Mamaearth Face Wash के फायदे और नुकसान

Mamaearth फेस वॉश यह एक प्रकार का क्लींजर है। जो कि चेहरे के लिए उपयोग किया जाता है। चेहरे से मेकअप गंदगी तथा तेल हटाने के लिए उपयोग किए जाने वाला यह एक अच्छा फेस वॉश है। इस फेस वॉश में सर्फेक्टेंट होता है जो चेहरे की गंदगी, तेल को हटाने में मदद करता है। साथ ही चेहरे को पोषण देने में भी मदद करता है।

Mamaearth Face Wash के फायदे और नुकसान
Mamaearth Face Wash के फायदे और नुकसान

मामाअर्थ फेस वॉश का इस्तेमाल करने से कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं जैसे:

मामाअर्थ फेस वॉश के लाभ:

1. त्वचा की गंदगी साफ करता है।
2. त्वचा को तेल से मुक्त करता है।
3. त्वचा को आराम देता है।

मामाअर्थ फेस वॉश के नुकसान:

1. बार बार चेहरा धोने से चेहरा तैलीय हो जाता है।
2. इस फेस वाश का ज्यादा उपयोग करने से चेहरे की त्वचा रूखी पड़ सकती है।

Mamaearth face wash कई प्रकार में उपलब्ध है इसके अलग-अलग तरीके के फेस वॉश आते हैं जिनके बारे में हम एक-एक करके सभी के बारे में फायदे और नुकसान की बात करेंगे:

मामाअर्थ उबटन फेस वॉश (Mamaearth ubtan face wash):

Mamaearth उबटन फेस वॉश एक नेचुरल फेस वॉश है। चेहरे को धीरे-धीरे साफ करने के लिए बनाया गया है। यह लोगो को अधिकतर पसंद आता है। इस फेस वॉश का इस्तेमाल लड़के और लड़कियां दोनों ही कर सकते हैं। यह फेस वाश हल्दी, केसर ,नारियल से मिलकर बनता है।

Mamaearth ubtan face wash के फायदे –

1. मामाअर्थ उबटन फेस हल्दी व केसर से मिलकर बनता है। हल्दी व केसर दोनों ही चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

2. मामाअर्थ उबटन फेस वॉश का प्रयोग टैनिंग हटाने के लिए भी किया जाता है। यह स्किन पर टैनिंग रिमूवल की तरह काम करता है। से जले त्वचा को कोमल और ग्लोइंग बनता है।

3. चेहरे पर मौजूद काले दाग धब्बों के लिए भी यह फेस वॉश बहुत अच्छा है। इस्तेमाल से चेहरे के दाग धब्बे हट जाते हैं तथा चेहरा साफ सुथरा और चमकदार दिखाई पड़ता है।

4. Mamaearth उबटन फेस वॉश में मौजूद अखरोट के दाने के डेड स्किन सेल को हटाने में मदद करते हैं इससे चेहरे पर निखार बढ़ता है तथा चेहरा जवान नजर आता है।

5. Mamaearth उबटन फेस वाश चेहरे पर जमी गंदगी को साफ करता है और चेहरा साफ सुंदर बनाता है।

6. सभी प्रकार के चेहरे के लिए मामाअर्थ उबटन फेस वॉश बहुत अच्छा है।

Mamaearth ubtan face wash के नुकसान

1. Mamaearth उबटन फेसवॉश के ज्यादा इस्तेमाल से त्वचा में रूखापन आ सकता है।

2. कुछ लोगो की त्वचा अधिक कोमल होती है जिससे फेस वॉश के बार बार इस्तेमाल से त्वचा में खुजली हो सकती है।

3. सह फेस वॉश को इस्तेमाल करने से दाने होने की समस्या भी देखी जा सकती है।

Mama earth face scrub hindi सर्दियों में रखें आपकी स्किन का ख्याल और बढ़ाएं चेहरे की चमक

मामाअर्थ विटामिन सी फेस वॉश (Mamaearth Vitamin C face wash)

मामाअर्थ विटामिन सी भी चेहरे की सफाई के लिए एक अच्छा फेस वॉश है। यह एक प्रकार का फार्मिंग फेस वॉश है जो चेहरे पर अधिक झाग बनाता है। मामाअर्थ विटामिन सी फेस वॉश में विटामिन सी के साथ-साथ हल्दी व एलोवेरा के गुण भी पाए जाते हैं दो चेहरे को हानिकारक चीजों से बचाकर रखते हैं।

Mamaearth Vitamin C face wash के फायदे –

1. मामा अर्थ विटामिन सी फेस वाश चेहरे के glow को बढ़ाने में उपयोगी है।

2. इसमें विटामिन सी के गुण होते हैं जो चेहरे को पोषण देने का काम करते हैं। चेहरे को हानिकारक तत्वों से बचाकर रखना है।

3. यह फेस वॉश धूप से खराब हुई त्वचा के लिए भी काफी उपयोगी है इसमें एलोवेरा वह हल्दी के गुण मौजूद होते हैं जो खराब हुई त्वचा को नॉर्मल बनाते हैं। अरे का निखार बढ़ाने के काम आता है।

4. मामा अर्थ विटामिन सी फोमिंग फेस वॉश के फायदे ऑयली स्किन के लिए भी काफी अच्छे हैं। यह स्किन में मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को अच्छी तरह साफ करता हैं और चेहरे को ड्राई होने से भी बचाता हैं।

Mamaearth vitamin c face wash के नुकसान –

1. किसी भी प्रकार का फेस वॉश सभी लोगो पर suit नही करता इसलिए इसका उपयोग सावधानी से करना चाहिए।

2. फेस वाश का उपयोग कम मात्रा में करना चाहिए । क्योंकि किसी भी चीज की अति नुकसानदायक होती है।

3. इस फेस वॉश का इस्तेमाल करने के तुरंत बाद सूरज की रोशनी में जाने से स्किन संवेदनशील हो सकती है।

Mamaearth टी ट्री फेसवॉश (Mamaearth Tea Tree face wash)

मामा अर्थ टी ट्री फेस वाश भी लोगों के बीच काफी जानीमानी हैं। मामा अर्थ टी ट्री फेस वाश में टी ट्री तेल , लैवेंडर ऑयल, नीम व एलोवेरा का इस्तेमाल किया गया हैं। ये सभी चीजें स्किन के लिए अच्छी मानी जाती हैं।

Mamaearth Tea Tree face wash के फायदे –

1. मामा अर्थ टी ट्री फेस वाश मुहांसे व पिंपल कंट्रोल करने में काफी उपयोगी हैं। इसमें टी ट्री ऑयल के साथ साथ नीम व एलोवेरा के गुण भी मौजूद हैं जो पिंपल को ठीक करने में मदद करते हैं और चेहरे पर नए पिंपल नहीं आने देते।

2. ऑयली स्किन के लिए यह फेस वाश बेहद लाभकारी हैं। यह चेहरे से अतिरिक्त ऑयल को हटाने में मदद करता हैं और चेहरे को रूखेपन से भी बचाता है। ऑयली स्किन के लिए यह एक बेस्ट फेस वाश हैं, जबकि नार्मल स्किन टाइप वाले लोग भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. मामा अर्थ टी ट्री फेस वाश के फायदे की आगे बात करें तो यह चेहरे की अशुद्धियों को दूर करने में भी सहायक हैं। यह धूल-मिट्टी व प्रदूषण के कारण जमी गंदगी को साफ करके चेहरे का साफ और सुंदर बनाने में मदद करता हैं।

4. सभी स्किन टाइप के लिए यह मामा अर्थ टी ट्री फेस वाश फायदेमंद हैं। इसमें किसी प्रकार का कोई नुकसानदायक तत्व शामिल नहीं हैं।

5. यह फेस वाश चेहरे के पिंपल, दाग-धब्बे व अशुद्धियों को दूर करके चेहरे की चमक बढ़ाता हैं और चेहरे पर कुदरती निखार लाने का काम करता हैं।

Mamaearth Tea Tree face wash के नुकसान –

1. Mamaearth टी ट्री फेस वॉश के अधिक उपयोग से त्वचा रूखी हो सकती है।

2. त्वचा पर लालीपन देखने को भी मिल सकता है।

3. अगर यह आपकी स्किन पर सूट नहीं आता, तो त्वचा पर रेसेस और खुजली का कारण बन सकता है।

