क्या Kurkure सेहत के लिए हानिकारक हैं? | kurkure khane ke fayde aur nuksan

भारत में कुरकुरे एक बहुत बड़ी ब्रांड है जिसे सबसे ज्यादा बच्चे खरीदते हैं और बच्चों के द्वारा ही इसे खाया जाता है यानी यह एक ऐसा प्रोडक्ट है जो सीधा बच्चों की हेल्थ को प्रभावित कर रहा है क्योंकि यह काफी कम पैसों में उपलब्ध है इसीलिए इसे कोई भी आसानी से खरीद कर खा सकता है।

क्या Kurkure सेहत के लिए हानिकारक हैं?
क्या Kurkure सेहत के लिए हानिकारक हैं?

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुरकुरे स्वास्थ्य को किस हद तक खराब कर सकते हैं पिछले दिनों कई ऐसी न्यूज़ सुनने को मिली है जिसके कारण बच्चों की हेल्थ बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुई है kurkure इस तरह की चीज है यदि इसे नियमित रूप से खाया जाए तो यह मौत का कारण भी बन सकता है।

आज के समय में कुरकुरे खाना बच्चों के लिए सामान्य बात हो गई है, उनके घर वाले भी उन्हें कुरकुरे खाने से रोकते नही है. कुरकुरे पर अब तक कई रिसर्च हो चुकी है और उसमें यह सामने आता है की कुरकुरे मानव स्वास्थ के लिए हानिकारक होते है।

How to rusk harm our health: टोस्ट (रस्क) खाने के 10 नुकसान

कुरकुरे खाने के नुकसान (Kurkure Khane Ke Nuksan)

हृदय के लिए नुकसानदायक – कुरकुरे दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक होते हैं इनके सेवन से हृदय की बहुत सारी बीमारियां होने का जोखिम बढ़ जाता है साथ ही क्योंकि इसे बच्चे खा रहे हैं इसीलिए यह बच्चों की हृ हेल्थ को बहुत खराब कर सकता है।

अस्वास्थ्यकर वसा की अधिक मात्रा –

Kurkure खाने से अक्सर शरीर को अस्वस्थ वसा यानी ऐसा fat मिलता है जो हमारे शरीर के लिए बेकार होता है ऐसी fat हमारे शरीर को खराब कर सकता हैं और तरह-तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है।

मोटापे का कारण बन सकता है –

कुरकुरे वजन बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कारण बन सकते हैं क्योंकि इनमें अनसैचुरेटेड वसा मिली होती है जो स्वास्थ्य को खराब करने के साथ शरीर में उच्च कैलोरी का कारण भी है जिससे इसकी वजह से वजन या मोटापा बढ़ाने का जोखिम भी बढ़ जाता है

पोषण मूल्य की कमी –

Kurkure खाने में स्वादिष्ट और आकर्षक लग सकते हैं लेकिन इनमें पोषण मूल्य की कमी होती है यह कोई संतुलित आहार नहीं है इनमें आवश्यक विटामिन और खनिज मौजूद नहीं होते।

उच्च सोडियम सामग्री से उच्च रक्तचाप का खतरा होता है –

कुरकुरे उच्च सोडियम सामग्री के इस्तेमाल से बनाए जाते हैं और इस तरह की सामग्री से उच्च रक्तचाप की समस्या बढ़ाने की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं –

कुरकुरे पाचन संबंधी समस्याओं का कारण भी बन सकते हैं कुछ ऐसी सामग्री इसमें मिलाई जाती है जो पाचन तंत्र को खराब कर सकती हैं और भोजन को पचाने में मुश्किल आ सकता हैं।

कुरकुरे में प्लास्टिक होने की संभावना

Kurkure ज्वलनशील खाद्य पदार्थ है यानी यदि इन्हें जलाया जाए तो यह आग को आसानी से पकड़ लेते हैं यानी इनमें प्लास्टिक होने की संभावना है जिससे बहुत लोग इन्हें खाने से डरते हैं।

रिसर्च भी बताती है कि कुरकुरे स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है अगर किसी को इस तरह की चटपटी सामग्री खाने का शौक है तो उन्हें इसका सेवन कभी-कभी कम मात्रा में करना चाहिए नहीं तो यह हेल्थ के लिए बहुत बुरे साबित हो सकते हैं।

कुरकुरे खाने के फायदे (Kurkure Khane Ke Fayde)

कुरकुरे खाने के फायदे: 

कुरकुरे खाने के निम्नलिखित फायदे हो सकते हैं:

Tasty होते हैं कुरकुरे (स्वादिष्ट)

कुरकुरे खाने में काफी स्वादिष्ट और चटपटे होते हैं इसीलिए बच्चे कुरकुरे की तरफ आकर्षित होते हैं और क्योंकि यह कम दाम इसीलिए उनके लिए इसे खरीदना भी आसान हो जाता है और वह दिन में कई पैकेट खा लेते हैं।

कुरकुरे नाश्ते की लालसा को संतुष्ट करता है 

नाश्ते के लिए Kurkure को एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है क्योंकि यह टेस्टी होते हैं और चटपटे भी होते हैं साथ ही इन्हें खाने से क्रंच का अनुभव भी मिलता है जिससे नाश्ते की लालसा को रोकने में मदद मिलती है।

नाश्ते में कभी-कभी इन्हें लिया जा सकता है जब कोई पौष्टिक विकल्प न हो लेकिन हमेशा नाश्ते में kurkure लेना सही नहीं है यह हेल्दी नहीं होते बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

चलते-फिरते सुविधाजनक भोजन 

क्योंकि यह पैकेट में आते हैं यानी एक पैकेज्ड फूड है तो इन्हें आप कभी भी खरीद कर बिना किसी समस्या के आसानी से खा सकते हैं और अपनी भूख को मिटा सकते हैं जिससे व्यस्त जीवन शैली वाले लोगों को यह अच्छा विकल्प लगता है।

विभिन्न प्रकार के स्वाद उपलब्ध 

कुरकुरे विभिन्न प्रकार के स्वाद में उपलब्ध होता है कुरकुरे को लोग अलग-अलग स्वाद में खरीद सकते हैं जिससे इसकी लोकप्रियता ज्यादा बढ़ती है क्योंकि लोग अपने स्वाद के अनुसार इन्हें खरीद सकते हैं और अनोखे स्वाद का मजा ले सकते हैं।

अधिकांश बजट के लिए किफायती 

Kurkure बहुत सस्ते दामों पर मिलते हैं इन्हें बच्चा आसानी से खरीद सकता है यह एक बजट में आने वाला पैकेज फूड है जो आसानी से सुलभ हो जाता है।

व्यंजनों का हिस्सा बन सकते हैं –

एक नई स्वादिष्ट रेसिपी के रूप में भी कुरकुरे रचनात्मक रूप से पसंद किए जाते हैं क्योंकि इनका स्वाद बनावट और टेक्सचर मजेदार होता है इसीलिए स्वास्थ्य के लिए खराब होने के बावजूद लोग इसे खाना पसंद करते हैं।

कभी कभी Kurkure सेवन करना गलत नही माना जायेगा, लेकिन अधिक मात्रा में या नियमित रूप से इसका सेवन करना हमारे स्वास्थ्य लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

Sprite ke fayde aur nuksan | स्प्राइट पीने के फायदे और नुकसान

ज्यादा कुरकुरे खाने से क्या होता है? (Jyada Kurkure Khane Se Kya Hota Hai)

रोजाना या ज्यादा मात्रा में कुरकुरे खाने की वजह से शरीर को बहुत सारे नुकसान झेलना पड़ सकते हैं क्योंकि यह एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसमें इस तरह की सामग्री मिलाई जाती है जो व्यक्ति को स्वादिष्ट लगे और वह इसे दोबारा खाना चाहे।

इसके लिए बच्चों को टारगेट किया गया है बच्चे ऐसी चीजों को खाना पसंद करते हैं जिसमें क्रंच हो जो स्वादिष्ट और चटपटे हैं और इनका में टारगेट बच्चों की है बच्चे ऐसी चीज अपनी पॉकेट मनी से खरीद सकते हैं इसीलिए इनका दाम भी बहुत कम रखा गया है ताकि बच्चे आसानी से अपनी पॉकेट मनी से खरीद सकें।

आप कुरकुरे को जलाकर देख सकते हैं कुरकुर इस तरह से जलते हैं जैसे कोई प्लास्टिक चल रही हो यानी इनमें प्लास्टिक हो सकती है और हमें पता है कि प्लास्टिक स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक पूरी होती है।

प्लास्टिक कभी भी नहीं गलती चाहे उसे आप कहीं पर भी रखें तो यदि हमारे शरीर में प्लास्टिक जाती है तो वह नहीं गलती यानी शरीर से बाहर नहीं निकलते ऐसे में हमारे शरीर को कितना ज्यादा आसान हो सकता है यह सोचना भी मुश्किल है।

Kurkure की सामग्री

चावल के दाने, परिष्कृत पामोलिन, मसाला {पुनः परिष्कृत पामोलिन, #मसाले और मसाले, प्याज पाउडर, आयोडीन युक्त नमक, माल्टोडेक्सट्रिन, काला नमक, स्वाद बढ़ाने वाला (इन्स 508), प्रकृति के समान स्वाद देने वाले पदार्थ, टमाटर पाउडर, चीनी, हाइड्रोलाइज्ड वनस्पति प्रोटीन, प्राकृतिक स्वाद और प्राकृतिक स्वाद देने वाले पदार्थ और…

कुरकुरे को अलग-अलग ब्रांड द्वारा बनाया जाता है जैसे कि कुरकुरे बिंगो टेढ़े मेढ़ें और भी अन्य तरह की ब्रांड कुरकुरे बनाती हैं और वह सभी अलग-अलग सामग्री का उपयोग कर सकते हैं लेकिन उपरोक्त बताई गई सामग्री लगभग सभी कुरकुरे में होती है।

कुरकुरे किस चीज से बनता है?

कुरकुरे बनाने के लिए अलग-अलग ब्रांड अलग-अलग तरीके अपनाती है लेकिन इसे बनाने का प्रक्रिया लगभग सभी का एक जैसा ही होता है तो चलिए समझते हैं कि इन्हें कैसे बनाया जाता है

कुरकुरे बनाने के लिए सबसे पहले चना मक्का के आटे को लिया जाता है या फिर इसके अलावा पोहा या सूजी काफी उपयोग होता है दोनों तरह की सामग्री से बनते हैं सभी तरह के कुरकुरे में कोई ज्यादा अंतर नहीं लगता एक जैसा ही लगता है क्योंकि सिर्फ एक अलग टेक्सचर देने के लिए एक स्पेशल खुद ही सामग्री अलग से मिलाई जाती है।

फैक्ट्री में कुरकुरे कैसे बनते हैं

Factory कुरकुरे बनाने की पूरी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार होती है:

सामग्री की तैयारी: फैक्ट्री में कुरकुरे बनाने के लिए सबसे पहले सामग्री तैयार की जाती है जैसे की मैदा या आटा, सादा तेल, नमक और अन्य विशेष मसाले मिलाकर इनका एक मिश्रण तैयार किया जाता है।

डोएक्शन: सामग्री तैयार करके एक मिशन बनाने के बाद मशीन के जरिए उसे मिशन का एक दो तैयार किया जाता है जिससे कि कुरकुरे बनाए जा सके।

शेपिंग: कुरकुरे का दो तैयार होने के बाद इसके मिश्रण को एक सही शेप दी जाती है इसके लिए भी मशीन का उपयोग किया जाता है कुरकुरे का डिजाइन किस तरह का होगा यह मशीन में पहले से ही सेट होता है।

frying (तलना): कुरकुरे को सही आकृति देने के बाद उन्हें तेल में डीप फ्राई किया जाता है जिससे कि कुरकुरे तैयार हो सके यह एक इंर्पोटेंट स्टेप है इसके बाद कुरकुरे बनकर तैयार हो जाते हैं।

ड्रेनिंग और मसाला लगाना: अब फ्री किए हुए कुरकुरे को कुछ समय के लिए ड्रेन यानी सुखाया जाता है उनके अंदर का घी निकालने दिया जाता है इसके बाद कुरकुरे में विशेष रूप से बनाए गए मसाले को मिलाया जाता है जिससे उनमें चटपटा स्वाद आ जाए।

पैकेजिंग: आखिर में Kurkure की पैकिंग होती है उसके लिए अपनी ब्रांड की पैकेजिंग में कुरकुरे को डालकर सील बंद किया जाता है और फिर बाजार में बेचने के लिए भेज दिया जाता है।

यह पूरी प्रक्रिया फैक्टरी में एक अट्टेंडेंट द्वारा निगरानी और नियंत्रण के साथ की जाती है, ताकि उत्पादन मानकों के अनुसार हो सके और proper quality से कुरकुरे बन सके।

FAQs

कुरकुरे में प्लास्टिक होता है क्या?

कुरकुरे में प्लास्टिक है या नहीं इस बात की पुष्टि अभी तक पूरी तरह से नहीं की गई है लेकिन क्योंकि कुरकुरे आग में आसानी से जल जाते हैं इसलिए इसमें प्लास्टिक होने की संभावना जताई जाती है।

कुरकुरे क्यों नहीं खाना चाहिए?

कुरकुरे इसलिए नहीं खाने चाहिए क्योंकि यह है तले हुए और ज्यादा मसाले वाले तथा मैदे से बनाए गए होते हैं तो इनका ज्यादा सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है हालांकि आप इन्हें कभी-कभी कम मात्रा में खा सकते हैं।

क्या कुरकुरे खाने के लिए सुरक्षित है?

कुरकुरे खाने के लिए केवल तब ही सुरक्षित हो सकते हैं यदि आप इन्हें कभी-कभी स्वाद के लिए खाएं रोजाना नियमित रूप से इन्हें खाने पर स्वास्थ्य बिगड़ सकता है

कुरकुरे के फ्लेवर कौन-कौन से होते हैं?

कुरकुरे के कई सारे फ्लावर्स हो सकते हैं जैसे कि टमाटर मिर्च प्याज और इसके अलावा भी कई तरह के फ्लावर्स कुरकुरे में आते हैं।

Saniya Qureshi is a Health and Beauty writer, senior consultant and health educator with over 5 years of experience.

Leave a Comment