Self Respect – खुद को इज़्जत देना कितना ज़रूरी है?

How To Achieve Self Respect : सबसे पहले जान लेना आवश्यक है। कि आख़िर क्या होती है Self Respect क्या मतलब है आत्मसम्मान का। इसका सीधा सा जवाब है खुद की इज्ज़त करना। हर चीज़ हर व्यक्ति से ऊपर अपनी रिस्पेक्ट करना ही आपका आत्मसम्मान है।

Self का मतलब होता है खुद तथा Respect का मतलब सम्मान, जिसका अर्थ है। स्वयं को सम्मान देना।

जब आपके अंदर अपने लिए self respect होती है। तभी लोगों से आप सम्मान पा सकते हैं। दूसरों को इज्ज़त देना बहुत अच्छी बात है पर आप जब तक खुद का सम्मान नहीं करेंगे

तो आप किसी भी तरह की success नहीं पा सकते। इसीलिए सिर्फ दूसरों के लिए नहीं अपने लिए भी कुछ अच्छा करें और सोचिए How To Achieve Self Respect

जिसके लिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना बहुत महत्वपूर्ण है चलिए जानते हैं कौन से हैं वो Tips.

आत्मसम्मान कैसे बढ़ाएं?

1. खुद से प्यार करें

जो इंसान स्वयं से प्यार करना सीख लेता है वह सेल्फ रिस्पेक्ट को बहुत अच्छे से समझ पाता है तथा वो खुद को हमेशा पॉजिटिव रखने के प्रयास करता है। ताकि उसकी लाइफ कामयाबी की तरफ़ बढ़।

2. अपने बारे में अच्छा सोचना

जिस व्यक्ति को खुद पर विश्वास होता है। वो अपने लिए एक बेहतर लक्ष्य हासिल करने के लिए सक्षम भी होता है। तो इसका मतलब हुआ है कि अपने लिए अच्छा सोचें जिससे आपकी जिंदगी बेहतर हो।

3. खुद को सर्वप्रथम रखें

अगर आप अपनी सेल्फ केयर करते हैं तो इसका मतलब है कि आप से self respect के लिए काफ़ी सजग हैं। क्योंकि सेल्फ रिस्पेक्ट के लिए सेल्फ केयर करना ज़रूरी है।

4. सकारात्मक रहना

अपने बारे में या दूसरों के बारे में हमेशा पॉजिटिव विचार रखना भी सेल्फ रिस्पेक्ट है। जब हमारे दिमाग में सकारात्मक विचार होंगे और नकारात्मक विचारों को हम खुद से दूर रखेंगे। तभी हम खुद को सही मायने में इज्ज़त दे सकते हैं।

5. खुद को वैल्यू दें।

अगर आप खुद को वैल्यू देंगे तभी लोग आपको वैल्यू दे सकते हैं। इसीलिए खुद को दूसरों के सामने कॉन्फिडेंट रखें। और लोगों पर अपना एक आकर्षक impression छोड़ें। जिसके लिए आपको अपने ऊपर काम करते रहना पड़गा।

6. अपनी भावनाओं पर काबू पाना

आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना आना ही चाहिए। अक्सर आप अपने रिश्ते बचाने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हैं। बिना यह सोचें कि क्या उन्हें आपके emotions की कद्र है। ऐसे में आप अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट को भूल जाते हैं।

friends दूसरों की खुशियों या दुख में अपने इमोशंस को कंट्रोल में रखना बहुत ज़रूरी है सामने वालों को इतनी अहमियत देनी चाहिए जितनी वह आपको दे। वरना आप अपना आत्मसम्मान खो दोगे।

7. आपकी बातें और Action Match होने चाहिए

Self Respected लोग जो बोलते हैं उसे करके दिखाते हैं। ऐसा नहीं कि कहते कुछ और है और करते कुछ और हैं जिसके कारण उनके आसपास रहने वाले लोग भी उनका सम्मान करते हैं।

इसीलिए हमेशा वहीं बोले जो आप कर सकते हैं तभी आप अपनी नजरों में और दूसरों की नजरों में इज्ज़त बना पाएंगे।

8. टाइम का पक्का होना।

सेल्फ रिस्पेक्टिड लोग हमेशा अपने समय के पक्के होते हैं। उनके लिए हर काम टाइम पर करना बहुत ज़रूरी होता है। ताकि उनकी जिंदगी stress-free और खुशहाल बनी रहे।

लोग आपकी रिस्पेक्ट क्यों नहीं करते? (How To Achieve Self Respect)

सोचिए आपके पास क्या वज़ह है जिससे लोग आपको सम्मान दें लोग आपकी इज्ज़त करें। क्योंकि ऐसे ही कुछ भी नहीं मिलता। हर चीज़ का एक कारण होता है।

अगर आपको कोई बोले कि मुझे सम्मान दे तो आप देंगे, नहीं। क्योंकि आप उससे पूछेंगे कि मैं तुझे सम्मान क्यों दूं तेरे पास क्या रीजन है जिसके लिए मैं ऐसा करूं। तो यहीं same बात आप पर भी लागू होनी चाहिए। बिना किसी कारण के लोग आपको इज्ज़त नहीं दे सकते।

इसीलिए शिकायत करने के बजाय लोगों को वजह दे जिससे वह आपको रिस्पेक्ट देने पर मजबूर हो जाए। जैसा कहा भी जाता है की इज्ज़त मांगने से नहीं मिलती इज्ज़त कमानी पड़ती है। तो अपनी इज़्जत कमाना सीखें।

Related pots

इज्ज़त पाने के तरीके (Achieve Self Respect)

आप अपनी respect करें

लोग आपके बारे में कैसा सोचते हैं। और क्या कहते हैं ये matter नहीं करता। आवश्यक यह है कि आप खुद को कितना सम्मान देते हैं। क्या आप अपनी Personality develop करने के लिए कुछ करते हैं क्योंकी जब आप अपने आप को upgrade करेंगे।

तभी आप खुद पर कॉन्फिडेंट महसूस कर पाएंगे। जिससे अपनी रिस्पेक्ट करने की बहुत सी वजह आपको मिल जाएंगी। और जब आप अपना सम्मान करेंगे। तो लोग ऑटोमेटिक्ली आपको रेस्पेक्ट देने लगेंगे।

दूसरों के बारे में सोचना

क्या आप हमेशा दूसरों के बारे में सोचते हैं। जैसे, वह इंसान कितना बोलता है वह कितना सक्सेसफुल है अपने आप के बारे में सोचने के लिए इन सबके बीच आपके पास टाइम ही नहीं होता।

अगर ऐसा है। तो आपका यही दृष्टिकोण आपको दूसरों की नजरों में वैल्यू नहीं बनाने देता है।

इसीलिए आप के लिए आवश्यक है कि आप दूसरों के बारे में नहीं खुद के बारे में ही विचार करें। अपनी कमियों को ढूंढें उनको सुधारने की कोशिश करें तथा अपनी कमियों को अपनाकर उन्हें खूबियों में बदलें।

समय सबसे ज़्यादा कीमती होता है उसे दूसरों के लिए सोचने में waste न करें। अपना टाइम अपने आप को बेहतर बनाने के लिए Invest करें।

ज़्यादा बोलना

अधिक बोलने वाले लोगों को कोई पसंद नहीं करता। क्योंकि ऐसे इंसान से लोग irritate महसूस करने लगते हैं ज़्यादा बोलने वाले लोगों पर कोई विश्वास नहीं करता और न ही कोई उनसे अपनी बात शेयर करता है। जिससे उसे फ़ायदा मिले। या जिससे लोगों पर उसका अच्छा प्रभाव पड़े।

इसलिए ध्यान रखें हर जगह बोलना जरूरी नहीं है। इस तरह आपको कभी सम्मान नहीं मिल सकता।

किसी को बिना मांगे advice न दें। इससे लोगों पर आपका अच्छा Impression नहीं पड़ता, जब तक कोई आपसे आकर खुद अपने लिए मदद न मांगे किसी के मामले के बीच में न जाएं।

Ego व Self Respect में अंतर

इन दोनों इमोशंस में बहुत सी में समानताएं दिखती हैं जिस वजह से आप कंफ्यूज हो सकते हैं किस Self Respect क्या है। तथा Ego किसे कह सकते हैं। सबसे पहले इन दोनों की डेफिनेशन को समझते हैं।

Ego एक नेगेटिव फीलिंग है जिसका मतलब होता है अहंकार या घमंड। ये जब दिखता है जब आप दूसरों की तुलना में खुद को बेहतर, बड़ा, कामयाब दिखाने की कोशिश करते हैं।

Self respect एक पॉजिटिव इमोशन होता है जिसका अर्थ है आत्मसम्मान, यानी आप जो भी है। चाहे किसी भी जगह से जुड़े हो, आपका कोई भी gender हो या आप किसी भी कैटगरी से जुड़े हो उस पर आपको गर्व है। यही आपकी Self Respect है।

जहां आप पैसा, पावर, सिचुएशन, की परवाह ना करते हुए खुद को जैसे हैं वैसे ही एक्सेप्ट करते हैं और दूसरों को भी वैसे ही अपनाते हैं जैसे वो हैं। यहीं आपकी खुद के प्रति इज्ज़त है।

अहंकार

एक Egoistic व्यक्ति सिर्फ़ खुद की इज्ज़त करता है। और बस अपने आप को बड़ा दिखाता है। उसका mindset होता है कि केवल मैं ही हूं। और हर सिचुएशन में अपने आप को बचाने के लिए वह किसी दूसरे को दूसरों को फंसा से नहीं डरता।

उसे किसी की परवाह नहीं होती। कि वे अपना मतलब पूरा करने के लिए किसी के इमोशन को हर्ट कर रहा है। बड़ी बात तो यह है कि वह इतना सब करने के बाद भी किसी भी चीज़ का दोष खुद पर नहीं लेता।

ऐसे लोग हमेशा दूसरों से competition करने की कोशिश करते हैं। किसी भी कीमत पर दूसरों को हराने के बारे में सोचते हैं।

इस तरह के लोग खुद को सही साबित करने के लिए गलत रास्ते पर चलने लगते हैं। ताकि वे खुद को यह संतुष्टि दे सके कि वह सही हैं।

इन लोगों में कॉन्फिडेंट कि काफ़ी कमी होती है यह नए लोगों से मिलने से नए challenges का सामना करने से डरते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि नई चीज़ें से उनकी feeling को हर्ट कर सकती है।

उनको बदलने की कोशिश कर सकती हैं जो वह बिल्कुल नहीं चाहते इसी वजह से ऐसे लोग हर नई चीज़ से दूर रहना चाहते हैं।

अहंकार में रहने वाला व्यक्ति हमेशा नकारात्मक भावना से घिरा रहता है। जैसे Hate, Jealousy, Anger, Greed, Impatient इत्यादि।

अंहकारी लोग दूसरों का miss use करने में माहिर होते हैं। तथा किसी को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। क्योंकि अहंकारी व्यक्ति उम्मीदें खुद से नहीं दूसरों से लगाते हैं।

पर जब उनकी expectation पूरी नहीं होती। तो वह दुखी हो जाते है और उन लोगों के बारे में नकारात्मक विचार बनाने लगते है जिनसे उन्हें उम्मीदें थी।

उन्हें लगता है कि मेरी Expectations पूरी करना उसकी ज़िम्मेदारी थी। वह चाहता तो ऐसा मेरे लिए हो जाता।

जो बिल्कुल गलत है क्योंकि आपकी ख्वाहिश आपको ही पूरी करनी होती है। ये दूसरों की प्रायोरिटी नहीं बल्कि आपकी खुद की ज़िम्मेदारी होनी चाहिए।

घमंडी लोग कभी किसी से कंसल्ट करना पसंद नहीं करते। उनके वो ही परफेक्ट होता है जो वह करते हैं। ऐसे में दूसरे लोग उन्हें पसंद नहीं करते। लोग उनसे दूर रहना पसंद करते हैं।

