पीरियड्स के दौरान आम: होटलों में आम का सेवन करना चाहिए या नहीं यह सवाल ज्यादातर लड़कियों के मन में यह उलझा रहता है।

क्योंकि आम का मौसम साल में एक बार आता है तो ऐसे में जानना चाहती हैं कि क्या पीरियड में भी वह आम का मजा ले सकती हैं।
आज हम इसी टॉपिक पर बात करेंगे कि क्या पीरियड्स में आम खा सकते हैं और अगर पीरियड्स के दौरान आम खाए तो कौन सी बातों का ख्याल रखना चाहिए तथा पीरियड्स में आम खाने के क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं?
संक्षेप में: पीरियड के दौरान आम खाना सही है या गलत इसका कोई भी साइंटिफिक प्रमाण नहीं है।
दैनिक लाइफस्टाइल के अनुसार पीरियड के समय आम खाने के बहुत ज्यादा नुकसान नहीं है बल्कि पीरियड के दौरान आम खाने से फायदे देखे जाते हैं।
मासिक धर्म में कुछ महिलाएं दर्द का अनुभव करती हैं इसके अलावा लड़कियों में इस दौरान शरीर में सूजन आना, पेट में गैस बनना, उल्टी होना तथा पेट में और पैरों में दर्द रहना आम बात है।(महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की भूमिका)
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पीरियड के दौरान महिलाओं के शरीर में बहुत सारे हार्मोनल बदलाव होते हैं जिसके कारण उनके शरीर में हार्मोन संतुलन नहीं रहता जिससे उन्हें यह सारे लक्षण होते हैं।
मासिक धर्म के दौरान महिलाएं कमजोरी भी महसूस करती हैं तथा उनका शरीर पीरियड्स के समय अधिक कार्य करने में सक्षम नहीं रहता।
इसलिए इस समय में उन्हें ऐसी चीजें खानी चाहिए जिसमें ज्यादा फाइबर हो और जिन चीजों से महिलाओं के शरीर में ऊर्जा का संचार बढ़े।
और पढ़ें –
बिना दवाई खाए हेल्दी रहने के कामयाब तरीके कौन से हैं।
Mango during periods – आम खाने के प्रभाव :
• आम हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी फल है और इसकी पॉपुलैरिटी इसलिए भी है क्योंकि यह साल में एक बार ही आता है इसके अलावा आम के सेवन से बहुत सारी बीमारियों से हम निजात पा सकते हैं आम से मिलने वाले पोषक तत्व शरीर को रोगों से मुक्त रखने में मदद करते हैं।
• मीठा और पका हुआ आम काफी गुणकारी होता है लेकिन कच्चा आम भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है कच्चे आम के सेवन से सेहत को बेहतर बनाए रखने में बहुत मदद मिलती है।
• आम के सेवन से खांसी दमा व अन्य कई बीमारियों को ठीक करने में मदद मिलती है आम कैंसर की बीमारी से बचाव में भी सहायक होता है आम खाने से पेट से संबंधित समस्याएं भी नहीं होती।
• आम में कैरोटीन पाया जाता है जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है तथा त्वचा संबंधित समस्याओं को भी दूर करने में कैरोटीन सक्षम है तो यह कहना भी सही होगा कि आम के खाने से आप अपना सौंदर्य बढ़ा सकते हैं।
• आम लाल रक्त कोशिकाओं में अनुकूल सुधार करके हिमोग्लोबिन को सामान्य रखता है तथा शरीर में रक्त के बहाव और मस्तिष्क के न्यूरॉन की सुरक्षा में भी मदद करता है।
Mango during periods – क्या आम मासिक धर्म को प्रभावित करता है?
