पुरुष की छाती में गांठ का इलाज

छाती में गांठ होने की शिकायत अक्सर महिलाओं में ज्यादा होती है और इसे महिलाओं से ही जोड़कर देखा जाता है लेकिन यह समस्या पुरुषों को भी हो सकती है और किसी भी उम्र में पुरुष इससे प्रभावित हो सकते हैं वैसे तो ज्यादातर cases में गांठ खुद ही ठीक हो जाती है और अगर यह समस्या बढ़ जाए तो छाती में दर्द होने की प्रॉब्लम आती है इस तरह की स्थिति में इलाज लेना जरूरी हो जाता है। क्योंकि भविष्य में यह कैंसर का कारण भी बन सकती है।

पुरुष की छाती में गांठ का इलाज
पुरुष की छाती में गांठ का इलाज

छाती में गांठ होने का मुख्य कारण हार्मोन असंतुलन माना जाता है आमतौर पर शुरुआत में यह गांठ दर्द रहित होती है यानी इसमें दर्द महसूस नहीं होता, लेकिन अगर यह बढ़ जाए तो स्थिति खराब हो सकती है और यह कैंसर का रूप ले सकता है या फिर आपको ज्यादा दर्द रहने की शिकायत भी हो सकती है।

इसलिए जब भी आपको छाती में गांठ के कारण दर्द महसूस होता है तो आपको इस बारे में तुरंत डॉक्टर से बात करनी चाहिए। इसका इलाज लेने के लिए डॉक्टर से मशवरा करना बहुत जरूरी होता है हालांकि आप कुछ घरेलू उपचार भी आजमा सकते हैं इसके कौन-कौन से इलाज हो सकते हैं नीचे बताए गए हैं।

पुरुष की छाती में गांठ का इलाज:

अगर पुरुषों की छाती में गांठ हो गई है तो उन्हें सबसे पहले डॉक्टर से मिलना चाहिए और अपनी जांच करानी चाहिए। छाती में दर्द है तो यह गंभीर समस्या है लेकिन अगर आपको दर्द महसूस नहीं हो रहा है तब भी आपको डॉक्टर से बात करके उनकी सलाह पर अमल करना चाहिए, क्योंकि यह प्रॉब्लम वक्त के साथ बढ़ सकती है और फिर बाद में बहुत ज्यादा गंभीर रूप ले सकती हैं।

ऐसे में ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे और समस्या को cure होने में ज्यादा time लगेगा, तो समय रहते ही डॉक्टर से जांच कराएं और अपना इलाज लें। सामान्य तौर पर छाती में गांठ के लिए डॉक्टर निम्नलिखित treatment कराने की सलाह देते हैं:

ब्रेस्ट कैंसर में 4 तरह से इलाज किया जाता है:

1. ऑपरेशन (Operation):

अगर मरीज की हालत गंभीर होती है और गांठ कैंसर का रूप ले लेती है तो डॉक्टर ऐसे में जल्दी से जल्दी ऑपरेशन करने की सलाह देते हैं ऐसा करना जरूरी होता है क्योंकि अगर कैंसर शरीर के दूसरे हिस्सों में फैल गया तो इसे control करना मुश्किल हो जाता है इसलिए जल्दी से जल्दी ऑपरेशन करना आवश्यक हो जाता है।

इस इलाज में डॉक्टर मरीज का ऑपरेशन करके छाती से गांठ को निकाल देते हैं जिससे यह दिक्कत शरीर के और अंगों को प्रभावित नहीं करती और इससे मरीज़ पूरी तरह से ठीक हो सकता है।

अच्छे स्वास्थ्य के क्या फायदे होते हैं?

2. कीमोथेरेपी (Chemotherapy):

इसके इलाज का एक तरीका कीमोथेरेपी भी होता है जिसमें डॉक्टर मरीज की जांच करके दवाइयां के द्वारा छाती की गांठ को नष्ट करने के लिए इलाज करते हैं वह इस तरह की दवाई देते हैं जिससे गांठ की कोशिकाएं पूरी तरह से खत्म हो जाएं और भविष्य में मरीज को यह दिक्कत ना आए।

3. रेडिएशन थेरेपी (Radiation therapy):

रेडिएशन थेरेपी से भी इसका इलाज किया जा सकता है इसमें आपके चिकित्सा Radiation के माध्यम से इलाज करते हैं इसमें शरीर में रेडिएशन भेजी जाती है और गांठ को खोलने या खत्म करने के लिए कंप्यूटर के माध्यम से पूरा इलाज होता है।

4. हार्मोन थेरेपी (Hormone therapy):

इसके लिए हार्मोन थेरेपी भी एक विकल्प होता है छाती में गांठ का कारण बनने वाले हार्मोन बहुत ज्यादा risky होते हैं इनके कारण कैंसर तक हो सकता है तो इसके लिए इन हार्मोन को खत्म करने के लिए यह थेरेपी की जाती है।।

हार्मोन थेरेपी का उपयोग हमेशा Doctor की देखरेख में ही करना चाहिए और ऐसे डॉक्टर के माध्यम से यह थैरेपी करनी चाहिए जिसे इसके बारे में बहुत अच्छे से जानकारी हो, ना की किसी भी डॉक्टर से आप इस तरह का इलाज लें। क्योंकि सभी को हर किसी प्रॉब्लम के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती और हर बीमारी का डॉक्टर अलग होता है।

