क्या Moov spray सच में दर्द से राहत दिलाता है? | मूव स्प्रे के साइट इफेक्ट्स और लाभ

Moov spray चिकित्सक द्वारा सजेस्ट किया जाने वाला स्प्रे है जो दर्द से तुरंत राहत दिला सकता है इसकी सबसे जरूरी और मुख्य सामग्री डायक्लोफेनाक है जो दर्द को कम करने के लिए शरीर में गर्माहट उत्पन्न करता है और दर्द से जल्दी व लंबे समय तक छुटकारा दिलाने में सहायता करता है।

मूव स्प्रे क्या काम करता है?

क्या Moov spray सच में दर्द से राहत दिलाता है?
क्या Moov spray सच में दर्द से राहत दिलाता है?

Buy Now from Amazon

मूव स्प्रे का काम दर्द से छुटकारा दिलाना है जब भी शरीर में किसी जगह दर्द हो सिर्फ Moov spray को उस जगह स्प्रे करें और तुरंत राहत पाए ऐसा ब्रांड दावा करती है हालांकि इसका असर बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं है यह काम करने में समय लेता है।

Moov spray की सामग्री | Moove spray ingredients in hindi

इस स्प्रे को बनाने में मुख्य रूप से निम्नलिखित सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है:

• डायक्लोफेनाक डायथाइलैमाइन 1.16%

• वर्जिन अलसी का तेल

• मिथाइल सैलिसिले

• मेंथॉल टॉपिकल स्प्रे

मूव स्प्रे के उपयोग | Moov spray uses in hindi

• जोड़ों के दर्द के लिए प्रभावी,

• पीठ दर्द से राहत में असरदार,

• मांसपेशियों की अकड़न दूर करने में सहायक,

• सूजन (जैसे मोच और खिंचाव) से तेजी से राहत दिलाता है।

• मोच को ठीक करने में मदद करता है।

Dr ortho capsule: जोड़ों, हड्डी और मासपेशियों के दर्द से तुंरत और लंबे समय के लिए आराम पाएं

मूव स्प्रे के फायदे – Moov spray benefits in Hindi

सूजन से राहत दिलाता है।

मूव स्प्रे में मौजूद विंटर ग्रीन तेल त्वचा की जलन को ठीक करने में बहुत असरदार तरीके से काम करता है जिससे आपको इसके उपयोग से सूजन में कमी देखने को मिल सकती है।

गर्माहट का एहसास दिलाता है।

इसमें शामिल किया गया नीलगिरी का तेल स्प्रे करने के बाद गर्माहट का एहसास दिलाता है जिससे जल्दी राहत मिलती है।

दर्द और मांसपेशियों से राहत देने में मदद करता है।

पुदीने का अर्क भी इसमें शामिल किया जाता है जो जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा दिलाने में सहायता करता है।

अकड़न को दूर करता है।

Moove spray करने के बाद शरीर में जहां पर भी आपको अकड़न महसूस होती है वहां पर अकड़न से तुरंत राहत मिल जाती है।

जोड़ों को आराम प्रदान करता है।

यह जोड़ों को आराम देता है जोड़ों के दर्द को कम करने में काफी मदद करता है जिससे आपको जल्दी बेहतर महसूस होता है।

जोड़ों में चिकनाई बढ़ता है और मजबूती देता है।

इसमें मिलाया गया नीलगिरी का तेल जोड़ों में चिकनाई को बढ़ाता है उन्हें मजबूती प्रदान करता है।

मोच को ठीक करता है।

यदि आपको मौच की समस्या हो जाती है तो भी इस स्प्रे का इस्तेमाल करके राहत मिल सकती है क्योंकि यह spray मौच को ठीक करने में भी सहायता कर सकता है।

मूव स्प्रे के नुकसान – Moov spray side effects in hindi

मूव स्प्रे के नुकसानों में निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं:

त्वचा पर चिपचिपा या लालिमा हो सकती है।

इससे चुभन, जलन, या सूजन का अनुभव हो सकता है।

इससे त्वचा की एलर्जिक प्रभाव हो सकते है।

इससे कुछ लोगों को चक्कर आना या मन खराब होने की समस्या हो सकती है।

दुगने स्प्रे का उपयोग या अधिक उपयोग करने के कारण शरीर पर weakness आ सकती है।

इससे नकारात्मक प्रतिक्रिया हो सकती हैं जैसे कि चक्कर आना, छाती में दर्द, या ब्रीथलेसनेस ।

यदि आप मूव स्प्रे का उपयोग कर रहे हैं और किसी प्रकार की नकारात्मक प्रतिक्रिया का सामना कर रहे हैं, तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना बेहद जरूरी है।

Joint pain के लिए 12 चमत्कारी आयुर्वेदिक तेल|Ayurvedic oil for joint pain

मूव स्प्रे कैसे इस्तेमाल करें – Moov spray how to use in hindi

सबसे पहले कंटेनर को त्वचा से लगभग 6 इंच यानी 15 सेंटीमीटर दूर रखें और प्रभावित स्थान पर स्प्रे करें।

आपको एक बार में प्रभावित स्थान पर दो से तीन बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में moove spray करना है और इसे इसी तरह दिन में 3 बार इस्तेमाल करना है।

Moov spray लगाने के बाद हल्के हाथों से आप उस स्थान को मल सकते हैं लेकिन मसाज करने की जरूरत नहीं पड़ती ऐसे ही राहत मिल जाती है।

जब आप spray इस्तेमाल करें उसके बाद हाथों को जरूर धोएं।

अगर Moov spray इस्तेमाल करने के बाद 7 दिन के अंदर आपको अच्छा असर नहीं दिखता तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

Moov spray की सुरक्षा जानकारी:

किसी भी तत्व या जिन लोगों में या जगह पर एलर्जी के लक्षण हो या एनएसएआईडी या पेप्टिक अल्सर से पीड़ित रोगियों द्वारा precipitated हैं, यानी अतिसंवेदनशीलता के मामले में इसे उपयोग न करें।

गर्भावस्था के दौरान और स्तनपान कराने वाली महिला को Moove spray का उपयोग नहीं करना चाहिए अगर आप इसका उपयोग कर रहे हैं तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

मूव स्प्रे को 16 साल से कम बच्चों के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए यह उनके लिए उपयोग प्रोडक्ट नहीं है।

यदि आप किसी अन्य दवा का इस्तेमाल कर रहे हैं या कोई दवाई मौखिक रूप से सेवन कर रहे हैं तब भी इस स्प्रे का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह पर करें।

त्वचा पर कटा हुआ घाव है या आपकी त्वचा पर एलर्जी के कारण समस्याएं हो रही है जैसे दाने होना तब भी इस प्रकार का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

यह केवल बाहरी प्रयोग के लिए है।

इसे आंखों चेहरे और शरीर के ऐसे अंगों से दूर रखना चाहिए जहां पर आपको चोट लगी है या घाव हो।

अगर इस स्प्रे इस्तेमाल करने से जलन चुभन या फिर त्वचा का लाल होना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं तो इसका उपयोग करना बंद कर दें।

पतली और संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को Moov spray का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए साथ ही बुजुर्गों को भी इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की परामर्श लेनी चाहिए।

इसे सूरज की रोशनी से दूर ठंडी और सीधी जगह पर स्टोर करके रखें।

Saniya Qureshi is a Health and Beauty writer, senior consultant and health educator with over 5 years of experience.

Leave a Comment