ऐसा कहा जाता है कि आम खट्टे होते हैं इसीलिए इन्हें पीरियड्स में अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए।
लेकिन आम में एसिड होने के साथ-साथ इसमें ऐसे लाभकारी गुण भी होते हैं जो पीरियड्स में महिलाओं के लिए वरदान भी हैं।
इसलिए पूरी तरह से इन्हें नकारना गलत है आम के सेवन से हैं महिलाओं में खून की कमी पूरी होती है तथा आम पीरियड्स में होने वाले दर्द में राहत दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं।
और पढ़ें –
Dysmin tablet for period pain in hindi
Mango during periods – क्या पीरियड्स के दर्द में आम खाने सही हैं?
पीरियड्स में आम खाना कितना प्रभावी है तथा इसके कितने नुकसान हो सकते हैं इसका कोई भी साइंटिफिक रूप नहीं है इसीलिए यह कहना सही नहीं है की महिलाओं को पीरियड्स के समय आम नहीं खाने चाहिए।
हर महिला के लिए पीरियड का समय एक समान नहीं होता कुछ महिलाओं को पीरियड के दौरान दर्द का अनुभव होता है तथा अन्य महिलाओं को पीरियड्स में किसी तरह की विशेष परेशानी नहीं होती।
तो सभी महिलाओं के लिए पीरियड्स में आम खाने के अलग-अलग प्रभाव होंगे। कुछ लड़कियों को आम खाने से पीरियड्स में दर्द से निजात या दर्द में कमी हो सकती है।
जबकि अन्य महिलाओं को आम खाने के कारण अधिक दर्द या पीड़ा सहन करनी पड़ सकती है।
Mango during periods – आम के न्यूट्रिशनल फेक्ट्स
आम हम सब खाते हैं और अधिकतर लोग आम को अपना पसंदीदा फल मानते हैं लेकिन आम के बारे में शायद ही लोग बेहतर जानते हैं।
क्योंकि आम के खाने से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है तो हमें जानना जरूरी है आम से जुड़े तथ्य व सच्चाई क्या है।

• आम ऐसा फल है जिसमे भरपूर मात्रा में फाइबर होता है आम खाने से पेट से संबंधित बीमारियां दूर हो जाती हैं।
• यह लाल रक्त कोशिकाओं की मात्रा में कमी करता है।
• आम खाने से शरीर में रक्त प्रवाह बेहतर होता है।
• आम के सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है इसमें पाए जाने वाले विटामिन प्रोटीन व अन्य पोषक तत्व शरीर को रोग मुक्त बनाने में सहायक होते हैं।
• आमने कैलोरी कम मात्रा में पाई जाती है परंतु इसे एक पहाड़ी पर माना जाता है तो इसीलिए इसका सेवन रात को करने से मना किया जाता है।
• क्योंकि आम को भारी फलों में गिना जाता है इसीलिए इसको कम मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है।
Mango during periods – मासिक धर्म में आम खाने के लाभ क्या हैं?
आम खाने के लाभ के बारे में तो हम जानते हैं लेकिन मासिक धर्म में आम खाने के क्या फायदे हो सकते हैं तथा आम के सेवन से मासिक धर्म से संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है या नहीं चलिए यह भी जानते हैं।
पीरियड्स में आम खाने के फायदे।
1. रक्त प्रवाह में मदद करता है – आम रक्त प्रवाह को नियंत्रित करके सामान्य बनाने में सहायक होता है।
आम खाने से हिमोग्लोबिन का स्तर भी बेहतर बनता है जिससे शरीर में रक्त प्रवाह कि दर में भी सुधार आता है।
2. खून साफ होता है – आम में पानी की मात्रा भी पाई जाती है जिससे शरीर हाइड्रेट होता है और आम में पाए जाने वाले पोषक तत्व खून की सफाई करते हैं।
जिससे पीरियड में रक्त संचार में कमी नहीं होती।
3. पीरियड्स के दर्द में कमी आती है – आम खाने से पीरियड में होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है आम में फाइबर विटामिन पोटैशियम सोडियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।
जो शरीर में न्यूट्रिशंस की कमी को पूरा करते हैं। गर्भाशय की नली को साफ करने में मदद करते हैं जिससे पीरियड पैन में कमी आती है।
आम के अन्य फायदे!
