Hello दोस्तों Red Bull भारत के अलावा भी पूरी दुनिया में सबसे अधिक बिकने वाली एनर्जी ड्रिंक में से एक पेय हैं इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि हर साल लगभग 10 बिलियन से भी ज्यादा रेड बुल कैन पी जाती हैं।

तो अब सवाल यह उठता है कि रेड बुल का आखिर इतना ज्यादा क्रेज क्यों है? क्या यह ड्रिंक स्वास्थ्य के लिए सही है? इसकी सच्चाई जानने के लिए पढ़ते रहिए यह Post…
सबसे पहले इसके विज्ञापन के बारे में बात करते हैं टीवी या सोशियल मीडिया पर आपने रेड बुल की एडवरटाइजमेंट देखी होगी।
इसके विज्ञापन में दिखाया जाता हैं कि “Red Bull Gives You Wings” मतलब रेड बुल उड़ने की हिम्मत देता है जिससे लोग इसे पीने के लिए ज्यादा आकर्षित होते हैं।
रेड बुल एनर्जी ड्रिंक क्या है? (What is Red Bull in Hindi)
रेड बुल एक प्रकार की एनर्जी ड्रिंक का नाम है जो बहुत प्रसिद्ध हो रही है इसे युवा ही नहीं बल्कि बच्चों के द्वारा भी पीना पसंद किया जा रहा है।
रेड बुल क्या है – रेड बुल पहली बार 1987 को ऑस्ट्रिया में बेची गई थी आज के समय में पूरी दुनिया इसे भारी मात्रा में बेचा जा रहा है।
इसकी Energy Drink के रूप में 40% Marketing होती है रेड बुल एनर्जी ड्रिंक के मार्केट में 10 डिफरेंट वेरिएंट्स मौजूद है।
लोग रेडबुल क्यों पीते हैं?
रेड बुल शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया प्रोडक्ट है इसे बहुत लोग केवल इसलिए पीना पसंद करते हैं क्योंकि यह काफी ट्रेंड में है।
इसके अलावा इसका एक कारण यह भी है कि इसके पीने से शरीर में तुरंत ताजगी और स्फूर्ति महसूस होती है।
आज हर जगह चाहे वह स्कूल हो या कॉलेज या फिर दोस्तों की पार्टी में रेड बुल जरूर होती है क्योंकि रेडबुल के बिना पार्टी को अधूरा मानते हैं।
युवाओं की देखा देखी में बच्चों में भी इसे पीने की ख्वाहिश होती हैं और इसी कारण आज ना केवल बड़े लोग बल्कि छोटे बच्चे भी रेड बुल पीना पसंद करते हैं।
क्या रेड बुल एनर्जी ड्रिंक सच में ऊर्जा देती है?
हां, रेड बुल सच में शरीर को एनर्जी देने के लिए काम करती है इसे पीने के बाद body में काफी समय तक ऊर्जा बनी रहती है।
इस लेख में हम आपको Red Bull के बारे में पूरी और सही जानकारी देने का प्रयास करेंगे।
इस पोस्ट में आगे आपको जानने को मिलेगा कि Red Bull ऊर्जा कैसे देता है? और कितनी ऊर्जा देता है? इसे पीने के क्या फायदे और नुकसान हैं? इन सभी प्रश्नों पर विचार करेंगे।
- Bisleri water : क्या बिसलेरी का पानी पीना सुरक्षित है? | बिसलेरी वाटर नुकसान पहुंचा सकता है?
- Appy Fizz पीने से क्या फायदे क्या नुकसान
रेड बुल कैसे बनता है ? | Red bull kaise Banta hai?
