Chlorhexidine mouthwash ip use in hindi

Mouthwash के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए एक easy to use प्रोडक्ट है जिसका इस्तेमाल करना काफी आसान है और इससे कई रोगों को नियंत्रित किया जा सकता है जैसे मसूड़े में सूजन, दांतों की गंदगी को हटाना, और मुंह से बदबू से मिटाने के लिए यह एक अच्छा और आसान उपाय है।

A woman in their bathroom using Chlorhexidine mouthwash ip
Chlorhexidine mouthwash ip use in hindi

माउथवॉश से इतने फायदे देखते हुए आज हम Chlorhexidine mouthwash ip के बारे में जानेंगे इसके उपयोग, फायदे और नुकसान सभी के बारे में पूरी जानकारी आपको इस पोस्ट में मिल जाएगी तो चलिए शुरू करते है़:

Chlorhexidine mouthwash ip क्या है?

यह एक माउथवॉश है जो बिना डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन के भी मेडिकल दुकानों पर आसानी से मिल जाता है इसका इस्तेमाल आपको कई तरह के मुंह से संबंधित समस्याओं से सुरक्षा प्रदान करता है जैसे उनकी गंदगी दूर करना दांतों को स्वस्थ रखना मसूड़े की समस्या हटाना और अन्य तरह की सभी समस्याओं को खत्म करने में भी यह अच्छे परिणाम दिखाता है।

इस mouthwash को बनाने के लिए विभिन्न तरह की एक्टिव सामग्री का उपयोग किया गया है जैसे कि फ्लोराइड, क्लोरहेक्सिडीन, और एंटीसेप्टिक्स। तो इसका सही तरह से उपयोग आपको अपने मुख स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकता है।

उपयोग: Chlorhexidine mouthwash ip use in hindi

इस माउथवॉश को आप निम्नलिखित मुंह से संबंधित रोगों से बचने और निदान के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं:

1. अगर आप इसे नियमित रूप से उपयोग करेंगे तो यह मुंह के छालों को ठीक करने में मदद करता है।

2. इस माउथवॉश के प्रयोग से मुंह में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं।

3. इसका रोजाना उपयोग करना आपके मुंह को स्वच्छ और स्वस्थ रखता है।

4. यह मुंह की बदबू को खत्म करने में बहुत प्रभावी है।

5. दांतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखता है।

6. कैविटी की प्रॉब्लम नहीं होने देता।

7. दांतों में लगे कीड़े की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायता करता है।

8. मसूड़े की सूजन को दूर करता है।

9. मुंह में किसी तरह के इंफेक्शन के उपचार के लिए भी यह उपयोगी है।

तो इनमें से किसी भी तरह की दिक्कत होने पर यह माउथवॉश उपयोग किया जा सकता है इसका इस्तेमाल करने से उपरोक्त सभी रोगों के निदान में सहायता मिलती है और मुंह में होने वाली समस्याएं धीरे-धीरे कम हो जाती हैं।

क्या Dente91 Toothpaste सच में फायदेमंद है? साइड इफेक्ट्स और इस्तेमाल का तरीका भी जानें..

Gul Tooth Powder: गुल मंजन करने से क्या स्वास्थ्य नुकसान हो सकते हैं? इसकी आदत कैसे छुड़ाएं

Center fresh : सेंटर फ्रेश च्युइंग गम खाने से क्या होता है? इसके फायदे व नुकसान जानिए

Close up toothpaste दांतों के लिए कैसा है?

इस्तेमाल करने का सही तरीका: Chlorhexidine mouthwash ip how to use in hindi

कितना भी अच्छा प्रोडक्ट हो, यदि उसे उचित तरीके से इस्तेमाल करने का तरीका ना मालूम हो, तो फायदे पूरी तरह से नहीं मिलते। तो जरूरी है कि इस mouthwash का सही इस्तेमाल कैसे किया जाए इस बारे में पूर्ण जानकारी ली जाए, तो इसे कैसे इस्तेमाल करना है नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है:

सही मात्रा में लें: इस माउथवॉश को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक बार में से कितनी मात्रा में उपयोग करना चाहिए यह जानकारी प्राप्त करने के लिए बोतल पर लिखा निर्देशों को पढ़ें और उनका पालन करें।

स्वच्छ करें: सही मात्रा मालूम करने के बाद उपयोग करने से पहले अपने मुंह को साफ करना जरूरी है उसके लिए ठंडा पानी से कुल्ला करें।

मुख में रखें: फिर लेवल पर लिखें अनुसार माउथवॉश को मुंह में लेकर 30 सेकंड तक होल्ड करें ताकि यह अच्छे से पूरे मुंह में अपना काम कर सके।

गर्गल करें: उसके बाद माउथवॉश से अपने मुंह में गरारे करें यानी अच्छे से इस पूरे मुंह में फैलाएं ताकि बैक्टीरिया पूरी तरह से नष्ट हो सके।

ज्यादा फायदे के लिए: ज्यादा अच्छे परिणाम पाने के लिए माउथवॉश का इस्तेमाल खाने पीने के बाद करना चाहिए क्योंकि इस समय इसके लाभ अधिक होते हैं।

सुबह-शाम करें: मुंह को स्वस्थ रखने के लिए आपको माउथवॉश सुबह और शाम दो बार इस्तेमाल करना चाहिए।

डॉक्टर से सलाह: ध्यान रखें माउथवॉश अलग-अलग ब्रांड के आते हैं तो आप जब भी नए प्रोडक्ट को खरीदें, तो पहले डॉक्टर से उसके बारे में जानकारी लें, और सही प्रोडक्ट डॉक्टर की सलाह के अनुसार उपयोग करें ताकि समस्याएं होने का खतरा न हो।

Mouthwash इस्तेमाल करने से पहले ध्यान रखने योग्य बातें:

इसका इस्तेमाल करने से पहले आपको कुछ महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना जरूरी है जैसे:

माउथवॉश का उपयोग करने के लिए पहले दांतों को टूथपेस्ट से अच्छी तरह से ब्रश कर लें उसके बाद यह प्रयोग करें।

फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का प्रयोग करने के तुरंत बाद कभी भी माउथवॉश का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

एक बात का विशेष ध्यान रखें की माउथ वॉश को सीधा बोतल से अपने मुंह में ना डालें बल्कि इसे पहले मेजरिंग कप में निकले और जितनी मात्रा आपको उपयोग करनी है सिर्फ उतनी मात्रा मुंह में मेजरिंग कब से ही डालें।

फायदे: Chlorhexidine mouthwash ip benefits in hindi

प्लाक को बनने से रोकता है:

इस माउथवॉश को इस्तेमाल करने से मसूड़े और दांतों में होने वाले ब्लॉक से छुटकारा पाया जा सकता है साथ ही अगर पहले से आपके दांतों पर पीलापन और पापड़ी जैसी गंदगी जमी है तो उन्हें खत्म करने में भी यह काफी अच्छी तरह से काम करता है।

मुंह के छालों को दूर करता है

मुंह में छाले हो जाने की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए इस प्रोडक्ट को उपयोग में लाया जा सकता है क्योंकि यह है मुंह के छालों को दूर करने में कारगर तरीके से काम करता है उसके लिए इसे प्रतिदिन नियमित रूप से इस्तेमाल करना चाहिए।

कैविटीज़ को बढ़ने से रोकता है:

इसका इस्तेमाल आपके दांतों में कैविटी बढ़ने की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है साथ ही यह पहले से मौजूद कैविटी को खत्म करने के लिए भी उपयोगी साबित होता है।

बैक्टीरिया को ख़त्म करने में सहायक

ब्रश करने के बाद जब आप इसका उपयोग करते हैं तो यह दांतों और मुंह में मौजूद सभी तरह के बैक्टीरिया को खत्म कर देता है इसके उपयोग से मुंह में बनने वाले खराब और ढीले कणों को साफ करने में भी काफी मदद मिलती है।

मुंह की दुर्गन्ध दूर करता है

अगर आप अपने मुंह के स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखते तो मुंह से बदबू आना काफी सामान्य बात है ऐसा तब होता है अगर आप प्रतिदिन ब्रश नहीं करते,

ऐसे में माउथवॉश आपकी मदद कर सकता है क्योंकि यह मुंह की बदबू को दूर करने के लिए खास तौर पर काम करता है तो अगर आपकी यह समस्या है रोजाना दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करना शुरू करें।

ब्रशिंग के काम को पूरा करता है:

ब्रश करने के बाद आपके दांतों में कुछ कण फंसे रह जाते हैं और मुंह में कुछ गंदगी भी रह जाती है तो उसे पूरी तरह से साफ करने के लिए mouthwash लाभकारी रहता है।

नुकसान: Chlorhexidine mouthwash ip side effects in hindi

माउथवॉश के इस्तेमाल से ये हो सकते हैं नुकसान

दांतों में धब्बे पड़ना:

इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से दांतों में धब्बे पड़ने की शिकायत देखी जा सकती है इसीलिए इसे सीमित मात्रा में उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

मुंह का सूखापन:

यह मुंह में सुखैपन की प्रॉब्लम को पैदा कर सकता है और बढ़ा सकता है जिस वजह से गले में खराश जैसी दिक्कत आ जाती है और ऐसा होने पर रोगी काफी परेशानी महसूस करता है।

मुंह का स्वाद खराब होना:

इस माउथवॉश को मुंह का स्वाद बिगड़ने की प्रॉब्लम देखी जा सकती है लेकिन ऐसा सभी के साथ नहीं यह दिक्कत किसी को ही होती है।

किसी तरह की एलर्जी:

अगर आप इसे सही तरह से इस्तेमाल नहीं करेंगे बहुत ज्यादा मात्रा में उपयोग करेंगे या फिर फ्लोराइड टूथपेस्ट के तुरंत बाद इसे अपने मुंह में उपयोग करेंगे तो इससे मुंह में एलर्जी हो सकती है।

मुंह का लाल होना:

माउथवॉश मुंह की त्वचा को लाल भी कर सकता है ऐसा तब होता है जब यह आपके मुंह के अंदर की त्वचा को नुकसान पहुंचा रहा हो अगर इस तरह का साइड इफेक्ट आपको दिखता है तो तुरंत इसका उपयोग करना बंद कर दें और डॉक्टर से बात करें।

Chlorhexidine mouthwash का उपयोग किसे नहीं करना चाहिए?

अगर आपके मुंह में एलर्जी है तो माउथवॉश इस्तेमाल न करें जो लोग मुंह में किसी तरह की बीमारी या समस्या की दवाई ले रहे हैं उन्हें भी माउथवॉश इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

साथ ही प्रेगनेंट वूमेन को भी इसे इस्तेमाल करने के लिए डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और अगर आप बच्चों को इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो डेंटिस्ट से इसके बारे में विशेष जानकारी हासिल करें।

FAQs:

Q. माउथवॉश क्यों करते हैं?

माउथवॉश का उपयोग इसलिए करना चाहिए क्योंकि यह दांतों की सुरक्षा करता है मुंह को बदबू से बचाता है साथ ही इसके उपयोग से मुंह में होने वाली बीमारियों से सुरक्षा मिल सकती है।

Q. माउथवॉश कितनी बार इस्तेमाल करना चाहिए?

इस दिन में दो बार इस्तेमाल करने का सुझाव दिया जाता है एक सुबह ब्रश करने के बाद और दूसरा रात में सोने से पहले इसको उपयोग करना अच्छा रहता है।

Q. क्या माउथवॉश खाने के बाद किया जा सकता है?

हां, आप इसे खाने के बाद इस्तेमाल कर सकते हैं इस समय यह ज्यादा फायदे भी देता है क्योंकि यह खाने के बाद की बदबू को कम करने में मदद करता है।

Q. माउथवॉश के बाद पानी पीना सुरक्षित है?

माउथवॉश को उपयोग करने के आधे घंटे बाद तक आपको किसी भी तरह की चीज को ना खाना चाहिए और ना ही पीना चाहिए यानी 30 मिनट के बाद आप पानी पी सकते हैं

Q. बच्चों के लिए माउथवॉश कब से शुरू किया जा सकता है?

आमतौर पर 6 साल के बाद बच्चों को माउथ वॉश का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है लेकिन आप डॉक्टर की सलाह पर इसे बच्चों के लिए शुरू करें, ऐसा करना सुरक्षित रहता है।

Q. क्या माउथवॉश से दांतों की सफाई होती है?

यह ब्रशिंग की तरह तो सफाई नहीं करता हां लेकिन ब्रशिंग के बाद जो गंदगी दांतों में फंसी रह जाती है उसे साफ करने के लिए यह अच्छा उपाय है

Q. माउथवॉश को निगलना सुरक्षित है?

इसे निगलने से बहुत ज्यादा नुकसान नहीं होता, लेकिन अच्छा होगा कि आप इसे गरारे करके कुल्ला कर ले यह ज्यादा फायदेमंद रहता है।

Q. क्या माउथवॉश से त्वचा को नुकसान हो सकता है?

हां, अगर आप सावधानीपूर्वक mouthwash का इस्तेमाल नहीं करते तो इससे कुछ तरह के साइड इफेक्ट हो सकते हैं जैसे मुंह का लाल होना मुंह का सूखापन और एलर्जी इत्यादि।

Q. माउथवॉश को कितने समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है?

आप इसे डॉक्टर की सलाह के अनुसार लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं इसकी कोई समय सीमा नहीं बताई गई है।

Q. माउथवॉश का स्वाद बदलने पर क्या करें?

अगर इसके इस्तेमाल से आपके मुंह का स्वाद खराब हो गया है तो ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और उनसे इसके बारे में सही उपचार की जानकारी लेनी चाहिए।

Q. माउथवॉश के साइड इफेक्ट्स क्या हो सकते हैं?

इसके इस्तेमाल से मुंह में एलर्जी मुंह का लाल होना मुंह में सूखापन आ जाना त्वचा एलर्जी खुजली होना जैसे साइड इफेक्ट देखने को मिल सकते हैं इस तरह की कंडीशन में तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

Q. क्या आप बिना दांत साफ किए माउथवॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं?

हां बिना दांत साफ किया भी इसे उपयोग किया जा सकता है इसके सही लाभ प्राप्त करने के लिए पहले आपको अपने दांतों को ब्रश करके साफ करना चाहिए उसके बाद इसका यूज़ करना चाहिए।

Q. क्या फ्लोराइड माउथवॉश काम करता है?

हां, यह mouthwash अच्छा है और मुंह को स्वस्थ रखने के लिए काम भी करता है हालांकि इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना ज्यादा अच्छा होगा।

Saniya Qureshi is a Health and Beauty writer, senior consultant and health educator with over 5 years of experience.

Leave a Comment