1. कैंसर से लड़ने में मदद करता है – आम क्वेरसेटिन, फिसेटिन, आइसोक्वेरिट्रिन, एस्ट्रैगैलिन, और गैलिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।
जो ब्लड सेल्स को बेहतर काम करने में मददगार होते हैं तथा खराब सेल्स को शरीर से बाहर निकाल देते हैं जिससे कैंसर होने की संभावना कम हो जाती हैं।
2. पाचन प्रणाली को मजबूत करता है – आम विटामिन ए और सी का बहुत अच्छा स्रोत है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं।
विटामिन ए और सी से शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में भी मदद मिलती है।
महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान काफी मात्रा में शरीर से खून का श्राव हो जाता है ऐसे में उन में खून की कमी होने का खतरा रहता है।
यदि उन्हें अच्छी डाइट ना मिली जिसमें विटामिन ए विटामिन सी तथा आयरन कैल्शियम की सही मात्रा ना हो तो महिलाओं को एनीमिया की समस्या से जूझना पड़ सकता है।
3. हड्डियां स्वस्थ बनती है – आम में खनिज घनत्व को बढ़ाने की क्षमता होती है जो हड्डियों की हेल्थ में सुधार लाता है।
आम खाने से हड्डियां मजबूत होती है आम में बेटा कैरोटीन भी होता है जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं।
4. वजन कम करने में मदद करता है – आम में विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है विटामिन सी शरीर से चर्बी को घटाने में मदद करता है जिससे मोटापा कम हो जाता है।
यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं आम के सीजन में आम को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
5. कोलेस्ट्रॉल स्तर सामान्य बनाए रखने में मदद करता है – पके हुए आम में फाइबर विटामिन सी फास्फोरस के लाभकारी गुण होते हैं।
जो शरीर के कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करके सामान्य बनाए रखने की भूमिका निभाते हैं।
6. एजिंग लक्षण धीमा करता है – पॉलीफेनोल्स से परिपूर्ण आम बहुत शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है।
जो शरीर को बीमारियों से बचाव के साथ-साथ त्वचा को बढ़ती उम्र के प्रभाव से सुरक्षित रखने में प्रभावी है।
Mango during periods – मासिक धर्म में आम खाने के क्या नुकसान हैं?
पीरियड्स में आम खाने की महिलाओं को ये साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं –
• पेट में ऐंठन।
• सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
• दस्त होने की समस्या हो सकती है।
• डायबिटीज की समस्यां बढ़ सकती है।
• पेट में दर्द।
• उल्टी।
• घबराहट होना।
पीरियड के दौरान आम खाने के नुकसान इसलिए देखे जा सकते हैं क्योंकि आम में एसिड की मात्रा ज्यादा होती है और मासिक धर्म के समय शरीर में एसिड की अधिक आवश्यकता नहीं होती।
मासिक धर्म के समय खट्टी चीजें खाने को मना किया जाता है तथा अधिक मात्रा में एसिड से युक्त चीजों का सेवन नुकसानदायक होता है।
अधिक मात्रा हर चीज की बुरी होती है फिर चाहे वो न्यूट्रीशन से भरपूर फल ही हों।
कुछ महिलाएं अपने शौक के चलते अधिक मात्रा में आम का सेवन कर लेती हैं जो उनके स्वास्थ्य को मासिक धर्म में प्रभावित करता है।
Mango during periods – मासिक धर्म के दौरान आम खाने की सावधानियां..
आपको आम से एलर्जी है तो आम नहीं खाना चाहिए इसके अलावा जिन लोगों को किसी तरह की कोई अन्य एलर्जी है।
उन्हें भी डॉक्टर की परामर्श ले कर आम का सेवन करना चाहिए क्योंकि आम एलर्जी को बढ़ाने का कारण बन सकता है।

- मासिक धर्म में आम का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें एसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है जिससे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं।
- अधिक मात्रा में आम के सेवन से पेट में जलन और गैस होने की समस्या हो सकती है इसीलिए सीमित मात्रा में आम पर सेवन करें।
- भोजन करने के बाद आम नहीं खाने चाहिए क्योंकि आम में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो भोजन के साथ मिलकर रियेक्सन कर सकते हैं।
- स्वच्छता का ख्याल रखें (Period pain relief patches in hindi) आम खाने के लिए पहले इसे अच्छे से धो लें।
Mango during periods – आम का सेवन कैसे करना चाहिए?
आम खाने के कई तरीके हैं आम को खाने के लिए काट कर भी इस्तेमाल करते हैं और भारत में आम चूस कर भी खाया जाता है। आप आम को किस तरह से खाते हैं यह आप की पसंद पर निर्भर करता है।
परंतु काम खाने के लिए ध्यान रखें आम को कुछ समय के लिए पानी में पहले भिगोकर रखें ताकि आम के ऊपर की सारी गंदगी हट जाए (healthy रहने के लिए स्वछता क्यों जरूरी है) और आप ताजगी से भरपूर आम का सेवन कर पाएं।
Mango during periods – मासिक धर्म में कितनी मात्रा में आम खाने चाहिए।
मासिक धर्म में अधिक मात्रा में आम का सेवन नहीं करना चाहिए सीमित मात्रा में ही आम खाना चाहिए।
क्योंकि आम की ज्यादा मात्रा नुकसानदायक हो सकती है और मासिक धर्म के दौरान आम ज्यादा खाने से पीरियड पेन बढ़ने की संभावना रहती है।
Mango during periods – मासिक धर्म में कच्चे आम खाने के प्रभाव :
- मासिक धर्म के दौरान कच्चे आम का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि कच्चे आम में बहुत ज्यादा मात्रा में एसिड होता है जो मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के पीरियड में होने वाले लक्षण और दर्द को बढ़ा सकता है।
- जिस तरह पके हुए आम खाना स्वादिष्ट और स्वास्थ वर्धक होता हैं उसी तरह कच्चे आम भी सेहत के लिए लाभकारी होते हैं कच्चे आम को अलग-अलग तरह से स्वास्थ्य को फायदे हो सकते हैं।
- आम को सेहत को बेहतर बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है जिससे सेहत सुधरती है।
- कच्चे आम लू से बचाने के लिए कारगर होते हैं गर्मियों में गर्मी से बचने के लिए आम का इस्तेमाल किया जाता है।
- कच्चे आम में कैलोरी की मात्रा नहीं होती। इनके सेवन से डायबिटीज की समस्या कम हो जाती है।
- कच्चे आम में शरीर को हाइड्रेट रखने की क्षमता होती है इसलिए गर्मियों में कच्चे आम का आम पन्ना बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है।
- जिससे शरीर में पानी की कमी की पूर्ति की जा सके और गर्मी में हानिकारक प्रभावों से शरीर को बचाया जा सके।
- कच्चे आम को दांतों को स्वस्थ बनाने के लिए लाभकारी माना जाता है।
- कच्चे आम के सेवन से सांसों की बदबू से भी निजात पाने में भी मदद मिलती है।
- कच्चे आम में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो पाचन क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है।
Mango during periods – आम खाने के बारे में myths
आम एक एंटीऑक्सीडेंट से परिपूर्ण फल है। और प्राकृतिक पोषण से समृद्ध है जो अन्य सभी फलों से ज्यादा पसंद किया जाता है लेकिन आम के बारे में बहुत सारे मिथक भी फैले है।
यदि हम उन मिथक को जाने और अपने जीवन से गलत अफवाह को हटा दे तो आम का ज्यादा बेहतर मजा लिया जाता सकता है। जैसे –
1.) आम खाने से वजन बढ़ता है।
आम में बहुत सारे ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करते हैं।
इसमें विटामिन सी आयरन फास्फोरस पोटेशियम तांबा और भी कई अन्य न्यूट्रिशंस होते हैं इसके अलावा यह वसा मुक्त होता है।
आम में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नहीं होती इसलिए आम वजन बढ़ाने के लिए नहीं होता बल्कि आम खाने से आप अपना वजन कम कर सकते हैं।
इसमें वसा नही होती और विटामिन सी होता है जो एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद करता हैं।
2.) आम खाने से मुंहासे होते हैं।
आम खाने से फुंसियां और मुंहासों की समस्या हो सकती है यह भी कहा जाता है जबकि आम खनिज से परिपूर्ण होता है और खनिज की कमी से मुंहासों की समस्या बढ़ती है।
आम खाने से शरीर में खनिज की पूर्ति होती है जिससे मुंहासे होने की संभावना कम होती है।
लेकिन अगर सही से धोकर और आम के ऊपर वाला हिस्सा हटाकर आम ना खाया जाए तो गंदगी की वजह से चेहरे पर फुंसियां हो सकती हैं।
3.) आम गर्म होता है।
कुछ लोग यह भी मानते हैं कि आप खाने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है क्योंकि आम गर्म तासीर वाला फल है लेकिन यह पूरी तरह से सही नहीं है।
यदि आप आम को सही से धोकर ठंडे पानी में भिगोकर खाते हैं तो आपको इससे गर्मी नहीं होगी।
4.) पीरियड्स में और प्रेगनेंसी में आम नहीं खाने चाहिए।
क्योंकि आम पौष्टिकता से भरा हुआ होता है तो पीरियड व प्रेगनेंसी में इसके सेवन से परहेज करना नहीं चाहिए।
लेकिन अगर आपके डॉक्टर द्वारा आपको सलाह दी जाती है कि आपको प्रेगनेंसी में आम नहीं खाने चाहिए।
तो ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि प्रेगनेंसी में कुछ ऐसे कोम्प्लिकैशन होती हैं जिसमें आम खाना नुकसानदायक हो सकता है।
5.) आम खाने से डायबिटीज होता है।
आम डायबिटीज का कारण बनता है यह कहना सही नहीं है क्योंकि आम में प्राकृतिक मिठास होती है।
इसमें किसी भी तरह का केलेस्ट्रोल नहीं होता तो यह शरीर के शुगर लेवल को बहुत ज्यादा बढ़ाने में सक्षम नहीं है।
वास्तव में आम खाने से आप अपने शुगर लेवल को नियंत्रित रख सकते हैं क्योंकि इसमें पाया जाने वाला मैंगिफेरिन योगिक शर्करा के लेवल को नियमित बनाए रखता है।
Mango during periods – मासिक धर्म में क्या नहीं खाना चाहिए?
- दूध और दूध से बनी चीजें।
- अधिक प्रोटीन।
- एसिड युक्त फल और सब्जियां।
- वसा युक्त खाना।
- ज्यादा मसालेदार खाना।
- एप्पल साइडर विनेगर।
- Gelatin
- अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट।
- अधिक मीठा।
Latest Posts
- Sugar free gold: चीनी के बिना मीठा स्वाद (फायदे और नुकसान)
- Lady era medicine के बारे में पुरी जानकारी (फायदे, नुकसान और उपयोग)
- Sprite ke fayde aur nuksan | स्प्राइट पीने के फायदे और नुकसान
- 21 day Fatty Liver Diet plan in Hindi (लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आहार)
- Ponds Super Light Gel सुपर फ्रेश और ग्लोइंग त्वचा के लिए | Ponds Super Light Gel ke fayde Nuksan
- SGPT test in hindi क्या है, नॉर्मल रेंज, कैसे होता है, क्यों और कब?
- एलर्जी अस्थमा का इलाज in Hindi