रेड बुल कई सारी सामग्री से मिलकर बनाई गई एनर्जी ड्रिंक है इसमें कैफ़ीन, टोरीन, शुगर, विटामिन बी कोंपलेक्स, कार्बोनेट वाटर, मैग्निशियम कार्बोनेट और बेकिंग सोडा शामिल है।
कुछ लोगों का मानना है कि इस ड्रिंक (Taurine के रूप में) में बुल स्पर्म डाला जाता है जो कि एक अफवाह है जबकि सच्चाई यह है कि इसमें मिला टोरीन सिंथेटिक तरीके से बना होता है।
रेड बुल प्राइस इन इंडिया
रेड बुल की कीमत किफायती नहीं कही जा सकती यह सभी के बजट में आने वाली चीज नहीं है क्योंकि इसकी एक 250 ml की कैन 400 रुपए से ज्यादा की आती है।
यदि आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आप इसे ऑनलाइन अमेजॉन से खरीद सकते हैं उसके लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…
रेड बुल के फायदे | Red bull Energy Drink Benefits In Hindi

इस ड्रिंक को पीने से निम्नलिखित अच्छे परिणाम हो सकते हैं-
1. शरीर में एनर्जी महसूस होती है।
रेड बुल में कैफीन वह टोरीन मिलाया जाता है और यह दोनों ही प्रोडक्ट ताजगी महसूस कराने व तुरंत शरीर को ऊर्जा प्रदान कराने वाले हैं इसलिए इसे पीने से ऊर्जा महसूस होती है।
2. कार्बोहाइड्रेट मिलता है।
क्योंकि इसमें चीनी होती है जैसा कि हम जानते हैं कि चीनी में कार्बोज होता है जो कार्बोहाइड्रेट प्रदान करता है तो ड्रिंक कार्बोहाइड्रेट पोषक तत्व भी देता है।
3. नींद अच्छी आती है।
क्योंकि इस एनर्जी ड्रिंक को पीने से शरीर में जल्दी से ताकत महसूस होती है तो ऐसे में यदि आप इसे 1 दिन में एक भी पीते हैं तो एक अच्छी चैन की नींद आती है।
4. यह हैंगओवर का असर कम करती है।
यह ड्रिंक पीने से हैंगओवर भी कम होता है यदि किसी को हैंगओवर हो रहा है किसी प्रकार का, तो इस ड्रिंक के सेवन से काफी अच्छा महसूस होता है।
5. बेहतर एकाग्रता को बढ़ावा देना।
इसे पीने से एकाग्रता की क्षमता भी बढ़ती है क्योंकि इसमें आदत लगाने वाली चीजें होने के साथ विटामिन्स भी मौजूद है।
जो शरीर में विटामिन बी की कमी को पूरा करते हैं और फोकस करने की क्षमता बढ़ाते हैं।
6. एक जबरदस्त शारीरिक सहनशक्ति प्रदान करना।
रेड बुल पीने से शारीरिक सहनशक्ति भी बढ़ती है क्योंकि इससे मिलने वाली ऊर्जा के कारण शरीर में सहनशक्ति को बढ़ती है।
7. वजन बढ़ना।
यदि आप रोजाना रेड बुल का सेवन करते हैं और इसके लत लगा लेते हैं तो यह तेजी से वजन बढ़ाने का कारण बन जाती है।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा काफी ज्यादा डाली जाती है और शुगर वजन बढ़ाने का मुख्य कारण है।
8. घबराहट कम करना।
अगर आपको किसी प्रकार से घबराहट हो रही है और आप उस समय रेडबल को पीते हैं तो आपको फील होगा कि घबराहट कम हो रही है।
