Gomutra Ark: फायदे, नुकसान, उपयोग का सही तरीका (प्राचीनतम: आयुर्वेद के अनुसार)

हेलो दोस्तों, आज हम एक महत्वपूर्ण टॉपिक पर बात करने वाले हैं जो की है Gomutra Ark इसे हिंदू संस्कृति में पुराने समय से ही एक पवित्र औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है यह गौमाता के मूत्र से तैयार किया जाता है और आयुर्वेदिक चिकित्सा में इसे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध किया गया है।

In this image standing 2 black cow and 3 brown cow
Gomutra Ark: फायदे, नुकसान, उपयोग का सही तरीका (प्राचीनतम: आयुर्वेद के अनुसार)

इस ब्लॉक पोस्ट में हम जानेगें Gomutra Ark फायदे, उपयोग संभावित नुकसान और इसका सही इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?

नोट: गाय का मूत्र सीधा प्राकृतिक तरीके से इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं, यह बरेली स्थित ICAR-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान द्वारा किए गए एक research में सामने आई है।

क्योंकि नेचुरल मूत्र में बैक्टीरिया होते हैं जो मानव स्वास्थ्य के लिए अनुपयुक्त माने जाते हैं इसीलिए आयुर्वेदिक तरीके से तैयार गोमूत्र अर्क को प्रयोग में लाएं।

गोमूत्र अर्क क्या है?

गोमूत्र संस्कृत भाषा का एक शब्द है जिसका मतलब होता है “गाय का मूत्र” आयुर्वेदिक उपचारों में इसे कई तरह की बीमारियों को सही करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है विशेष का लीवर संबंधी समस्याओं में यह बहुत लाभकारी माना जाता है।

इसी से Gomutra Ark को बनाया जाता है जो प्राचीन समय में बहुत सारी हेल्थ संबंधित समस्याओं को ठीक करने के लिए मुख्य रूप से शामिल किया जाता था हालांकि साइंटिफिक रिसर्च की बात करें तो इसका सेवन कई तरह से सुरक्षित है लेकिन कुछ लोगों को इसके नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए डॉक्टर की देखरेख में ही सेवन करें।

उपयोग: Gomutra Ark uses in hindi

वैसे तो यह कई तरह की बीमारियों को ठीक करने के लिए सिद्ध है और इसीलिए इसे दवाइयां को बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है लेकिन सामान्यत यह इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देने, पाचन तंत्र को सुधारने, लिवर को स्वस्थ रखने, यौन क्षमता को बढ़ाने और शारीरिक शक्ति को मजबूत करने के लिए उपयोग किया जाता है।

इसके अलावा हिंदू धर्म में यह पवित्र द्रव्य माना जाता है और मानव शुद्धि के लिए इसे उपयोग किया जाता है यानी हिंदू धर्म के नियमों के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अपवित्र हो जाए तो उसे इसके उपयोग से शुद्ध किया जाता है।

स्वास्थ्य के लिए सफाई कितनी आवश्यक है और हमें किस तरह से Hygiene का ध्यान रखना चाहिए?

गोमूत्र अर्क के फायदे – Gomutra Ark Benefits in Hindi

गोमूत्र ऐसी सेहत संबंधी समस्याओं को हल करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है जो गंभीर हो जाते हैं और जिनका इलाज मुश्किल होता है। लेकिन इस तरह की बीमारियों के लिए आपको आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए, हम इसके बारे में कुछ सामान्य फायदा के बारे में बात कर लेते हैं:

रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार:

आयुर्वेद के अनुसार यह रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करने के लिए बहुत ज्यादा अच्छा माना जाता है यदि इसका सेवन नियमित रूप से किया जाए तो आपको किसी भी तरह के संक्रमण होने का खतरा नहीं रहेगा।

पाचन तंत्र को सुधारना:

यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भी बहुत लाभकारी होता है अगर इसका इस्तेमाल लगातार एक महीना किया जाए तो पाचन संबंधी सभी समस्याओं से निजात मिल सकती है।

शरीर की शुद्धि:

जैसा कि हमने ऊपर भी बात की है कि हिंदू धर्म में गोमूत्र अर्क को शारीरिक शुद्धि के लिए इस्तेमाल किया जाता है इसे शरीर से विषैला पदार्थ को निकालने और संक्रमण को नष्ट करने के लिए एक सिद्ध समाधान माना जाता है,

न केवल अंदरूनी शुद्धि के लिए, बल्कि व्यक्ति को बाहरी पवित्रता प्रदान करने के लिए भी यह इस्तेमाल में लाया जाता है।

मूत्रमार्ग की सुरक्षा:

जिन लोगों को मूत्र संबंधी समस्याएं हो जाती है और मूत्र के रास्ते में संक्रमण की शिकायत हो जाती है उनके लिए इससे बहुत अच्छा माना जाता है और साथ ही मूत्र मार्ग में समस्याएं ना हो इसके लिए भी इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है

वातरोगों में सुधार:

Gomutra Ark का इस्तेमाल वातरोगों में सुधार के लिए भी किया जाता है इसको उपयोग करने से इस तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक किया जा सकता है जैसे कि राजयक्ष्मा और अन्य वातिक रोग।

मुख्य और प्रतिष्ठानित आयुर्वेदिक उपचार का हिस्सा:

आयुर्वेद में इसे बहुत ज्यादा प्रतिष्ठा प्राप्त है यानी इसका इस्तेमाल लगभग सभी तरह के समस्याओं के लिए तैयार की जाने वाली आयुर्वेदिक औषधीय में मुख्य रूप से करना अच्छा और लाभकारी माना जाता है

अम्लता की दृष्टि से:

इसे अम्लता के रूप में भी देखा जाता है तो अगर शरीर में अम्ल को नियंत्रित करने की बात आती है तो ऐसे में आयुर्वेदिक चिकित्सक आपको गोमूत्र का सेवन करने की परामर्श देंगे, क्योंकि यह शरीर को संतुलित रखने में मदद कर सकता है।

ब्लड प्रेशर को संतुलित करना:

इसको नियमित रूप से पीते रहने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में किया जा सकता है जिन लोगों को उच्च रक्तचाप या निम्न रक्तचाप की शिकायत बनी रहती है,

उनके लिए यह एक सहायक दवा के रूप में मदद कर सकता है और कुछ दिन के सेवन से ब्लड प्रेशर की दिक्कत को पूरी तरह से खत्म करने में भी अच्छा रहता है।

मानसिक स्वास्थ्य को सुधारना:

Gomutra Ark का इस्तेमाल मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकता है यह तनाव को कम करने में बहुत अच्छा रहता है अगर आपको सर दर्द तनाव और डिप्रेशन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो यह दवाई आपके लिए अमृत की तरह काम करेगी बशर्ते आप इसे डॉक्टर की सलाह पर उपयोग करें।

शरीर को पोषण प्रदान करना:

यह शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करने के लिए मदद कर सकता है आयुर्वेद में माना जाता है कि गोमूत्र में सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं तो इसका सेवन करने से शरीर में किसी भी तरह के न्यूट्रिशंस की पूर्ति की जा सकती है।

गोमूत्र अर्क के नुकसान – Gomutra Ark side effects in hindi

गौ माता का मूत्र सेवन करने से आपको फायदे तो जरूर मिलेंगे लेकिन ध्यान रखें सावधानी पूर्वक इसका इस्तेमाल करें क्योंकि इसके कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं कुछ सामान्य साइड इफेक्ट हम आपको बता रहे हैं

अधिक सेवन से अपेक्षित प्रतिक्रिया हो सकती है :

अगर गौ माता के मूत्र का सेवन जरूरत से ज्यादा किया जाए या डॉक्टर द्वारा निर्धारित की गई मात्रा से अधिक इसे पिया जाए, तो यह नुकसान करता है इसके मुख्य लक्षण होते हैं उल्टी होना, सर में दर्द रहना, चक्कर और थकान तो सीमित मात्रा में ही लें।

एलर्जी के मामले में संवेदनशीलता:

कुछ लोगों को गोमूत्र से एलर्जी होती है तो ऐसे व्यक्तियों में Gomutra Ark का सेवन करने से संवेदनशीलता बढ़ सकती है और उन्हें बीमारियां होने का खतरा पहले से ज्यादा हो सकता है।

किडनी संबंधित समस्याएं:

इसका सेवन अगर बताई गई खुराक से ज्यादा करेंगे तो यह आपकी किडनी को नुकसान करेगा ऐसा करने से किडनी समस्याएं बढ़ सकती हैं और गुर्दे को खराब करने की भी यह एक वजह है।

शिशुओं और गर्भवती महिलाओं के लिए असुरक्षित:

गोमूत्र अर्क गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माता के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता इससे बच्चों को समस्या होने की संभावना बताई जाती है ऐसी स्थिति में अगर आपको गाय मूत्र लेना चाहती है तो डॉक्टर से जरूर बात कर लें।

स्वाद को प्रभावित कर सकता है:

अक्सर ऐसा देखा जाता है जो लोग गोमूत्र अर्थ का सेवन करते हैं उनका स्वाद बिगड़ जाता है उन्हें भोजन में अरुचि होने लगती है और विशेष तरह का स्वाद ही पसंद आता है

मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव:

इसका अधिक सेवन आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है और मानसिक समस्याओं को बढ़ा सकता है जैसे कि व्यक्ति पहले से ज्यादा उदास रहने लगता है और सिर दर्द तथा तनाव ज्यादा महसूस हो सकता है।

गोमूत्र अर्क को इस्तेमाल कैसे करें? – Gomutra Ark How to use in hindi

क्योंकि यह एक पशु का मूत्र है तो इसका सेवन करने के लिए आपको कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है तभी यह सुरक्षित हो सकता है अन्यथा यह आपके लिए साइड इफेक्ट का कारण भी बन सकता है इसके कुछ नियम यह हैं इन्हें जरूर फॉलो करें:

गोमूत्र अर्क का सही तरीका:

डॉक्टर से परामर्श: सबसे जरूरी यह है कि आप गोमूत्र अर्क का इस्तेमाल हमेशा डॉक्टर की सलाह पर करें उनकी बताई मात्रा का सेवन करें और एक निर्धारित समय अवधि तक ही इसे लें, साथ ही प्रतिदिन इसको किस टाइम उपयोग करना चाहिए यह भी जानकारी जरूर लें।

सही मात्रा: इसकी सही मात्रा के बारे में पता होना बहुत जरूरी है नहीं तो अधिक मात्रा में उपयोग बहुत बुरी तरह से स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार यह आपके लिए कितनी मात्रा में सही रहेगा इसकी जानकारी डॉक्टर से लें।

प्राकृतिक रूप से: अगर आप सीधा गोमूत्र का सेवन कर रहे हैं तो यह प्राकृतिक रूप माना जाता है इसका सेवन भी आपको चिकित्सक की सलाह पर करना चाहिए और पानी के साथ मिलाकर इसे लेना चाहिए।

अन्य सामग्री के साथ मिश्रित: इसे आप अन्य औषधीय में मिलाकर भी ले सकते हैं कुछ लोग इसे हर्बल औषधीय के साथ इस्तेमाल करते हैं इसमें भूमि आमलकी, त्रिफला, गिलोय आदि शामिल हो सकते हैं।

स्वास्थ्य लाभ के लिए उचित आहार: जब आप गोमूत्र का सेवन करना शुरू कर रहे हैं तो आपको अपने आहार में भी बदलाव करना होगा। ऐसे में सात्विक आहार का पालन करें, हेल्दी फूड ले फल और सब्जियां ज्यादा खाएं।

नियमित सेवन: अगर आप इसको लेना शुरू कर रहे हैं तो ध्यान रखें। इसे नियमित रूप से हर रोज सही समय पर प्रयोग करें, अनियमित तरीके से इसका इस्तेमाल करना लाभकारी नहीं होता।

साइड इफेक्ट होने पर: मान लेते हैं आपने इसका सेवन करना शुरू कर दिया, लेकिन आपको फायदे मिलने की जगह नुकसान हो रहे हैं तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से बात करें और इसका सेवन करना बंद कर दें।

FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. क्या गोमूत्र अर्क पीना सुरक्षित है?

हां, आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के अनुसार इसे सुरक्षित माना जाता है लेकिन सबसे अच्छा होगा कि आप इसका इस्तेमाल अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार करें।

2. गोमूत्र अर्क की सही मात्रा क्या है?

हर किसी के लिए इसकी सही मात्रा अलग होती है तो यह बता पाना मुश्किल है कि आपके लिए सही मात्रा क्या होगी। अगर आप जानना चाहते हैं तो आसपास के डॉक्टर से बात करें, ज्यादातर डॉक्टर इसे सुबह खाली पेट लेने की सिफारिश करते हैं।

3. गोमूत्र अर्क का उपयोग किन बीमारियों के लिए किया जा सकता है?

इसका उपयोग पाचन संबंधी समस्याओं रोग प्रतिरोधक बीमारियों और शारीरिक संक्रमण को खत्म करने के लिए किया जा सकता है

4. क्या गर्भवती महिलाएं गोमूत्र अर्क ले सकती हैं?

आमतौर पर गर्भवती महिलाओं के लिए इसे सुरक्षित नहीं माना जाता, लेकिन अगर ऐसी स्थिति में महिलाएं गोमूत्र का सेवन करने की इच्छा रखती है तो उन्हें डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

5. गोमूत्र अर्क का सीधा सेवन या मिश्रित योग से बेहतर है?

अगर आप नेचुरल गोमूत्र ले रहे हैं तो उसे पानी में मिलाकर लेना चाहिए। और रेडीमेड गोमूत्र अर्क को पीने के बाद ऊपर से पानी पिया जा सकता है निर्भर करता है कि आप की व्यक्तिगत स्वास्थ्य स्थिति कैसी है।

6. गोमूत्र अर्क के सेवन से कितने समय बाद लाभ हो सकता है?

वैसे तो यह स्वास्थ्य स्तर पर निर्भर करता है, लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन चार हफ्ते लगातार करने से सुधार महसूस हो सकता है।

7. क्या गोमूत्र अर्क का सेवन बच्चों के लिए सुरक्षित है?

बच्चों के लिए यह सुरक्षित है या नहीं इसके बारे में पेडियाट्रिशियन से परामर्श करना उचित है।

8. गोमूत्र अर्क के सेवन से क्या नुकसान हो सकता है?

अगर आप इसे ज्यादा मात्रा में ले रहे हैं तो यह एलर्जी का कारण बन सकता है और स्वास्थ्य स्थिति को सुधारने के बजाय बढ़ा सकता है।

9. गोमूत्र अर्क को बाहरी रूप से कैसे ले सकते हैं?

इस औषधि को हमेशा पानी में मिलाकर लेने के लिए सुझाव दिया जाता है आप अपनी सेहत को बरकरार रखने के लिए का सेवन करने के तरीके के बारे में चिकित्सक से बात करें।

10. क्या गोमूत्र अर्क को बिना डॉक्टर की सलाह के ले सकते हैं?

हां आप इसे डॉक्टर की सलाह के बिना ले सकते हैं लेकिन ऐसा करना सुरक्षित नहीं होता

11. ताजा गाय का मूत्र पिया जा सकता है?

नहीं, ताजा गाय का मूत्र सुरक्षित नहीं होता। क्योंकि उसमें हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं और यह सीधे उपयोग के लिए अनुपयुक्त है। 

12. क्या हम रोज गोमूत्र पी सकते हैं?

आप इसे रोज ले सकते हैं या नहीं, यह आपकी हेल्थ कंडीशन पर निर्भर करता है इसके बारे में आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Saniya Qureshi is a Health and Beauty writer, senior consultant and health educator with over 5 years of experience.

Leave a Comment