Garnier face wash hindi: गोरा होने का सबसे अच्छा फेस वॉश जो सर्दियों में चेहरे को रखें जवां और कोमल

ममार्थ चारकोल फेसवॉश (Mamaearth charcoal face wash)

ममार्थ चारकोल फेस वाश स्वस्थ और चमकती त्वचा के लिए समाधान है। चारकोल धीरे-धीरे गंदगी, अशुद्धियों, और मेकअप को बाहर निकालता है – त्वचा को साफ और ताज़ा बनाता है। त्वचा से ज्यादा तेल को हटाते हुए छिद्रों के भीतर गहराई से जाती है।

यह सब, त्वचा को परेशान किए बिना या अधिक सुखाए बिना काफी मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को जीवित करती है और चेहरे को एक चमक देती है।

यह चारकोल ऑयल कंट्रोल फेस वाश चर्मरोग और पीएच कंट्रोल करता है, यह फेस वाश आपकी त्वचा की कोमल देखभाल करता है। यह आपकी त्वचा को नरम और चिकना महसूस कराता है।

Mamaearth charcoal face wash के फायदे –

1. यह फेस वॉश त्वचा की गहराई से सफाई करता है जिससे स्वच्छ होने के साथ लंबे समय तक स्वस्थ भी बने रहती है।

2. यह फेस वॉश त्वचा पर आने वाले अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करता है जिसकी वजह से स्किन हमेशा साफ दिखती है।

3. इस फेस वॉश का इस्तेमाल करने से त्वचा पर हो रहे हैं मुंहासे और पिंपल की समस्या खत्म हो जाती है कुछ ही दिनों में चेहरा पिंपल फ्री हो जाता है।

4. यह फेस वॉश हानिकारक केमिकल से मुक्त है इसमें किसी भी तरह का ऐसा केमिकल मौजूद नहीं है जिसकी वजह से स्किन पर बहुत बुरे प्रभाव हो।

Mamaearth charcoal face wash के नुकसान

1. फेस वाश का उपयोग 1 दिन में दो बार से ज्यादा करने पर त्वचा के सेल्स डैमेज होने का जोखिम रहता है।

2. अधिक उपयोग से त्वचा में जलन भी होने का खतरा रहता है।

3. अगर आप फेस वॉश को सही तरह से इस्तेमाल नहीं करते तब इसके असर दिखने में समय अधिक लगता है।

निष्कर्ष:

मामाअर्थ फेस वाश त्वचा की सफाई और शुद्धिकरण के लिए एक प्राकृतिक और कोमल फेसवॉश है, जिसमें त्वचा को आराम देने और त्वचा को मॉइस्चराइज़ करने के लाभ हैं।

FAQs: पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या मामाअर्थ फेस वाश ब्लैकहेड्स हटाता है?

जी हां, मामाअर्थ टी ट्री फेस वाश ब्लैकहेड्स की समस्या के लिए बहुत ही कारगर है।

2. क्या मामाअर्थ फेस वाश मुहांसों के लिए अच्छा है?

जी हां, यह मामाअर्थ फेस वाश मुहांसे वाली त्वचा के लिए अच्छा है। यह उत्पाद अपने सभी प्राकृतिक गुण के लाभों के साथ स्वाभाविक रूप से मुँहासे का इलाज करता है।

3. मामाअर्थ टी ट्री फेस वाश कितनी बार इस्तेमाल करना चाहिए?

Mamaearth टी ट्री फेस वाश का नियमित रूप से दिन में दो बार उपयोग करें।

4. क्या मामाअर्थ टी ट्री फेस वाश तैलीय त्वचा के लिए अच्छा है?

मामाअर्थ टी ट्री फेस वाश तैलीय त्वचा पर उपयोग करने के लिए सबसे अच्छा है। यह त्वचा से ज्यादा तेल, प्रदूषकों और गंदगी के कणों को बाहर निकालने में मदद करता है और आपको चमकदार और चमकदार दिखने में मदद करता है। इसमें कोई हानिकारक रसायन या विष नहीं होता है, और इस प्रकार यह उपयोग के लिए भी अच्छा है।

Saniya Qureshi is a Health and Beauty writer, senior consultant and health educator with over 5 years of experience.

Leave a Comment