अहंकार एक कमज़री है ऐसे में इंसान दूसरों से प्रशंसा कराना चाहता है। वह कभी भी अपनी आलोचना को स्वीकार नहीं करता तथा हमेशा अपनी तारीफ़ और दूसरों की बुराई जाहिर करना चाहता है।

Khud ka khyal kaise rakhen (19 तरीके) | How to Take care Yourself

आत्मसम्मान (Self Respect)

सेल्फ रिस्पेक्ट रखने वाला व्यक्ति संतुष्ट जीवन जीता है। तथा वह पावर, रुतबा पैसा, popularity सब कुछ होने के बावजूद दूसरों को और खुद को एक समान इज्ज़त देता है। उसका स्वाभिमान लोगों को उसकी तरफ आकर्षित करता है।

ऐसे लोग अपने हितों के साथ-साथ दूसरों के हितों पर भी विचार करते हैं। हमेशा सही व गलत के बीच भेद को समझते हैं दूसरों को नुकसान पहुंचाने के बारे में कभी नहीं सोचते।

आत्मसम्मान हमेशा सही रास्ता दिखाता है। जिससे आप अंदर से बहुत पॉजिटिव महसूस करते हैं तथा एक मजबूत फिलिंग के साथ फैसला ले पाते हैं।

ऐसे लोग किसी से नहीं डरते और दूसरों की लाइफ में कभी भी इंटरफेयर करने की कोशिश भी नहीं करते। बजाय इसके अपने आप को बेहतर करने के बारे में ज्यादा टाइम बिताना पसंद करते हैं।

नए लोगों तथा नई चीजों को अपनी जिंदगी में शामिल करना इन्हें बहुत अच्छा लगता है। क्योंकि इनका मानना होता है। कि नए लोगों को और नई चीजों से उन्हें कुछ अच्छा व‌ नया जानने को मिलेगा।

खुद की इज्ज़त करने वाले व्यक्ति खुद से ही नहीं दूसरों से भी प्यार करते हैं। यह लोग दूसरों की मदद करने में believe करते हैं।

स्वाभिमानी लोग अपने अनवांटेड एक्सपेक्टेशन को किसी पर नहीं ठोपते उनको पता है कि अगर जिंदगी उनकी है लक्ष्य उनका है तो उन्हें पूरा करने की ज़िम्मेदारी भी उनकी ही होनी चाहिए।

यह लोग क्वालिटी लोगों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। जिनके साथ रहने से उन्हें कुछ सकारात्मक जानने को मिले। इस तरह के लोगों को बहुत अच्छे अच्छे लगते हैं। ये दूसरों को अपनी और आकर्षित करते हैं।

इनके पास का माहौल सकारात्मक रहता है जिस वजह से लोग उनके साथ रहना चाहते हैं। Self Respect एक ताकत है जो आपको हर चुनौती से लड़ कर आगे बढ़ने की हिम्मत देती है।

चाहे जो कुछ भी कहे कोई इन्हें फर्क नहीं पड़ता। उनको तो बस अपने सही ही रास्ते पर चलना है तथा अपनी मंजिल तक पहुंचना है यहीं उनकी मानसिकता रहती हैं।

निष्कर्ष

आपकी Self respect आपको दूसरों की बुराई करने से रोकती है और अगर कोई आपकी बुराई करता है तो आप उसका Reason तलाश कर उसे अच्छाई में बदलने का प्रयास करते हैं आप अपनी तारीफ के लिए जिज्ञासु नहीं रहते बल्कि दूसरों की तारीफ करना ज़्यादा ज़रूरी समझते हैं।

अगर हम खुद की इज्ज़त कर सकते हैं तो हम दुनिया की हर खुशी का आनंद ले सकते हैं। पर अगर हम खुद को इज्ज़त नहीं दे सकते, तो हम कभी भी एक खुशहाल जीवन का आनंद नहीं ले सकते।

इसीलिए सबसे पहले अपने आप को सम्मान दीजिए। तभी दुनिया आपको सम्मान देगी।

आशा हे आप सेल्फ रिस्पेक्ट क्या है तथा क्यों करनी चाहिए इसके बारे में अच्छे से समझ गए होंगे।

Leave a Reply

%d bloggers like this: