Mr. kefir में लाखों प्रोबायोटिक्स होते हैं, इसमें लगभग सभी संभावित स्वास्थ्य लाभ वाले बैक्टीरिया मौजूद है और लैक्टोज कम है तथा यह विटामिन और खनिज से समृद्ध है जो आपके शरीर के लिए बहुत अच्छे व महत्वपूर्ण हैं।

वैज्ञानिकों की रिसर्च के मुताबिक केफिर एक स्वास्थ्यवर्धक आहार है इसके बहुत से फायदे होते हैं यह आपके लिए बेहतर कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर नियंत्रण और आंत स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मददगार है।
Must read
लोग प्रोबायोटिक्स क्यों लेते हैं?
चिकित्सक प्रोबायोटिक लेने की सलाह इसलिए देते हैं क्योंकि एंटीबायोटिक लेने की वजह से जो आंतों में बैक्टीरियां होते हैं वह मर जाते हैं और शरीर कमजोर होने लगता है तो इस कमजोरी से उभारने के लिए डॉक्टरों द्वारा प्रोबायोटिक्स लेने की दी जाती है।
केफिर दूध या केफिर पानी लेने से आंतों की समस्याएं दूर हो जाती हैं तथा शरीर को सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती हैं।
केफिर आपको बेहतर पचाने और पोषण अवशोषण में सुधार करने की अनुमति देता है केफिर में शानदार एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं इसलिए यह कई स्वास्थ्य मामलों में सहायक हो सकता है।
पेट की सूजन से लेकर केफिर प्रतिरक्षा में सुधार और आंत की सेहत को बहाल करने में प्रभावी है यहां तक कि केफिर कैंसर के रोगियों को भी इसका इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
केफिर को भारत में क्या कहते हैं?
भारत में केफिर एक दूध से बनने वाली फर्मेंटेड (खमीर उठना) ड्रिंक होता है यहां इसे गाय के दूध से बनाया जाता है, जिसमें नेचुरल लैक्टोज पाया जाता है।
पढ़ें – 100 बीमारियों का काल है आम की गुठली और पत्ते कैसे? – Dr. Sonam MMBS MD
Mr. kefir ब्रांड का दावा :
इसकी ब्रांड दावा करती है कि हम वास्तविक और पारंपरिक केफिर बनाते हैं इसके लिए पूरे वसा वाले जैविक दूध के साथ पारंपरिक तरीकों का उपयोग होता है।
भारत में बड़ों से लेकर बच्चों को केफिर लेना पसंद है इसे दैनिक रूप से इस्तेमाल भी किया जाता है इसलिए हम यहां आपको सर्वोत्तम गुणवत्ता वाला अनाज का उपयोग करके (Mr. kefir) दूध केफिर प्रदान करते हैं।
हम Mr. kefir स्वच्छता के साथ और बेहतर उपकरण का इस्तेमाल करके बनाते हैं इसे बनाने में या धूम्रपान से संबंधित किसी भी औषधि का उपयोग नहीं किया जाता यह एकदम नेचुरल और स्वास्थ्यवर्धक है।
आपको केफिर अनाज क्यों खरीदना चाहिए?
केफिर में गट फ्रेंडली बैक्टीरिया होते हैं जो आपके पेट को स्वस्थ बनाए रखते हैं साथ ही आपकी पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाते हैं।
यह पारंपरिक किण्वन तकनीक की सहायता से तैयार किया जाता है जो उच्च गुणवत्ता वाले अनाज से बनाया जाता है।
शायद आपको किण्वन शब्द का मतलब ना समझ आया हो तो आपको उदाहरण से बता दें कि जिस तरह दूध से दही बनती है और डोसे के लिए दाल को भिगो कर उसका बेटर बनाना दोनों किण्वन विधि ही है।
अगर सिंपल भाषा में कहा जाए तो यह खमीर का ही एक प्रकार है जो पारंपरिक रूप से तैयार किया जाता है तथा केफिर को लोग पुराने समय से ही भारत में उपयोग करते हैं।
Mr. kefir कहां से खरीदें :
भारत में यदि आप रहते हैं तो आपके लिए केफिर अनाज खरीदना बहुत मुश्किल काम नहीं है क्योंकि यहां पर गुणवत्तापूर्ण केफिर अनाज बहुत आसानी से मिल जाता है।
इसके अलावा आप किसी भी जगह हो आसानी से Mr. kefir खरीद सकते हैं क्योंकि यह ऑनलाइन उपलब्ध है इसे आप अमेजॉन से बहुत आसानी से खरीद सकते हैं।
Mr. kefir के फायदे – Mr. kefir benefits in hindi
Mr. kefir के स्वास्थ्य से संबंधित यह फायदे प्राप्त होते हैं –
यह एक स्वच्छ पोषण है इससे आपको कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी के साथ कई अन्य पोषक तत्व प्राप्त होते हैं।
यदि आप Milk kefir का सेवन करते हैं तो इसमें कैशियन नामक डाइजेस्टिंग प्रोटीन मौजूद होता है जो आपको पनीर दही और दूध में मिलता है यह आपकी पाचन क्रिया को शक्ति प्रदान करता है।
केफिर वजन घटाने में भी बहुत सहायक हो सकता है क्योंकि इसमें ऐसे लाभ होते हैं जो शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को घटाने में सहायक होते हैं।
Mr. kefir आपकी भूख को भी नियंत्रित करता है इसको सेवन करने के बाद आप लंबे समय तक भरा हुआ पेट महसूस करते हैं जिससे भूख कंट्रोल में रहती है।
Mr. kefir में बहुत सारे प्रोबायोटिक होते हैं जो शक्तिशाली जीवाणुरोधी गुणों से संपन्न होते हैं और आप को संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं।
हड्डियों को मजबूत करने तथा जोड़ों की समस्याओं को खत्म करने में कारगर होता है।
Mr. kefir आपके पाचन तंत्र में सुधार कर पाचन क्रिया को बेहतर काम करने में सहायता प्रदान करता है।
Mr. kefir का सेवन करने से आप एलर्जी से बचे रह सकते हैं साथ में अस्थमा के लक्षणों से भी बचाव में यह आपकी मदद करता है।
पढ़ें – Hashmi Lady Care Capsule महिलाओं की यौन या डिस्चार्ज की समस्या के लिए
बवासीर को ठीक करने के लिए केफिर चाहता हूं।
देखिए kefir बवासीर को ठीक नहीं कर सकता और ना ही यह किसी भी तरह के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है।
Mr. kefir केवल आपको संभावित स्वास्थ्य लक्षणों से बचाता है और शक्ति प्रदान करता है यह किसी भी तरह से बीमारी का इलाज नहीं करता केवल आपको बीमारियों से सुरक्षित रखता है।
यदि आप बवासीर के लिए इसका उपयोग करना चाहते हैं तो नहीं बवासीर लिए यह उपचार नहीं कर सकता, हां यह आपको बवासीर के लक्षण को कम करने में काफी मदद दे सकता है।
मिस्टर केफिर के नुकसान – Mr. Kefir Side Effects In Hindi
जरूरी नहीं है कि Mr. kefir सभी के लिए फायदेमंद हो क्योंकि यदि आपकी पाचन क्षमता कमजोर है तो शायद यह आपको ना पचे।
यदि केफिर नहीं पचता तो आपको आम तौर पर इन सभी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
• पेट में सूजन।
• दस्त।
• पेट में दर्द।
• पेट में ऐंठन होना।
• शारीरिक कमजोरी।
• उल्टी का आभास होना।
• स्वाद में गड़बड़ी।
तो यदि आपको केफिर लेने की वजह से उपरोक्त में से कोई भी समस्या या कोई अन्य लक्षण दिखाई दे तो आपको इसे लेना छोड़ देना चाहिए और डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
पढ़ें – HERBAL OF HAMMER – शक्ति और ऊर्जा के लिए 100% आयुर्वेदिक टैबलेट अश्वगंधा रूट पाउडर के साथ
केफिर साइड इफेक्ट कितने समय तक रहता है?
यह भी एक सवाल है कि यदि Mr. kefir को लेने से दुष्प्रभाव में दिखाई दे तो यह कितने दिन में खत्म हो जाते हैं।
देखिए यदि आप केबिल र उपयोग करने के दौरान समस्याएं महसूस करते हैं तो आपको डॉक्टर द्वारा यह सलाह दी जा सकती है कि केफिर का सेवन करना कम कर दें।
क्योंकि इसमें बहुत सारे प्रोबायोटिक पाए जाते हैं तो इसके सेवन से शरीर में प्रोबायोटिक की मात्रा बढ़ सकती है जिस को नियंत्रित करने के लिए आपको इसका सेवन करना कम करना होता है।
मुझे केफिर कब लेना चाहिए?
Mr. kefir को डॉक्टर द्वारा खाली पेट लेने के लिए consult दी जाती है क्योंकि यह एक ऊर्जावान और पोषक तत्वों से भरपूर आहार है जो खाली पेट लेने से जल्दी पचता है तथा आपको ज्यादा ऊर्जा प्रदान करता है।
इसके अलावा आप इसे रात में सोने से लगभग 1 से 2 घंटे पहले भी सेवन कर सकते हैं क्योंकि Mr kefir में ट्रिप्टोफैन मौजूद होता है यह आपको बेहतर नींद देने में बहुत प्रभावी होता है।
पढ़ें – Dabur Chyawanprash समग्र स्वास्थ्य और कल्याण के लिए यह देता रोगों से लड़ने की अंदरूनी शक्ति
क्या केफिर को खाली पेट पीना चाहिए?
केफिर को खाली पेट लेने के लिए बताया जाता है क्योंकि खाली पेट इसका उपयोग करने से ज्यादा प्रभावी परिणाम मिलते हैं।
खाली पेट केफिर काम करने के लिए आपकी आंतों से खराब या डैमेज सेल्स को बाहर निकाल देता है तथा कीड़ों को भी नष्ट कर देता है।
क्या केफिर लिवर के लिए अच्छा है?
हां Mr. kefir लीवर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए एक अच्छा विकल्प है यह फैटी लिवर सिंड्रोम का मुकाबला करता है तथा लीवर के स्वास्थ्य को सुधार ता है।
केफिर पीना बेहतर है या प्रोबायोटिक्स लेना?
इस सवाल का जवाब मैं आपको बेहतर तरीके से नहीं दे सकती इसके लिए आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए हालांकि मैं आपको अपना ओपिनियन बता सकती हूं।
तो मेरे अनुसार प्रोबायोटिक की जगह केफिर का सेवन ज्यादा बेहतर है क्योंकि केफिर अनाज व दूध से मिलकर बना होता है तो यह आपको नेचुरल तरीके से प्रोबायोटिक और अन्य पोषक तत्व प्रदान करता है।
स्वस्थ रहने के लिए अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट :
- Chicnutrix Glow Glutathione और विटामिन सी टैबलेट Skin Whitening के लिए (स्ट्रॉबेरी और नींबू के साथ)
- 24k Gold Serum से पाएं सोने जैसा निखार बनाएं अपनी स्किन को परमानेंट चमकदार
- Top 4 Home gym equipment – (बजट में) अब घर पर ही जिम करके रहें फिट
- Ocuvite Lutein के साथ, विटामिन और मिनरल सप्लीमेंट टैबलेट आँखों की रौशनी बढ़ाने का फार्मूला
- Mr. Kefir – दूध केफिर प्रोबायोटिक अनाज क्या है? इसके फायदे, नुकसान, कीमत और…
- गर्मियों में Kinley Soda पीने के फायदे और नुकसान क्या हैं?
- Pepsi cold drink लोकप्रिय क्यों है क्या पेप्सी पीने से नुकसान नहीं होता?
- Schwarzkopf Professional Bonacure Ph4.5 कलर फ्रीज शैम्पू के बारे में मेरा रिव्यू
- Swiss beauty makeup fixer विटामिन ई के साथ अब मेकअप नहीं होगा खराब (Users Review)