Aam ras – आम रस पीने के क्या फायदे और नुकसान हैं?

गर्मियों का मौसम आते ही लोग आम खाने का इंतजार करने लगते हैं कुछ लोग आम को ऐसे ही खाना पसंद करते हैं तो कुछ घरों में Aam ras पीना ज्यादा पसंद किया जाता है।

पर आम खाने से आपको बहुत ज्यादा नुकसान देखने को नहीं मिलते क्योंकि आम खाने के लिए आपको आम छीलना या काटना पड़ता है तथा कुछ लोग चूसकर भी खाते हैं तो इसमें आपको एनर्जी लगानी पड़ती है।

Aam ras - आम रस पीने के क्या फायदे और नुकसान हैं?
Aam ras – आम रस पीने के क्या फायदे और नुकसान हैं?

लेकिन जब आप मैंगो जूस बनाकर पीते हैं तो उसे पीना बहुत आसान है उसमें किसी भी मेहनत की जरूरत नहीं होती।

यही सबसे बड़ा कारण होता है मैंगो जूस पीने के फायदे कम और नुकसान ज्यादा हो जाते हैं क्योंकि यह बहुत ज्यादा टेस्टी होता है और सिर्फ गर्मियों के मौसम में ही आता है।

>>> पीरियड में आम खाना चाहिए या नहीं?

तो लोग बहुत ज्यादा मात्रा में मैंगो जूस पीने लगते हैं कुछ लोग तो पूरी गर्मी रोजाना मैंगो जूस पीते हैं लेकिन ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

अगर आप भी रोजाना गर्मियों में Aam ras बनाकर पीते हैं तो रुक जाइए पहले जान लीजिए कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए कितना बुरा हो सकता है।

आम की तासीर क्या होती है?

आम की तासीर गर्म होती है हालांकि यह गर्मियों के मौसम में आता है लेकिन फिर भी लोग इसे बहुत ज्यादा मात्रा में खाना पसंद करते हैं या आम का जूस बनाकर पीते हैं।

पर क्या आपको पता है कि आपको ज्यादा आम खाने से त्वचा पर फोड़े फुंसियां निकल सकती हैं और पाचन तंत्र पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है तो चलिए जानते हैं आम के जूस को पीने से ज्यादा नुकसान क्यों होते हैं आम खाने के तुलना में।

आम रस पीने के क्या फायदे और नुकसान हैं?

सबसे पहले आपको बता दें कि आम रस के नुकसान आम खाने से ज्यादा होते हैं क्योंकि Aam ras बनाने के लिए इसमें चीनी का प्रयोग किया जाता है और जैसा कि हम जानते हैं कि चीनी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत बुरी होती है।

यदि आप रोजाना Mango juice पीते हैं तो आप ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन करेंगे जिससे आपकी सेहत काफी ज्यादा खराब हो सकती हैं।

आम रस के नुकसान

1. पिंपल और मुंहासे।

ज्यादा Aam ras पीने से चेहरे पर पिंपल्स और मुहांसे निकल सकते हैं इसका मुख्य कारण आम की तासीर गर्म होना है।

तो यदि आप आम रस का सेवन रोजाना करेंगे तो आपके शरीर में गर्मी बढ़ जाएगी जिसकी वजह से चेहरे पर पिंपल्स बढ़ने लगेंगे।

2. शुगर हो सकती है।

ज्यादा Aam ras का सेवन करने से शुगर की समस्या हो सकती है इसकी वजह आम रस में चीनी का प्रयोग करना है।

आमरस को स्वादिष्ट बनाने के लिए अधिकतर लोग बहुत ज्यादा चीनी डालकर आम के जूस का सेवन करते हैं जिसकी वजह से उन्हें शुगर की समस्या हो जाती है।

3. एलर्जी का कारण बन सकता है।

यदि आपको आम से एलर्जी है तो आम रस का सेवन करने से भी आप को नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

4. आमरस मोटापा बढ़ाता है।

आम बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है यदि आप केवल आम ज्यादा मात्रा में खाते हैं तब भी आपका वजन बढ़ सकता है।

और Aam ras में तो फिर भी दूध और चीनी मिलाई जाती है तो आम रस का सेवन करने से मोटापा बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है।

>>> Alpilean: weight loss करने का आसान तरीका – जानें फायदे, नुकसान, price और सामग्री….

इसलिए यदि आपका वजन ज्यादा है और आप खुद का वजन कम करना चाहते हैं तो आम रस का सेवन सीमित मात्रा में करें तथा चीनी का उपयोग आम के जूस बनाने में बहुत कम करना चाहिए।

5. आम रस पीने से स्किन समस्याएं हो सकती हैं।

जैसा हमने पहले बताया है कि आम की तासीर गर्म होने के कारण यह शरीर में गर्मी बढ़ा देता है और जिसकी वजह से स्किन पर गर्मी उभरती है और तरह-तरह की समस्याएं दिखाई देने लगती हैं।

Related posts

6. आम रस पीने से डेंटल प्रॉब्लम हो सकती हैं।

आम का जूस बनाने में मीठा मिलाया जाता है और शुगर का सेवन दांतो के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं माना जाता।

इसीलिए यदि आप रोजाना Aam ras पिएंगे तो दांतों में, डेंटल प्रॉब्लम्स पैदा हो सकती हैं।

7. पाचन तंत्र खराब हो सकता है।

ज्यादा मात्रा में आम खाने से या आम का जूस पीने से पाचन तंत्र में गड़बड़ी हो सकती है जिसकी वजह से पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर पाता।

8. दस्त और उल्टी की शिकायत हो सकती हैं।

Aam ras पीने से उल्टी-दस्त की दिक्कत भी देखी जा सकती है क्योंकि ज्यादा आम का सेवन करने से शरीर अधिक मात्रा को एक्सेप्ट नहीं करता।

इसकी दूसरी वजह पाचन तंत्र का खराब हो जाना है पाचन तंत्र खराब होने के कारण आम पच नहीं पाता जिसकी वजह से उल्टी दस्त होने लगती है।

9. आमरस डायबिटीज का कारण बन सकता है।

आमरस मीठा होने के कारण डायबिटीज का कारण बन सकता है इसीलिए सीमित मात्रा में ही Aam ras पीना चाहिए।

10. रोजाना आम रस पीने से शरीर में गर्मी पैदा हो सकती हैं।

आम की तासीर गर्म होने की वजह से यह शरीर में गर्मी पैदा कर देता है इसीलिए आम रस का सेवन कम मात्रा में करें और शरीर में गर्मी की समस्या से बचे रहें।

11. घमोरियां भी निकल सकती हैं।

गर्मियों में घमौरिया होना सबसे आम समस्या होती है जिसका मेन कारण होता है शरीर में गर्मी का बढ़ना तथा मौसम में टेंपरेचर बढ़ जाना।

और जब आप Aam ras या आम ज्यादा सेवन करेंगे तो घमौरिया भी ज्यादा हो सकता है तो इस प्रोबलम से बचने के लिए आम का सेवन कम करें।

12. विभिन्न बीमारियां हो सकती हैं।

आम जल्दी मार्केट में लाने के लिए इंजेक्शन के जरिए उन्हें जल्दी पकाया जाता है यानी आर्टिफिशियल तरीके से आम को पकाकर बेचा जाता है।

आम को पकाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है और जब यह केमिकल युक्त आम हम खाते हैं तो हमें कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

इसलिए आम का मौसम पूरी तरह आने से पहले आम का सेवन नहीं करना चाहिए ना ही Aam ras बनाकर पीना चाहिए क्योंकि यह आर्टिफिशियल तरीके से पके हुए होते हैं।

आम रस के फायदे

आम खाने के फायदे

आमरस को बनाने में दूध और आम दोनों को उपयोग किया जाता है हालांकि इसमें चीनी भी डाली जाती है लेकिन आम और दूध के फायदे आपको आम रस से मिल जाते हैं।

आम रस के फायदे आपको केवल तभी प्राप्त होते हैं यदि आप इसे सीमित मात्रा में पिएंगे अधिक मात्रा में Aam ras का सेवन केवल दुष्प्रभाव पैदा करता है।

इसके फायदे-

• आम रस पीने से भूख खुलती है।

• आमरस के सेवन से शरीर को विटामिन सी प्राप्त होता है।

• क्योंकि आम में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है तो आम रस पीने से आपको विटामिन ए भी मिलता है।

• इसमें दूध का प्रयोग किया जाता है तो दूध से मिलने वाले न्यूट्रीशन भी आपको आम रस में जाते हैं।

• आम रस का सीमित उपयोग करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

• शरीर को तुरंत ऊर्जा प्राप्त हो जाती हैं।

• आम रस पीने से शरीर में इम्यूनिटी मजबूत होती है।

• यह आपके चेहरे पर चमक भी बढ़ाता है।

• शरीर की कमजोरी को दूर करता है।

• Aam ras आपको गर्मियों में ठंडक प्रदान करता है।

  • आम में एमिनो एसिड, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन इ, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम अत्यधिक मात्रा में पाए जाते हैं।
  • आम में पाए जाने वाले विटामिन इ, पोटैशियम, मैग्निशियम हार्मोन को मजबूत बनाते हैं।
  • आम खाने से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है तथा ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

Saniya Qureshi is a Health and Beauty writer, senior consultant and health educator with over 5 years of experience.

Leave a Comment