इन 2 चीजों से पुराने से पुराने जुकाम को हमेशा के लिए करें जड़ से खत्म।

सपिस्तान और उन्नाब का जादू।

सपिस्तान और उन्नाब इन 2 चीजों से पुराने से पुराने जुकाम को हमेशा के लिए करें जड़ से खत्म
सपिस्तान और उन्नाब इन 2 चीजों से पुराने से पुराने ज़ुकाम को हमेशा के लिए करें जड़ से खत्म

अगर आपको भी रहता है जुकाम बहुत कोशिशों के बाद आपको जुकाम का इलाज करने में सफलता नहीं मिली और आप एक कामयाब नुस्खा जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं।

आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप केवल 2 चीजें सपिस्तान और उन्नाब का इस्तेमाल करके किस तरह से अपने जुकाम को 3 महीने में जड़ से खत्म कर सकते हैं।

तो चलिए शुरू करते हैं सबसे पहले आपको बता दें कि सपिस्तान और उन्नाव कोई अंग्रेजी दवाई नहीं यह जड़ी बूटियां है जो प्राकृतिक तरीके से जुकाम ठीक करने में कारगर हैं।

इसे भी जरूर पढ़ें – थायराइड को जड़ से खत्म करने का घरेलू नुस्खा आजमाएं और देखें इसके लाभ।

जुकाम ठीक करने के लिए सपिस्तान उन्नाव को कैसे करें इस्तेमाल।

जुकाम का इलाज करने के लिए सिस्तान और उन्नाव का काढ़ा बनाकर यदि आप लगातार नियमित रूप से 3 महीने सेवन करते हैं।

तो आपको चाहे कितना भी पुराना ज़ुकाम हो जो किसी भी प्रकार के इलाज से ठीक करना मुश्किल था वह बिल्कुल ठीक हो जाएगा।

जुकाम ठीक करने के लिए सपिस्तान और उन्नाव का काढ़ा बनाने की विधि।

सामग्री: सपिस्तान, उन्नाब और पानी।

इस काढ़े को बनाने के लिए लगभग 15 ग्राम उन्नाव और 15 ग्राम सपिस्तान को दो गिलास पानी में डालकर गैस पर रख दें।

अब इसे तब तक उबालें जब तक यह 2 गिलास पानी 1 गिलास ना रह जाए।

जब यह पानी उबलकर एक गिलास रह जाए तो आप का काढ़ा तैयार है। अब आप इसका सेवन कर सकते हैं।

नोट – सपिस्तान उन्नाब काढ़ा बनाकर सामग्री फैंके नहीं आप इसका दोबारा इसी विधि से काढ़ा बनाकर सेवन कर सकते हैं।

जुकाम ठीक करने के लिए सपिस्तान और उन्नाव के काढ़े का सेवन कैसे करें।

इस काढ़े का सेवन आपको रोजाना दो बार करना है एक बार सुबह नाश्ते से पहले और दूसरी बार शाम को डिनर से 2 घंटे पहले।

जो काढ़ा आप सुबह को बनाएंगे उसी की बची सामग्री को शाम के वक्त पकाकर उपयोग कर सकते हैं।

इसे बहुत तेज गर्म सेवन ना करें पकने के बाद काढ़ा थोड़ी देर रखे रहने दें उसके बाद आप इसका चाय की तरह सेवन करें।

अगर आप इस काढ़े का इस्तेमाल नियमित रूप से रोजाना दो बार करते हैं तो आपका नजला खांसी कितना पुराना हो बिल्कुल ठीक हो जाएगा।

इसे भी जरूर पढ़ें – गिलोय जूस के फायदे जाने और रहें सेहतमंद।

जुकाम ठीक करने के लिए सपिस्तान और उन्नाब का पाउडर (Powder).

सपिस्तान, अलसी, पीपला और उन्नाब इन चीजों से पुराने से पुराने जुकाम को हमेशा के लिए करें जड़ से खत्म
इन चीजों से पुराने से पुराने ज़ुकाम को हमेशा के लिए करें जड़ से खत्म

• 100 ग्राम अलसी।

• 100 ग्राम उन्नाव।

• 100 ग्राम सपिस्तान।

• 20 ग्राम पीपले (पीपला मूल) लें।

अब उन्नाब की गुड़लिया निकाल दें और इन सभी चीजों को एक साथ मिलाकर एक बारीक पाउडर बना लें।

पाउडर को बारीक करने के लिए इसे छान का इस्तेमाल करें।

आपको इस पाउडर का सेवन एक चम्मच सुबह खाली पेट 1 गर्म पानी के साथ करना है उसके बाद आप कुछ भी नाश्ता या चाय ले सकते हैं।

अगर आप काढ़ा बनाकर पीना पसंद नहीं करते तो आप इस विधि का भी प्रयोग कर सकते हैं।

यह नुस्खा प्रसिद्ध डॉ सुलेमान खान द्वारा बताया गया है। जिसे मेरे एक दोस्त ने आजमाया है और उसे इसका रिजल्ट बहुत अच्छा मिला है।

इसीलिए मैंने इस नुस्खे को आप के साथ शेयर किया ताकि आपको भी इसका लाभ प्राप्त हो सके।

चाहें आप पाउडर का सेवन करें या फिर काढ़ा बनाकर सेवन करें आप दोनों तरीकों में से किसी भी एक तरीके को लगातार तीन महीने आजमाएं।

यह दोनों ही तरीके 1 हफ्ते से ही असर दिखा देते हैं अर्थात इसका फायदा एक हफ्ते में दिखने लगेगा और लगातार तीन महीने के उपयोग से zukam बिल्कुल ठीक हो जाता है।

अगर बात करें कि ज्यादा इफेक्टिव क्या होगा काढ़ा या पाउडर तो मेरा सुझाव होगा कि आप काढ़ा बनाकर पिएं।

क्योंकि काढ़े में यह सामग्री होने के साथ पानी भी होता है जो जुकाम ठीक करने के साथ आपकी बॉडी को हाइड्रेट भी रखता है।

जुकाम को ठीक करने के लिए सुझाव।

• दूध और दूध से बनी चीजों का सेवन कम करें।

• लगभग 3 महीने तक खट्टी चीजों का सेवन करना बंद कर दें।

• ठंडी चीजें ना खाएं जैसे आइसक्रीम और बर्फ।

तो दोस्तों हमने आपको इस आर्टिकल में जुकाम ठीक करने के लिए सटीक नुस्खे बताएं हैं जो जुकाम को जड़ से ठीक करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

तो यदि आप जुकाम से परेशान हैं तो इनमें से कोई भी एक नुस्खा आजमाएं और अपने जुकाम को जड़ से खत्म करें।

Leave a Reply

%d bloggers like this: