AIRIZ Pads के उपयोग से फायदे बहुत है लेकिन कुछ नुकसान भी हो सकते हैं जरूर पढ़ें

AIRIZ Pads के बारे में आज बात करेंगे और जानेंगे इसके फायदे और नुकसान क्या हो सकते हैं और इस बात पर भी गौर करेंगे की यह पैड क्यों फायदेमंद है तथा इनके नुकसान किस कारण से हो सकते हैं तो पूरी डिटेल पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहिए

एरीज़ पैड के क्या फायदे होते हैं – Airiz pad benefits in hindi

Airiz pads benefits
Airiz pads benefits in Hindi

सबसे पहले इसके फायदे के बारे में बात कर लेते हैं कि यह किस तरह से फायदेमंद होता है और इसके क्या फायदे हो सकते हैं क्यों होते हैं:

हमें यह पता होना चाहिए कि किसी भी तरह के पैड हैं, वह लगभग एक ही तरह के इंग्रेडिएंट्स से बनाए जाते हैं हां उनमें कुछ भिन्नताएं हो सकती है जैसे हाइजीन, साइज और क्वालिटी को लेकर थोड़ी सी अलग चीज हो सकते हैं लेकिन अगर overall material के बारे में बात करें तो सब में same ही होता है।

इसलिए सभी तरह के pad एक ही तरह से काम करते हैं तो आपको इनके बारे में बहुत ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ती। बस ध्यान दें कि पैड आपकी सुविधा के अनुसार है या नहीं, उसके लिए आप एक बार ट्राई करके देख सकते हैं।

AIRIZ pads के यह कुछ फायदे हो सकते हैं:

1. यह आठ परतों में आता है:

AIRIZ pads को बनाने में 8 परत का इस्तेमाल किया जाता है यानी इन्हें काफी मोटा बनाया जाता है जिससे लड़कियों को पीरियड्स के दिनों मे हेवी फ्लो होने पर भी प्रॉब्लम ना हो और यह ब्लड को आसानी से सोख लें।

2. एंटीबैक्टीरियल और एंटी-ज्वलनशील है:

इसकी कंपनी के अनुसार यह एंटीबैक्टीरियल और एंटी-ज्वलनशील हैं यानी इन में बैक्टीरिया नहीं होता और ना ही यह जलन महसूस कराते हैं।

Amazon Price..

3. यह तक थकान महसूस कराते हैं:

इनका का कहना है कि इनके पैड्स का इस्तेमाल करने से थकावट महसूस नहीं होती। मतलब जब पैड्स इस्तेमाल किया जाता है तो अक्सर लड़कियां हेवी फ्लो होने के कारण पैड की वजह से थकावट महसूस करने लगती हैं तो यह परेशानी इनके साथ नहीं होती।

4. इनका इस्तेमाल करने से गंदी बदबू नहीं आती:

आपने भी देखा होगा हर तरह के pads में एक अलग स्मेल होती है जो उसके मटेरियल के कारण आती है और जब उन पर ब्लड लगता है तो ब्लड की स्मेल पैड की स्मेल से क्रिया करने के कारण बदबू आने लगती है इस प्रॉब्लम को देखते हुए यह पेड्स बनाए गए हैं इन्हें यूज़ करने से गंदी बदबू नहीं आती।

5. एक पैड दो से तीन घंटे आराम से चल जाता है:

कोई भी नॉर्मल पैड इस्तेमाल करेंगे तो 2 घंटे में ही उसे बदलने की जरूरत पड़ जाती है लेकिन AIRIZ pads को लगभग 3 घंटे तक आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है।

6. इनका इस्तेमाल करने से सुविधा महसूस होती है:

पैड को इस्तेमाल करने पर बहुत सारी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है और इसके समाधान के लिए लड़कियां तरह-तरह की ब्रांड के पीरियड पैड इस्तेमाल करती हैं यह ब्रांड दावा करती है कि यह पैड्स आपको असुविधा महसूस नहीं होने देते हैं।

7. किसी भी उम्र में इस्तेमाल कर सकती हैं:

नॉर्मली लड़कियों को 12 साल की उम्र में पीरियड शुरू हो जाते हैं जो 50 साल की उम्र तक बने रहते हैं हर महीने उन्हें पैड का इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ती है तोAIRIZ pads को आप किसी भी उम्र में इस्तेमाल कर सकते हैं यह सभी उम्र के लिए सही हैं।

8. खुजली और जलन नहीं होती:

पैड्स का इस्तेमाल करने पर बहुत लड़कियों को खुजली की समस्या का सामना करना पड़ता है त्वचा पर जलन भी महसूस होती है इनसे आपको इस तरह की प्रॉब्लम बहुत कम देखने को मिलती है।

क्या periods के दौरान रस्सी कूदना या जंपिंग जैक करना सुरक्षित है?

AIRIZ pads फायदेमंद क्यों होते हैं:

यह फायदेमंद होते हैं क्योंकि इनका इस्तेमाल करने से आपको अच्छा महसूस होता है कोई भी प्रोडक्ट खुद से लाभकारी नहीं होता। अगर वह आपकी जरूरत को पूरा कर रहा है बिना प्रॉब्लम्स के बेहतर परिणाम देता है तब वह फायदेमंद माना जाता है।

इसकी ब्रांड कहती है कि यह बहुत फायदेमंद होते हैं लेकिन यह कितने लाभकारी होंगे यह आपके ऊपर डिपेंड करता है कि आपको इनका इस्तेमाल करने से कैसा महसूस हुआ।

अगर आपने इन्हें इस्तेमाल किया है या कर रही हैं तो अपना अनुभव हमारे Readers के साथ शेयर करें। कमेंट बताएं कि यह आपके लिए कैसे रहे इनका इस्तेमाल करना कितना सही है और कितना गलत।

AIRIZ पैड के साइड इफेक्ट – AIRIZ pads side effects in Hindi

AIRIZ pads को इस्तेमाल करने से आपको उपरोक्त फायदे देखने को तभी मिलते हैं अगर आप इन्हें सही तरह से इस्तेमाल करेंगे और सही समय पर पैड्स को बदलती रहेंगी। लेकिन अगर आप इनको लंबे समय तक लगाए रखती हैं तो बहुत सारी समस्याएं हो सकती हैं:

आपको यह कुछ परेशानियां हो सकती हैं:

1. त्वचा पर जलन:

केवल इस ब्रांड के पैड को इस्तेमाल करने से ही नहीं बल्कि किसी भी तरह के, अगर आप इस्तेमाल करेंगी और लंबे समय तक उसे लगाए रखेंगी। तो त्वचा पर जलन महसूस होती है जो की एक सामान्य बात है इससे बचने के लिए AIRIZ pads को हर 2 घंटे बाद बदलना जरूरी होता है।

2. स्किन रैशेज:

पेट्स स्किन रैशेज का कारण बनते हैं क्योंकि इन्हें लगाने पर यह गीले हो जाते हैं और स्किन पर टच होने की वजह से रैशेज का कारण बन सकते हैं इस समस्या से बचने के लिए भी आप को इन्हें समय-समय पर चेंज करते रहना चाहिए।

3. त्वचा पर सूजन:

त्वचा को संवेदनशील बनाकर पैड्स स्किन पर सूजन की वजह भी बनते हैं इसके लिए पैड में यूज़ होने वाली सामग्री भी एक कारण होती है अगर ऐसा आपके साथ हो रहा है तो पैड का इस्तेमाल करना बंद करें और पीरियड कप का इस्तेमाल करना शुरू कर दें।

4. असुविधाजनक लगना:

Period pad को इस्तेमाल करने से असुविधाजनक महसूस होना काफी आम बात होती है हालांकि ब्रांड दावा करती है कि आपको असुविधा महसूस नहीं होगी। लेकिन ऐसा नहीं होता अगर आप इनका इस्तेमाल हर 2 घंटे में दोबारा से नहीं करेंगे तो असविधा महसूस जरूर होगी।

हैवी फ्लो आने पर यदि आप पैड्स इस्तेमाल कर रही हैं असुविधाजनक महसूस होना काफी सामान्य होता है। इस समस्या से बचने का एक तरीका है कि आप पैड्स का उपयोग ना करके मेंस्ट्रूअल कप ट्राई करके देखें।

5. स्किन एलर्जी:

स्किन एलर्जी भी पैड्स लगाने पर होती है इसका मुख्य कारण भी पैड का गीलापन होता है इससे सुरक्षित रहने के लिए समय-समय पर पैड चेंज करते रहना आवश्यक होता है।

6. त्वचा लाल होना:

पैड्स को इस्तेमाल करने पर त्वचा लाल हो जाती है ऐसा इसलिए होता है कि पैड के जो किनारे होते हैं वह त्वचा पर टच होते हैं और सुविधाजनक महसूस नहीं होने देते और चलने फिरने पर त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं जिससे स्किन लाल हो जाती है।

इस्तेमाल कैसे करें – AIRIZ pads How to use in hindi

AIRIZ pads उसी तरह से इस्तेमाल किया जाता है जैसे कोई भी अन्य ब्रांड के पैड्स बस आपको ध्यान इतना रखना है कि इनका सही इस्तेमाल करने के लिए हर 2 से 3 घंटे बाद इन्हें बदलते रहना चाहिए।

AIRIZ pads के फायदे और नुकसान के बारे में आपको यह पोस्ट कैसी लगी और आपके इसके बारे में क्या सवाल है कमेंट में जरूर बताएं अगर यह पोस्ट पसंद आए तो शेयर भी करें।

Saniya Qureshi is a Health and Beauty writer, senior consultant and health educator with over 5 years of experience.

Leave a Comment