Nface Skin Cream: चमकती त्वचा का राज – जानिए अद्भुत फायदे और नुकसान क्या हैं?

Nface skin Cream एक ब्यूटी क्रीम है इसे विशेष रूप से त्वचा की देखभाल के लिए डिजाइन किया गया है इसके इस्तेमाल से स्किन का रंग लाइट होता है त्वचा की सभी तरह की समस्याएं कम हो जाती हैं लेकिन यह क्रीम सभी के लिए अच्छी साबित नहीं हो सकती इसलिए इसके बारे में पूरी जानकारी लेना आवश्यक है ताकि आप इसे सुरक्षात्मक रूप से उपयोग में ला सके।

यहां इस क्रीम के उपयोग के फायदे, नुकसान और सही तरीके से इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी दी गई है जिससे आपको Nface skin Cream के बारे में ज्यादा अच्छी तरह से समझने में मदद मिले:

Nface cream क्या है और कैसे काम करती है?

Nface Skin Cream: चमकती त्वचा का राज - जानिए फायदे और नुकसान
Nface Skin Cream: चमकती त्वचा का राज – जानिए फायदे और नुकसान

Nface skin Cream दो तरह की दवा से मिलकर बनाया गया एक त्वचा देखभाल उत्पाद है इस क्रीम को मुख्य रूप से मुंहासें के इलाज के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है साथ ही इसका उपयोग करने से त्वचा में अधिक तेल उत्पादन को कम किया जा सकता है।

यह क्रीम त्वचा को पोषण देकर तेल उत्पादन को नियंत्रित करती है त्वचा की सूजन को कम करके सभी तरह की समस्याओं को ठीक करने के लिए काम करती है यह त्वचा पर मुंहासे को पैदा करने वाले सूक्ष्मजीवो को मार देती है साथ ही blackheads और whiteheads भी हटा देती है।

इसके क्या उपयोग हो सकते हैं: Nface Cream Uses In Hindi

यह क्रीम त्वचा के लिए निम्नलिखित स्थितियों में उपयोग की जा सकती है:

• यह ब्यूटी क्रीम मुंहासे का इलाज करने में मदद करती है।

• त्वचा से अतिरिक्त तेल को हटा देती है।

• सूजन को कम करने में सहायक है।

• त्वचा संक्रमण को हटा देती है।

• ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेड्स रिमूव करती है।

• झुर्रियां और फाइन लाइंस कम करती है।

• झाइयों या पिगमेंटेशन की समस्या को कम करने में प्रभावी है।

• त्वचा पर हो रहे काले दाग धब्बों को हल्का करती है।

• यह चेहरे के रंग को 1 से 2 सेड लाइट कर सकती है।

इस क्रीम का इस्तेमाल कौन कर सकता है?

यह एक ऐसी क्रीम है जो आपकी त्वचा पर हो रही समस्याओं से निजात दिलाने में मदद कर सकती है इसीलिए जिनकी त्वचा पर पिंपल मुहासें की बहुत ज्यादा प्रॉब्लम रहती है उन लोगों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है वह इसे try कर सकते हैं।

साथ ही जिनकी त्वचा पर दाग धब्बे हैं उनके लिए भी यह काम करती है लेकिन ध्यान रहे इस्तेमाल से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

>> White Tone Cream लगाने से चेहरे पर क्या प्रभाव होता है क्या इससे गोरापन आता है?

एन फेस स्किन क्रीम के फायदे: Nface Skin Cream Ke Fayde

1. पिंपल हटाती है: जिन लोगों की त्वचा पर पिंपल की समस्या रहती है या बदलते मौसम के कारण त्वचा पर यह प्रॉब्लम आ जाती है वह इस क्रीम को अपनी समस्या का समाधान पानी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं उनके लिए यह बहुत अच्छी तरह से काम कर सकती है।

2. झाइयों को कम करती है: 25 की उम्र के बाद अक्सर स्किन पर पिगमेंटेशन की समस्या दिखाई देती है जिसमें गालों पर ब्राउन स्पॉट्स हो जाते हैं जो देखने में बहुत बुरे लगते हैं तो Nface skin Cream का इस्तेमाल पिगमेंटेशन को कम करने के लिए भी अच्छा है।

3. झुर्रिया फाइन लाइंस को कुछ हद तक कम कर सकती है: इस क्रीम का उपयोग करने से झुर्रियां और फाइन लाइंस पूरी तरह से तो खत्म नहीं हो सकती। लेकिन जब तक आप यह क्रीम इस्तेमाल करेंगे, तब तक आपकी झुर्रियां और फाइन लाइंस दिखाई नहीं देगी और स्किन स्मूथ व जवां लगेगी।

4. संक्रमण को नष्ट करती है: अगर स्किन पर किसी तरह का संक्रमण है तो उसके लिए भी इस क्रीम को इस्तेमाल में लाया जा सकता है लेकिन ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह पर ही यह क्रीम आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि संक्रमण कई तरह के होते हैं तो हर तरह के संक्रमण के लिए इसे इफेक्टिव नहीं माना जा सकता।

5. डार्क स्पॉट्स खत्म करती है: त्वचा पर तरह-तरह के दाग धब्बे हो जाते हैं जिसकी वजह से दिखने में त्वचा बुरी लगती है और व्यक्ति खुद में आत्मविश्वास महसूस नहीं कर पाता। तो डार्क स्पॉट्स के लिए आप यह क्रीम इस्तेमाल कर सकते हैं इसके उपयोग से सभी दाग धब्बे चले जाते हैं।

6. चेहरे पर चमक लाती है: अगर Nface skin Cream को नियमित रूप से 25 से 30 दिन उपयोग किया जाए तो इसका असर आपकी त्वचा के रंग पर भी दिखता है यह स्किन पर एक चमकदार निखार भी प्रदान करती है।

7. त्वचा पर मुंहासे के निशान हटाती है: मुहासें या पिंपल हो जाने पर जब आपकी त्वचा ठीक होने लगती है तो स्किन पर उनके निशान रह जाते हैं यह क्रीम पिंपल के निशान हटाने में भी असरदार है।

8. स्किन को बेदाग निखार प्रदान करती है: Nface skin Cream आपकी स्किन को बेदाग और सुंदर निखार प्रदान करने में मदद कर सकती है इसका उपयोग करने से त्वचा पहले से ज्यादा स्वस्थ और आकर्षक लगती है।

9. ब्लैकहेड्स और व्हाइट हेड्स को खत्म करती है: अगर चेहरे पर ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेड्स की समस्या हो गई है तो ऐसी स्थिति में यह क्रीम अच्छी हो सकती है और आपकी समस्या को हल कर सकती है लेकिन इसके लिए समय लगता है लगभग तीन से चार महीने का वक्त लग सकता है।

10. ऑयली स्किन वालों के लिए अच्छी है: यह क्रीम ऑइली स्किन वाले लोगों के लिए बहुत ही कारगर साबित होती है क्योंकि इसका इस्तेमाल करने से त्वचा पर अतिरिक्त तेल नहीं रहता और स्किन एकदम साफ दिखाई देती है ऑइल फ्री़।

नुकसान: Nface Skin Cream Side Effects In Hindi

Nface skin Cream एक अच्छी क्रीम है जिसका इस्तेमाल करने से त्वचा पर कई तरह की समस्याओं से निजात मिल जाता है चिकित्सा साहित्य में भी इसके बारे में किसी साइड इफेक्ट की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन सभी के लिए इसके उपयोग एक जैसे नहीं होंगे, कुछ लोगों के लिए इसके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं।

Nface skin Cream के कुछ संभावित साइड इफेक्ट यह हो सकते हैं:

• इसको अधिक मात्रा में उपयोग करने से त्वचा लाल पड़ सकती है।

• त्वचा पर सूजन आ सकती है।

• मुंहासों की समस्या पहले से ज्यादा बढ़ सकती है।

• अगर आप क्रीम को जरूर से ज्यादा उपयोग करेंगे इसके उपयोग से संक्रमण हो सकता है।

• त्वचा पर खुजली हो सकती है।

लेकिन यह सभी दुष्प्रभाव सामान्य तौर पर बहुत कम देखें जाते हैं अगर आपको इसमें से किसी भी तरह का साइड इफेक्ट नजर आए तो क्रीम को इस्तेमाल करना बंद कर दें, और डॉक्टर से बात करें तथा अपना इलाज भी लें।

>> Dabur Gulabari Cream से पाएं गुलाबी निखार

इस्तेमाल कैसे करें: Nface Skin Cream How To Use In Hindi

इन फेस क्रीम को आप निम्नलिखित तरीके से उपयोग कर सकते हैं:

इस क्रीम का इस्तेमाल हमेशा रात में करना चाहिए और इस्तेमाल से पहले इसके lable को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।

इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले सुनिश्चित करें कि आपके फेस पर किसी भी तरह का मेकअप ना लगा हो और धूल मिट्टी भी फेस पर नहीं होनी चाहिए।

तो उसके लिए एक माइल्ड फेस वॉश से अपने चेहरे को वोश कर लें, और साफ तोलिए से पोंछ कर सुखा लें।

उसके बाद क्रीम को इतनी मात्रा में अपने हाथों पर निकालिए जितनी आपको जरूरत है यह क्रीम कम मात्रा में ही अच्छा काम करती है इसीलिए इसे थोड़ी सी मात्रा में उपयोग करें।

Nface skin Cream को त्वचा पर प्रभावित हिस्से पर लगाइए और हल्के हाथों से 1 से 2 मिनट के लिए मसाज भी करें ऐसा करने से क्रीम का असर जल्दी होगा।

अगर आपके पूरे चेहरे पर दाग धब्बे हैं तो आप इसे अपने पूरे चेहरे पर भी अप्लाई कर सकते हैं।

उसके बाद पूरी क्रीम रात अपने चेहरे पर लगा रहने दे ध्यान रखें, क्रीम का इस्तेमाल रात में ही करना है दिन में इसका इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह सूरज की रोशनी में त्वचा को संवेदनशील बना सकती है।

और इस क्रीम का इस्तेमाल करने के दौरान दिन के समय एक अच्छी सनस्क्रीन का भी उपयोग जरूर करें।

इस क्रीम की कीमत क्या है: Price

यह क्रीम 100 ग्राम की ट्यूब में आती है जिसका प्राइस लगभग 260 रुपए है आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से मंगा सकते हैं यह Amazon पर भी उपलब्ध है।

सुरक्षा जानकारी:

• इस क्रीम का इस्तेमाल हमेशा डॉक्टर की सलाह पर करना सुरक्षित रहता है।

• इस्तेमाल से पहले इसके लेबल को ध्यान से पढ़ लें।

• यह क्रीम बच्चों के लिए नहीं है इसीलिए बच्चों से दूर रखें।

• यह केवल बाहरी प्रयोग के लिए है।

• प्रेग्नेंट महिलाओं या फिर स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इस क्रीम का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

• इसे सूरज की रोशनी से दूर सूखी और ठंडी जगह पर स्टोर करके रखें।

अगर आपको इस क्रीम का उपयोग करने से किसी तरह के नुकसान दिखाई देते हैं तो क्रीम का उपयोग करना बंद कर दें और डॉक्टर से संपर्क करें

• स्क्रीन का इस्तेमाल करने के बाद हाथों को अच्छे से धो लेना चाहिए

Saniya Qureshi is a Health and Beauty writer, senior consultant and health educator with over 5 years of experience.

Leave a Comment