Daal ka facial त्वचा को सुधारने और गोरा बनाने तथा पिंपल की समस्याओं को हटाने के लिए बहुत प्रभावी है।

आजकल की लाइफ स्टाइल और प्रदूषण का हमारी त्वचा पर बुरा असर पड़ता है जिससे चेहरे पर समस्याएं हो जाती हैं तो इन सभी समस्याओं का समाधान आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
दाल का फेशियल (Daal ka facial) कैसे बनाएं।
सामग्री:
• चने की दाल – 25 ग्राम।
• मसरी की दाल – 25 ग्राम।
• सफेद चावल – 25 ग्राम।
• बेसन – 1 चम्मच।
• कच्चा दूध – 2 चम्मच।
• हल्दी – एक चुटकी।
• दूध की मलाई – 3 चम्मच।
इसे जरूर पढ़ें – मामा अर्थ फेस स्क्रब त्वचा के लिए कैसा है इसके फायदे और नुकसान क्या है?
दाल का फेशियल (Daal ka facial) बनाने की विधिः
चने की दाल मसूर की दाल और चावल को 2 घंटे के लिए अच्छे से धोकर भिगो दें। 2 घंटे बाद इनको मिक्सी में पीस लें जब यह हल्का दर्दरा हो तो इसमें से दो चम्मच पेस्ट स्क्रबिंग के लिए अलग निकाल लें।
फिर बची सामग्री को बिल्कुल बारीक अच्छे से पीस लें इसे पीसने के लिए आप गुलाब जल दूध या पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं ज्यादा पतला बेस्ट ना हो एक थिक पेस्ट बनाएं।
अब इसे एक बाउल में निकाल कर इसमें एक चम्मच बेसन एक चुटकी हल्दी और दो चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें।
साथ ही अलग निकाली गई स्क्रबिंग के लिए सामग्री में एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच मलाई मिला दें।
इस तरह स्क्रबिंग और फेस पैक बनकर तैयार है।
दो चम्मच कच्चा दूध की cleansing की तरह इस्तेमाल करना है और एक चम्मच दूध की मलाई को mosturiser तरह उपयोग करें।
दाल का फेशियल (Daal ka facial) करने का तरीका।

दाल का फेशियल करने के लिए इन 4 स्टेट्स को फॉलो करें।
Step – 1. पहले चेहरे को कच्चे दूध से क्लीन करें उसके लिए एक चम्मच दूध (milk) लेकर उंगलियों की सहायता से चेहरे पर लगाएं और 2 मिनट के लिए हल्के हाथ से सरकुलर मोशन में मसाज करें।
2 से 3 मिनट मसाज करने के बाद पानी से चेहरे को धो लें।
Step – 2. अब स्क्रबिंग करें के लिए निकाली गई सामग्री लेकर चेहरे पर लगाएं और लगभग 5 मिनट के लिए जेंटल मसाज करें।
स्क्रबिंग (Scrubbing) करने के लिए 4 से 5 मिनट लगाएं और ज्यादा तेजी से स्क्रबिंग ना करें ना ही उसका scrub करने के लिए नाखूनों का उपयोग करें उंगलियों से धीरे-धीरे स्क्रब करें।
यह स्टेप करने के बाद अपने चेहरे को फिर से पानी से धो ले या फिर गीले कपड़े से साफ कर लें।
Step – 3. अब चेहरे पर बनाया गया दाल का फेस मास्क अप्लाई करें और इसे 20 मिनट के लिए सूखने दें उसके बाद चेहरा धो लें।
Step – 4. इसके बाद अब चेहरे को Mosturise करें उसके लिए मलाई का उपयोग करें मलाई को चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट के लिए हल्की मसाज करें।
इस तरह से आपके फेशियल स्टेप्स पूरे हो जाते हैं। इस फेशियल को करने से चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है और गोरापन भी बढ़ता है।
दाल का फेशियल (Daal ka facial) कब करना चाहिए।
आपको बता दें कि किसी भी तरह का फेशियल हफ्ते में केवल 2 बार करें उससे अधिक बार फेशियल करने से त्वचा खराब हो सकती हैं।
इस फेशियल को भी आपको एक हफ्ते में दो बार करना है इसका रिजल्ट आपको पहली बार से ही दिखेगा लेकिन एक अच्छा और प्रभावी रिजल्ट तीन से चार हफ्ते यह फेशियल करने के बाद नजर आता है।
इसे जरूर पढ़ें – कॉस्मेटिक मेकअप प्रोडक्ट के होते हैं यह नुकसान।
दाल के फेशियल (Daal ka facial) क्या फायदे हैं।
• चेहरे पर ग्लो आता है।
• दाग धब्बे दूर हो जाते हैं।
• पिंपल और महत्व की समस्या नहीं रहती।
• चेहरे का कालापन दूर हो जाता है।
• सन पैन (Sun taine) रिमूव हो जाता है।
• झाइयां दूर करने में मदद करता है।
• चेहरे की झुर्रियां भी खत्म कर देता है।
• त्वचा की चमक बढ़ाता है।
• त्वचा की एलर्जी मुक्त बनाता है।
• ब्लैक हेड्स हटा देता है।
• स्किन स्वस्थ रहती हैं।
• त्वचा पर ताजगी बनी रहती है।
• दाल का फेशियल चेहरे को गोरा बनाता है।
• चेहरे की डलनेस हटाता है।
• फेस को dry नहीं होने देता।
दाल का फेशियल (Daal ka facial) कैसे करना चाहिए।
दाल का फेशियल कोई भी कर सकता है यह एक नेचुरल नुस्खा है जो चेहरे को प्राकृतिक रूप से निखारता है तो इसे पुरुष और महिलाएं दोनों अपने चेहरे की रंगत सुधारने के लिए कर सकते हैं।
दाल का फेशियल के बाद न करें ये गलतियां।
• फेशियल करने के बाद बार-बार अपने चेहरे को हाथ ना लगाएं।
• फेशियल करने के बाद 24 घंटे तक किसी भी फेस वॉश का उपयोग नहीं करना चाहिए।
• दाल का फेशियल करने के तुरंत बाद किसी भी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट को चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए।
• फेशियल करने के बाद डायरेक्ट सूरज की धूप के संपर्क में ना जाएं।
• बहुत ज्यादा मेकअप करना अवॉइड करें।
उम्मीद है आपको दाल से बना यह फेशियल पसंद आया होगा इसी तरह के आर्टिकल पढ़ने के लिए कमेंट हमें करें।