पुरुष की छाती में गांठ का घरेलू इलाज

छाती की गांठ हो जाने पर आप घरेलू इलाज भी ले सकते हैं लेकिन यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आपको जो गांठ है वह बहुत ज्यादा फैली तो नहीं है या कहीं गांठ ने कैंसर का रूप तो नहीं लिया है अगर स्थिति अभी control में है तभी आप घरेलू इलाज पर जाएं नहीं तो डॉक्टर से ही इलाज लें।

घरेलू इलाज लेने के लिए सबसे पहले आपको गांठ होने के कारण को जानना चाहिए तभी आप सही तरह से ठीक हो पाएंगे और इलाज का ज्यादा असर होगा,

पुरुषों की गांठ को ठीक करने के लिए निम्नलिखित घरेलू उपाय किए जा सकते हैं:

1. गर्म पानी का प्रयोग:

अगर आपको शुरूआत में ही यह पता चल जाता है कि आपकी छाती में गांठ है तो बहुत आसानी से आप इसको ठीक कर सकते हैं और घर पर ही यह सही हो जाएगा, उसके लिए गर्म पानी से या फिर गरम पट्टियों से अपनी छाती की सिकाई करें।

2. त्रिफला का उपयोग:

त्रिफला भी आपकी मदद कर सकता है यह एक आयुर्वेदिक औषधि है और इसका सेवन करने से कई तरह की शारीरिक समस्याओं को ठीक किया जा सकता है तो आप इसे कुछ मात्रा में रोजाना सेवन करके अपनी इस समस्या का निदान का सकते हैं।

लेकिन इसे कितनी मात्रा में लेना है यह आपकी स्थिति पर निर्भर करता है तो इसके बारे में अपने आसपास के किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानकारी लें।

3. गर्म तेल मालिश:

गरम तेल की मालिश भी आपकी मदद कर सकती है इसके लिए कटोरी में सरसों या नारियल का तेल लेकर गर्म करें और इसे प्रभावित स्थान पर लगाकर हल्के हाथों से लगभग 10 मिनट मसाज करें। ऐसा दिन में दो से तीन बार करने से कुछ ही दिनों में आपकी स्थिति में सुधार दिखेगा।

4. लहसुन का सेवन:

लहसुन का सेवन भी आपके लिए लाभकारी होगा लहसुन एक एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से समृद्ध आयुर्वेदिक औषधि के रूप में भी जानी जाती है इसका नियमित सेवन करने से छाती की गांठ को ठीक करने में मदद मिलती है।

उसके लिए अगर आपकी उम्र 30 से ज्यादा है तो सुबह खाने के साथ कच्चे लहसुन की दो कली और शाम के खाने के साथ कच्चे लहसुन की दो कली खानी चाहिए। ऐसा करने से न केवल छाती की गांठ खुलेगी बल्कि भविष्य में आपको दिल की बीमारियां होने का खतरा नहीं रहेगा।

5. गुग्गुल का सेवन:

गूगल भी एक आयुर्वेदिक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने वाली जड़ी बूटी है इसका सेवन करने से बहुत फायदे मिलते हैं और यह औषधि आपकी भी मदद कर सकती है क्योंकि इसका कुछ हफ्तों लगातार प्रयोग करने से छाती की गांठ को नष्ट करने में सहायता मिल सकती है।

पुरुष की छाती में गांठ का इलाज होमियोपैथी

होम्योपैथी में भी छाती की गांठ को ठीक करने के लिए इलाज संभव है लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको होम्योपैथी चिकित्सक से सलाह लेकर ही इलाज को शुरू करना चाहिए।

क्योंकि हर व्यक्ति की स्थिति और रोग के लक्षण अलग होते हैं तो आपके लिए इलाज भी दूसरों से अलग हो सकते हैं इसलिए अपनी स्थिति को सुधारने के लिए सबसे पहले एक trained homeopathic चिकित्सक से मिलें, उसके बाद इलाज शुरू करें:

कुछ होमियोपैथिक उपचार जो छाती में गांठ के इलाज में मदद कर सकते हैं:

1. फिटोलाका:

यह होम्योपैथी इलाज के लिए दी जाने वाली दवाई है जिसे विशेष रूप से छाती की गांठ को नष्ट करने के लिए उपयोग में लाया जाता है इसको लेने की सलाह उस वक्त दी जाती है जब गांठ स्तन ग्रंथि से जुड़ी हो।

2. बरीता कार्ब:

इस दवा को भी पुरुष अपनी छाती की गांठ के उपचार में इस्तेमाल कर सकते हैं खासकर जब गांठ गुलमेरे रूप में होती है साथ ही इस स्थिति में आपको ठंडी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि ठंडी चीज इस समस्या को सुधारने में मदद करती हैं, जैसे बर्फ की सिकाई।

3. कल्कारिया कर्बोनिका:

यह दावा शरीर में होने वाली गांठों के इलाज के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है खासकर अगर किसी की छाती में गांठ हो जाए तो ऐसी स्थिति में यह बहुत ही उपयोगी होती है जिन लोगों को छाती में चुभन रहती है उनके लिए यह वरदान है क्योंकि इसका सेवन करने से चुभन बहुत जल्दी खत्म हो जाती है।

यह थे वह सभी इलाज जो पुरुष अपनी छाती की गांठ को ठीक करने के लिए ले सकते हैं आशा करते हैं आपको इन सभी सुझावों से अपनी समस्या के लिए सहायता मिलेगी और यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी रहा होगा। अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Saniya Qureshi is a Health and Beauty writer, senior consultant and health educator with over 5 years of experience.

Leave a Comment