health and Beauty writer, senior consultant and health educator with over 5 years of experience.

Leave a Comment