अगर आप भी पी रही हैं baidyanath ashokarishta syrup तो जान लें ये नुकसान

Baidyanath ashokarishta syrup एक बहुत लाभदायक जड़ी बूटी और आयुर्वेदिक औषधि होती है इसका इस्तेमाल करने से कई तरह के फायदे मिलते हैं विशेष कर महिलाओं के लिए इसे बहुत लाभकारी माना जाता है।

लेकिन अगर इसका उपयोग सही तरह से ना किया जाए तो यह नुकसानदायक भी हो सकता है अगर आप अशोकारिष्ट सिरप सेवन कर रहे हैं तो इसके नुकसान के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए, उसके लिए पढ़ते रहिए, इस पोस्ट में आपको सभी संभावित नुकसान के बारे में जानकारी मिल जाएगी।

अशोकारिष्ट क्या है – What is Ashokarishta in Hindi

Baidyanath ashokarishta syrup takin in a spoon
Baidhyanath ashokarishta Syrup ke nuksan

अशोकारिष्ट आयुर्वेदिक औषधि का एक जाना माना नाम है इसका उपयोग करके कई तरह की दवाइयां को तैयार किया गया है जो खासकर महिलाओं के लिए फायदेमंद होती है। इसका इस्तेमाल अनियमित मासिक धर्म, असंतुलित हार्मोन, पेट दर्द, कमर दर्द और प्रेगनेंसी के लिए भी किया जाता है।

इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि इसे सिर्फ महिलाएं ही उपयोग कर सकती हैं पुरुष इस्तेमाल नहीं कर सकते। पुरुषों के लिए भी अशोकारिष्ट इस्तेमाल किया जाता है चाहे पुरुष हो या महिलाएं हर किसी के लिए इसे उपयोग करने का तरीका और फायदे अलग होते हैं।

Baidyanath Bhringrajasava syrup क्या सच में 100% काम करता है?

बैद्यनाथ अशोकारिष्ट सिरप के नुकसान – baidyanath ashokarishta syrup side effects in hindi‌

अगर आप Baidyanath Ashokarishta Syrup का सेवन डॉक्टर द्वारा बताई गई मात्रा के अनुसार कर रहे हैं तो आपको इसके दुष्प्रभाव होने की संभावना कम रहती है लेकिन अगर आप इसे ज्यादा मात्रा में और अधिक समय तक लेंगे तो इसके नुकसान जरूर देखने को मिलेंगे।

हालांकि अशोकारिष्ट को सही तरह से इस्तेमाल करने पर नुकसान होने के चांसेस बहुत कम होते हैं लेकिन जो लड़कियां इसे पीरियड के दर्द से छुटकारा पाने और पीरियड की समस्या से बचने के लिए इस्तेमाल कर रही हैं उनको पता होना चाहिए कि इसे ज्यादा लेने से नुकसान कर सकता है।

Baidyanath Ashokarishta Syrup ज्यादा सेवन करने से आपको यह नुकसान हो सकते हैं:

1. पेट में जलन और एसिडिटी:

Baidyanath Ashokarishta syrup का सेवन ज्यादा करने पर पेट में जलन और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है तो जरूरी है कि आप इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर करें ताकि आपको पेट में किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

2. मासिक धर्म में ब्लड ज्यादा आना:

बैद्यनाथ अशोकारिष्ट सिरप का इस्तेमाल अगर पीरियड की समस्याओं से निपटने के लिए किया जाए तो इसका ज्यादा सेवन बहुत ज्यादा ब्लड लॉस का कारण बन सकता है इसलिए जरूरी है कि आप इसको सीमित मात्रा में उपयोग करें।

3. पीरियड ब्लड में मांस के टुकड़े आना:

जो लड़कियां Baidyanath Ashokarishta Syrup को 2 बोतल से ज्यादा पीती है उन्हें पीरियड के दौरान ब्लड में मांस के टुकड़े आने की प्रॉब्लम हो सकती है अगर ऐसा आपके साथ हो रहा है तो इस सिरप को लेना बंद कर दें और नॉर्मल स्टेज पर आने के लिए डॉक्टर से सलाह लें या फिर कुछ घरेलू उपचारों पर ध्यान दें।

4. विलंबित मासिक धर्म:

मासिक धर्म में देरी होना भी इसका एक साइड इफेक्ट हो सकता है जिसे अनियमित मासिक धर्म कहा जाता है हालांकि अशोकारिष्ट सिरप को अनियमित मासिक धर्म की समस्या से छुटकारा पाने के लिए उपयोग किया जाता है लेकिन इसका ज्यादा उपयोग इस समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकता है।

5. मासिक धर्म में blood flow की कमी:

इस सिरप का सेवन नियमित रूप से करने पर रक्त प्रवाह नियंत्रित रहता है लेकिन ज्यादा दिनों तक तथा ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने पर रक्त प्रवाह की कमी हो सकती है यानी ब्लड फ्लो पीरियड के दौरान कम आता है।

6. मासिक धर्म न होना:

कुछ लड़कियों को Baidyanath Ashoka Syrup को लेने की वजह से मासिक धर्म न होने की शिकायत भी हो जाती है यह भी इसका एक नुकसान देखा गया है लेकिन ऐसा सिर्फ इसकी अधिक मात्रा का सेवन करने से ही पाया जाता है सही मात्रा में इसका उपयोग, सिर्फ दो महीने तक इसे लेने पर इस तरह की प्रॉब्लम नहीं होती।

7. डायबिटीज रोगियों के लिए खतरनाक:

क्योंकि Baidyanath Ashokashtak Syrup में गुड़ को भी डाला जाता है इसीलिए अगर डायबिटीज के रोगी इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा मात्रा में करते हैं तो उन्हें दिक्कत हो सकती है और डायबिटीज स्टेज बढ़ सकता है।

8. गर्भवती महिला के लिए सही नहीं:

गर्भवती महिलाओं को अशोकारिष्ट सिरप को लेना मना किया जाता है इसका इस्तेमाल प्रेगनेंसी से पहले किया जा सकता है लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान बिल्कुल भी इसे नहीं लेना चाहिए नहीं तो आपको कई तरह की प्रॉब्लम हो सकती हैं और बच्चे पर भी गलत प्रभाव पड़ सकता है।

9. स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं:

इसी तरह स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए भी अशोकारिष्ट सिरप का सेवन करना सुरक्षित नहीं होता। उन्हें भी अशोकारिष्ट सिरप से बचना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

10. हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए खराब:

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए अशोकारिष्ट सिरप को सही नहीं माना जाता। क्योंकि यह ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने का काम भी करता है तो जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

गर्भ धारण करने के लिए अशोकारिष्ट

तो आप यह तो समझ गए होंगे कि Baidyanath Ashokarishta Syrup को लेने से आपको फायदे तो होंगे लेकिन अगर इसका ज्यादा इस्तेमाल किया जाए तो कई सारे नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए आपको इसके बारे में सिर्फ फायदे ही नहीं बल्कि नुकसान भी जानने चाहिए और इसका सही इस्तेमाल करके खुद को दुष्प्रभाव से बचाने का प्रयास करना चाहिए।

उम्मीद है, सेहत और स्वास्थ्य को बनाए रखने का प्रयास करने वाले लोगों को बैद्यनाथ अशोकारिष्ट सिरप के नुकसान के बारे में यह लेख काफी पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य ज्ञानवर्धक विषयों के बारे में जानने के लिए पढ़ते रहें खुलकरजियो।

Saniya Qureshi is a Health and Beauty writer, senior consultant and health educator with over 5 years of experience.

Leave a Comment