क्योंकि इसमें मिली सामग्री ताजगी और बेहतर मूड बनाने में काफी मदद करती हैं।
9. बेचैनी दूर होना।
कुछ मामलों में यदि आपको बेचैनी जैसा महसूस होता है और आप रेड बुल पीते हैं तो आपको अपनी बेचैनी में भी कमी नजर आएगी।
10. थकान दूर करना।
जैसा कि हमने ऊपर आपको बताया है कि रेड बुल को पीने से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है और तुरंत शारीरिक व मानसिक शक्ति महसूस होती है।
इसका मतलब यह है कि शरीर में होने वाली थकान भी दूर हो जाती है और शरीर ही नहीं मस्तिष्क भी काफी फ्रेश फील करता है।
- Skin glow syrup for whitening : चेहरे के लिए सबसे अच्छा सिरप
- Giloye juice: गिलोय जूस पीने से क्या फायदा क्या नुकसान? जाने सेवन विधि और इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब।
रेड बुल के नुकसान | Red Bull Energy Drink Side Effects In Hindi
यदि आप 1 दिन में 1 से ज्यादा रेड बुल कैन का सेवन करते हैं तो कई तरह के साइड इफेक्ट हो सकते हैं जैसे –
>> चिड़चिड़ापन होता है।
>> अनिद्रा की समस्या (Insomnia)।
>> हाई ब्लड प्रेशर।
>> पेट में ऐंठन।
>> डायरिया।
>> दिल की धड़कन का तेज होना।
>> उल्टी।
>> चक्कर आना।
>> पेट में गैस बनना।
>> सिर दर्द।
>> बीपी लो या हाई होना।
>> डायबिटीज की समस्या।
>> तनाव।
>> इंसुलिन सेंसटिविटी घटती है।
>> Heart Attack
>> लीवर डैमेज।
>> कैफीन की लत।
>> निर्जलीकरण और कमजोरी।
>> खराब दांत स्वास्थ्य।
>> गुर्दे की पथरी।
>> श्वांस – प्रणाली की समस्यायें।
>> गर्भपात।
>> किडनी खराब।
>> किसी तरह की एलर्जी।
>> कैफीन ओवरडोज।
>> नियासिन ओवरडोज।
>> जोखिम भरा व्यवहार।
>> मधुमेह।
क्या खाली पेट Red Bull पीना बुरा है?
हां, खाली पेट रेड बुल का सेवन काफी नुकसानदायक हो सकता है इसे हमेशा कुछ खाने के बाद ही पीना चाहिए।
यदि आप इसे खाली पेट पीते हैं तो पेट में जलन होना, गैस बनना, कब्ज की समस्या या भूख में कमी जैसी कई तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं।
रेड बुल को पहली बार पीने से क्या होता है?
यदि आप रेड बुल पहली बार पी रहे हैं तो आपको इसे पीने से शरीर में काफी एनर्जी महसूस होगी और आप ताजगी का अनुभव करेंगे।
हालांकि हर बार इसी तरह का एक्सपीरियंस होना चाहिए लेकिन जब आपको इसकी आदत लग जाती है।
तो आपको ज्यादा बेहतर महसूस करने के लिए इसकी ज्यादा मात्रा सेवन करने की आवश्यकता पड़ने लगती है।
रेडबुल का इफेक्ट कितने समय तक रहता है?
रेड को पीने के बाद इस से मिलने वाली ताजगी का असर लगभग 7 घंटे तक बना रहता है।
यानी अगर आप 1 दिन में 1 रेड बुल की केन पीते हैं तो आपको 7 घंटे तक काफी ताजगी से पूर्ण अनुभव महसूस होता है।
रेडबुल्स आपको बीमार कर सकती है?
यदि आप रेड बुल को ज्यादा मात्रा में पी रहे हैं तो आपको इसके सेवन से बीमारियां हो सकती हैं जिस के कुछ लक्षण उल्टी होना दस्त लगना या सिरदर्द होते हैं।
लेकिन यदि आप एक हफ्ते में रेड बुल की 1 कैन का सेवन करते हैं या कभी-कभी महीने में एक रेड बुल केन पीते हैं तब आपको इसके सेवन से स्वास्थ्य जोखिम का खतरा कम होता है।
- Mix vegetable juice ke fayde जानकर आप रह जाएंगे दंग और जूस को बनाएंगे अपनी डाइट का हिस्सा।
- Real fruit juice in hindi: सब कुछ जो आपके लिए जानना आवश्यक है।
रेड बुल के इनग्रेडिएंट्स – Red Bull Ingredients In Hindi
कार्बोनेटेड पानी, सुक्रोज, ग्लूकोज, एसिडुलेंट, कार्बन डाइऑक्साइड, टॉरिन, अम्लता नियामक, स्वाद और रंग, कैफीन या कुछ बी विटामिन …
इसमें शामिल किए गए सभी इनग्रेडिएंट्स आपको तुरंत एनर्जी देने का काम करते हैं क्योंकि इसमें मुख्य इनग्रेडिएंट कैफीन और टॉरिन है जो ताजगी और ऊर्जा महसूस कराते हैं।
रेड बुल न्यूट्रिशन इंफॉर्मेशन – Red Bull Nutrition Information In Hindi

इसके 100 ML की कैन से आपको मिलती हैं :
कैलोरी (टोटल एनर्जी) – 45 Kcal
प्रोटीन – 0 ग्राम
कार्बोहायड्रे – 12 ग्राम
शुगर – 11 ग्राम
Taurine – 400 Mg
Caffine – 30 Gm
और कुछ B विटामिन्स।
यहां पर एक बात पर गौर किया जाना चाहिए वह चीनी की मात्रा यदि 100 ml में 11 ग्राम चीनी है तो इसकी 250 ml में 28 ग्राम चीनी होनी चाहिए।
यानी इसकी एक कैन से लगभग 7 चम्मच के बराबर शुगर प्राप्त होती है जो हमारे लिए डेली रिक्वायरमेंट के बराबर क्वांटिटी है।
यदि आप 260-Ml की एक कैन पीते हैं तो आपको इससे मिलते हैं।
Calories: 112
Protein: 2 Grams
Carbs: 27 Grams
Fat: Grams
Caffeine: 75 Mg
Sugar: 27 Grams
इसमें थायमिन (बी1), राइबोफ्लेविन (बी2), नियासिन (बी3), बी6 और बी12 सहित कई विटामिन बी हाई क्वांटिटी में डाले गए है।
रेड बुल में और भी ऑप्शन आते हैं जैसे रेड बुल 100% शुगर फ्री जिसमें चीनी के बजाए आर्टिफिशियल शुगर डाली जाती है।
क्या रेड बुल से नशा होता है | Red Bull Me Alcohol Hota Hai Kya
Red Bull ब्रांड के अनुसार यह एक Non-Alcoholic beverage है इसमें एल्कोहल 0% होता है रेड बुल से नशा नहीं होता है, क्योंकि इसमें एल्कोहल नहीं होता है।
रेड बुल में चीनी की मात्रा – Sugar Content In Red Bull In Hindi
अगर हम बात करें कि Red bull में कितनी चीनी की मात्रा होती है तो आपको बता दें कि इसमें इतनी क्वांटिटी में चीनी होती है कि 1 कैन को पीने से हमारी डेली शुगर की Requirement पूरी हो जाती है।
उसके बाद अगर हम किसी भी मीठी चीज का सेवन करते हैं तो वह हमारे शरीर के लिए ज्यादा शुगर का कारण बनती है जो शरीर में शुगर बढ़ने की दिक्कतें पैदा करने लगती हैं।
बल्कि बच्चों के लिए तो इसकी एक कैन से मिलने वाली शुगर ही ज्यादा होती है क्योंकि छोटे बच्चों को दिन में केवल 20 ग्राम शुगर की आवश्यकता होती है जबकि इसकी एक कैन से 27 से 28 ग्राम शुगर मिल जाती हैं।
जैसा कि हम जानते हैं कि शरीर में ज्यादा शुगर होने का मतलब है बीमारियों को दावत देना क्योंकि एक्स्ट्रा शुगर से डायबिटीज, हार्ट अटैक मोटापा और कई तरह की एलर्जी का कारण बनती है।
- Sting energy drink | स्टिंग एनर्जी ड्रिंक सेहत के लिए अच्छी है या बुरी
- युवाओं में नशे की लत क्यों बढ़ रही है?
क्या रेड बुल एक कैफीनयुक्त पेय है? – Caffeine In Red Bull In Hindi
रेड बुल में कैफीन व टोरीन की अच्छी खासी मात्रा डाली जाती है क्योंकि यही वह दोनों उत्पाद हैं जो इसे एनर्जी ड्रिंक बनाते हैं।
हालांकि यह दोनों इंग्रेडिएंट्स हमरी बेहतर हेल्थ लिए अच्छे नहीं हैं इनसे स्वास्थ्य को बहुत नुकसान पहुंच सकता है विशेष रूप से जब इन्हें ज्यादा मात्रा में कंज्यूम किया जाए।
जो रेड बुल की एक कैन से जरूर से ज्यादा क्वांटिटी में मिलती हैं यानी रेड बुल से हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है।
कई स्टडीज में यह पाया गया है कि कैफ़ीन cocaine के जैसा ही प्रभाव देने वाला उत्पाद है इसका मतलब यह है कि यदि आप रोजाना कोई कैफीन युक्त ड्रिंक पीते हैं।
तो आपको उसकी आदत लग सकती हैं, कोकीन वही ज़हर है जो ज्यादातर देशो में बैन किया गया है।
क्या बच्चे Red Bull पी सकते हैं?
बहुत से देशों में खुलकर Red Bull एनर्जी ड्रिंक का प्रचार होता है लेकिन कई देशों में इसे पीना स्वास्थ्य कारणों से बैन कर दिया है।
विशेषकर 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए रेड बुल पीने पर प्रतिबंध है क्योंकि यह बच्चों की सेहत के लिए ज्यादा बुरा व अनसेफ साबित हुआ है।
तो फिर Red Bull इतना ज्यादा क्यों पिया जाता है ?

इस सवाल का यह जवाब है रेड बुल को लोग पीना पसंद करते हैं इसके पीछे इसकी Marketing campaign है यह ब्रांड बहुत महंगे महंगे एडवर्टाइजिंग करता है।
इसकी ब्रांड प्रचार में इस तरह से रेड बुल को दर्शाती है जिससे लोग इसकी तरफ आकर्षित हों, रेड बुल का प्रचार ही इसकी ज्यादा लोकप्रियता की वजह है।
इसके अलावा यह सिर्फ एक प्रकार के प्रोडक्ट को बेचने पर ध्यान नहीं देता बल्कि अपने प्रोडक्ट को नये अंदाज में लॉन्च करता रहता है 2013 में ही रेड बुल ने 16 नए फ्लेवर लॉन्च किए थे।
इसके अलावा यह शुगर फ्री भी आता है जिससे जो लोग डायबिटीज या शुगर के मरीज हैं वह भी इसे पीने के लिए आकर्षित होते हैं।
यह केवल एक देश या दो तीन देशों में मार्केटिंग नहीं करता बल्कि दुनिया के बहुत सारे देशों में यह नए नए गेम्स, स्पॉन्सरशिप, एडवेंचर खेल आयोजित करता रहता है।
जिसके बाद प्रसिद्ध खिलाड़ी रेड बुल के Ads करते हैं इस तरह की प्रमोशन मार्केटिंग प्लान की वजह से Red Bull काफी लोकप्रिय ब्रांड बन गया है।
रेड बुल में बी विटामिन क्यों डाले जाते हैं – Why are B vitamins added to Red Bull in hindi
रेड बुल में विटामिन्स बी डाले गए हैं जैसे विटामिन b2, b6, b12 यह इसमें इसलिए शामिल किए गए हैं ताकि इसको एक वास्तविक एनर्जी ड्रिंक दिखा सकें।
जबकि किसी भी एनर्जी ड्रिंक में विटामिंस की कोई जरूरत नहीं होती, स्टडीज बताती है कि विटामिन बी शरीर में एनर्जी बढ़ाने के लिए काफी असरदार है।
लेकिन क्योंकि एनर्जी ड्रिंक में टोरीन और कैफ़ीन जैसे उत्पाद भी डाले गए हैं तो ऐसे में यह कहना मुश्किल है।
कि इसमें विटामिन्स बी ऊर्जा बढ़ाने के लिए क्या रोल निभा रहे हैं ऐसा लगता है कि एनर्जी ड्रिंक कंपनिया बस इसका इस्तेमाल मार्केटिंग के लिए करती हैं।
Red Bull पर केस और हर्जाना क्यों लगा?
2014 में अमेरिका के व्यक्ति Benjamin Careathers ने रेड बुल पर केस किया था जिसके बाद रेडबल ने उसे 13 मिलियन डॉलर का हर्जाना दिया।
चलिए बात करते हैं कि उसने ऐसा क्यों किया तो आपको बता दें कि Benjamin Careathers में अपने स्टेटमेंट में कहा कि,
मैं 2002 से यह रेडबुल पी रहा हूं लेकिन मुझे रेड बुल द्वारा किए गए दावों में से कोई भी प्रभाव खुद के शरीर में देखने को नहीं मिला।
जैसा कि रेड बुल द्वारा दावा किया जाता है कि इस ड्रिंक क को पीने से व्यक्ति में बहुत एनर्जी बढ़ जाती हैं जिससे शारीरिक और मानसिक क्षमता में भी बढ़ोतरी होती हैं।
बेंजामिन का कहना है कि मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ इसका मतलब यह है कि Red Bull द्वारा लोगों को गुमराह किया जा रहा है इसका गलत प्रचार हो रहा है।
इसके बाद रेड बुल ब्रांड ने अपनी गलती मानी और उस पर लगाया गया फाइन भी दिया इसके अलावा उसने अपने प्रोडक्ट पर लिखा gives you wings” भी हटा दिया था।
भारत में भी 2 बार हो चुकी है Red bull energy drink की जांच –
भारत में रेड बुल एनर्जी ड्रिंक पर साल 2016 में शक होने पर सेपमल लिया गया। और जांच की गई इसकी जांच में कैफीन की मात्रा दोगुनी पाई गई थी।
फिर कंपनी के request पर इसके नमूने को गाजियाबाद में भी जांचा गया, इस टेस्ट में भी Red Bull में कैफीन की मात्रा दोगुनी पाई गई है।
इन दोनों टेस्ट में रेड बुल एनर्जी ड्रिंक असुरक्षित साबित हुई इसी वजह से कानपुर में इसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई थी।
क्या शराब में रेड बुल मिलाकर पीना सुरक्षित है?
कुछ लोग Red Bull में शराब डालकर पीते हैं इस तरह शराब का नशा कम होता है ये तो हम सब जानते हैं कि शराब से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
इसके अलावा रेड बुल से भी हेल्थ को नुकसान होता है इसलिए शराब और रेड बुल दोनों को मिलाकर पीने से सेहत से जुड़े दुष्प्रभाव और भी ज्यादा होते हैं।
क्या रेडबुल खराब हो जाती है? – Red Bull Expiry Date In Hindi
रेड बुल के कंपनी के अनुसार, इस ड्रिंक की शेल्फ लाइफ या Expiry date लगभग 15 महीने की होती है इसकी समाप्ति तिथि कैन के नीचे लिखी होती है।
क्या रात के खाने के बाद रेड बुल पीना ठीक है?
नहीं रात के समय रेड बुल पीना स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है क्योंकि इसे पीने से शरीर में ज्यादा ऊर्जा का संचार होता है तो ऐसे में यह ड्रिंक आपको नींद नहीं आने देती।
इसके अलावा खाने के बाद इसे पीने से पाचन क्रिया भी सुचारु रूप से काम नहीं कर पाती।
Related products: